आओ, मेरा अनुसरण करो
20–26 जुलाई। “हमारी आंखें तेरी ओर लगी हैं”: 2 इतिहास 14–20; 26; 30


“20–26 जुलाई। ‘हमारी आंखें तेरी ओर लगी हैं’: 2 इतिहास 14–20; 26; 30” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“20–26 जुलाई। ‘हमारी आंखें तेरी ओर लगी हैं’” आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026

राजा यहोशपात प्रार्थना करते हुए

राजा यहोशपात की प्रार्थना, कीली राय द्वारा

20–26 जुलाई: “हमारी आंखें तेरी ओर लगी हैं”

2 इतिहास 14–20; 2630

यहूदा का राज्य चारों ओर से घिर गया। तीन शक्तिशाली शत्रु देशों की सेनाए युद्ध के लिए तैयार होकर एक साथ आगे बढ़ रही थी। जरूरत के इस निराश क्षण में, यहूदा के राजा यहोशापात ने स्वर्ग और पृथ्वी के राजा की ओर मुड़ा। यहोशापात ने अपने लोगों को मंदिर में इकट्ठा किया और प्रार्थना की। उसने उनकी मानवीय कमजोरी को स्वीकार किया और मुक्ति की याचना की। जवाब में, प्रभु ने अपनी सुरक्षा की प्रतिज्ञा की थी: “मत डरो, और तुम्हारा मन कच्चा न हो” (2 इतिहास 20:17)।

हो सकता है कि हमारे दरवाजे पर कोई हमलावर सेना न हो जो हमें नष्ट करने की धमकी दे रही हो, लेकिन कभी-कभी हम स्वयं को विपत्ति और बुराई से घिरा हुआ महसूस करते हैं। हमारी मुक्ति का मार्ग वही है जो यहोशापात चाहता था, और हमारी प्रार्थना भी उसकी तरह हो सकती है: “हे हमारे परमेश्वर, … जो बड़ी भीड़ हम पर चढ़ाई कर रही है, उसके सामने हमारा तो बस नहीं चलता … परन्तु हमारी आंखें तेरी ओर लगी हैं” (2 इतिहास 20:12)।

2 इतिहास 14-30 में, आप यहोशापात और यहूदा के अन्य राजाओं के बारे में पढ़ेंगे। विचार करें कि उनके विश्वास-प्रभावित सुधार, जीत और चुनौतियां आपके जीवन पर कैसे लागू हो सकती हैं।

2 इतिहास की पुस्तक के अवलोकन के लिए, Bible Dictionary में “Chronicles” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

2 इतिहास 14–16

परमेश्वर में भरोसा करने से मुझे शांति मिलेगी।

जब आसा यहूदा का राजा था, तो उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा—ठीक वैसे ही जैसे आज हम सब करते हैं। जब आप उसके द्वारा सामना की गई परीक्षाओं के बारे में पढ़ते हैं, तो ध्यान दें कि उसने अपना भरोसा किस पर रखा और समय के साथ वह कैसे बदल गया।

संदर्भ

चुनौतियां जिनका आसा ने सामना किया

जहां आसा ने अपना भरोसा रखा

संदर्भ

2 इतिहास 14:9-12

संदर्भ

2 इतिहास 15:1-8

संदर्भ

2 इतिहास 16:1-10

हम कभी-कभी परमेश्वर पर भरोसा करना क्यों बंद कर देते हैं? आप आसा के जीवन से क्या सीखते हैं?

डी. टॉड क्रिस्टोफ़रसन, “परमेश्वर के साथ हमारा संबंध,” लियाहोना, मई 2022, 78–80 भी देखें।

2 इतिहास 18

मैं सच्चाई का बचाव कर सकता हूं, भले ही यह लोकप्रिय न हो।

भविष्यवक्ता मीकायाह को सीरिया के विरूद्ध युद्ध में राजा यहोशापात और अहाब की सफलता की भविष्यवाणी करने के लिए बहुत दबाव महसूस हुआ होगा। 2 इतिहास 18:1–12 में उस दबाव के प्रमाण की खोज करें। पद 13–27 में आपको मीकायाह के साहस और सत्यनिष्ठा का क्या प्रमाण मिलता है? (ध्यान दें कि पद 14 में, मीकायाह व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया देता है; उसका वास्तविक उत्तर पद 16 में है।) पद 28-34 में मीकायाह के शब्द कैसे पूरे होते हैं?

ऐसी कौन सी परिस्थितियां हैं जिनमें आपको मीकायाह की तरह दबाव का सामना करना पड़ सकता है? आपको प्रभु और उसकी शिक्षाओं के लिए खड़े होने का साहस क्या देता है?

यहूदा का मानचित्र

राजा यहोशापात के समय में, तीन राष्ट्रों ने यरूशलेम पर आक्रमण किया था।

2 इतिहास 20:1-25

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
कठिन समय में, मैं परमेश्वर और उसके भविष्यवक्ताओं की ओर मुड़ सकता हूं।

जब आप 2 इतिहास 20:1–12 पढ़ते हैं, तो खोज करें कि जब कई राष्ट्र यहूदा पर आक्रमण करने आए तो राजा यहोशापात ने क्या किया था। आपके सामने आने वाली चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आप उसके कार्यों को कैसे लागू कर सकते हैं?

यहोशापात की प्रार्थना पर प्रभु की प्रतिक्रिया पद 14–17 में मिलती है। आपको वहां कौन से वाक्य मिलते हैं जो कठिन समय के दौरान आपको या आपके किसी जानने वाले को दिलासा दे सकते हैं?

अगले दिन, यरूशलेम के लोग विरोधी सेना से मिलने के लिए निकले। जब आप 2 इतिहास 20:20 पढ़ते हैं, तो यहोशापात ने यरूशलेम के लोगों को जो संदेश दिया उसे देखें। उसके शब्द कैसे पूरे हुए थे? (देखें पद 22–23)। परमेश्वर ने उस पर विश्वास करने और उसके भविष्यवक्ताओं का अनुसरण करने के लिए आपको कैसे आशीषित किया है?

अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने कहा है: “मेरा अनुभव यह है कि एक बार जब आप भविष्यवक्ता के बयानों पर प्रश्न चिन्ह लगाना बंद कर देते हैं और उसके स्थान पर विस्मयादिबोधक चिन्ह लगाते हैं, और ऐसा करते हैं, तो बस आशीषें बरसने लगती हैं। मैं अपने आप से कभी नहीं पूछता, ‘भविष्यवक्ता कब भविष्यवक्ता के रूप में बोलता है और कब नहीं?’ मेरी दिलचस्पी यह रही है, ‘मैं उनके जैसा कैसे बन सकता हूं?’” (in Lane Johnson, “Russell M. Nelson: A Study in Obedience,” Ensign, अग. 1982, 24)।

सिद्धांत और अनुबंध 21:4–6; “A Secure Anchor” (विडीयो), सुसमाचार लाइब्रेरी; “Make inspired choices,” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका (2022), 4-5।

3:37

A Secure Anchor

सच्चाई के सरल कथनों को पहचानें। एल्डर नील ए. मैक्सवेल ने सिखाया: “पवित्र शास्त्र हमें बहुत सारे सैद्धांतिक हीरे प्रदान करते हैं। और जब आत्मा का प्रकाश उनके विभिन्न पहलुओं पर पड़ता है, तो वे दिव्य भाव से चमकते हैं और उस मार्ग को रोशन करते हैं जिसका हमें अनुसरण करना है” (“According to the Desire of [Our] Hearts,” Ensign, नवं. 1996, 21)। जब आप पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करते हैं, तो छोटे लेकिन प्रभावशाली संदेशों को पहचानने, चिन्हित और मनन करने के लिए समय निकालें। 2 इतिहास 14:11; 15:7; 18:13; 20:15; 26:5 में कुछ उदाहरण मिलते हैं। आपको कौन से अन्य “सैद्धांतिक हीरे” मिल सकते हैं?

2 इतिहास 26:3-21

घमंड विनाश की ओर ले जाता है।

यहूदा के कई अन्य राजाओं की तरह, उज्जिय्याह का शासन महान उपलब्धियों के साथ शुरू हुआ लेकिन त्रासदी के साथ समाप्त हुआ। 2 इतिहास 26 में इस उदाहरण की खोज करें। आप क्या कहेंगे उज्जिय्याह के जीवन में निर्णायक मोड़ क्या था?

जब आप पद 16–23 पढ़ते हैं, ध्यान में रखें कि इस समय मंदिर में केवल याजकों को ही धूप जलाने की अनुमति थी। आप क्या सोचते हैं कि राजा उज्जिय्याह ने परमेश्वर की अवज्ञा क्यों की? आप इस दुखद अनुभव से क्या सीखते हैं?

Be Thou Humble,” Hymns, नं. 130 भी देखें।

2 इतिहास 30

मैं शांतिदूत बन सकता हूं।

2 इतिहास 30 में, हिजकिय्याह यहूदा का राजा था। उसने इस्राएल के प्रतिद्वंद्वी साम्राज्य को फसह का पर्व्ब मनाने के लिए यरूशलेम में इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया था—कुछ ऐसा जो इस्राएली कई वर्षों से नहीं कर पाए थे (देखें पद 1–12)। इस आमंत्रण के बारे में आपको क्या प्रभावित करता है और इसे इस्राएली मेहमानों और यहूदा में उनके मेजबानों दोनों ने कैसे स्वीकार किया गया था?

क्योंकि बहुत समय बीत गया था, यरूशलेम आने वाले कुछ आगंतुक फसह के पर्व्ब में भाग लेने के विवरण को नहीं जानते थे। जब आप 2 इतिहास 30:18–27 पढ़ते हैं, तो आप हिजकिय्याह की प्रतिक्रिया और उसकी प्रतिक्रिया के परिणामों से क्या सीखते हैं?

देखें रसल एम. नेल्सन, “शांतिप्रिय लोगों की आवश्यकता है,” लियाहोना, मई 2023, 98-101।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

2 इतिहास 14–16; 20

मैं परमेश्वर पर भरोसा कर सकता हूं।

  • प्रभु पर भरोसा करने के विचार का परिचय देने के लिए, आप अपने बच्चों को कुछ ऐसी वस्तु दिखा सकते हैं जिस पर आप भरोसा करते हैं ताकि बारिश होने पर वे आपको सूखा रख सकें, जैसे छाता या कोट। उन्हें इस बारे में बात करने दें कि हम इन वस्तुओं पर भरोसा क्यों कर सकते हैं। फिर उनकी तुलना प्रभु में हमारे भरोसे से करने में उनकी सहायता करें। हमें आत्मिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए हम उस पर भरोसा क्यों करते हैं?

  • आप अपने बच्चों को यह जानने में मदद कर सकते हैं कि राजा आसा और राजा यहोशापात ने प्रभु पर भरोसा करके चुनौतियों का कैसे जवाब दिया (देखें 2 इतिहास 14:11; 20:3–5, 12)। एक दूसरे के साथ उन तरीकों को साझा करें जिनसे आप प्रभु को दिखा सकते हैं कि आप उस पर भरोसा करते हैं।

2 इतिहास 20:1-29

परमेश्वर मेरी प्रार्थनाएं सुनेगा और उनका उत्तर देगा।

  • इस सप्ताह का गतिविधि पृष्ठ आपके बच्चों को यहोशापात की प्रार्थना और प्रभु के उत्तर की कहानी समझने में मदद कर सकता है। आप और आपके बच्चे ऐसे समय साझा कर सकते हैं जब परमेश्वर ने आपकी प्रार्थनाएं सुनीं और उनका उत्तर दिया था। ऐसे समयों को शामिल करने पर विचार करें जब उत्तर ऐसे आए या ऐसे समय आए जिनकी आपने अपेक्षा नहीं की थी। प्रार्थना के बारे में गीत, जैसे “I Pray in Faith” (Children’s Songbook, 14), आपके बच्चों का विश्वास बनाने में मदद कर सकता है।

2 इतिहास 26:3-23

मैं विनम्र हो सकता हूं।

  • घमंड के खतरों के बारे में जानने के लिए, आपके बच्चे ब्लॉकों या छोटे कपों से मीनार बना सकते हैं। जब वे प्रत्येक ब्लॉक या कप को मीनार पर रखते हैं, तो 2 इतिहास 26:3–15 से उन्हें उज्जिय्याह की उपलब्धियों में से एक को पहचानने में मदद करें मीनार पूरा करने के बाद, अपने बच्चों से चर्चा करें कि उज्जिय्याह इसे कैसे ऊंचा और मजबूत रख सकता है। इसे क्या गिरा सकता है? फिर जब आप पद 16 पढ़ते हैं, तो आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि “[हमारा] मन फूल” उठा, का क्या मतलब है। अपने बच्चों के साथ साझा करें कि पद 16–23 में उज्जिय्याह के साथ क्या हुआ था। उन्हें उनकी मीनार गिराने दें। इस बारे में बात करें कि विनम्र बने रहने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

हिजकिय्याह परमेश्वर की स्तुति करते हुए

राजा हिजकिय्याह और लोग परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं, © Lifewaygoodsalt.com से संग्रहित/लाइसेंसीकृत

2 इतिहास 30

मैं शांतिदूत बन सकता हूं।

  • ऊपर दिया गया चित्र दिखाता है कि जब हिजकिय्याह ने इस्राएल राज्य से यहूदा के पड़ोसियों को उनके साथ फसह का पर्व्ब मनाने के लिए आमंत्रित किया था। आप इस चित्र को अपने बच्चों के साथ देख सकते हैं और 2 इतिहास 30:18-19 पढ़ सकते हैं, जो बताता है कि कुछ मेहमानों ने मूसा की व्यवस्था के अनुसार स्वयं को नहीं धोया था। हिजकिय्याह क्या किया था? इससे मेहमानों को कैसा महसूस हुआ होगा? अपने बच्चों को यह सोचने में मदद करें कि वे दूसरों के साथ जिस तरह से व्यवहार करते हैं वह हिजकिय्याह की तरह कैसे बन सकते हैं।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

उज्जिय्याह को मंदिर से भगाया जा रहा है क्योंकि उसके माथे पर कुष्ठ रोग दिखाई दे रहा है

उज्जिय्याह का घमंड और दंड, ए. एम. बून द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: परमेश्वर मेरी प्रार्थनाएं सुनेगा और उनका उत्तर देगा