“27 जुलाई–2 अगस्त। ‘मैं एक महान कार्य कर रहा हूं”: एज्रा 1; 3–7; नहेमायाह 2; 4–6; 8,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026
“27 जुलाई–2 अगस्त। ‘मैं एक महान कार्य कर रहा हूं,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026
मुझे महान कार्य करना है, टायसन स्नो द्वारा
27 जुलाई–2 अगस्त: “मैं महान कार्य कर रहा हूं”
एज्रा 1; 3–7; नहेमायाह 2; 4–6; 8
यहूदी लोगों को बाबुल में लगभग 70 वर्षों तक गुलाम बनाकर रखा गया था। उन्होंने यरूशलेम और मंदिर को खो दिया था और बहुत से लोग परमेश्वर की व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को भूल गए थे। लेकिन परमेश्वर उन्हें नहीं भूला था। वास्तव में, उसने अपने भविष्यवक्ता के माध्यम से घोषणा की थी, “अपना यह मनभवना वचन कि मैं तुम्हें इस स्थान में लौटा ले आऊंगा, पूरा करूंगा” (यिर्मयाह 29:10)। इस भविष्यवाणी के अनुरूप, प्रभु ने अपने लोगों के लिए यरूशलेम और, अधिक महत्वपूर्ण रूप से, उनके अनुबंधों की ओर लौटने का मार्ग बनाया था। और उसने ऐसे सेवकों को खड़ा किया जिन्होंने “महान कार्य” पूरा किया (नहेमायाह 6:3): जरुब्बाबेल नाम का राज्यपाल प्रभु के घर के पुनर्निर्माण का निरीक्षण करता था। एज्रा, एक याजक और लेखक, ने लोगों को उनके हृदयों को प्रभु के व्यवस्था की ओर वापस लाने में मदद की। और नहेमायाह ने यरूशलेम के चारों ओर सुरक्षात्मक दीवारों के फिर से बनाए जाने का मार्गदर्शन किया था। उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें अप्रत्याशित स्रोतों से भी मदद मिली। उनके अनुभव हमें सूचना और प्रेरणा दे सकते हैं क्योंकि हम भी महान कार्य कर रहे हैं। और उनकी तरह, हमारे कार्य का प्रभु के घर, प्रभु की व्यवस्था और प्रभु में जो आत्मिक सुरक्षा हमें मिलती है उसके साथ बहुत गहरा संबंध है।
एज्रा और नहेमायाह की पुस्तकों के संक्षिप्त विवरण के लिए, Bible Dictionary में “Ezra” और “Nehemiah”देखें।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
एज्रा 1
प्रभु अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लोगों को प्रेरणा देता है।
फारस द्वारा बाबुल पर विजय प्राप्त कर लेने के बाद, प्रभु ने मंदिर को फिर से बनाने के लिए फारसी राजा, कुस्रू, को यरूशलेम में यहूदियों का एक दल भेजने के लिए प्रेरणा दी थी। जब आप एज्रा 1 को पढ़ते हैं, तब लिखें कि कुस्रू इस महत्वपूर्ण कार्य में यहूदियों की सहायता करने के लिए क्या करना चाहता था। आप प्रभु को अपने आस–पास के पुरुषों और महिलाओं के माध्यम से कैसे कार्य करते हुए देखते हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो उनके गिरजे के सदस्य नहीं हैं? यह आपको प्रभु और उसके कार्य के बारे में क्या बताता है?
यशायाह 44:24–28 भी देखें।
एज्रा 3:8–13; 6:16–22
प्रभु का घर सीखने का घर है।
जब बाबुल निवासियों ने यरूशलेम पर हमला किया था, तब उन्होंने मंदिर को लूटकर उसे जलाकर राख कर दिया था (2 राजा 25:1–10; 2 इतिहास 36:17–19 देखें)। आपके विचार में आपको कैसा लगा होता यदि आप उन यहूदियों के बीच होते जिन्होंने इस घटना को देखा था? (भजन 137 देखें)। ध्यान दें कि यहूदियों को, दशकों बाद, जब मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए वापस लौटने दिया गया था तब उन्हें कैसा महसूस हुआ था (एज्रा 3:8–13; 6:16–22 देखें)। यह आपको प्रभु और उसके घर के बारे में अपनी भावनाओं पर विचार करने के लिए प्रेरणा दे सकता है। मंदिर का निर्माण समारोह मनाने का कारण क्यों है?
जरूबाबेल के मंदिर का चित्र; सैम लॉलर द्वारा
एज्रा 4–7; नहेमायाह 2; 4; 6
परमेश्वर के पास मेरे लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है।
प्रभु का कार्य शायद ही कभी विरोध नहीं होता है। यह जरुब्बाबेल और नहेमायाह के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के बारे में सच था। यहां एक सरल दृष्टिकोण है जो आपको इन कहानियों से सीखने में मदद कर सकता है और विचार कर सकता है कि आप विरोध के बावजूद प्रभु का कार्य कैसे कर सकते हैं:
जरुब्बाबेल के लिए परमेश्वर का कार्य (एज्रा 4:3):
नहेमायाह के लिए परमेश्वर का कार्य (नहेमायाह 2:17–18):
मेरे लिए परमेश्वर का कार्य:
जरुब्बाबेल ने विरोध का सामना किया (एज्रा 4:4–24):
नहेमायाह ने विरोध का सामना किया (नहेमायाह 2:19; 4:1–3, 7–8; 6:1–13):
मैं विरोध का सामना करता हूं:
जरुब्बाबेल ने कैसे प्रतिक्रिया दी (एज्रा 5:1–2):
नहेमायाह ने कैसे प्रतिक्रिया दी (नहेमायाह 2:20; 4:6, 9; 6:3–15):
मैं कैसे प्रतिक्रिया देता हूं:
नहेमायाह के अनुभव की अपने जीवन से तुलना करने में सहायता के लिए, आप अध्यक्ष डिटर एफ. उकर्डोफ के संदेश का अध्ययन कर सकते हैं “We Are Doing a Great Work and Cannot Come Down” (लियाहोना, मई 2009, 59–62), विशेषकर अतिंम दो खंड। जब आप उस कार्य के बारे में सोचते हैं जो परमेश्वर ने आपको दिया है, तो आप अध्ययन कर सकते हैं “Young Women Theme” या “Aaronic Priesthood Quorum Theme” (सुसमाचार लाइब्रेरी)। या आप स्तुतिगीत गा सकते हैं जैसे “As Sisters in Zion” (Hymns, सं. 309) या “Ye Elders of Israel” (Hymns, सं. 319)।
आपके विचार में उद्धारकर्ता की सेवा में “कार्य करने का मन” रखने का क्या अर्थ है? नहेमायाह 4:6। जब आप उसका कार्य करते हैं, तो “परमेश्वर की कृपादृष्टि [आप] पर रही”, इसका क्या अर्थ हो सकता है? (नहेमायाह 2:8; नहेमायाह 2:18; एज्रा 7:6, 9, 27–28 भी देखें)। आपने उसकी सेवा करने के अपने प्रयासों में उसका हाथ कैसे देखा है?
नहेमायाह 8
जब मैं पवित्रशास्त्रों का अध्ययन करता हूं तो मैं आशीषित होता हूं।
क्योंकि कई युगों तक, यहूदियों के पास “मूसा की व्यवस्था की पुस्तक” तक सीमित पहुंच थी (नहेम्याह 8:1)। नहेम्याह 8 में, एज्रा ने लोगों के लिए मूसा की व्यवस्था को पढ़ा था। आपको इस अध्याय में ऐसा क्या मिलता है जो दर्शाता है कि एज्रा और उसके लोगों को परमेश्वर और उसके वचन के बारे में कैसा महसूस हुआ? (पद 1–12 भी देखें)। आपके जीवन में क्या दर्शाता है कि आप परमेश्वर और उसके वचन के बारे में कैसा महसूस करते हैं?
यह भी देखें Teachings of Presidents of the Church: Gordon B. Hinckley (2014), 115–24।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
एज्रा 3:8–13; 6:16–22
प्रभु का घर आनंद का स्थान है।
-
अपने बच्चों को यह सिखाने के लिए कि जब उनके मंदिर को फिर से बनाया गया तो यहूदियों को कितनी खुशी महसूस हुई, आप उन्हें नीचे दिया गया चित्र दिखा सकते हैं। इस बारे में बात करें कि ये लोग प्रभु के घर में आकर खुश क्यों हो सकते हैं। आप अपने बच्चों को यह भी बता सकते हैं कि मंदिर आपके लिए आनंद का स्थान क्यों है। मंदिर ने आपको स्वर्गीय पिता और उद्धारकर्ता के करीब महसूस करने में कैसे मदद की है?
-
जब आप अपने बच्चों के साथ एज्रा 3:10–13 पढ़ते हैं, तो उन्हें ऐसे शब्द खोजने में मदद करें जो दिखाते हों कि जब मंदिर को फिर से बनाया जा रहा था तो यहूदियों को कैसा महसूस हुआ था। जब आप पद 13, के अंत तक पहुंचेंगे, तो शायद आप एक साथ खुश होकर चिल्ला सकते हैं। अपने बच्चों को खुश होने के कारणों के बारे में सोचने में मदद करें कि प्रभु ने हमें मंदिर दिए हैं। हम वैसी खुशी कैसे दिखा सकते हैं?
-
अपने बच्चों के साथ मंदिर के बारे में एक गीत गाने पर विचार करें, जैसे “Welcome Home” का दूसरा पद (सुसमाचार लाइब्रेरी)। प्रत्येक पंक्ति के बाद, आप रुककर बच्चे से मंदिर के बारे में कुछ पसंदीदा बात साझा करने के लिए कह सकते हैं। मंदिरों के चित्रों को गाते समय आप भी देख सकते हैं।
नहेमायाह 2:17–20; 6:1–9
प्रभु उसका “महान कार्य” करने में मेरी सहायता करेगा।
-
अपने बच्चों के साथ नहेमायाह की कहानी साझा करें (देखें नहेमायाह 2:17–20; 6:1–9; या “नहेमायाह” पुराने नियम की कहानियां में, 173–74)। जब आप नहेमायाह 2:20 पढ़ते हैं, तो आप और आपके बच्चे “खड़े” हो सकते हैं और यरूशलेम की दीवारों को बनाने में मदद करने का अभिनय कर सकते हैं। या आपके बच्चे ब्लॉकों या अन्य वस्तुओं से दीवार बनाने का आनंद ले सकते हैं। जब वे ऐसा करते हैं, तो आप उन्हें उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में सोचने में मदद कर सकते हैं जो स्वर्गीय पिता हमसे कराना चाहता है।
1:38Nehemiah
-
जब आप नहेमायाह 6:9 पढ़ते हैं, तो अपने बच्चों को हाथ उठाने के लिए कहें जब वे आपको यह कहते हुए सुनें कि “मुझे हियाव (शक्ति) दे।” बच्चों को उस समय के बारे में बताएं जब आपको लगा कि परमेश्वर ने अपना काम करने के लिए आपको शक्ति दी है।
नहेमायाह 8:1–12
पवित्रशास्त्र आशीष हैं।
-
नहेमायाह 8:2–3, 5–6, 8–9,12 के कुछ वाक्यों को जोर से पढ़ें जो वर्णन करते हैं कि जब लोगों ने एज्रा को पवित्रशास्त्र पढ़ते हुए सुना तो उन्होंने क्या किया। जब आप पढ़ते हैं, आपके बच्चे इन वाक्यों पर अभिनय कर सकते हैं। तब आप एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं कि जब आप पवित्रशास्त्र पढ़ते या सुनते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है।
-
जब आप एक साथ नहेमायाह 8:8 पढ़ते हैं, तो आप अपने बच्चों से पूछ सकते हैं कि उन्हें पवित्रशास्त्रों को समझने में क्या मदद मिलती है। उन्हें दिखाएं कि पवित्रशास्त्र अध्ययन सामग्री का उपयोग कैसे करें जैसे Guide to the Scriptures और Topics and Questions (सुसमाचार लाइब्रेरी)। अपने बच्चों को उद्धारकर्ता के बारे में पवित्रशास्त्रों से जो कुछ सीखा है उसे साझा करने के लिए कहें।
पवित्रशास्त्रों में अनंत सच्चाइयों की खोज करें। “पवित्रशास्त्र सुसमाचार की सच्चाइयों से भरे हुए हैं, लेकिन कभी–कभी उन्हें खोजने के लिए पूरे मन से प्रयास करना पड़ता है। जब आप एक साथ पवित्रशास्त्रों से सीख रहे हों, तो रुकें और उनसे पूछें कि उन्हें सुसमाचार की कौन सी सच्चाई दिखाई देती है। उन्हें यह देखने में मदद करें कि ये सच्चाइयां कैसे स्वर्गीय पिता की उद्धार की योजना से जुड़ी हुई हैं। कभी–कभी अनंत सच्चाई के बारे में पवित्रशास्त्रों में बताया जाता है और कभी–कभी वे उन लोगों की कहानियों और जीवन में दिखाई देती हैं जिनके बारे में हम पढ़ते हैं। यह आपके द्वारा पढ़े जा रहे पदों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ–साथ पदों के अर्थ और वे आज हम पर कैसे लागू होते हैं, का एक साथ खोज करने में मददगार हो सकती हैं” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना, 22)।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।