आओ, मेरा अनुसरण करो
1–7 जून। “मेरा मन प्रभु के कारण मगन है”: रूत; 1 शमूएल 1-7


“1–7 जून। ‘मेरा मन प्रभु के कारण मगन है”: रूत; 1 शमूएल 1-7,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“1–7 जून। ‘मेरा मन प्रभु के कारण मगन है,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

रूत और नाओमी एक साथ यात्रा करते हुए

जिधर तू जाए, सैंडी फ्रेक्लेटॉन गेगॉन द्वारा

1–7 जून: “मेरा मन प्रभु के कारण मगन है”

रूत; 1 शमूएल 1-7

कभी-कभी हम यह कल्पना करते हैं कि हमारे जीवन को आरंभ से अंत तक स्पष्ट मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। आखिरकार दो बिंदुओं के बीच की सबसे छोटी दूरी एक सीधी रेखा ही होती है। और फिर भी जीवन, विलंबों और भटकावों से भरा हुआ है जो हमें अनपेक्षित दिशा में ले जाते हैं।

रूत और हन्ना निश्चित रूप से इस बात को समझती थी। रूत इस्राएली नहीं थी, लेकिन उसका विवाह इस्राएली से हुआ था और अपने पति की मृत्यु के पश्चात उसे एक निर्णय लेना था। क्या वह अपने परिवार और अपने पुराने परिचित जीवन में लौट जाए या वह इस्राएली विश्वास को और अपने पति की मां के साथ नए घर को अपनाए? (देखें रूत 1:4–18)। अपने जीवन के लिए हन्ना की योजना बच्चों को जन्म देने की थी, लेकिन ऐसा न हो पाने के कारण वह “मन में व्याकुल हो” गई थी (देखें 1 शमूएल 1:1–10)। जब आप रूत और हन्ना के बारे में पढ़ते हैं, तो उस विश्वास पर विचार करें जो उन्हें उनके अप्रत्याशित मार्ग पर यात्रा करने के लिए मिला होगा। फिर अपनी स्वयं की यात्रा के बारे में सोचें। यह रूत और हन्ना—और अन्य किसी से भिन्न है। लेकिन यहां और आपके अनंत उद्देश्य के बीच सभी परीक्षाओं और अप्रत्याशित घटनाओं के दौरान आप हन्ना के साथ यह कह सकते हैं कि “मेरा मन प्रभु के कारण मगन है” (1 शमूएल 2:1)।

Ruth और 1 Samuel की पुस्तकों के संक्षिप्त विवरण के लिए Bible Dictionary भी देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

रूत

मसीह दुख को खुशी में बदल सकता है।

किसी भी युग में विधवा का जीवन कठिन होता है। लेकिन रूत के पति की मृत्यु के बाद, उसकी स्थिति विशेष रूप से कठिन थी। उस समय इस्राएली संस्कृति में, बिना पति या बेटों वाली स्त्री के पास संपत्ति का कोई अधिकार नहीं होता और जीवन यापन के बहुत कम तरीके होते थे। जब आप रूत की कहानी को पढ़ते हैं, तो ध्यान दें कि प्रभु ने उसके दुखों को महान आशीषों में कैसे बदल दिया था। आपने रूत के बारे में ऐसी किन बातों पर ध्यान दिया, जिन्होंने उसकी मदद की होगी? बोअज ने रूत को उसकी निराशाजनक स्थिति से कैसे बचाया? (देखें रूत 4:4–10)। रूत और बोअज दोनों कैसे यीशु मसीह के समान थे?

Be Still, My Soul,” Hymns, सं. 124 भी देखें।

रूत; 1 शमूएल 1

मुझे भरोसा है कि मेरी स्थिति चाहे कुछ भी हो, परमेश्वर मुझे मार्ग दिखाएगा और मेरी मदद करेगा।

शायद आपका बहुत अधिक नुकसान हुआ हो, जैसा रूत और नाओमी को हुआ था (देखें रूत 1:1–5)। या हो सकता है, कि हन्ना की तरह, आप उन आशीषों को चाहते हों, जो आपको अभी तक नहीं मिली हैं (देखें 1 शमूएल 1:1–10)। इन महिलाओं ने परमेश्वर के प्रति विश्वास किस तरह दिखाया था? आप उनके उदाहरण से क्या सीखते हैं?

बेशक, बच्चे के लिए प्रार्थना करने वाले हर व्यक्ति को बच्चा नहीं मिलता है, और हर कोई जिसका जीवनसाथी मर जाता है वह पुनर्विवाह नहीं करता है। लेकिन जो कोई भी उद्धारकर्ता की ओर मुड़ता है उसे उसकी सहायता और मार्गदर्शन मिलता है। विचार करें कि आपने अपने कठिन समय के दौरान कैसे प्रभु की “शरण लेने” गए हैं (रूत 2:12)।

एमी ए. राइट, “मसीह में उस दिन को सहना,” लियाहोना, नवं. 2023, 9–11, भी देखें।

हन्ना और उसका बच्चा

इस बच्चे के लिए मैंने प्रार्थना की, एल्सपेथ यंग द्वारा

1 शमूएल 2; 4–7

प्रभु की मदद प्राप्त करने के लिए, मुझे उस पर भरोसा और उसकी आज्ञाओं का पालन करने की आवश्यकता है।

जब उनके शत्रुओं ने हमला किया, तो इस्राएलियों ने स्पष्ट रूप से सोचा कि केवल प्रतिज्ञा का सन्दूक अपने पास रखने से उनकी रक्षा होगी। जब आप 1 शमूएल 4–6 पढ़ते हैं, तो सोचें कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। (1 शमूएल 2:12-25 में एली के बेटों के अधर्मी कामों पर भी ध्यान दें, जो मंडप में याजक के रूप में सेवा करते थे।) आपके विचार से प्रभु अपने लोगों को क्या सिखाने की कोशिश कर रहा था? सन्दूक पर कब्जा करने के बाद पलिश्तियों के साथ जो हुआ उससे आप क्या सीखते हैं? (देखें अध्याय 5-6) 1 शमूएल 7 में प्रभु की सुरक्षा फिर से प्राप्त करने के लिए इस्राएल के प्रयासों से आप क्या सीखते हैं?

आप 1 शमूएल 2:1-10 में हन्ना की प्रशंसा की कविता पढ़कर प्रेरित हो सकते हैं। आप उसके शब्दों में क्या पाते हैं जिससे एली के बेटों और बाकी इस्राएलियों को मदद मिल सकती थी?

1 शमूएल 3

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
मैं प्रभु की वाणी सुन और उसका पालन कर सकता हूं।

कभी-कभी, आप शमूएल की तरह महसूस कर सकते हैं, जिसने प्रभु की वाणी सुनी लेकिन उसे पहचाना नहीं। हम सभी की तरह, शमूएल को प्रभु की वाणी की पहचान करना सीखना था। जब आप 1 शमूएल 3 का अध्ययन करते हैं, तो आप इस छोटे लड़के से प्रभु की वाणी सुनने और उसका पालन करने के बारे में क्या सीखते हैं? आप इन अतिरिक्त पवित्र शास्त्रों को भी खोज और दिशानिर्देशों की एक सूची बना सकते हैं जो किसी व्यक्ति को परमेश्वर की वाणी को पहचानने में मदद कर सकते हैं: 1 राजा 19:11–12; लूका 24:15–32; 3 नफी 11:3–7; सिद्धांत और अनुबंध 6:22–23; 8:2–3; 9:7–9

अन्य समय में, आप महसूस कर सकते हैं कि स्वर्ग बंद है और परमेश्वर आपसे संवाद नहीं करना चाहता है। अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने कहा है: “क्या परमेश्वर वास्तव में आपसे बात करना चाहता है? हां!” (“गिरजे के लिए प्रकटीकरण, हमारे जीवनों के लिये प्रकटीकरण,” लियाहोना, मई 2018, 93–96)। जब आप अध्यक्ष नेल्सन के संदेश का अध्ययन करते हैं, तो आप क्या पाते हैं जो आपको प्रभु की वाणी सुनने और उसका पालन करने की प्रेरणा देता है? अध्यक्ष नेल्सन आपको क्या करने के लिए आमंत्रित करते, और वे किस आशीष की प्रतिज्ञा करते हैं? आप “परमेश्वर के प्रकाश में चलो (युवाओं की शक्ति के लिए: चुनाव करने के लिए एक मार्गदर्शिका, 16–20) में प्रकटीकरण के बारे में आमंत्रण और प्रतिज्ञा की गई आशीषें भी पा सकते हैं। एक ऐसी बात चुनने पर विचार करें जो आप “प्रकटीकरण प्राप्त करने के लिए अपनी आत्मिक क्षमता बढ़ाने” के लिए कर सकते हैं।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

रूत

मैं अपने आसपास के लोगों के प्रति प्रेम और दया दिखा सकता हूं।

  • जब आप अपने बच्चों के साथ रूत की कहानी साझा करते हैं (आप पुराने नियम की कहानियां, 100-103 में “रूत और नाओमी” का उपयोग कर सकते हैं), तो उन्हें हर बार कहानी में दया का कार्य सुनने पर हाथ उठाने के लिए कहें। वे यह भी साझा कर सकते हैं कि जब दूसरे उनके प्रति दया दिखाते हैं, या जब वे दूसरों के प्रति दया दिखाते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होता है। उद्धारकर्ता हमारे प्रति किस प्रकार दया दिखाता है? हम कैसे उसके उदाहरण का अनुसरण कर सकते हैं? (देखें “Kindness Begins with Me,Children’s Songbook, 145)।

    2:0

    Ruth and Naomi

रूत; 1 शमूएल 1

मुझे यीशु मसीह में विश्वास हो सकता है।

  • रूत और हन्ना की कहानियां आपके बच्चों को कठिन समय के दौरान विश्वासी बने रहने की प्रेरणा दे सकती हैं। परीक्षा, कार्य, आशीषें शीर्षकों से सरल चार्ट बनाने में उनकी मदद करने पर विचार करें। फिर आप रूत 1:3–5, 8, 16; 2:1–3, 8–12; 4:13–17; 1 शमूएल 1:1–18 को एक साथ पढ़ सकते हैं; और इन पदों में उन्हें जो मिलता है उसे शीर्षकों के नीचे लिखें। रूत और हन्ना ने, परमेश्वर के प्रति विश्वास किस तरह दिखाया था? तब आप या आपके बच्चे उदाहरण साझा कर सकते हैं कि कठिन समय के दौरान प्रभु ने आपको कैसे आशीषित किया है।

1 शमूएल 1:1-18

स्वर्गीय पिता मेरी प्रार्थनाओं को सुनता और उनका उत्तर देता है।

  • हन्ना के बारे में जानने के लिए, आपके बच्चे 1 शमूएल 1:1–18 या पुराने नियम की कहानियां (104–5) में “हन्ना” पढ़ सकते हैं या “Hannah’s Faith” (विडियो, सुसमाचार लाइब्रेरी) देख सकते हैं। किसी बच्चे की ओर गेंद उछालने और गेंद को किसी दूसरे को देने से पहले उन्हें कहानी का कुछ हिस्सा बताने के लिए कहना मजेदार हो सकता है। हम हन्ना के उदाहरण से प्रार्थना के बारे में क्या सीखते हैं?

    1:15

    Hannah

    3:9

    Hannah's Faith

शमूएल और एली

शमूएल एली को सच्चाई बताता है, रॉबर्ट टी. बैरेट द्वारा

1 शमूएल 3:1–10

मैं प्रभु की वाणी सुन और उसका पालन कर सकता हूं।

  • शायद साधारण भूमिका-निभाना का अभिनय आपके बच्चों को प्रकटीकरण के बारे में शमूएल के अनुभव से सीखने में मदद कर सकता है। जब आप 1 शमूएल 3:1–10 पढ़ते हैं, तो एक बच्चा शमूएल का, और दूसरा एली का अभिनय कर सकता है (पुराने नियम की कहानियां में “भविष्यवक्ता शमूएल” , 106-9, या वीडियो “Samuel and Eli,” सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें)। हम शमूएल से क्या सीखते हैं कि प्रभु की वाणी को कैसे सुना जाए? जब प्रभु हमसे बात करता है तो हम कैसे दिखाएंगे कि हम सुनने को तैयार हैं?

    2:10

    Samuel the Prophet

    1:58

    Samuel and Eli

  • अपने बच्चों से पूछें कि वे किसी को कैसे समझाएंगे कि प्रभु उनसे कैसे बात करता है। आप उन्हें सिद्धांत और अनुबंध 6:22–23; 8:2–3; 9:7–9 में उत्तरों की खोजने में सहायता कर सकते हैं।

अपने बच्चों को आत्मा की पहचान करने में मदद करें। हमारी अपनी भावनाओं और पवित्र आत्मा के बीच अंतर करना आसान नहीं होता है। हर कोई समय-समय पर इसकी पहचान करने के लिए संघर्ष करता है। अपने बच्चों की इसकी पहचान करने में मदद के हर अवसर का लाभ उठाएं कि वे कब आत्मा के प्रभाव को महसूस कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, जब आप 1 शमूएल 3:1–10 और सिद्धांत और अनुबंधों में बताए पद पढ़ते हैं, तो आप उन अनुभवों को साझा कर सकते हैं जिनमें प्रभु ने आपको अपने मन और हृदय में सिखाया है।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

शमूएल बिस्तर में जागते हुए

बालक शमूएल को प्रभु द्वारा नियुक्त किया गया, हैरी एंडरसन द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: स्वर्गीय पिता मेरी प्रार्थनाओं को सुनता और उनका उत्तर देता है।