आओ, मेरा अनुसरण करो
18–24 मई। “हियाव बाधकर दृढ़ हो जाओ”: यहोशू 1–8; 23–24


“18–24 मई। ‘हियाव बाधकर दृढ़ हो जाओ: यहोशू 1–8; 23–24,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए पुराना नियम 2026 (2026)

“18–24 मई। “हियाव बाधकर दृढ़ हो जाओ” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

मूसा यहोशू को आशीष देते हुए

मूसा यहोशू को नियुक्त करते हुए, का चित्र डारेल थॉमस द्वारा

18–24 मई: “हियाव बाधकर दृढ़ हो जाओ”

यहोशू 1–8; 23–24

इसमें कई पीढ़ियों का समय लगा लेकिन प्रभु की प्रतिज्ञा पूरी होने वाली थी: इस्राएल की संतानें, प्रतिज्ञा के प्रदेश की विरासत प्राप्त करने वाली थी। लेकिन उनके रास्ते में यरदन नदी, यरीहो की दीवारें और दुष्ट लेकिन शक्तिशाली लोग थे, जिन्होंने प्रभु को अस्वीकार कर दिया था (देखें 1 नफी 17:35)। और उन्हें अपने प्रिय मार्गदर्शक मूसा के बिना इन सब का सामना करना होगा। इस स्थिति ने कुछ इस्राएलियों को भले ही कमजोर बना दिया हो और उनमें डर पैदा कर दिया हो, लेकिन प्रभु ने कहा, “हियाव बाधकर दृढ़ हो जाओ।” उनके पास दृढ़ होने का क्या कारण था? ऐसा उनकी स्वयं की शक्ति के कारण नहीं—या मूसा या यहोशू के कारण नहीं—बल्कि इसलिए कि “उनका परमेश्वर प्रभु उनके साथ हमेशा था, जहां भी वे जाते थे” (यहोशू 1:9)। जब पार करने या गिराने के लिए हमारे सामने हमारी स्वयं की नदियां और दीवारें होती हैं, तो हमारे जीवन में चमत्कार हो सकते हैं, क्योंकि “प्रभु [हमारे] मध्य चमत्कार करेगा ” (यहोशू 3:5)।

यहोशू की पुस्तक के संक्षिप्त विवरण के लिए Bible Dictionary में “यहोशू की पुस्तक” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

यहोशू 1:1–9

जब मैं परमेश्वर के प्रति विश्वासी होने का प्रयास करता हूं, तो परमेश्वर मेरे साथ रहेगा।

कल्पना करें कि यहोशू के लिए यह कैसा रहा होगा, जब उसे मूसा के स्थान पर नियुक्त किया गया था। ध्यान दें कि प्रभु ने उसे प्रेरित करने के लिए यहोशू 1:1–9 में क्या कहा। आप जिन मुश्किल चुनौतियों का सामना करते हैं, उनके बारे में सोचें; इन पदों की किन बातों से आपको साहस मिलता है?

यहोशू नाम का अर्थ (इब्रानी में येहोशुआ या येशुआ) “प्रभु बचाता है।” और यीशु नाम येशुआ से निकला है। इसलिए जब आप यहोशू के बारे में पढ़ते हैं, तो इस्राएल की संतानों को यरदन नदी के पार और प्रतिज्ञा किए गए प्रदेश में ले जाने में उसकी भूमिका पर विचार करें। उसका मिशन किस प्रकार उस कार्य के समान था जो मसीह हमारे लिए करता है?

यहोशू 1:8

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
परमेश्वर का वचन मेरे मार्ग को समृद्ध बना सकता है।

जब उसने यहोशू को प्रोत्साहित किया, तो प्रभु ने यहोशू 1:8 में पवित्र शास्त्र, या “व्यवस्था की पुस्तक” के बारे में सलाह दी। यहोशू की भारी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए, यह सलाह विशेष रूप से सहायक क्यों हो सकती है?

जब प्रभु हमें पवित्र शास्त्र पढ़ने के लिए आमंत्रित करता है, तो वह अक्सर ऐसे शब्दों का उपयोग करता है जो मात्र पढ़ने से अधिक होते हैं। वह महान आशीषों की भी प्रतिज्ञा करता है। नीचे दी गई तालिका आपको इन आमंत्रणों और प्रतिज्ञा की गई आशीषों को खोजने में मदद कर सकती है:

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

यहोशू 1:8

आमंत्रण

दिन रात ध्यान दिए रहना

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

1 नफी 15:23–24

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

2 नफी 32:3

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

मुसायाह 1:7

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

प्रदेश में उन्नति करो

हिलामन 3:29-30

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

सिद्धांत और अनुबंध 84:85

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

रसल एम नेल्सन, “इसकी सुनो,” लियाहोना, मई 2020, पृष्ठ 89 पर अंतिम अनुच्छेद

आमंत्रण

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

प्रभु ने आपके जीवन में इन प्रतिज्ञाओं को कैसे पूरा किया है? अब आपके पवित्र शास्त्र अध्ययन की आदतों की जांच करने का अच्छा समय हो सकता है। क्या अच्छा चल रहा है? परमेश्वर के वचन के साथ अधिक सार्थक अनुभव प्राप्त करने के लिए आप क्या करने की प्रेरणा महसूस करते हैं?

यह भी देखें “As I Search the Holy Scriptures,” Hymns, सं. 277।

यहोशू 2

उद्धार के लिए विश्वास और कार्य दोनों ही आवश्यक हैं।

नए नियम के लोगों ने विश्वास और कार्य दोनों की शक्ति के उदाहरण के रूप में राहाब को देखा था (देखें इब्रानियों 11:31; याकूब 2:25)। जब आप यहोशू 2 को पढ़ते हैं, तो स्वयं को, अपने परिवार को और इस्राएली जासूसों को बचाने में राहाब के विश्वास और कार्यों की भूमिका पर विचार करें। इससे मसीह में आपके विश्वास से आपको और अन्य लोगों को मिलने वाली प्रेरणा के बारे में आपको क्या सीख मिलती है?

राहाब खिड़की बाहर देखते हुए

राहाब अपनी खिड़की पर। प्रतिज्ञा के लिए प्रतीक्षा करना, एल्सपेठ यंग द्वारा (चित्र)

यहोशू 3–4

यीशु मसीह में विश्वास के साथ, मैं परमेश्वर के “चमत्कारों” का अनुभव कर सकता हूं।

प्रभु ने अपने लोगों को प्रतिज्ञा किए गए प्रदेश में ले जाकर उनके बीच चमत्कार किए, और वह आपके लिए भी ऐसा ही कर सकते हैं। यहोशू 3-4 के आपके अध्ययन में मार्गदर्शन के लिए यहां कुछ प्रश्न दिए गए हैं:

  • आपको ऐसा क्यों लगता है कि इस्राएलियों को यरदन नदी पार करने के पहले स्वयं को पवित्र कर लेने की जरूरत थी? (देखें यहोशू 3:5)।

  • ध्यान दें कि नदी केवल “याजकों के पांव यरदन के तीर के जल में डूबने” के बाद ही विभाजित हुई थी (यहोशू 3:13, 15)। यह महत्वपूर्ण क्यों है?

  • यरदन नदी में बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं हुई—देखें 2 राजा 2:6–15; 5:1–14; और मरकुस 1:9–11। आप इन घटनाओं के बीच क्या संबंध देखते हैं?

  • प्रभु ने आपके जीवन में किस तरह से “चमत्कार” किया हैं? (यहोशू 3:5)। आप उन चमत्कारों को अधिक बार कैसे अनुभव—या पहचान सकते हैं? (उदाहरण के लिए, देखें यहोशू 3:17)।

यहोशू 6-8

आज्ञाकारिता मेरे जीवन में परमेश्वर की शक्ति आमंत्रित करती है।

यहोशू 6–8 यरीहो और ऐ की धरती पर हुई लड़ाइयों के बारे में बताता है। जब आप उन्हें पढ़ते हैं, तो विचार करें कि आप अपने स्वयं के जीवन में प्रलोभन से कैसे लड़ते हैं (उदाहरण के लिए, देखें यहोशू 7:10–13)। आपने इस बारे में क्या सीखा कि परमेश्वर आपकी मदद कैसे कर सकता है और आपको उसकी शक्ति पाने के लिए क्या करना होगा? उदाहरण के लिए, यरीहो को लेने के लिए प्रभु के निर्देशों के बारे में आप किस बात से प्रभावित होते हैं? (देखें यहोशू 6:1–5)। शायद यहोशू 7 में दिए गए विवरण से आपको यह निर्धारित करने की प्रेरणा मिलेगी कि क्या आपके जीवन में “अर्पण की वस्तु है” जिसे आपको निकालने की जरूरत है (यहोशू 7:13)।

यहोशू 23-24

“आज चुन लो कि तुम किस की सेवा करोगे।”

यहोशू 23-24 में इस्राएलियों को यहोशू की अंतिम शिक्षाओं में महत्वपूर्ण चेतावनियां, सलाह और प्रतिज्ञा की गई आशीषें शामिल हैं। संभवतः आपको जो मिलता है उसकी एक सूची बना सकते हैं। इस्राएलियों को जिन घटनाओं से होकर गुजरना पड़ा, उन पर विचार करके आपके विचार से यहोशू ने वे बातें अपने जीवन के अंत में बताने का फैसला क्यों किया? आपको क्या मिलता है जो आपको “प्रभु की भक्ति में लवलीन रहने” की प्रेरणा देता है? (यहोशू 23:8)।

यह भी देखें, डेल जी. रेनलैंड, “आज के दिन चुन लो,” लियाहोना, नवं. 2018, 104–6।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

यहोशू 1–46

“हियाव बाधकर दृढ़ हो जाओ”

  • यीशु मसीह के माध्यम से अपने बच्चों को “हियाव बाधकर दृढ़ हो जाने” (यहोशू 1:6) में मदद करने का यह एक तरीका है। उन्हें यहोशू 1:6,9, और 18 में दोहराया गया कोई वाक्य ढूंढने के लिए आमंत्रित करें और इसे लिखें या याद कर लें। अपने बच्चों को उन स्थितियों के बारे में सोचने में मदद करें जहां उन्हें इस संदेश की आवश्यकता हो सकती है, जैसे यहोशू ने की थी। आप यहोशू 1–46 की कुछ कहानियों की एक साथ समीक्षा भी कर सकते हैं (पुराने नियम की कहानियां, में “भविष्यवक्ता यहोशू” और “राहाब और भेदिए” भी देखें, 85-91)। इन कहानियों में लोगों ने प्रभु में साहस और शक्ति कैसे दिखाई?

    2:59

    Joshua the Prophet

    1:39

    Rahab and the Spies

यहोशू 1:8

पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करने से मुझे आशीषें मिलती हैं।

  • यहोशू 1:8 पढ़ना आपके बच्चों को स्वयं पवित्र शास्त्रों को पढ़ने की प्रेरणा दे सकता है। उन्हें इस पदों में ऐसे शब्द ढूंढने में मदद करें जो उन्हें सिखाते हैं कि हमें पवित्र शास्त्रों को कैसे और क्यों पढ़ना चाहिए। वे 1 नफी 15:23–24; 2 नफी 31:20; 32:3; याकूब 4:6; हिलामन 3:29–30 में उन बातों की खोज कर सकते हैं। आप पवित्र शास्त्रों को पढ़ने की योजना बनाने और उस पर कार्य करने में भी उनकी मदद कर सकते हैं।

यहोशू 3–4

परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए मुझे बपतिस्मा लेना चाहिए।

  • आप यरदन नदी को पार करने वाले इस्राएलियों की कहानी को बपतिस्मा के प्रतीक के रूप में उपयोग कर सकते हैं—निर्जन प्रदेश में अपने पुराने जीवन को त्यागना और परमेश्वर के साथ एक अनुबंधित रिश्ते में नया जीवन शुरू करना। इसलिए जब आप यहोशू 3–4 (या पुराने नियम की कहानियां में “भविष्यवक्ता यहोशू”, 85-89) पढ़ते हैं, तो आप यीशु के बपतिस्मा लेने की तस्वीर भी देख सकते हैं और समझा सकते हैं कि यीशु ने उसी नदी में बपतिस्मा लिया था जिसे इस्राएलियों ने पार किया था। फिर आप कोई गीत गा सकते हैं कि जैसे “Baptism” (Children’s Songbook, 100–101)। एक-दूसरे के साथ साझा करें कि कैसे बपतिस्मा लेना यीशु मसीह के राज्य में नया जीवन शुरू करने के समान है।

    2:59

    Joshua the Prophet

संयुक्त चित्र जिसमें यीशु को और एक युवक को बपतिस्मा लेते हुए दिखाया गया है

यहोशू 24:15

मैं यीशु मसीह की सेवा करना चुन सकता हूं।

  • आप अपने बच्चों को यीशु मसीह का अनुसरण करना सीखने में मदद करने के लिए क्या कर सकते हैं, जैसा कि यहोशू ने इस्राएलियों को करने के लिए आमंत्रित किया था? आप उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं:

    • यहोशू 24:15 से छोटा वाक्य याद करें। इसे अपने बच्चों के लिए मनोरंजक बनाने का प्रयास करें। उनके द्वारा याद किये जाने वाले शब्दों की संख्या उनकी आयु पर निर्भर हो सकती है।

    • उन लोगों के बारे में कहानियां खोजें जिन्होंने यीशु मसीह की सेवा करना चुना। वे फ्रेंड पत्रिका, सुसमाचार कला पुस्तिका, या पुराने नियम की कहानियां और अन्य पवित्र शास्त्र कहानियों की पुस्तकें देख सकते हैं।

    • भूमिका-निभाने की परिस्थितियां जिनमें वे उद्धारकर्ता का अनुसरण करना और उसकी सेवा करना चुन सकते हैं।

विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का उपयोग करें “सभी बच्चे अलग होते हैं, और जब वे बड़े हो जाते हैं उनकी जरूरतें बदल जाएंगी। आपकी सिखाने की अलग-अलग पद्धतियों से उनकी विविध जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना31)।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

चित्र

यरदन में विश्वास का पहला कदम, ट्रेंट गुडमुंडसेन द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए मुझे बपतिस्मा लेना चाहिए।