“6–12 जुलाई। ‘इस्राएल में एक भविष्यवक्ता तो है’: 2 राजा 2–7,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“6–12 जुलाई। ‘इस्राएल में एक भविष्यवक्ता तो है,’” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026
नदी के किनारे पर, एनी हेनरी नादर द्वारा
6–12 जुलाई:“इस्राएल में एक भविष्यवक्ता तो है”
2 राजा 2–7
भविष्यवक्ता का मुख्य उद्देश्य उद्धारकर्ता यीशु मसीह की शिक्षा और उसकी गवाही देना है। हालांकि, भविष्यवक्ता एलीशा के हमारे अभिलेख में उसकी शिक्षा या गवाही देने के बहुत कुछ भाग शामिल नहीं है। अभिलेख में जो बातें शामिल हैं, वह हैं एलीशा के किए हुए चमत्कार, जिनमें एक मृत बच्चे को जीवित करना (2 राजा 4:18–37 देखें), थोड़े से भोजन से बहुत से लोगों का पेट भरना (2 राजा 4:42–44 देखें), और एक कोढ़ी को ठीक करना (2 राजा 5:1–14 देखें)। हमारे पास मसीह की गवाही देने के लिए एलीशा के वचन नहीं हैं, लेकिन हमारे पास एलीशा की सेवकाई और चमत्कार हैं, जो मसीह की गवाही देते हैं। वे प्रभु की जीवन-दायक, पोषण देने वाली और चंगा करने वाली शक्ति की प्रभावशाली अभिव्यक्तियां हैं। हमारे जीवन में चमत्कार उससे कहीं अधिक होते हैं जितना कि हमें इनका एहसास होता है। उन्हें देखने के लिए, हमें उस विश्वास की खोज करनी होगी जो एलीशा के पास था जब उसने अपने भयभीत सेवक की ओर से प्रार्थना की थी: “हे प्रभु, इसकी आंखें खोल दे कि यह देख सके” (2 राजा 6:17)।
2 राजा के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Bible Dictionary में “Kings, books of” देखें।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
2 राजा 2–6
परमेश्वर मेरे जीवन में चमत्कार कर सकता है।
चमत्कार हमें परमेश्वर की शक्ति दिखाते हैं। चमत्कार अक्सर हमें नश्वरता की कठिनाइयों का सामना करने में सहायता करते हैं—जैसे बंजर भूमि पर शुद्ध पानी की आवश्यकता (देखें 2 राजा 2:19–22) या खोई हुई कुल्हाड़ी को वापस पाना था (देखें 2 राजा 6:4–7)। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चमत्कार हमें प्रभु की ओर मोड़ सकते हैं। जब आप 2 राजा 2–6 पढ़ते हैं, तो आपको मिलने वाले चमत्कारों की एक सूची बनाने पर विचार करें, और हर एक से सीखे हुए आत्मिक पाठ पर मनन करें।
आप एलीशा द्वारा किये गये चमत्कारों की तुलना यीशु मसीह द्वारा किए गए चमत्कारों से भी कर सकते हैं (देखें 2 राजा 4:8–37 और लूका 7:11–16; 2 लूका 4:42–44 और यूहन्ना 6:1–13; 2 राजा 5:1–15 और लूका 17:11–19)। यह चमत्कार आपको उद्धारकर्ता और उसके भविष्यवक्ता के बारे में क्या सिखाते हैं?
2 नफी 26:12–13; 27:23; मोरोनी 7:35–37; रसल एम. नेल्सन, “आत्मिक संवेग की शक्ति,” के खंड “चमत्कारों की खोज और आशा करें” में, लियाहोना, मई 2022, 99–100 भी देखें।
एलीशा शुनेमिन के मृत बेटे को जीवित करते हुए, फ्रेडरिक लीटन द्वारा
2 राजा 4:8–17; 7:1–16
प्रभु अपने भविष्यवक्ताओं के द्वारा दिए गए अपने वचनों को पूरा करेगा।
प्रभु ने एलीशा को आने वाली बातों की भविष्यवाणी करने के लिए प्रेरणा दी थी—आमतौर पर, ऐसी बातें जिनकी होने की संभावना नहीं लगती थी। जब आप 2 राजा 4:8–17; 7:1–16, पढ़ते हैं, तो विचार करें कि आप आज प्रभु के भविष्यवक्ताओं के द्वारा कहे गए वचन के प्रति किस प्रकार प्रतिक्रिया करते हैं। आपने जीवित भविष्यवक्ताओं से कौन-सी शिक्षाएं, भविष्यवाणियां या प्रतिज्ञाएं सुनी हैं? आप उनकी बातों पर विश्वास करने के लिए क्या कर रहे हैं?
3 नफी 29:6; सिद्धांत और अनुबंध 1:37–38; “Teachings of Presidents” collection, सुसमाचार लाइब्रेरी भी देखें ।
2 राजा 5
जब मैं विनम्र और आज्ञाकारी रहता हूं, तो यीशु मसीह मुझे चंगा कर सकता है।
जब 2 राजा 5 को पढ़ते हैं, तो नामान के कुष्ठ रोग की तुलना उस आत्मिक चुनौती से करने पर विचार करें जिसका आप सामना कर रहे हैं
क्या आपके जीवन में उस “छोटी लड़की” के समान कोई है, जो आपको प्रभु के भविष्यवक्ताओं से अपनी चुनौती के बारे में मार्गदर्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है? (देखें पद 2–3, 13)।
प्रभु आपको ऐसा क्या करने के लिए कह रहा है जो बहुत सरल लग सकता है—जैसे “स्नान कर के शुद्ध हो जा”? (पद 13)। कौन सी बात आपको उसकी सरल बात को स्वीकार करने से रोक सकती है?
आप नामान की तरह विनम्रता कैसे दिखा सकते हैं?
ध्यान दें कि नामान के अनुभव ने इस्राएल के परमेश्वर में उसके विश्वास को किस तरह प्रभावित किया था (पद 15) देखें। आप इससे क्या सीख सकते हैं?
लूका 4:27; 1 पतरस 5:5–7; अलमा 37:3–7; ईथर 12:27; एल. व्हिटनी क्लेटन, “Whatsoever He Saith unto You, Do It,” लियाहोना मई 2017, 97–99; “Naaman and Elisha” (वीडियो), सुसमाचार लाइब्रेरी भी देखें।
Naaman and Elisha
पवित्र शास्त्रों की तुलना अपने जीवन से करें। कभी-कभी जब आप किसी कहानी में संसारिक बातों की तुलना अपने जीवन की आत्मिक बातों से करते हैं तो पवित्र शास्त्रों में व्यक्तिगत अर्थ खोजना सरल हो जाता है। उदाहरण के लिए, जब आप 2 राजा 2–7 का अध्ययन करते हैं, तो आप अपने जीवन की स्थितियों की तुलना कुष्ठ रोग, उधार ली गई कुल्हाड़ी, यरदन नदी, या किसी बड़ी हमलावर सेना जैसी बातों से कर सकते हैं। इन घटनाओं में प्रभु को आपको क्या सबक देना चाहता है?
2 राजा 6:8–23
“जो हमारी ओर हैं, वह उन से अधिक हैं, जो उनकी ओर हैं।”
जब आप मसीह का अनुसरण करने का प्रयास करते हैं, तो क्या आपने कभी एलीशा के सेवक की तरह महसूस किया है— संख्या में कम और भयभीत? 2 राजा 6:8–23 पढ़ते हैं, तो स्वयं को उसके स्थान पर रखने की कल्पना करें। यह कहानी आपकी परीक्षाओं, जिम्मेदारियों, या सुसमाचार को जीने के आपके प्रयासों के बारे में आपके सोचने और महसूस करने के तरीके को कैसे बदलती है?
जब आप मनन करें, तो अध्यक्ष हेनरी बी. आयरिंग के वचनों पर गौर करें: “एलीशा के उस सेवक की तरह ही, आपके विरोध में जितने लोग हैं उससे अधिक लोग आपके साथ हैं। कुछ लोग जो आपके साथ हैं वे आपकी नश्वर आंखों के लिए अदृश्य रहेंगे। प्रभु आपका ध्यान रखेगा और कभी-कभी वह दूसरों को आपके साथ खड़ा होने के लिए नियुक्त करेगा” (“O Ye That Embark,” Liahona, नवं. 2008, 58)।
उन लोगों की एक सूची बनाने पर विचार करें वे “जो हमारी ओर हैं” (पद 16)—वे लोग जिन्हें परमेश्वर ने आपका समर्थन करने के लिए आपके जीवन में रखा है। आप उनसे अपनी आत्मिक आंखें खोलकर उन्हें पहचानने में मदद करने के लिए कह सकते हैं। संभवतः उसने आपको दूसरों की मदद करने के लिए उनके जीवन में भी रखा है। आप एक दूसरे से शक्ति और समर्थन कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
सिद्धांत और अनुबंध 84:88 में प्रभु ने जिस समर्थन का वर्णन किया है, उसे आपने कब महसूस किया है?
बहन मिशेल डी.क्रेग के संदेश “देखने की आंखें” (लियाहोना, नवं. 2020, 15–17) का अध्ययन भी कर सकते हैं। स्वयं से पूछें, “स्वर्गीय पिता मुझे क्या दिखाना चाहता है?”
2 राजा 6:8–23 में कहानी का उल्लेख करते हुए, एल्डर रोनाल्ड ए. रसबैंड ने कहा: “हमारे भय को दूर करने और हमारे दैत्यों पर विजय पाने के लिए हमारे पास अग्नि के रथ हो सकते हैं या नहीं, लेकिन सबक स्पष्ट है। प्रभु हमारे साथ है, हमारा ख्याल रखता है और उन तरीकों से हमें आशीष दे रहा है जिस तरह केवल वही दे सकता है। प्रार्थना उस शक्ति और प्रकटीकरण को बुला सकती है जिसकी हमें अपने विचारों को यीशु मसीह और उनके प्रायश्चित बलिदान पर केंद्रित करने के लिए आवश्यकता है। प्रभु जानता था कि कभी-कभी हम भयभीत होंगे। मैं हुआ हूं और आप भी हुए होंगे।… इस गिरजे में हम दुनिया के अनुसार प्रभाव गिनने के तरीके से संख्या में कम हो सकते हैं, लेकिन जब हम अपनी आत्मिक आंखें खोलते हैं, ‘जो हमारी ओर हैं, वह उन से अधिक हैं, जो उनकी ओर हैं’ [2 राजा 6:16]” (“घबराना नहीं,” लियाहोना, नवं. 2018, 18, 19) आप किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करने के लिए इन शब्दों का उपयोग कैसे करेंगे जो चिंतित या डरा हुआ महसूस करता है?
“Dearest Children, God Is Near You,” स्तुतिगीत, नं. 96 भी देखें।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
2 राजा 4
परमेश्वर मेरे जीवन में चमत्कार कर सकता है।
-
अपने बच्चों को यह समझने में मदद करने के बाद कि चमत्कार क्या है, उन्हें चमत्कारों के अधिक से अधिक उदाहरण सूचीबद्ध करने के लिए कहें। सुसमाचारों की कला पुस्तिका या आओ, मेरा अनुसरण करो में चित्र सहायता कर सकते हैं। फिर वे 2 राजा 4:1–7, 14–17, 32–35, 38–44 में चमत्कार खोज सकते हैं। ये चमत्कार मुझे स्वर्गीय पिता के बारे में क्या सिखाते हैं?
-
आप और आपके बच्चे इस बारे में बात कर सकते हैं कि कैसे परमेश्वर ने चमत्कारों के द्वारा अपना प्रेम दिखाया है। आप “God’s Gracious Love” (सुसमाचार लाइब्रेरी) जैसा कोई गीत भी साथ मिलकर गा सकते हैं।
गवाह के रूप में खड़े हों, कवानी पोवी विंडर द्वारा
2 राजा 5:1-15
मैं वह करना चुन सकता हूं जिसकी आज्ञा परमेश्वर अपने भविष्यवक्ता द्वारा देता है।
-
2 राजा 5:1–3, 9–14 में इस कहानी को सीखने में अपने बच्चों की सहायता करें। इस सप्ताह की रूपरेखा में “एलीशा नामान को चंगा करता है” (पुराना नियम की कहानियां में, 134-37) या नामान के चित्र का उपयोग करने पर विचार करें। नामान यरदन नदी में स्नान क्यों नहीं करना चाहता था, जबकि एलीशा ने कहा था कि इससे उसका रोग ठीक हो जाएगा? एलीशा के निर्देशों का पालन करने पर नामान को कैसे आशीष मिली? आप एक-दूसरे के साथ उन अनुभवों को साझा कर सकते हैं जब आपने प्रभु की आज्ञा का पालन किया था, तब भी जब आप दृढ़ नहीं थे कि आप ऐसा करना चाहते थे।
1:52Elisha Heals Naaman
-
आप 2 राजा 5:13 पर भी जोर दे सकते हैं, जहां नामान के सेवकों ने उसे भविष्यवक्ता एलीशा का पालन करने का निर्णय लेने में मदद की। आपके बच्चे उन तरीकों के बारे में बात कर सकते हैं जिनसे वे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को भविष्यवक्ता को सुनने और पालन करने में मदद कर सकते हैं।
2 राजा 6:8-17
मैं अकेला नहीं हूं।
-
आप और आपके बच्चे कल्पना कर सकते हैं कि आप तलवारों, घोड़ों और रथों वाली सेना से घिरे हुए हैं। आप कैसा महसूस करेंगे? आप क्या करेंगे? जब आप उन्हें 2 राजा 6:16–17 पढ़कर सुनाते हैं तो आपके बच्चे अपनी आंखें बंद कर सकते हैं। “एलीशा और प्रभु की सेना,” पुराना नियम की कहानियां, में, 138-39, या इस रूपरेखा के अंत में, चित्र भी देख सकते हैं।) जब आपको शब्द “इसकी आंखें खोल दे” (पद 17) मिले, तो बच्चों से अपनी आंखें खोलने के लिए कहें। सेवक ने जो देखा उसके बारे में बात करें। अपने बच्चों के साथ उन तरीकों को साझा करें जिनसे आपने महसूस किया है कि आपकी चुनौतियों के दौरान प्रभु आपके साथ था, जबकि ऐसा लग रहा था कि आप अकेले थे।
1:9Elisha and the Lord’s Army
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।