आओ, मेरा अनुसरण करो
25–31 मई। “प्रभु ने … छुड़ाने वाले को ठहराया”: न्यायियों 2–4; 6–8; 13–16


“25–31 मई। ‘प्रभु ने … छुड़ाने वाले को ठहराया”: न्यायियों 2–4; 6–8; 13–16,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“25–31 मई। ‘प्रभु ने … छुड़ाने वाले को ठहराया,’”आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

भविष्यवक्तिन दबोरा

“मैं निश्चित रूप से तुम्हारे साथ जाऊंगा”— भविष्यवक्तिन दबोरा, डेस लेविट द्वारा

25– 31 मई: “प्रभु ने … छुड़ाने वाले को ठहराया”

न्यायियों 2–4; 6–8; 13–16

हम सभी जानते हैं कि पाप करना, उसके बारे में बुरा महसूस करना और फिर पश्चाताप करना तथा अपने तरीके बदलने का संकल्प लेना कैसा होता है। लेकिन अक्सर हम अपना पूर्व संकल्प भूल जाते हैं, और, जब प्रलोभन आता है, तो हम वही पाप करते हैं। यह नमूना न्यायियों की पुस्तक में बार-बार दिखाई देता है। कनानियों के विश्वासों और आराधना की प्रक्रियाओं से प्रभावित होकर—जिन्हें वे प्रदेश से बाहर निकालना चाहते थे—इस्राएलियों ने प्रभु के साथ अपने अनुबंधों को तोड़ा और उसकी आराधना करना छोड़ दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने उससे मिलने वाली सुरक्षा खो दी और गुलाम हो गए। और फिर भी हर बार जब ऐसा हुआ, प्रभु ने उन्हें पश्चाताप करने का अवसर दिया और एक छुड़ाने वाला नियुक्त किया, एक सैन्य मार्गदर्शक जिसे “न्यायी” कहा जाता था। न्यायियों की पुस्तक में सभी न्यायी धर्मी नहीं थे, बल्कि उनमें से कुछ ने इस्राएल की संतानों को बचाने और प्रभु से उनके अनुबंध की पुनःस्थापना करने के लिए अत्यधिक विश्वास से काम किया था। ये कहानियां हमें यह स्मरण दिलाती हैं कि चाहे कोई भी बात हमें यीशु मसीह से दूर ले जाए, वह इस्राएल का मुक्तिदाता है और जब भी हम उसके पास लौटते हैं तो वह हमें बचाने और हमारा स्वागत करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

न्यायियों की पुस्तक के संक्षिप्त विवरण के लिए Bible Dictionary में “Judges, book of” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

न्यायियों 2:1–19; 3:5–12

जब मैं पश्चाताप करता हूं तो प्रभु मुझे क्षमा करता है।

न्यायियों की पुस्तक चेतावनी और प्रोत्साहन दोनों हो सकती है। जब आप न्यायियों 2:1–19; 3:5–12 पढ़ते हैं तो इस चेतावनी और प्रोत्साहन को देखें। आपको क्या लगता है कि यह चेतावनी और प्रोत्साहन आप पर कैसे लागू होते हैं?

उदाहरण के लिए, यदि न्यायियों 2:19 प्राचीन इस्राएलियों के बजाय आप और आपके प्रलोभनों के बारे में था, तो यह क्या कह सकता है? यदि न्यायियों 3:9 इस बारे में होता कि प्रभु ने आपको छुड़ाने के लिए क्या किया, तो यह क्या कह सकता है?

युवाओं की शक्ति के लिए: चुनाव करने के लिए मार्गदर्शिका के पृष्ठ 9 पर प्रश्न और उत्तर को पढ़ने पर विचार करें। आपको क्या लगता है कि यह न्यायियों की पुस्तक में इस्राएलियों के अनुभव पर कैसे लागू होता है? यह आपको यीशु मसीह के बारे में क्या सिखाता है?

न्यायियों 4:1-15

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
मैं दूसरों को प्रभु में विश्वास रखने के लिए प्रेरित कर सकता हूं।

कभी-कभी एक व्यक्ति का विश्वास कई अन्य लोगों में विश्वास पैदा कर सकता है। न्यायियों 4 में, वह एक व्यक्ति दबोरा थी। उसके बारे में न्यायियों 4:1-15 में पढ़ें और उस प्रभाव पर ध्यान दें, जो उसने अपने आसपास के लोगों पर डाला था। यहां कुछ प्रश्न दिए गए हैं जो आपको यह विचार करने में मदद करेंगे कि उसका अनुभव आपके जीवन पर कैसे लागू हो सकता है:

  • आप उस समय इस्राएलियों की स्थिति का वर्णन कैसे करेंगे? (देखें पद 1–3)। आज की परिस्थितियों में आप—व्यक्तियों और समाज में—क्या समानताएं देखते हैं?

  • दबोरा के कौन से शब्द या गतिविधियां आपको दिखाती हैं कि उसे प्रभु में विश्वास था? उसके विश्वास ने दूसरों को कैसे प्रभावित किया? आपको उसके बारे में और क्या प्रभावित करता है?

  • आपके विचार से पद 14 में दबोरा के प्रश्न: “क्या प्रभु तेरे आगे नहीं निकला है” से उसका क्या मतलब है? प्रभु “आपके आगे नहीं निकला है”? (देखें सिद्धांत और अनुबंध 84:87–88)।

युवतियां एक साथ चलती हुईं

मनन करें कि यीशु मसीह में आपका विश्वास दूसरों को कैसे आशीष दे सकता है जिस तरह दबोरा के विश्वास ने बराक और अन्य इस्राएलियों को आशीष दी। आपको इस बारे में सोचने में मदद करने के लिए, आप एल्डर नील एल. एंडरसन के संदेश “हम मसीह के बारे में बात करते हैं” (लियाहोना, नवं. 2020, 88–91) का अध्ययन कर सकते हैं। संदेश में खोजें (1) उद्धारकर्ता के बारे में अधिक खुलकर बोलने के कारण और (2) ऐसा करने के तरीके।

फिर आप उन बातों की एक सूची बना सकते हैं जो आप यीशु मसीह के बारे में जानते हैं—पवित्र शास्त्रों से, जीवित भविष्यवक्ताओं के वचनों से, और अपने व्यक्तिगत अनुभव से। इसे जानने की जरूरत किसे है? आप इसे साझा कैसे करेंगे?

यह भी देखें मत्ती 5:14–16; 1 पतरस 3:15; “Each Life That Touches Ours for Good,” Hymns, सं. 293।

साझा करने के लिए आमंत्रित करें। यदि आप सिखाने वाले हैं—घर पर या गिरजे में—”सीखने वालों को उद्धारकर्ता और उसके सुसमाचार के बारे में जो कुछ भी वे सीख रहे हैं उसे एक-दूसरे के साथ साझा करने का अवसर दें। ऐसा करने से उन्हें सिखाई गई सच्चाइयों को भली-भांति समझने और उन्हें व्यक्त करने में मदद मिलेगी” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना26)। उदाहरण के लिए, न्यायियों 4 एक साथ अध्ययन करते समय, आप प्रत्येक सीखने वाले को अध्याय में देखने के लिए कुछ विशिष्ट दे सकते हैं और फिर उन्हें जो कुछ भी मिलता है उसे एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए कहें।

न्यायियों 6–8

प्रभु चमत्कार कर सकता है जब मुझे उसके तरीकों में भरोसा होता है।

जब आप न्यायियों 6-8 पढ़ते हैं, तो उन उदाहरणों पर ध्यान दें जहां प्रभु ने गिदोन से किसी ऐसी बात पर विश्वास करने के लिए कहा जो शायद असंभव लगती हो। क्या उसने कभी आपसे कुछ ऐसा ही करने को कहा है?

आपको क्या लगता है कि इस वर्णन से प्रभु आपको क्या सिखाने का प्रयास कर रहा है? आपने प्रभु को उसके किन तरीकों से काम करते हुए देखा है, जो आपको असंभव लगते हैं?

न्यायियों 13-16

जब मैं अपने अनुबंधों के प्रति विश्वासी रहता हूं, परमेश्वर मुझे मजबूत बनाता है।

शिमशोन ने अपनी शारीरिक और आत्मिक शक्ति खो दी क्योंकि उसने परमेश्वर के साथ अपने अनुबंधों का उल्लंघन किया, इनमें वे अनुबंध भी शामिल थे जो विशेष रूप से नाजराइयों पर लागू होते थे (नाजराइयों के बारे में जानकारी के लिए, देखें गिनती 6:1–6; न्यायियों 13:7)। जब आप न्यायियों 13-16 में शिमशोन के बारे में पढ़ते हैं, तो उन पदों पर ध्यान दें जो दिखाते हैं कि परमेश्वर शिमशोन के साथ था, उन पदों पर भी जो दिखाते हैं कि शिमशोन पूरी तरह से परमेश्वर के प्रति समर्पित नहीं था।

आप उन अनुबंधों पर भी विचार कर सकते हैं जो आपने प्रभु के साथ बनाए हैं। ये अनुबंध उसकी शक्ति को आपके जीवन में कैसे लाए हैं? आप शिमशोन के अनुभवों से क्या सीखते हैं जो आपको परमेश्वर के साथ अपने अनुबंधों के प्रति सच्चे रहने के लिए प्रेरित करता है?

बहन एन एम. डिब ने सिखाया है: “शिमशोन का जन्म अत्यधिक आशाओं के साथ हुआ था। उसकी मां से प्रतिज्ञा की गई थी, ‘इस्राएलियों को पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाने में वही हाथ लगाएगा’ [न्यायियों 13:5]। लेकिन जब शिमशोन बड़ा हुआ, तो उसने परमेश्वर के निर्देशों बजाए दुनिया के प्रलोभनों पर अधिक ध्यान दिया। उसने ऐसे चुनाव किए जो ‘उसे अच्छे लगते थे’ [न्यायियों 14:3], न कि इसलिए कि वे चुनाव सही थे। बार-बार, पवित्र शास्त्र ‘तब उसने जा कर’ वाक्य का उपयोग करते हैं [न्यायियों 14:7] जब वे शिमशोन की यात्राओं, कार्यों और चुनावों के बारे में बताते हैं। अपनी महान क्षमता को पूरा करने के लिए उभरने और चमकने के बजाय, शिमशोन संसार से हार गया, उसने परमेश्वर से मिली शक्ति खो दी, और उसकी दुखद, समय से पहले मृत्यु हो गई” (“Arise and Shine Forth,” Liahona, मई 2012, 118)।

डालिन एच. ओक्स, “अनुबंध और जिम्मेदारियां,” लियाहोना, मई 2024, 93–96; यूलिसेस सोरस, “यीशु मसीह के के द्वारा अनुबंध आत्मविश्वास,” लियहोना, मई 2024, 17–21, भी देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

क्योंकि यह रविवार महीने का पांचवां रविवार है, प्राथमिक शिक्षकों को “परिशिष्ट बी: परमेश्वर के अनुबंध मार्ग पर जीवन भर के लिए अपने बच्चों को तैयार करना” में सीखने की गतिविधियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

न्यायियों 3:7–9, 12–15

यीशु मसीह मेरा मुक्तिदाता है।

  • न्यायियों 3 में एक नमूने का वर्णन है जो हमें पाप से बचाने के लिए उद्धारकर्ता की शक्ति के बारे में सिखाता है। अपने बच्चों को इस नमूने को पहचानने में मदद करने के लिए, आप ये वाक्य लिख सकते हैं: “बुरा किया,” “प्रभु की दोहाई दी,” और “छुड़ाने वाले को ठहराया।” फिर आपके बच्चे न्यायियों 3:7–9 और न्यायियों 3:12–15 में इन वाक्य को खोज सकते हैं। इस नमूने से हम प्रभु के बारे में क्या सीखते हैं?

  • इस बात पर जोर देने के लिए कि यीशु मसीह हमारा उद्धारकर्ता है, आप यीशु के चित्र सहित लोगों के कई चित्र इकट्ठा कर सकते हैं, और उन्हें उल्टा रख सकते हैं। अपने बच्चों को बारी-बारी से चित्र को पलटने को कहें। जब उन्हें यीशु का चित्र मिले, तो उसके बारे में कोई गीत गा सकते हैं, जैसे “He Sent His Son” (Children’s Songbook, 34–35), और अपने बच्चों को बताओ कि उसने आपको कैसे मुक्ति दिलाई है।

न्यायियों 4:1-15

मैं दूसरों को प्रभु में विश्वास रखने की प्रेरणा दे सकता हूं।

  • आप अपने बच्चों को न्यायियों 4 में कहानी सुनाने के लिए आप पुराने नियम की कहानियां, 92–95, में “भविष्यवक्तिन दबोरा” का उपयोग कर सकते हैं। दबोरा के बारे में जो बातें आपको अच्छी लगती हैं उसे एक-दूसरे के साथ साझा करें। प्रभु में उसके विश्वास ने उसके आस-पास के लोगों को कैसे आशीषित किया? हम दूसरों को यीशु मसीह में अधिक विश्वास रखने में मदद करने के लिए क्या कर सकते हैं?

    2:9

    Deborah the Prophetess

न्यायियों 7:1–21

प्रभु महान कार्य करने के लिए छोटी बातों का उपयोग कर सकता है।

  • अपने बच्चों को यह सिखाने के लिए कि प्रभु ने इस्राएल की सेना को कैसे छोटा किया, इस सप्ताह के गतिविधि पृष्ठ, न्यायियों 7:4-7, या पुराने नियम की कहानियां, 96-99 में “गिदोन की सेना” का उपयोग करें। प्रभु क्यों चाहता था कि गिदोन की सेना इतनी छोटी हो? (देखें न्यायियों 7:2)।

    2:37

    The Army of Gideon

  • आपके बच्चे तलवार, ढाल, तुरही, दीपक और घड़े के चित्र बना सकते हैं और बता सकते हैं कि युद्ध में उन्हें इनमें से कौन सी वस्तु चाहिए। फिर वे यह जानने के लिए न्यायियों 7:16 को पढ़ सकते थे कि प्रभु ने गिदोन की सेना को क्या उपयोग करने के लिए कहा था। जब आप न्यायियों 7:19-21 में युद्ध के बारे में पढ़ते हैं, तो इस कहानी से आप प्रभु के बारे में जो सीखते हैं उसे एक-दूसरे के साथ साझा करें।

शिमशोन मंदिर के स्तंभों को धक्का देकर गिराते हुए

शिमशोन ने स्तंभों को गिरा दिया, जेम्स टिसोट और अन्य द्वारा

न्यायियों 13:5

अनुबंधों का पालन करने से मुझे शक्ति मिलती है।

  • प्रभु के साथ शिमशोन के अनुबंध ने उसे शारीरिक शक्ति दी, ठीक जैसे हमारे अनुबंध हमें आत्मिक शक्ति देते हैं। आपके बच्चों को कुछ शारीरिक व्यायाम करने और यह चर्चा करने में आनंद आ सकता है कि वे व्यायाम हमारे शरीर को मजबूत बनाने में कैसे मदद कर सकते हैं। हमारे अनुबंधों का पालन करने से हमारी आत्माएं कैसे मजबूत बनती हैं? (देखें मुसायाह 18:8–10; सिद्धांत और अनुबंध 20: 77, 79)।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

गिदोन की सेना के सदस्य अपने सींग बजाते हुए

गिदोन की सेना, दानिय्येल ए. लेविस द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: प्रभु महान कार्य करने के लिए छोटी बातों का उपयोग कर सकता है