आओ, मेरा अनुसरण करो
3–9 अगस्त। “तुम आओगे … ऐसे समय के लिए”: एस्तेर


“3–9 अगस्त। ‘तुम आओगे … ऐसे समय के लिए’: एस्तेर,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“3–9 अगस्त। ‘तुम आओगे … ऐसे समय के लिए’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

एस्तेर राजा के सामने घुटने झुकाए हुए

रानी एस्तेर प्रभु के लोगों को बचाती है सैम लॉलर द्वारा

3–9 अगस्त: “तुम आओगे … ऐसे समय के लिए”

एस्तेर

एस्तेर की पुस्तक में कई घटनाएं भाग्य या संयोग की तरह लग सकती हैं। आप किसी अन्य तरीके से कैसे समझाएंगे कि कोई अनाथ यहूदी लड़की अपने लोगों को कत्ल होने से बचाने के लिए सही समय पर फारस की रानी कैसे बन गई? कितनी संभावनाएं हैं कि एस्तेर का चचेरे भाई मौर्दक ने राजा की हत्या करने की साजिश को सुना होगा? क्या ये मात्र संयोग थे, या वे एक दिव्य योजना का हिस्सा थे? एल्डर रॉनल्ड ए. रसबैंड ने उल्लेख किया: “जो एक सांयोगिक मौका प्रतीत हो सकता है, वह वास्तव में, स्वर्ग में एक प्यार करने वाले पिता के द्वारा की जाने वाली देखरेख है। … प्रभु हमारे जीवन के छोटे से छोटे अंश में भी मौजूद है” (“By Divine Design,” Liahona, नवं. 2017, 56)। हम हमेशा इन “छोटे अंशों” में प्रभु के प्रभाव को नहीं पहचान सकते हैं। लेकिन हम एस्तेर के अनुभव से सीखते हैं कि वह हमारी राह का मार्गदर्शन कर सकता है और हमें “ऐसे समय के लिए” तैयार कर सकता है (एस्तेर 4:14) जब हम उसके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उसके हाथों का साधन हो सकते हैं।

एस्तेर की पुस्तक के अवलोकन के लिए, Bible Dictionary में “Esther, book of” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

एस्तेर

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
प्रभु मुझे ऐसी परिस्थितियों में रखता है जहां मैं दूसरों को आशीष दे सकता हूं।

अध्यक्ष डिटर एफ. उकर्डोफ ने सिखाया कि हम में से प्रत्येक “एक अद्वितीय स्थान पर खड़ा है और हमारे पास एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसे केवल [हम] ही कर सकते हैं। … प्रभु ने आपको आपकी जिम्मेदारियां किसी कारण से दी हैं। ऐसे लोग और हृदय हो सकते हैं जिन तक केवल आप ही पहुंच और स्पर्श कर सकते हैं। शायद कोई और इसे बिल्कुल उसी तरह से नहीं कर सकता” “Lift Where You Stand,” Liahona, नवं. 2008, 56।

जब आप एस्तेर की कहानी पढ़ते हैं, तो मनन करें कि यह कथन उसके लिए कैसे लागू होता है। उन तरीकों की खोज करें जिन्हें प्रभु ने यहूदियों को बचाने हेतु उसके लिए संभव बनाया था (उदाहरण के लिए देखें, एस्तेर 2:21–23; 3:10–14; 4:14–16)। फिर मनन करें कि उसने आपको दूसरों को आशीष देने का अवसर कैसे दिया है। ऐसी कौन सी परिस्थितियां या रिश्ते जिनके लिए उसने “ऐसे समय के लिए” आपका मार्गदर्शन किया है? (एस्तेर 4:14)। यदि आपको कुलपति की आशीष मिली है, तो प्रभु ने आपको जो कार्य करने को कहा है, उसके बारे में अधिक जानने के लिए इसे पढ़ने पर विचार करें। इस कार्य को करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

“For Such a Time as This” (वीडियो), ChurchofJesusChrist.org भी देखें।

13:44

For Such a Time as This

हम सुनने के बजाए करने के द्वारा अधिक सीखते हैं। एल्डर डेविड ए. बेडनार ने शिक्षकों सलाह दी: “हमारी इच्छा यह नहीं होना चाहिए कि ‘मैं उन्हें क्या बताऊं?’ इसके बजाय, स्वयं से यह प्रश्न पूछना चाहिए कि ‘मैं उन्हें क्या करने के लिए कह सकता हूं? मैं क्या प्रेरणादायक प्रश्नों को पूछ सकता हूं जो, यदि वे जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो वे पवित्र आत्मा को अपने जीवन में आमंत्रण देना आरंभ कर देंगे?’” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना में, 25)। यदि आप अपने परिवार या गिरजा कक्षा को एस्तेर के बारे में सिखा रहे हैं, तो आप उनसे क्या करने के लिए कह सकते हैं जिससे उन्हें सीखने में मदद मिलेगी?

मोर्दकै हामान को घोड़े पर सवार होकर सड़कों पर घूमते हुए देख रहा है

“जब हामान ने देखा, कि मोर्दकै नहीं झुकता, और न मुझ को दण्डवत करता है, तब हामान बहुत ही क्रोधित हुआ” (एस्तेर 3:5)।

एस्तेर 3; 5:9–147

अहंकार और क्रोध से पतन हो सकता है।

एस्तेर की पुस्तक में, हम एस्तेर और मौर्दक की विश्वसनीयता के बारे में सीखते हैं, लेकिन हम हामान के अहंकार और क्रोध से भी सीखते हैं। जब आप एस्तेर 3; 5:9–14 को पढ़ते हैं, तब हामान की भावनाओं, शब्दों और कार्यों पर ध्यान दें। वे उसके और उसकी प्रेरणाओं के बारे में क्या बताते हैं? उसे किन परिणामों का सामना करना पड़ा? (एस्तेर 7 देखें)। हामान के बारे में पढ़ना आपको उसका मूल्यांकन करने की प्रेरणा मिल सकती है जो आपकी भावनाओं और कार्यों को प्रेरित करता है। क्या आपको कोई बदलाव करने की प्रेरणा मिली है? आप मदद के लिए स्वर्गीय पिता की ओर कैसे मुड़ सकते हैं?

नीतिवचन 16:32; अलमा 5:28 भी देखें।

एस्तेर 3–4; 5:2–3; 8:11–12

उपवास दर्शाता है कि मैं प्रभु पर भरोसा करता और निर्भर रहता हूं।

ध्यान दें, कि एस्तेर और बाकी यहूदियों को उपवास के लिए निर्णय लिया था (देखें एस्तेर 3:13; 4:1–3, 10–17)। उपवास रखने से वे कैसे आशीषित हुए थे? (देखें एस्तेर 5:2–3; 8:11–12)। प्रभु हमें उपवास रखने के लिए क्यों कहता है? (देखें Topics and Questions, “Fasting and Fast Offerings,” सुसमाचार लाइब्रेरी)। विचार करें कि आप उपवास को अपने जीवन में एक बड़ी आशीष कैसे बना सकते हैं।

यशायाह 58:6–12 भी देखें; “Fasting: Young Single Adult Ward, Amanda” (वीडियो), ChurchofJesusChrist.org।

2:41

Fasting: Young Single Adult Ward, Amanda

एस्तेर 3:1–11; 4:10–17; 5:1–4; 9:17–19

सही काम करने के लिए अक्सर बहुत साहस की जरूरत होती है।

जब मोर्दकै और एस्तेर अपने विश्वास और अपने लोगों के लिए खड़े हुए, तो उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल दी। हमारे चुनावों के परिणाम कम गंभीर हो सकते हैं, लेकिन सही काम करने के लिए फिर भी साहस की आवश्यकता हो सकती है। सही काम करने का साहस रखने के बारे में एस्तेर 3:1–4; 4:10–17 से आप क्या सीखते हैं? साहस दिखाने के बाद मौर्दक और एस्तेर द्वारा अनुभव किए गए विभिन्न परिणामों पर ध्यान दें (देखें एस्तेर 3:5–11; 5:1–4)। एस्तेर और मोर्दकै को अपने चुनाव करने के लिए परमेश्वर के बारे में क्या जानने की आवश्यकता थी?

उन स्थितियों के बारे में सोचें जहां आपको सही का समर्थन करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है। आप एस्तेर और मोर्दकै से क्या सीखते हैं जो आपको प्रभु में साहस पाने में मदद कर सकता है?

एस्तेर के साहस के कारण “आनन्द का दिन” आया (देखें एस्तेर 9:17–19)। मसीह जैसे साहस ने आपको “आनन्द का दिन” कैसे दिया है?

“Courage,” “Dare to Stand Alone” (विडियो), सुसमाचार लाइब्रेरी; “True to the Faith,” Hymns, सं. 254 भी देखें।

3:19

Courage

4:20

Dare to Stand Alone

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

एस्तेर 2: 5–7

मैं अपने परिवार की सेवा कर सकता हूं।

  • आप अपने बच्चों को जरूरतमंद परिवार के सदस्यों की मदद के बारे में सिखाने के लिए एस्तेर 2:7 का उपयोग करने की प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं, जैसा मोर्दकै ने एस्तेर की थी। आप इस पद को एक साथ पढ़ सकते हैं या इसे अपने शब्दों में संक्षिप्त कर सकते हैं। तब आप और आपके बच्चे परिवार के उन सदस्यों के बारे में सोच सकते हैं जिन्हें आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। उनकी मदद करने के लिए एक योजना बनाएं।

एस्तेर 3:1–11; 4:10–17

प्रभु साहसी होने में मेरी सहायता कर सकता है।

  • एस्तेर और मोर्दकै के उदाहरण आपके बच्चों को यह समझने में मदद कर सकते हैं कि साहसी होने का अर्थ भयभीत होने पर भी सही काम करना है। इन वाक्यों पूरा करने पर विचार करेंमोर्दकै तब साहसी था जब वह … और एस्तेर तब साहसी थी जब वह …। जब आप एस्तेर की कहानी से एक साथ सीखते हैं, तो आपके बच्चे वाक्यों को पूरा करने के तरीको का सुझाव दे सकते हैं। आप एस्तेर 3:1–11; 4:10–17 या “रानी एस्तेर” (पुराना नियम की कहानियां में, 166–70 पढ़ सकते हैं) या इस रूपरेखा में चित्रों को देखें। फिर लिखें मैं साहसी बनूंगा …, और अपने बच्चों को उन कार्यों की सूची बनाने के लिए कहें जिन्हें स्वर्गीय पिता चाहता है कि वे करें जिसके लिए साहस की आवश्यकता होती है। साहस के बारे में गीत, जैसे “Dare to Do Right” (Children’s Songbook, 158 मदद कर सकते हैं।

    2:45

    Queen Esther

  • आप उन समयों के बारे में भी जान सकते हैं जब यीशु मसीह साहसी था—उदाहरण के लिए, जब उसने गतस्मनी में और क्रूस पर हमारे पापों के लिए कष्ट सहा था (देखें मत्ती 26:36–39; 27:33–35)। अपने बच्चों से ऐसा समय साझा करने के लिए कहें जब वे साहसी थे, और अपने अनुभव भी साझा करें।

एस्तेर 4:1–3, 10–17

उपवास रखने से आशीष मिलती है।

  • एस्तेर 4:1–3, 10–17 पढ़ने से आपको अपने बच्चों को उपवास के बारे में सिखाने में मदद मिल सकती है। एस्तेर और यहूदियों ने उपवास क्यों रखा था? अपने बच्चों को बताएं आप उपवास क्यों रखते हैं। आप उनसे यह भी पूछ सकते हैं कि वे उस मित्र को उपवास के बारे में कैसे समझाएंगे जिसने पहले कभी उपवास नहीं रखा है। हम अपने दोस्तों को उपवास से मिलने वाली आशीषों को समझने में कैसे मदद कर सकते हैं?

  • अपने बच्चों को कुछ ऐसा सोचने के लिए प्रोत्साहित करें जिसके लिए उन्हें प्रभु की सहायता की आवश्यकता हो। सुझाव दें कि वे अगले उपवास रविवार के दौरान उसे अपने उपवास का हिस्सा बनाएं।

रानी एस्तेर राजा के बगल में खड़ी हुई है

क्योंकि एस्तेर साहसी थी, इसलिए वह प्रभु के लोगों को बचाने में सक्षम थी।

एस्तेर 4:14

मैं परमेश्वर के हाथों का साधन बन सकता हूं।

  • अपने बच्चों को यह समझने में मदद करें कि जब एस्तेर डरी हुई थी, तो मोर्दकै ने उसे यह समझाकर प्रोत्साहित किया कि प्रभु ने उसे “ऐसे ही कठिन समय के लिए” रानी बनने में मदद की थी (एस्तेर 4:14)। मोर्दकै का इससे क्या अर्थ है? एक दूसरे से इस बारे में बात करें कि एस्तेर किस प्रकार प्रभु के लिए एक उपकरण थी। हम प्रभु के लिए साधन कैसे बन सकते हैं?

  • आप अपने बच्चों को यह समझने में कैसे मदद कर सकते हैं कि साधन क्या होता है? शायद आप किसी को संगीत वाद्ययंत्र पर गाना बजाने के लिए कह सकते हैं या किसी उपकरण का उपयोग करते हुए किसी की तस्वीर दिखा सकते हैं। फिर आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि परमेश्वर के हाथों का साधन होने का क्या अर्थ होता है।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

रानी एस्तेर

रानी एस्तेर, मिनर्वा के. टेचर्ट द्वारा, © विलियम और बेटी स्टोक्स

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: प्रभु साहसी होने में मेरी सहायता कर सकता है