आओ, मेरा अनुसरण करो
ध्यान में रखने योग्य विचार: “यीशु सभी इस्राएलियों से कहेगा, ‘घर आ जाओ’”


“ध्यान में रखने योग्य विचार: ‘यीशु सभी इस्राएलियों से कहेगा, “घर आ जाओ,”’”आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“ध्यान में रखने योग्य विचार: ‘यीशु सभी इस्राएलियों से कहेगा, “घर आ जाओ,”’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

विचारों का आइकन

ध्यान में रखने योग्य विचार

“यीशु सभी इस्राएलियों से कहेगा, ‘घर आ जाओ’”

सीनै के रेगिस्तान में, मूसा ने पर्वत की तलहटी में इस्राएल की संतानों को एकत्र किया। वहां प्रभु ने ऐलान किया कि वह हाल ही में मुक्त हुए गुलामों के इस समूह को शक्तिशाली लोगों में बदलना चाहता है। उसने कहा, “तुम मेरी दृष्टि में याजकों का राज्य और पवित्र जाति ठहरोगे” (निर्गमन 19:6)। प्रभु ने उन्हें वचन दिया कि वे अधिक और ज्यादा शक्तिशाली शत्रुओं से घिरे होने पर भी फलते-फूलते और समृद्ध रहेंगे।

यह सब इसलिए नहीं हुआ कि इस्राएली अधिक संख्या में थे या ताकतवर या कुशल थे। प्रभु ने कहा “इसलिये अब यदि वे निश्चय [उसकी] मानेंगे, और [उसके] अनुबंध का पालन करेंगे” (निर्गमन 19:5)। परमेश्वर की शक्ति, उनकी अपनी नहीं, जो उन्हें शक्तिशाली बनाएगी।

फिर भी इस्राएलियों ने उसके वचन का पालन कभी नहीं किया और समय के साथ वे उसके अनुबंध को तोड़ते रहे। कई लोग अन्य देवताओं की आराधना करने लगे और अपने आसपास की संस्कृतियों की प्रथाओं को अपनाने लगे। उन्होंने उस बात को अस्वीकार कर दिया, जिसने उन्हें एक राष्ट्र बनाया था, जो बाकी सब से अलग था—उनका प्रभु के साथ अनुबंध का रिश्ता। उन्हें परमेश्वर की शक्ति की सुरक्षा न मिलने से, उनके शत्रुओं को कोई नहीं रोक पाया।

तितर-बितर होना

लगभग 735 और 720 ईसा पूर्व के बीच कई बार, अश्शूरों ने बारह जातियों में से दस के गृहनगर इस्राएल के उत्तरी राज्य में घुसपैठ की और हजारों इस्राएलियों को गुलाम बनाकर अश्शूर साम्राज्य के विभिन्न हिस्सों में ले गए। इन इस्राएलियों को “खोई हुई जातियों” के रूप में जाना जाता था, क्योंकि वे अपनी मातृभूमि से हटा दिए गए थे और अन्य देशों के बीच बिखरे हुए थे। लेकिन वे भी गहरे अर्थों में खो गए थे: समय के साथ वे अपनी यह पहचान भी भूल गए कि वे परमेश्वर के अनुबंधित लोग हैं।

अंततः यहूदा के दक्षिणी राज्य में बहुत से लोग भी प्रभु से दूर हो गए। अश्शूरों ने अधिकांश दक्षिणी राज्य पर हमला करके उसे अधीन कर लिया; लेकिन केवल यरुशलेम ही चमत्कारिक रूप से बच गया। बाद में, 597 और 580 ईसा पूर्व के बीच, बाबुल के लोगों ने मंदिर सहित यरूशलेम को नष्ट कर दिया और कई लोगों को गुलाम बना लिया। लगभग 70 वर्षों के बाद, यहूदा के बचे हुए लोगों को यरुशलेम लौटकर मंदिर के पुनर्निर्माण की अनुमति दी गई। फिर भी बहुत से लोग बाबुल में ही रह गए।

यरूशलेम आग से भस्म हो गया

यरुशलेम की तबाही, नेबुजर-अदान द्वारा, विलियम ब्रैसी होल द्वारा, © Providence goodsalt.com से संग्रहित और लाइसेंसीकृत

समय गुजरने के साथ, सभी जातियों के इस्राएली “उन सब जातियों के बीच जिन्हें वे नहीं जानते, आंधी के द्वारा तितर-बितर” हो गए (जकर्याह 7:14)। कुछ को प्रभु अन्य प्रदेशों में ले गया। दूसरों ने गुलामी से बचने के लिए या राजनीतिक या आर्थिक कारणों से इस्राएल छोड़ दिया।

हम इस घटना को इस्राएल का तितर-बितर होना कहते हैं। और कई कारणों से तितर-बितर होने के बारे में जानना जरूरी है। एक कारण से, यह पुराने नियम का एक मुख्य विषय है—कई पुराने नियम के भविष्यवक्ता आत्मिक पतन के गवाह थे जिसके कारण इस्राएल तितर-बितर हुआ। उन्होंने इसे पहले से देखा और इसकी चेतावनी दी। उनमें से कुछ ने इन सबके बीच जीवन भी बिताया। जब आप पुराने नियम के बाद के भाग में यशायाह, यिर्मयाह, आमोस और अन्य भविष्यवक्ताओं की पुस्तकें पढ़ते हैं, तो इसे याद रखना उपयोगी है। इस प्रसंग को ध्यान में रखते हुए, जब आप अश्शूर और बाबुल, मूर्तिपूजा और गुलामी, उजाड़ और धीरे-धीरे पुनः स्थापना के बारे में उनकी भविष्यवाणियां पढ़ते हैं, तो आप जानेंगे कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं।

इस्राएल के तितर-बितर होने को समझने से आपको मॉरमन की पुस्तक को भी अच्छे से समझने में मदद मिलेगी, क्योंकि मॉरमन की पुस्तक बिखरे हुए इस्राएल के घराने का एक अभिलेख है। यह अभिलेख लेही के परिवार से शुरू होता है, जो बाबुल के लोगों के हमले से ठीक पहले लगभग 600 ईसा पूर्व में यरुशलेम छोड़कर चला गया। लेही उन भविष्यवक्ताओं में से एक था, जिसने इस्राएल के तितर-बितर होने की भविष्यवाणी की थी। और उसके परिवार ने इस्राएल से अपने घराने को लेकर उसे दुनिया के दूसरे हिस्सों में, अमरीका में स्थापित करके उस भविष्यवाणी को पूरा करने में मदद की।

एकत्रित होना

हालांकि, इस्राएल का तितर-बितर होना केवल आधी कहानी ही है। प्रभु अपने लोगों को कभी नहीं भूलता और न ही वह उनका त्याग करता है, भले ही लोग उसे त्याग दें। इस्राएल के तितर-बितर होना को लेकर की गई कई भविष्यवाणियों में कई वादे भी थे कि परमेश्वर एक दिन उन्हें जरूर एकत्रित करेगा।

वह समय आज है—हमारा समय। एकत्रित किया जाना आरंभ हो चुका है। मूसा द्वारा सीनै पर्वत की तलहटी में इस्राएल की संतानों को एकत्रित करने के हजारों वर्षों बाद, 1836 में मूसा कर्टलैंड मंदिर में जोसफ स्मिथ को “पृथ्वी के चार भागों से इस्राएल को एकत्रित करने की कुंजियां (सिद्धांत और अनुबंध 110:11) सौंपने आया था। अब, जिनके पास ये कुंजियां हैं उनके निर्देश के तहत उन प्रत्येक देश से इस्राएल की जातियों को एकत्रित किया जा रहा है जहां प्रभु के सेवक जा सकते हैं।

एल्लियाह कर्टलैंड मंदिर में जोसफ स्मिथ और ओलिवर कॉउड्री को दिखाई देते हुए

मूसा, एलिया, और एलिय्याह कर्टलैंड मंदिर में प्रकट होते हुए, गैरी ई. द्वारा

अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने इस एकत्रित किए जाने को कहा है कि “यह आज सृष्टि में हो रही सबसे महत्वपूर्ण घटना है। इसकी तुलना में कुछ परिमाण नहीं हैं, इसकी तुलना में कुछ महत्व नहीं हैं, इसकी महिमा की तुलना में और कुछ नहीं है। और अगर आप यह चुनते हैं, अगर आप चाहते हैं, तो आप इसका एक बड़ा हिस्सा बन सकते हैं।”

हम कैसे मदद कर सकते हैं? इस्राएल को एकत्रित करने का मतलब क्या है? क्या इसका मतलब उन बारह जातियों को वापस उस प्रदेश में लाना है, जहां वे कभी रहा करते थे? वास्तव में, इसका मतलब कुछ बहुत बड़ा है, बहुत कुछ अनंत है। जैसा अध्यक्ष नेल्सन ने बताया:

“जब हम एकत्रित होने के बारे में बोलते हैं, तो हम केवल यह मूलभूत सच्चाई कहते हैं: हमारे स्वर्गीय पिता की प्रत्येक संतान, परदे के दोनों ओर, को यीशु मसीह के पुनःस्थापित सुसमाचार के संदेश को सुनने का अधिकार है। …

किसी भी समय आप जो कुछ भी करते हैं जिससे—परदे के किसी भी ओर किसी भी व्यक्ति—को परमेश्वर के साथ अनुबंध करने के लिए आगे बढ़ने में और उसकी आवश्यक बपतिस्मा और मंदिर विधियां प्राप्त करने में मदद मिलती है, आप इस्राएल को एकत्रित करने में मदद कर रहे हैं। यह इतना ही आसान है”

यशायाह के कहे अनुसार, यह “एक-एक करके” होगा (यशायाह 27:12) या यिर्मयाह के पूर्वानुमान के अनुसार, “किसी एक शहर से और दो परिवार से” होगा (यिर्मयाह 3:14) होगा।

इस्राएल को एकत्रित करने का अर्थ है परमेश्वर की संतानों को उसके पास वापस लाना। इसका अर्थ है कि परमेश्वर के साथ उनके अनुबंध रिश्ते को पुनः स्थापित करना। इसका अर्थ “पवित्र देश” को फिर से स्थापित करना है। उसने बहुत पहले ही स्थापना का प्रस्ताव दे दिया है (निर्गमन 19:6)।

घर आ जाओ

परमेश्वर के साथ अनुबंध बनाने के कारण आप इस्राएल के घराने का हिस्सा हैं। आप एकत्रित किए गए हैं और आप कई और लोगों एकत्रित करेंगे। शताब्दियों पहले परमेश्वर और इब्राहीम के बीच बना अनुबंध पूरा होने वाला है और आपकी इसमें मुख्य भूमिका है। अब वह समय आ गया है, जब “यीशु सभी इस्राएलियों से कहेगा, ‘घर आ जाओ।’”

यह एकत्रित करने वालों का संदेश है: अनुबंध के घर आ जाओ। सिय्योन के घर आ जाओ। इस्राएल के एकमेव पवित्र परमेश्वर, यीशु मसीह के घर आओ और वह आपको आपके परमेश्वर पिता के घर ले जाएगा।

विवरण

  1. देंखें व्यवस्थाविवरण:1-14

  2. देखें 2 राजा 17:6-7; 2 इतिहास 36:12-20

  3. देखें 2 राजा 17:1-7। अश्शुरों द्वारा गुलाम बनाई गई दस जातियां, रूबेन, शिमौन, इस्साकार, जबूलून, दान, नप्ताली, गाद, आशेर, एप्रैम और मनश्शे थीं। लेवी जाति के सदस्य अपनी याजक संबंधी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए अन्य जातियों के क्षेत्रों में फैल गये।

  4. देखें 2 राजा 19; यशायाह 10:12–13

  5. देखें 2 राजा 24–25; 2 इतिहास 36; यिर्मयाह 39; 52

  6. देखें एज्रा 1; 7; नहेम्याह 2

  7. देखें 2 नफी 1:1-5; ओमनी 1:15-16

  8. देखें 2 राजा 25:22–26; यिर्मयाह 42:13–19; 43:1–7

  9. 70 ईस्वी में, रोमियों द्वारा यरुशलेम और उसके मंदिरों को फिर से ध्वस्त किया गया था और बचे हुए यहूदी विश्व के कई देशों में तितर-बितर हो गए थे।

  10. देखें यिर्मयाह 29:18; यहेजकेल 22:15; होशे 9:17; आमोस 9:9; 1 नफी 1:13

  11. देखें 1 नफी 15:12

  12. देखें 1 नफी 1:13, 18–20; 10:12–14

  13. देखें यशायाह 5:26; 27:12; 54; यिर्मयाह 16:14–15; 29:14; 31:10; यहेजकेल 11:17; 34:12; 37:21–28; जकर्याह 10:8; 1 नफी 10:14; 22:25; 3 नफी 16:1–5; 17:4 देखें।

  14. रसल एम. नेल्सन, “Hope of Israel” (worldwide youth devotional, 3 जून, 2018), सुसमाचार लाइब्रेरी।

  15. रसल एम. नेल्सन, “Hope of Israel।”

  16. 2 नफी 30:2 देखें।

  17. Now Let Us Rejoice,” Hymns, नं. 3।