“17–23 अगस्त। ‘यहोवा मेरा चरवाहा है’: भजन सहिंता 1–2; 8; 19–33; 40; 46 आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“17–23 अगस्त। ‘यहोवा मेरा चरवाहा है,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026
यहोवा मेरा चरवाहा है, योंगसुंग किम द्वारा। चित्र havenlight.com के सौजन्य से।
17–23 अगस्त: “यहोवा मेरा चरवाहा है”
भजन संहिता 1–2; 8; 19–33; 40; 46
हम बिल्कुल नहीं जानते हैं कि भजन संहिता किसने लिखी है। कुछ का श्रेय राजा दाऊद को दिया जाता है, लेकिन उनमें से अधिकांश के लेखक गुमनाम रहते हैं। फिर भी भजन संहिता पढ़ने के बाद, हमें ऐसा महसूस होता है मानो हम भजनकारों के हृदय की बात जानते हैं, भले ही हमें उनके नाम नहीं पता। हमें इतना पता है कि भजन संहिता इस्राएल के निवासियों के बीच आराधना का महत्वपूर्ण भाग थी और हमें पता कि उद्धारकर्ता अक्सर उनका उल्लेख करता था। भजन संहिता में, हमें परमेश्वर के प्राचीन लोगों की आत्मा को जानने का एक तरीका मिलता है। हम देखते हैं कि वे परमेश्वर के बारे क्या महसूस करते थे, वे किस बारे में चिंता करते थे, और उन्हें शांति कैसे मिली। आज विश्वासियों के रूप में, पूरे विश्व में, हम परमेश्वर की आराधना में अब भी इन शब्दों का उपयोग करते हैं। भजन संहिता के लेखक शायद हमारी आत्मा में झांक सकते थे, क्योंकि उन्होंने बताया कि हम परमेश्वर के बारे में कैसा महसूस करते हैं, हम किस बारे में चिंता करते हैं, और हमें शांति कैसे मिलती है।
भजन संहिता की पुस्तक का पूर्वावलोकन करने के लिए, Bible Dictionary में “Psalms” देखें।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
भजन संहिता 1; 23; 26–28; 46
“मेरा भरोसा प्रभु पर अटल बना है।”
जब आप भजन संहिता पढ़ते हैं, तो आप ध्यान दे सकते हैं कि लेखक कितनी बार भय, दुख या चिंता व्यक्त करते हैं। ऐसी भावनाएं, विश्वास रखने वाले लोगों के लिए भी सामान्य होती हैं। लेकिन जो बात भजन संहिता को प्रेरणादायक बनाती है, वह यह है कि वे प्रेरक समाधान भी प्रदान करते हैं, जिसमें प्रभु पर परिपूर्ण विश्वास भी शामिल है। जब भजन संहिता 1; 23; 26–28; 46 पढ़ते हैं, तो लिखें
-
प्रभु पर भरोसा करने के आमंत्रण।
-
उसकी व्याख्या करने वाले शब्द।
-
ऐसे शब्द जो उससे मिलने वाली शांति, शक्ति, और अन्य आशीषों की व्याख्या करते हैं।
-
ऐसे शब्द जो उस पर भरोसा करने वाले लोगों की व्याख्या करते हैं।
उन सजीव कल्पनाओं और प्रतीकों पर भी ध्यान दें जिनका उपयोग भजन उद्धारकर्ता के बारे में सिखाने के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए, भजन 23 में, “हरी हरी चराइयों में बैठाता है” या “सुखदाई जल” (पद 2) जैसे वाक्य मन में क्या भाव लाते हैं? शांति देने वाले “सोंटे” और “लाठी” (पद 4) किस बात का प्रतीक हो सकते हैं? हमारा “कटोरा” (पद 5) उमंड रहा है का क्या अर्थ हो सकता है?
भजन संहिता 2; 22
यीशु मसीह प्रतिज्ञा किया गया मसीहा है।
कई भजन यीशु मसीह के नश्वर जीवन की ओर इशारा करते हैं। नए नियम के समय में मसीहियों ने भी इन संबंधों को देखा था। निम्नलिखित पवित्रशास्त्र संदर्भों को पढ़ने पर विचार करें। इन भजनों के शब्दों और उद्धारकर्ता के जीवन के बीच संबंध खोजें:
-
भजन 2:1–3 और प्रेरितों के काम 4:24–28
-
भजन 2:7 और प्रेरितों के काम 13:30–33
-
भजन 22:1 और मत्ती 27:45–46
-
भजन 22:7–8 और मत्ती 27:39–43
-
भजन 22:16 और लूका 23:32–33
-
भजन 22:18 और मत्ती 27:35
-
भजन 31:5 और लूका 23:46
इन सबंधों का अध्ययन करने से आप क्या सीखते हैं? पवित्रशास्त्र की कौन सी भविष्यवाणियां और प्रतिज्ञाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं? आप इन प्रतिज्ञाओं में ऐसा क्या पाते हैं जो आपको भविष्य के लिए आशा देता है?
भजन संहिता 8; 19; 33
“पृथ्वी प्रभु की कृपा से परिपूर्ण है।”
भजन संहिता 8; 19; 33 पढ़ने से आप प्रभु की कई सुंदर रचनाओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। ऐसा करते समय अपनी भावनाओं पर ध्यान दें। हो सकता है कि आप इन भजनों से संबंधित किसी गीत को गाना या उसके शब्दों पर विचार करना भी चाहें, जैसे “How Great Thou Art” (Hymns, 86)। प्रभु की रचनाएं किस तरह आपको “परमेश्वर की महिमा का वर्णन करती” हैं (भजन 19:1)।
यहां भजन संहिता से प्रेरित कुछ अन्य स्तुतिगीत हैं:
-
भजन 23: “The Lord Is My Shepherd” (Hymns, सं. 108)
-
भजन संहिता 23:6; 150: “Praise to the Lord, the Almighty” (Hymns, सं. 72)
-
भजन 26:8: “We Love Thy House, O God” (Hymns, सं. 247)
-
भजन 27:1: “The Lord Is My Light” (Hymns, सं. 89)
-
भजन संहिता 33:1–6; 95:1–6: “For the Beauty of the Earth” (Hymns, सं. 92
-
भजन 37:3–9: “Be Still, My Soul” (Hymns, सं. 124)
-
भजन 148: “All Creatures of Our God and King” (Hymns, सं. 62)
संगीत का उपयोग करें। अध्यक्ष डैलिन एच. ओक्स ने कहा: “स्तुतिगीत गाना स्वयं को प्रभु की आत्मा के साथ तालमेल बिठाने का सर्वोत्तम तरीका है। पवित्र संगीत में प्रभु के प्रति हमारी प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने की अद्वितीय क्षमता होती है। इस प्रकार की अभिव्यक्ति हमारी आराधना के लिए एक अद्भुत सहायता है। … हमारे स्तुतिगीतों में अतुलनीय सैद्धांतिक उपदेश होते हैं, जो अपनी सच्चाई और काव्यात्मक प्रभाव में केवल पवित्रशास्त्रों से आगे हैं” (“Worship through Music,” Ensign, नवं. 1994, 10, 11)। इस सप्ताह आप अपनी आराधना को बढ़ाने के लिए भजन संहिता से संबंधित कौन से स्तुतिगीत सुन या गा सकते हैं?
भजन संहिता 19:7–11; 29
प्रभु के वचन शक्तिशाली हैं, “हृदय को आनन्दित कर देते हैं।”
भजन संहिता में, गवाही, नियम,आदेश, और निर्णय जैसे शब्द प्रभु के वचन को संदर्भ कर सकते हैं। जब आप भजन 19:7–11 को पढ़ते हैं, तो इसे ध्यान में रखें। ये पद आपको प्रभु के शब्द के बारे में क्या सुझाव देते हैं? भजन 29 आपको उसकी वाणी के बारे में क्या सिखाता है? आपके अनुभव में, प्रभु का शब्द या प्रभु की वाणी इन विवरणों से कैसे मेल खाती है?
भजन संहिता 24; 26–27
उद्धारकर्ता मुझे शुद्ध होने में मदद कर सकता है ताकि मैं परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश कर सकूं।
क्योंकि यरूशलेम का मंदिर पर्वत पर बना था, इसलिए “प्रभु का पर्वत” (भजन 24:3) वाक्य का संबंध मंदिर से या परमेश्वर की उपस्थिति से हो सकता है। इससे भजन 24 को लेकर आपकी समझ क्या सुधार हुआ है? आपके लिए “जिसके काम निर्दोष और हृदय शुद्ध है” का क्या अर्थ है? (पद 4)। आप जब भजन संहिता 26–27 पढ़ते हैं, तो आप प्रभु के घर के बारे में और क्या सीखते हैं?
कभी–कभी, हम यह सुनकर निराश हो सकते हैं कि परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश करने के लिए हमें शुद्ध होने की आवश्यकता है। आख़िरकार, हम सभी संघर्ष करते हैं, और हममें से कोई भी परिपूर्ण नहीं है। एल्डर डेविड ए. बेडनार के संदेश “Clean Hands and a Pure Heart” में आपको क्या आशा मिलती है ? (लियाहोना, नवं. 2007, 80–83)। आप उनके संदेश का उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करने के लिए कैसे कर सकते हैं जो परिपूर्ण बनने की चाहत से परेशानी महसूस करता है? विचार करें कि आप “काम निर्दोष और हृदय शुद्ध” रखने के अपने प्रयासों में उद्धारकर्ता की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
ब्रैडली आर. विलकॉक्स, “योग्यता निर्दोषता नहीं है,” लियाहोना, नवं. 2021, 61–67 भी देखें ।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
भजन संहिता 23; 27–28; 32; 46
प्रभु मुझे शांति, शक्ति और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
-
प्रभु … है लिखने पर विचार करें और अपने बच्चों को इन पवित्रशास्त्रों का उपयोग करके इस वाक्य को पूरा करने के तरीके खोजने के लिए कहें, जैसे: भजन संहिता 23:1; 27:1; 28:1; 28:7; 32:7; 46:1। ये पद हमें क्या सिखाते हैं कि प्रभु हमारी सहायता कैसे कर सकता है?
-
आप अपने बच्चों के साथ चर्चा कर सकते हैं कि किसी मेमने को सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए क्या चाहिए। फिर, जब आप भजन 23 एक साथ पढ़ते हैं तो अपने बच्चों को तुलना करने में मदद करें कि कोई चरवाहा मेमने के लिए क्या करता है और यीशु हमारे लिए क्या करता है। आत्मिक रूप से सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या चाहिए? साथ मिलकर कोई गाना गाएं जो उन्हें विचार दे सके, जैसे “I Feel My Savior’s Love” (Children’s Songbook, 74–75)।
कॉन्सेप्शन चिली मंदिर
भजन 24:3–4
मंदिर में प्रवेश करने के लिए हमारे “काम निर्दोष और हृदय शुद्ध” होने चाहिए।
-
जब आप अपने बच्चों के साथ भजन 24:3 पढ़ते हैं, तो आपके बच्चे ऐसे शब्दों को खोज सकते हैं जो उन्हें मंदिर की याद दिलाते हैं। वे किसी मंदिर का चित्र भी देख सकते थे। फिर आप यह जानने के लिए पद 4 को एक साथ पढ़ सकते हैं कि मंदिर में कौन प्रवेश कर सकता है। आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि हाथ कैसे गंदे होते हैं और हम उन्हें कैसे शुद्ध करते हैं। हम आत्मिक रूप से गंदे कैसे हो जाते हैं? उद्धारकर्ता हमें आत्मिक रूप से शुद्ध करने में कैसे मदद करता है?
भजन 30:5
यीशु मसीह दुख को आनंद में बदल सकता है।
-
यदि आपके छोटे बच्चे हैं, तो आप उन्हें “कदाचित् रात को रोना पड़े” भजन 30:5, पढ़ते समय रोने का अभिनय करने के लिए कह सकते हैं। फिर उन्हें “परन्तु सबेरे आनन्द पहुंचेगा” पढ़ते समय आनंद प्रकट करने के लिए कहें। इस वाक्य को कुछ बार दोहराएं।
-
उद्धारकर्ता का चित्र दिखाएं और अपने बच्चों से पूछें कि उसने आपके लिए क्या किया है जिससे आपको आनंद मिलता है। आप प्रत्येक बच्चे को चित्र पकड़ने और यीशु ने जो किया है उसे साझा करने का मौका दे सकते हैं जिससे उन्हें आनंद मिलता है।
भजन 46:10
“चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं”
-
अपने बच्चों को भजन 46:10 से पहली पंक्ति याद करने में मदद करें: “चुप हो जाओ, और जान लो, कि मैं ही परमेश्वर हूं।” “चुप हो जाओ” का क्या मतलब है? हो सकता है कि आप चुप होने का अभ्यास करने में कुछ समय बिता सकें। आप एक दूसरे के साथ उन अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं जब “चुप” रहने से परमेश्वर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हुआ था। अपने बच्चों को दिन के दौरान ऐसे समय के बारे में सोचने में मदद करें जब वे स्वर्गीय पिता के करीब महसूस करने के लिए “चुप” रह सकें।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।