आओ, मेरा अनुसरण करो
11–17 मई। “तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू प्रभु को भूल जाए”: व्यवस्थाविवरण 6–8; 15; 18; 29–30; 34


“11–17 मई। ‘तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू प्रभु को भूल जाए”: व्यवस्थाविवरण 6–8; 15; 18; 29–30; 34” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“11–17 मई। ‘तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू प्रभु को भूल जाए,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

मूसा नबो पर्वत पर

मूसा नबो पर्वत पर, जॉन स्टील द्वारा, © Providence Collection/licensed from goodsalt.com

11– 17 मई: “तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू प्रभु को भूल जाए”

व्यवस्थाविवरण 6–8; 15; 18; 29–30; 34

मूसा की सांसारिक सेवकाई एक पर्वत पर शुरू हुई थी, जब परमेश्वर ने एक जलती हुई झाड़ी से उससे बात की थी (देखें निर्गमन 3:1–10)। इसकी समाप्ति भी 40 से अधिक वर्षों के बाद हुई, जब परमेश्वर ने मूसा को अबारीम पर्वत के शिखर से प्रतिज्ञा के देश की झलक दिखाई थी (देखें व्यवस्थाविवरण 34:1–4)। मूसा ने अपना जीवन इस्राएल की संतानों को प्रतिज्ञा के उस देश में प्रवेश के लिए तैयार करने में बिताया था, और व्यवस्थाविवरण की पुस्तक में उसके अंतिम निर्देश, चेतावनियां, उपदेश और इस्राएलियों से याचनाएं लिखी हैं। उसके शब्द पढ़ने से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि मूसा की सेवकाई का असली उद्देश्य—लोगों को तैयार करने की आवश्यकता थी—निर्जन प्रदेश में जीवित रहने, राष्टों को जीतना या समुदाय बनाना नहीं था। यह परमेश्वर से प्रेम करना, उसकी आज्ञा पालन करना और उसके प्रति वफादार रहना सीखना था। अनंत जीवन वाले प्रतिज्ञा के प्रदेश में प्रवेश करने के लिए हम सभी को इसी तैयारी की जरूरत है। जबकि मूसा ने उस “देश में जिस में दूध और मधु की धारा बहती” थी कभी पांव नहीं रखा था (निर्गमन 3:8), लेकिन अपने विश्वास और विश्वसनीयता के कारण उसने प्रतिज्ञा के उस देश में प्रवेश किया था, जिसे परमेश्वर ने उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो उसका अनुसरण करते हैं।

व्यवस्थाविवरण के संक्षिप्त विवरण के लिए Bible Dictionary में व्यवस्थाविवरण” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

व्यवस्थाविवरण 6:4–7; 8:2–5, 11–17; 29:18–20; 30:6–10, 14–20

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
“परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे हृदय प्रेम रख।”

मूसा की व्यवस्था में कई बाहरी समारोह और रीतियां शामिल थी। जैसा कि आप व्यवस्थाविवरण में मूसा की सलाह में देखेंगे, प्रभु अपने लोगों की आंतरिक स्थिति—उनके हृदयों की आत्मिक स्थिति के बारे में भी चिंतित था।

दिए गए अध्यायों में, शब्द हृदय को खोजें, और मनन करें कि यह किस बात का प्रतीक हो सकता है। आप इन अध्यायों को अपने हृदय की एक तरह से आत्मिक जांच के रूप में सोच सकते हैं। आप स्वयं का क्या निदान देंगे? अपने हृदय का आत्मिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए आप कौन-सा उपचार करने की सलाह देंगे? अपनी भावनाएं लिखें:

  • व्यवस्थाविवरण 6:4–7:

  • व्यवस्थाविवरण 8:2–5:

  • व्यवस्थाविवरण 8:11–17:

  • व्यवस्थाविवरण 29:18–20:

  • व्यवस्थाविवरण 30:6–10:

  • व्यवस्थाविवरण 30:14–20:

अपने विचारों को व्यवस्थित करने का एक तरीका यह हो सकता है कि आप हृदय का एक चित्र बनाएं और उसके अंदर उन बातों को लिखें जो प्रभु कहता है कि आपके हृदय में होनी चाहिए। तब आप इसके बाहर ऐसी बातें लिख सकते थे जिन्हें आपको अपने हृदय से बाहर रखना चाहिए।

आप कैसे दिखाते हैं कि आप अपने संपूर्ण हृदय से परमेश्वर से प्रेम करते हैं? विचारों के लिए, देखें “परमेश्वर से प्रेम करो, अपने पड़ोसी से प्रेम करो,” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनाव करने के लिए एक मार्गदर्शिका, 10-12।

एम. रसल बलार्ड, “क्या तू इन से बढ़कर मुझ से प्रेम रखता है?,” लियाहोना, नवं. 2021, 51–53 भी देखें।

अपनी स्वयं की आत्मिक समझ की तलाश करें। आओ, मेरा अनुसरण करो कुछ अध्यायों और नियमों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव देती है, लेकिन अपने अध्ययन को इन सुझावों तक ही सीमित न करें। जब आप व्ववस्थाविरण पढते हैं, तो आपको ऐसा नियम मिल सकता है जिसका उल्लेख यहां नहीं किया गया है। आपके लिए जो सीखना जरूरी है, उसके लिए आत्मा को आपका मार्गदर्शन करने दें।

व्यवस्थाविवरण 6:4–12, 20–25

“तब सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू प्रभु को भूल जाए।”

प्रतिज्ञा के प्रदेश में प्रवेश करने वाली इस्राएलियों की अधिकांश पीढ़ी ने मिस्र में महामारी का सामना या लाल सागर को पार नहीं किया था। मूसा जानता था कि उन्हें परमेश्वर के लोग बने रहने के लिए उन्हें—और उनकी भविष्य की पीढ़ियों—को परमेश्वर के चमत्कारों को याद रखना होगा।

मूसा व्यवस्थाविवरण 6:4–12, 20–25 में आपको कौन सी सलाह मिलती है, जिससे आपको परमेश्वर द्वारा आपके लिए किए गए महान कार्यों को याद रखने में मदद मिल सकती है? आपको ऐसा करने की प्रेरणा किस बात से मिलती है ताकि प्रभु के वचन रोज “उनके हृदय में बने रहें”? (पद 6)।

आप भाई जान ई. न्यूमैन के संदेश “उभरती पीढ़ी में अनुबंधित लोगों की आवाज को संरक्षित करना” (लियाहोना, नवं. 2023, 36–38) का अध्ययन करने का विचार भी कर सकते हैं कि आप मसीह में अपने विश्वास को आने वाली पीढ़ियों तक कैसे पहुंचाएंगे।

व्यवस्थाविवरण 11:18–21; डेल जी. रेनलैंड, “परमेश्वर की अच्छाई और महानता पर विचार करें,” लियाहोना, मई 2020, 41–44; Bible Dictionary, “Frontlets or phylacteries भी देखें।”

व्यवस्थाविवरण 15:1–15

जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उदार हाथों और इच्छुक हृदयों की आवश्यकता होती है।

हम अभी तक उस दिन पर नहीं पहुंचे हैं जब “तेरे बीच कोई दरिद्र न रहेगा” (व्यवस्थाविवरण 15:4), इसलिए व्यवस्थाविवरण 15 में गरीबों की सहायता करने के नियम अभी भी अनमोल हैं, भले ही विशेष प्रथाएं बदल गई हों। ध्यान दें कि पद 1-15 क्या सिखाते हैं कि हम क्यों जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं और इसके बारे में हमारा दृष्टिकोण क्या होना चाहिए।

जरूरतमंद लोगों के लिए “अपना हाथ ढीला करके अवश्य दान देने” का क्या मतलब है?(पद 8, 11)। जरूरतमंदों की मदद करने के बारे में आप प्रभु के उदाहरण से क्या सीखते हैं? (देखें पद 15)।

Have I Done Any Good?,” Hymns, सं. 223 भी देखें।

व्यवस्थाविवरण 18:15–19

मूसा यीशु मसीह “के समान” था।

पतरस, नफी, मोरोनी और स्वयं उद्धारकर्ता, सभी ने व्यवस्थाविवरण 18:15–19 में भविष्यवाणी के बारे में टिप्पणी की है (देखें प्रेरितों के काम 3:20–23; 1 नफी 22:20–21; जोसफ स्मिथ—इतिहास 1:40; 3 नफी 20:23)। इन पदों से आप उद्धारकर्ता के बारे में क्या सीखते हैं? इस बारे में सोचें कि आपने पिछले कुछ हफ्तों में मूसा के बारे में क्या पढ़ा है। मूसा यीशु मसीह “के समान” किस तरह से है?

यीशु नफाइयों को सिखाता हुआ

प्राचीन अमरिका में यीशु मसीह ने उसके लोगों से कहा था, “मैं वही हूं जिससे विषय में मूसा ने बताया था” (3 नफी 20:23)।

व्यवस्थाविवरण 29:9–9; 30:15-20

प्रभु मुझे अच्छे और बुरे के बीच चुनाव करने के लिए आमंत्रित करता है।

व्यवस्थाविवरण 29:9; 30:15–20 में मूसा के शब्दों की तुलना 2 नफी 2:26–29; 4:4 में अपने परिवार को लेही की कुछ अंतिम शिक्षाओं के साथ करना दिलचस्प हो सकता है। मूसा ने जो सिखाया, लेही ने उसे कैसे समझाया? आप इन अनुच्छेदों में ऐसा क्या पाते हैं जो आपको “जीवन को अपनाने” के लिए प्रेरित करता है? (व्यवस्थाविवरण 30:19)।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

व्यवस्थाविवरण 6:5

मैं संपूर्ण हृदय से परमेश्वर से प्रेम कर सकता हूं।

  • अपने बच्चों को व्यवस्थाविवरण 6:5, को समझने में मदद करने के लिए, आप हृदय, शरीर की आकृति और मजबूत भुजा बना सकते हैं। जब आप पद में “मन,” “जीव,” और “शक्ति” शब्द पढ़ते हैं तो आपके बच्चे चित्रों की ओर इशारा कर सकते हैं। हम प्रभु को कैसे दिखाते हैं कि हम उससे अपने संपूर्ण, आत्मा और शक्ति से प्रेम करते हैं?

व्यवस्थाविवरण 6:6-15

मैं परमेश्वर के वचन को अपने हृदय में रख सकता हूं।

  • अपने बच्चों के साथ इस्राएलियों को दी गई प्रभु की सलाह पढ़ें ताकि पवित्र शास्त्रों के अनुच्छेदों वहां रखें जहां वे उन्हें प्रतिदिन देख सकें (देखें व्यवस्थाविवरण 6:6–9)। यह आपको और आपके बच्चों को यह सुनिश्चित करने के तरीकों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है कि आप “प्रभु को न भूल जाए” (पद 12) और याद रखें कि उसने आपके लिए क्या किया है।

  • आप शायद बता सकते हैं कि व्यवस्थाविवरण 6:13, 16 और 8:3 ने उद्धारकर्ता को उसके जीवन के किसी महत्वपूर्ण क्षण में मदद की थी। यह देखने के लिए, साथ मिलकर पढ़ें मत्ती 4:1–10। तब आप एक-दूसरे के साथ पवित्र शास्त्र के कुछ अंश साझा कर सकते हैं जिन्होंने जरूरत के समय आपकी मदद की है।

युवक पवित्र शास्त्र पढ़ते हुए

व्यवस्थाविवरण 18:15-18

भविष्यवक्ता हमें यीशु मसीह के बारे में सिखाते हैं।

  • जब आप व्यवस्थाविवरण 18:18 को एक साथ पढ़ते हैं, तो अपने बच्चों को यह समझने में मदद करें कि इस पद में मूसा जैसा भविष्यवक्ता यीशु मसीह के समान है। हो सकता है कि आप उन बातों के चित्र देखें जो मूसा ने और जो बातें यीशु मसीह ने की थी, और अपने बच्चों को उनका मिलान करने को कहें (देखें सुसमाचार कला पुस्तिका, सं. 15, 16, 38 और 39)। आज हमारे भविष्यवक्ता उद्धारकर्ता के बारे में क्या सिखाते हैं?

व्यवस्थाविवरण 29:12-13; 30:8-10

अपने अनुबंधों के कारण, मैं परमेश्वर के लोगों का हिस्सा हूं।

  • व्यवस्थाविवरण 29:12–13 की बात करने से आप और आपके बच्चों को उन अनुबंधों के बारे में चर्चा करने का अवसर मिलता है, जो वे स्वर्गीय पिता के साथ बनाएंगे या बना चुके हैं। परमेश्वर के लोग होने का क्या मतलब है? हमारी प्रतिज्ञाएं हमें परमेश्वर के लोग कैसे बनाती हैं? (देखें पद 13; मुसायाह 18:8–10 भी देखें)।

  • यदि आपके बच्चों को अनुबंध को समझने में सहायता की आवश्यकता है, तो बताएं कि वे Guide to the Scriptures (सुसमाचार लाइब्रेरी) में “Covenant” की परिभाषा पढ़ सकते हैं। व्यवस्थाविवरण 30:8-10 में परमेश्वर और इस्राएलियों ने एक दूसरे से क्या प्रतिज्ञाएं की थी? हमने परमेश्वर के साथ क्या प्रतिज्ञाएं बनाई हैं ?(देखें सिद्धांत और अनुबंध 20:37, 77)। ये प्रतिज्ञाएं हमें उससे कैसे जोड़ती हैं? अनुबंधों के बारे में एक साथ मिलकर एक गीत गाने पर विचार करें, जैसे “Standing on the Promises” (सुसमाचार लाइब्रेरी)।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

मूसा प्रतिज्ञा के प्रदेश की ओर देखते हुए।

प्रभु ने उसको सारा प्रदेश दिखाया था, वाल्टर राने द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: मैं परमेश्वर के वचन को अपने हृदय में रख सकता हूं