आओ, मेरा अनुसरण करो
10–16 अगस्त। “फिर भी मैं उसमें भरोसा रखूंगा”: अय्यूब 1–3; 12–14; 19; 21–24; 38–40; 42


“10–16 अगस्त। ‘फिर भी मैं उसमें भरोसा रखूंगा’: अय्यूब 1–3; 12–14; 19; 21–24; 38–40; 42,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“10–16 अगस्त। ‘फिर भी मैं उसमें भरोसा रखूंगा,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

अय्यूब अन्य लोगों से घिरा हुआ

अय्यूब के न्याय, जोसफ ब्रिकी द्वारा

अगस्त 10–16: “फिर भी मैं उसमें भरोसा रखूंगा”

अय्यूब 1–3; 12–14; 19; 21–24; 38–4042

इस पर अचरज होना स्वाभाविक है कि अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है—या उतना ही महत्वपूर्ण यह है कि बुरे लोगों के साथ अच्छा क्यों होता है। आखिर परमेश्वर ऐसा होने ही क्यों देता है? अय्यूब की पुस्तक इन जैसे प्रश्नों की जांच करती है। अय्यूब उन अच्छे लोगों में से एक था जिसके साथ बहुत कुछ बुरा हुआ था। अय्यूब की मुसीबतों की वजह से, उसके मित्रों को संदेह हुआ था कि वह वास्तव में अच्छा था भी या नहीं। अय्यूब अपनी धार्मिकता पर दृढ़ रहा और अचरज करता था कि क्या परमेश्वर न्याय करता है। लेकिन अपने कष्ट और अचरज के बावजूद, अय्यूब ने यीशु मसीह में अपनी निष्ठा और विश्वास बनाए रखा। अय्यूब की पुस्तक में, विश्वास पर प्रश्न उठाया गया और जांच की गई है लेकिन उसे कभी भी पूरी तरह छोड़ा नहीं गया। इसका अर्थ यह नहीं है कि सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गए हैं। लेकिन अय्यूब की पुस्तक सिखाती है कि जब तक उनका उत्तर नहीं दिया जाता, तब तक प्रश्न और विश्वास एक साथ रह सकते हैं। और इस पर ध्यान दिए बिना कि इस बीच क्या होता है, हम अपने प्रभु के लिए कह सकते हैं कि, “फिर भी मैं उसमें भरोसा रखूंगा” (अय्यूब 13:15)।

अय्यूब की पुस्तक का अवलोकन करने के लिए, Guide to the Scriptures में “Job” देखें (सुसमाचार लाइब्रेरी)।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

अय्यूब 1–3; 12–13

मैं सभी परिस्थितियों में परमेश्वर पर भरोसा कर सकता हूं।

अय्यूब के शुरुआती अध्याय कविता के तरीके से हमारे विरोधी या आरोप लगाने वाले के रूप में शैतान की भूमिका पर जोर देते हैं; वे परमेश्वर और शैतान के बीच वास्तविक बातचीत का वर्णन नहीं करते हैं। जब आप शैतान ने अय्यूब के बारे में जो कहा उसे पढ़ते हैं (देखें अय्यूब 1:9–11; 2:4–5), तो शायद आप स्वयं से पूछ सकते हैं, “मैं परमेश्वर के प्रति विश्वासी क्यों रहूं?” केवल शैतान द्वारा बताए गए कारण के आधार पर प्रभु की आज्ञा का पालन करना खतरनाक क्यों होगा?

अपनी परीक्षाओं के प्रति अय्यूब के जवाब के बारे में आपको क्या बात प्रभावित करती है? (देखें अय्यूब 1:20–22; 2:9–10)।

अय्यूब के मित्रों का कहना था कि परमेश्वर उसे सजा दे रहा है (देखें अय्यूब 4–5; 8; 11)। आप इस विचार में क्या समस्याएं देखते हैं? अध्याय 12–13 में अय्यूब के जवाब पढ़ें। अय्यूब परमेश्वर के बारे में क्या जानता था जिस कारण वह उसमें भरोसा रख सका? आप परमेश्वर के बारे में क्या जानते हैं जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिलती है?

अय्यूब 19

यीशु मसीह मेरा मुक्तिदाता है।

कभी–कभी हम अपने सबसे कठिन समय के दौरान सबसे महत्वपूर्ण सच्चाइयां सीखते हैं। अय्यूब 19:1–22 में बताई अय्यूब की परीक्षाओं और पद 23–27 में उसके द्वारा कही गई सच्चाइयों पर मनन करें। आप कैसे जानते हैं कि आपका मुक्तिदाता जीवित है? यह समझ आपके जीवन में क्या अंतर ला सकती है?

यीशु मसीह के बारे में स्तुतिगीत को गाने या सुनने पर विचार करें, जैसे “I Know That My Redeemer Lives” (Hymns, नं. 136)। इस स्तुतिगीत के कौन से शब्द उसके बारे में आपकी भावनाओं को व्यक्त करते हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 121:1–12; 122 भी देखें।

अय्यूब 21–24

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
“जब वह मेरी परिक्षा लेगा, तो मैं सोने के समान खरा निकलूंगा।”

अय्यूब 21–24 में, आप अय्यूब और उसके दोस्तों के बीच बहस पढ़ेंगे। इस बहस के केंद्र में एक प्रश्न था जो कई लोगों ने पूछा है: धर्मी लोगों को कभी–कभी कष्ट क्यों सहना पड़ता है?

हालांकि हमारे पास सभी उत्तर नहीं हैं, फिर भी यीशु मसीह के पुनर्स्थापित सुसमाचार में, हमारे पास कुछ सच्चाइयां हैं जो हमें विपत्ति और पीड़ा को समझने में मदद कर सकती हैं। नीचे अंतिम-दिनों के पवित्रशास्त्र हैं जिनमें इनमें से कुछ सच्चाइयां शामिल हैं। ये पवित्रशास्त्र हमें स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह के बारे में क्या सिखाते हैं?

आप “Tragedy or Destiny?” में प्रतिकूल परिस्थितियों के बारे में अध्यक्ष स्पेंसर डब्ल्यू. किंबल की शिक्षाओं को भी पढ़ सकते हैं Teachings of Presidents of the Church: Spencer W. Kimball (2011), 11–21।

आपने जो अध्ययन किया है उसके आधार पर, आप इस प्रश्न का उत्तर कैसे दे सकते हैं जैसे “परमेश्वर धर्मी लोगों को कष्ट क्यों सहने देता है?”

तारों भरे आकाश के नीचे किसी व्यक्ति के साथ नाव में यीशु

शांत और सितारे, योंगसंग किम द्वारा। चित्र havenlight.com के सौजन्य से।

अय्यूब 38–40; 42

परमेश्वर का दृष्टिकोण मेरे दृष्टिकोण से बड़ा है।

अपने मित्रों के आरोपों से निराश होकर (देखें अय्यूब 16:1–5; 19:1–3), अय्यूब ने बार–बार परमेश्वर से पूछा कि उसे इतना कष्ट क्यों उठाना पड़ा (देखें अय्यूब 19:6–7; 23:1–931)। प्रभु ने अय्यूब की पुस्तक में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। लेकिन अध्याय 38–40 में उसने एक महत्वपूर्ण संदेश अवश्य सिखाया था। आप इस संदेश को कैसे संक्षिप्त करते हैं? उदाहरण के लिए, अय्यूब 38, 1–7, 18–24 में आप प्रभु के प्रश्नों से क्या सीखते हैं?

आप देखेंगे कि प्रभु ने अय्यूब से अपनी कुछ रचनाओं और अन्य शक्तिशाली कार्यों के बारे में बात की थी (देखें अय्यूब 38–39)। आप उनमें से कुछ रचनाओं (या उनके चित्रों) को देख सकते हैं। ये वस्तुएं आपको परमेश्वर के बारे में अलग ढंग से सोचने में कैसे मदद करती हैं? आपकी परीक्षा के बारे में? उन्होंने अय्यूब का दृष्टिकोण कैसे बदल दिया? (देखें अय्यूब 42:1–6; मूसा 1:8–10 भी देखें।)

यहां दो महा सम्मेलन संदेश हैं जो हमारे दृष्टिकोण को बदलने में मदद कर सकते हैं: तमारा डब्ल्यू. रुनिया, “अवलोकन लेंस द्वारा परमेश्वर के परिवार को देखना” (लियाहोना, नवं. 2023, 62–69); रसल एम. नेल्सन “सिलेस्टियल सोचें!” (लियाहोना, नवं. 2023, 117–20)। किसी भी संदेश में, कुछ ऐसा खोजें जिसे आप अगली बार याद रखना चाहेंगे जब आपको अपनी परीक्षाएं कठिन लगती हैं। आपने जो सीखा है उसे आप स्वयं को कैसे याद दिलाएंगे?

रचनात्मक बनें! सीखने में केवल पढ़ना, सोचना और बात करना शामिल नहीं है। कभी कभी सबसे यादगार सीख शारीरिक रूप से सक्रिय होने से मिलती है। उदाहरण के लिए, जब आप अय्यूब 38–40 में पढ़ते हैं कि कैसे प्रभु ने अय्यूब के दृष्टिकोण को बदल दिया, तो आप बाहर जाकर परमेश्वर द्वारी की गई कुछ बड़ी और छोटी रचनाओं को देख सकते हैं। या आप किसी वस्तु को विभिन्न दृष्टिकोणों से देख सकते हैं—ऊपर से, नीचे से, पास से, दूर से, इत्यादि।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

अय्यूब 1–2; 1219

यीशु मसीह में विश्वास कठिन समय में मेरी मदद करेगा।

  • अपने बच्चों को यह बताने के लिए प्रोत्साहित करें कि वे अय्यूब के बारे में क्या जानते हैं। यदि उन्हें मदद की आवश्यकता है, तो आप उन्हें अय्यूब 1:1, 13–22; 2:7–10 या “अय्यूब” (पुराने नियम की कहानियां, 145–47) पढ़ने को कह सकते हैं। अय्यूब ने चुनौतियों के प्रति कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी? (देखें अय्यूब 1:21; 2:10)।

    1:55

    Job

  • अय्यूब अपनी चुनौतियों के प्रति विश्वासी था क्योंकि वह प्रभु के बारे में जानता था। आप और आपके बच्चे दूसरों के साथ बातचीत करते हुए यीशु मसीह के चित्र देख सकते हैं (जैसे कि नीचे दिए या सुसमाचार कला पुस्तिका में चित्र)। इस बारे में बात करें कि आप उसके बारे में क्या जानते हैं और वह कैसा है। यहां कुछ पद हैं जो दिखाते हैं कि अय्यूब प्रभु के बारे में क्या जानता था: अय्यूब 12:10, 13, 16; 19:25–27। उसके बारे में ये बातें जानना क्यों मूल्यवान है?

यीशु व्यक्ति को चंगाई देने के लिए आगे बढ़ते हुए

उसने सबको चंगाई दी, माइकल माल्म द्वारा

अय्यूब 14:14

यीशु मसीह के कारण, मैं मरने के बाद फिर से जीवित हो जाऊंगा।

  • अय्यूब ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा था अय्यूब 14:14। हो सकता है कि आप और आपके बच्चे बारी–बारी से साझा कर सकें कि आप अय्यूब को कैसे उत्तर देंगे। आप अलमा 11:42–44, या “In a Coming Day” (सुसमाचार लाइब्रेरी), विडियो में विचारों की खोज कर सकते हैं या पुनरुत्थान के बारे में कोई गीत, जैसे “Did Jesus Really Live Again?” (Children’s Songbook, 64)।

1:11

#BECAUSEofHIM: An Easter Message of Hope and Triumph

अय्यूब 16:1–5; 22:5

अच्छे दोस्त एक दूसरे का उत्थान करते और प्रोत्साहन देते हैं।

  • जब अय्यूब दुखी था, तो उसके दोस्तों ने कहा कि परमेश्वर उसे दंड दे रहा है क्योंकि उसने पाप किया है (देखें अय्यूब 22:5)। यदि हम अय्यूब के मित्र होते, तो हम उसकी सहायता कैसे करते? जब दूसरे दुखी हों तो हमारे बोल कैसे उनकी मदद कर सकते हैं? (देखें अय्यूब 16:5)। जब आप इन प्रश्नों पर चर्चा करें तो इस रूपरेखा में एक या अधिक चित्र दिखाने पर विचार करें।

  • अपने बच्चों से एक अच्छे दोस्त के कुछ गुणों की सूची बनाने और उस दोस्त का नाम बताने के लिए कहें जिसमें ये गुण हों। फिर आप यीशु मसीह का कोई चित्र देख सकते हैं। यीशु किस प्रकार हममें से प्रत्येक के लिए एक अच्छा मित्र है? आप किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में सोच सकते हैं जो कठिनाई का सामना कर रहा है। योजना बनाएं कि आप उनके लिए मसीह के समान मित्र कैसे बनेंगे।

अय्यूब 19:23–27

यीशु मसीह मेरा मुक्तिदाता है।

  • अय्यूब 19:23–27 26 पढ़ने के बाद, आप और आपके बच्चे इस बारे में बात कर सकते हैं कि आप कैसे जानते हैं कि हमारा मुक्तिदाता जीवित है। आप अपनी गवाही (या उद्धारकर्ता के चित्र) लगाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं (देखें पद 23)।

  • आप कोई ऐसा गीत भी गा सकते हैं जो उद्धारकर्ता की गवाही देता है, जैसे “I Know That My Redeemer Lives” (Hymns, सं. 136)। स्तुतिगीत के उन वाक्यों को साझा करें जो उसमें आपके विश्वास को मजबूत करते हैं। यह जानना क्यों महत्वपूर्ण है कि यीशु मसीह जीवित है?

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

अय्यूब अन्य लोगों से घिरा हुआ

अय्यूब और उसके मित्र, इल्या रेपिन द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: यीशु मसीह मेरा मुक्तिदाता है