आओ, मेरा अनुसरण करो
29 जून – 5 जुलाई। “यदि प्रभु परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो”: 1 राजा 12-13, 17-22


“29 जून – 5 जुलाई। ‘यदि प्रभु परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो’: 1 राजा 12-13, 17-22” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“29 जून – 5 जुलाई। ‘यदि प्रभु परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

जलती वेदी के सामने एल्लियाह

एल्लियाह बाल के याजक का मुकाबला करता है, जेरी हर्स्टन द्वारा

29 जून – 5 जुलाई: “यदि प्रभु परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो”

1 राजा 12–13; 17–22

इस्राएल का घराना अव्यवस्थित था। राज्य विभाजित हो गया था, जिसमें दस जनजातियों ने इस्राएल के उत्तरी साम्राज्य का गठन किया और दो जनजातियां ने यहूदा के दक्षिणी साम्राज्य का गठन किया था। लेकिन एक-दूसरे से अलग होने से भी बुरा था दोनों राज्यों का अपनी प्रतिज्ञा से अलग होना। दुष्ट राजाओं ने लोगों को प्रभु से दूर कर दिया, और बहुत से लोगों का विश्वास डगमगा गया।

ऐसी परिस्थिति में, प्रभु ने एलिय्याह को भविष्यवक्ता नियुक्त किया था। उनके जीवन से पता चलता है कि व्यक्ति बुरी परिस्थितियों में भी प्रभु पर अटूट विश्वास रख सकता है। कभी-कभी प्रभु ऐसे विश्वास को प्रभावी, सार्वजनिक चमत्कारों के साथ प्रतिक्रिया देता है, जैसे कि स्वर्ग से अग्नि का बरसना। लेकिन वह शांत, निजी चमत्कार भी करता है, जैसे किसी विश्वासी विधवा और उसके बेटे को खाना खिलाना। और अक्सर ही उसके चमत्कार इतने व्यक्तिगत होते हैं कि वे केवल एक व्यक्ति को पता होते हैं—उदाहरण के लिए, जब प्रभु “दबे हुए धीमा शब्द” के माध्यम से आपसे बात करता है (1 राजा 19:12)।

एल्लियाह के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए, Bible Dictionary में “Elijah” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

1 राजा 12:1-20

मसीह समान मार्दर्शक उन लोगों की सेवा करते हैं जिनका वे मार्गदर्शन करते हैं।

आप उस गलती का वर्णन कैसे करेंगे जो सुलैमान के बेटे राजा रहूबियाम ने 1 राजा 12:1–14 में की थी? मसीह समान कौन से गुण रहूबियाम को अपना राज्य बचाने में मदद कर सकते थे? (देखें पद 7; मत्ती 20:25–28; मुसायाह 2:10–21)। आप किसी मार्गदर्शक के रूप में इन गुणों का उपयोग कैसे कर सकते हैं—चाहे गिरजे में नियुक्त किए गए हों या अपने स्वयं के जीवन के मार्गदर्शक के रूप में?

1 राजा 17:8–16; 19:19–21

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
बलिदान का निमंत्रण यीशु मसीह में मेरे विश्वास का उपयोग करने का अवसर होता है।

भविष्यवक्ता एलिय्याह ने एक विधवा से कहा कि वह अपना और अपने भूखे बेटे का पेट भरने से पहले उसे खाना और पानी दे। उसने ऐसा क्यों किया? एलिय्याह के अनुरोध को इस परिवार के लिए आशीष के रूप में देखा जा सकता है। उन्हें प्रभु की आशीष की आवश्यकता थी, और बलिदान अक्सर आशीष लाता है—जिसमें मजबूत विश्वास की आशीष भी शामिल है।

जब आप 1 राजा 17: 17–16 पढ़ते हैं, तो कल्पना करें आप वह विधवा हैं। आपको उसके बारे में क्या प्रभावित करता है? आप उन चुनावों की सूची भी बना सकते हैं जिसके लिए यीशु मसीह में विश्वास की आवश्यकता होती है (उदाहरण के लिए, देखें युवा शक्ति के लिए: चुनाव करने के लिए मार्गदर्शिका [2022])। विश्वास का पालन करने के बारे में आप इस विधवा से क्या सीखते हैं?

1 राजा 19:19–21 में एलीशा के कार्य विधवा के कार्यों के समान कैसे हैं?

उद्धारकर्ता का अनुसरण करने के लिए आपके द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में सोचें। 1 राजा 17:8–16; 19:19–21 आपको इन बलिदानों के बारे में सिखाता है? जब उद्धारकर्ता आपसे बलिदान देने के लिए कहता है तो उसके बारे में आपकी समझ आपकी कैसे मदद करती है? उसने आपको कैसे आशीषित किया है?

मत्ती 4:18–22; 6:25–33; लूका 4:24–26; “Elijah and the Widow of Zarephath” (video), सुसमाचार लाइब्रेरी; “When Faith Endures,” Hymns, सं. 128, भी देखें।

10:13

Elijah and the Widow of Zarephath

1 राजा 18

“यदि प्रभु परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो।”

इस्राएलियों को लगा होगा कि उनके पास बाल की पूजा करने के अच्छे कारण हैं, जो तूफान और बारिश के देवता के रूप में जाना जाता था। तीन साल के सूखे के बाद, उन्हें बारिश की सख्त जरूरत थी। और राजा और रानी द्वारा बाल की पूजा को सामाजिक रूप से स्वीकार किया और बढ़ावा दिया गया। जब आप 1 राजा 18 पढ़ते हैं, तो सोचें कि हमारे समय में कोई व्यक्ति प्रभु का अनुसरण करने में अनिश्चित क्यों हो सकता है। इस अध्याय में, किस बात से आपको लगता है कि प्रभु अपने बारे में क्या सिखाने की कोशिश कर रहा था? किन अनुभवों ने आपको उद्धारकर्ता का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध होने में मदद की है?

D. Todd Christofferson, “Choice and Commitment” (worldwide devotional for young adults, 12 जन. 2020), सुसमाचार लाइब्रेरी।

एल्लियाह होरेब पर्वत पर

एल्लियाह का चित्र, विल्सन ओंग द्वारा

1 राजा 19:1-18

प्रभु अक्सर शांत और सरल तरीकों से बात करता है।

अफसोस की बात है कि कार्मेल पर्वत पर हुए चमत्कार ने एलिय्याह के कार्य को सरल नहीं बनाया। असल में, उसकी जान खतरे में थी और उसे जंगल में किसी गुफा में छिपना पड़ा था। वहां, अकेलेपन और निराशा से जूझते हुए, उसे प्रभु के साथ ऐसा अनुभव हुआ जो कर्म्मेल पर्वत पर हुए अनुभव से काफी भिन्न था। 1 राजा 19:1–18 में एल्लियाह के अनुभव से आपको इस बारे में क्या शिक्षा मिलती है, कि प्रभु आपकी जरूरत के समय में आपसे किस तरह बातचीत करता है?

उन क्षणों का मनन करें जब आपको लगे कि प्रभु ने आपसे बात की है। वह आपके साथ जिस तरह से बात करता है उसका वर्णन आप कैसे करेंगे? आत्मा की आवाज का वर्णन करने के लिए शब्द “दबे हुए” और “धीमे” अच्छे तरीके क्यों हैं? हिलामन 5:30; सिद्धांत और अनुबंध 6:22–23; 11:12–14 में आपको कौन से अन्य शब्द मिलते हैं? प्रभु का मार्गदर्शन अक्सर प्राप्त करने के लिए आपको क्या करने की आवश्यकता है?

भजन सहिंता 46:10 भी देखें।

सीखने को बेहतर करने के लिए एकाधिक इंद्रियों का उपयोग करें। हम सभी अपनी पांच इंद्रियों के द्वारा दुनिया के बारे में सीखते हैं। उन इंद्रियों का उपयोग करके सुसमाचार सीखने को भी बेहतर किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, उन चित्रों या ध्वनियों का विचार करें जिनका उपयोग आप “दबे हुए” और “धीमे” शब्दों को दिखाने के लिए कर सकते हैं जब आप 1 राजा 19 में प्रभु की वाणी के बारे में सीखते या सिखाते हैं।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

1 राजा 17

प्रभु मुझे आशीष देता है जब मैं उस में विश्वास करता हूं।

  • अपने बच्चों को 1 राजा 17 में विश्वास की कहानियां सीखने में मदद करने के लिए, आप उन्हें कहानियां दिखाने के लिए चित्र या वस्तुएं दिखा सकते हैं, जैसे पक्षी, रोटी, या एक लड़का। जब आप अपने बच्चों को ये कहानियां सुनाते हैं, तो उन्हें प्रत्येक कहानी के साथ जुड़े चित्र या वस्तु को खोजने के लिए कहें। “एल्लियाह” (पुराना नियम की कहानियां, 121–24 में) इन कहानियों को सुनाने में मदद कर सकता है। यीशु मसीह में विश्वास दिखाने के बारे में प्रत्येक कहानी हमें क्या सिखाती है?

    1:58

    Elijah the Prophet

  • अपने बच्चों को उन तरीकों के बारे में सोचने में मदद करें जिनसे वे यीशु मसीह में अपना विश्वास दिखा सकते हैं। उनके साथ विश्वास के बारे में एक गीत गाएं, जैसे “I Have Faith in the Lord, Jesus Christ” (सुसमाचार लाइब्रेरी), और गीत से विश्वास के बारे में आप जो सीखते हैं उसे एक-दूसरे के साथ साझा करें।

एल्लियाह, विधवा, और उसका बेटा

एलिय्याह और विधवा के बेटे की चंगाई, का चित्र, चार्ल्स एडमंड ब्रॉक द्वारा

1 राजा 17:8-16

जब प्रभु मुझसे बलिदान देने के लिए कहता है, तो मैं विश्वास से पालन कर सकता हूं।

  • शायद आपके बच्चे चित्र बना सकें कि प्रभु ने विधवा से एलिय्याह को क्या देने के लिए कहा था (देखें 1 राजा 17:12–13) और बदले में विधवा को क्या मिला (देखें 1 राजा 17:15–16)। (इस सप्ताह का गतिविधि पृष्ठ भी देखें।) वे अन्य लोगों के चित्र भी खोज सकते हैं जिन्होंने कुछ बेहतर करने के लिए अपनी इच्छा से कुछ बलिदान किया था। अपने बच्चों को सुसमाचारों की कला पुस्तिका या आओ, मेरा अनुसरण करो में चित्र खोजने के लिए कहें। प्रभु आपसे क्या बलिदान करने को कहता है? वह हमें किस प्रकार आशीष देता है?

1 राजा 18:17-39

मैं यीशु मसीह का अनुसरण करना चुन सकता हूं।

  • जब आप 1 राजा 18:17–39 को एक साथ पढ़ते हैं, तो आपके बच्चे को कोई पद चुन सकते हैं और उसमें जो बताया गया है उसका चित्र बना सकते हैं। वे कहानी को अपने शब्दों में बताने के लिए अपने चित्रों का उपयोग कर सकते हैं। (“एल्लियाह और बाल के याजक,” पुराना नियम की कहानियां में, 125–28 भी देखें)।

    2:17

    Elijah and the Priests of Baal

  • अपने बच्चों को उन परिस्थितियों के बारे में सोचने में मदद करें जब उन्हें यह निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है कि यीशु मसीह का अनुसरण करना है या नहीं। वे सही चुनाव करते हुए स्वयं के चित्र बना सकते हैं। एक दूसरे के साथ साझा करें कि आप यीशु का अनुसरण करना क्यों चुनते हैं।

1 राजा 19:9-12

प्रभु पवित्र आत्मा की दबी हुई धीमी आवाज के द्वारा मुझसे बात करती है।

  • जब आप 1 राजा 19:9–12 को संक्षिप्त करते हैं, अपने बच्चों को तेज हवा, भूकंप और आग दिखाने के लिए कार्य करने के लिए कहें। फिर उन्हें शांत बैठने के लिए कहें जब आप एक साथ शांत स्वर में कहते हैं, “आग के बाद एक दबा हुआ धीमा शब्द सुनाई दिया” (पद 12)। (“प्रभु एल्लिया से बात करता है,” पुराना नियम की कहानियां में, 129–31 भी देखें)। अपने बच्चों को उस समय के बारे में बताएं जब आपने पवित्र आत्मा की दबी हुई धीमी आवाज का अनुभव किया हो।

    1:48

    The Lord Speaks to Elijah

  • शांत होकर आत्मा के बारे में साथ मिलकर कोई गीत गाएं, जैसे “The Still Small Voice” (Children’s Songbook, 106–7)। कौन सी बात हमें आत्मा को पहचानने से भटका सकती है? उसे सुनने में कौन सी बात मदद कर सकती हैं?

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

सारपत की विधवा और उसका बेटा

सारपत की विधवा, रोज डैटॉक डाल द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: जब प्रभु मुझसे बलिदान देने के लिए कहता है, तो मैं विश्वास के साथ पालन कर सकता हूं