आओ, मेरा अनुसरण करो
19–25 जनवरी। आदम और हव्वा का पतन: उत्पत्ति 3–4; मूसा 4–5


“19–25 जनवरी। आदम और हव्वा का पतन: उत्पत्ति 3–4; मूसा 4–5” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“19–25 जनवरी। आदम और हव्वा का पतन आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026

आदम और हव्वा

आदम और हव्वा, डगलस एम. फ्रायर द्वारा

19–25 जनवरी: आदम और हव्वा का पतन

उत्पत्ति 3–4; मूसा 4–5

प्रथम दृष्टि में, आदम और हव्वा के पतन की कहानी एक दुखद घटना लग सकती है । आदम और हव्वा को सुंदर अदन की वाटिका से बाहर निकाल दिया गया था। उन्हें एक ऐसे संसार में भेजा गया था, जहां दर्द, दुख, और मृत्यु होगी (देखें उत्पत्ति 3:16–19)। और उन्हें अपने स्वर्गीय पिता से अलग कर दिया गया था। लेकिन मूसा की पुस्तक में भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ के द्वारा पुनःस्थापित सच्चाइयां हमें पतन पर एक अनूठा दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।

हां, अदन की वाटिका सुंदर थी। लेकिन आदम और हव्वा को सुंदर वातावरण से अधिक की आवश्यकता थी। उनकी की आवश्यकता थी—और हम सब की आवश्यकता है—विकास करने का अवसर। अदन की वाटिका छोड़कर परमेश्वर के पास लौटना और अंततः उसके समान बनना आवश्यक पहला कदम था। इसका अर्थ है कि विरोध का सामना करना, गलतियां करना, पश्चाताप करना सीखना, और उद्धारकर्ता पर भरोसा करना, जिसका प्रायश्चित विकास और “मुक्ति का आनंद” संभव करता है (मूसा 5:11)। इसलिए जब आप आदम और हव्वा के पतन के बारे में पढ़ते हैं, तो इसे कोई दुखद घटना न समझें बल्कि संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करें—उस स्वर्ग पर नहीं जिसे आदम और हव्वा खोया था बल्कि उनके चुनाव से हमें मिलने वाली महिमा पर ध्यान दें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

उत्पत्ति 3; मूसा 4

पतन परमेश्वर की योजना का आवश्यक हिस्सा था।

यह सच है कि आदम और हव्वा के चुनाव ने कई कठिनाइयों को उत्पन्न किया है जिनका हम नश्वरता में अनुभव करते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हम उनके चुनाव पर खेद प्रकट करें। जब आप उत्पत्ति 3 और मूसा 4 पढ़ते हैं, तो आप स्वयं से पूछ सकते हैं, पतन परमेश्वर की योजना के लिए महत्वपूर्ण क्यों था?

मूसा 5:9–12 के अनुसार, आदम और हव्वा ने पतन के बारे में कैसा महसूस किया? आप उनके शब्दों को इस पतित संसार में अपने अनुभवों पर कैसे लागू कर सकते हैं? 2 नफी 2:19–25 से हम और क्या सीखते हैं?

मुसायाह 3:19; अलमा 12:21-37; सिद्धांत और अनुबंध 29:39-43 भी देखें।

हव्वा सेब को पकड़े हुए

अदन को छोड़ते हुए, एनी हेनरी नाडर द्वारा

उत्पत्ति 3:1–7; मूसा 4:22–31; 5:4-15

यीशु मसीह आशा और मुक्ति प्रदान करता हैं।

आदम और हव्वा की कहानी यीशु मसीह के द्वारा आशा और मुक्ति की कहानी है। कारण देखने के लिए, आप उत्पत्ति 3:1–7; मूसा 4:22–31 में पतन के परिणामों की खोज करके आरम्भ कर सकते हैं और जो कुछ आपको मिलता है उसे चिह्नित या सूचीबद्ध करें। ये परिणाम आपको कैसे प्रभावित करते हैं? तब हमें इन प्रभावों से मुक्त करने के लिए परमेश्वर की योजना की खोज करने के लिए, आप मूसा 5:4-15 पढ़ सकते हैं। आदम और हव्वा स्वर्गदूत से मुलाकात के बाद “खुश” क्यों थे? आप उनसे स्वर्गीय पिता की योजना के बारे में क्या सीखते हैं?

“Because of Him” (वीडियो), सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें ।

2:44

Because of Him

उत्पत्ति 3:16; मूसा 4:22

इसका क्या अर्थ है कि आदम हव्वा “पर प्रभुता करेगा”?

पवित्र शास्त्र के इस अध्याय को कभी-कभी गलत समझा जाता है कि पति का अपनी पत्नी के साथ निर्दयता से व्यवहार करना उचित है। हमारे समय में, प्रभु के भविष्यवक्ताओं ने सिखाया है कि पति और पत्नी को परिवार में अपनी दिव्य जिम्मेदारियों को पूरा करने में एक दूसरे को समान भागीदार के रूप में देखना चाहिए (देखें “परिवार: दुनिया के लिए एक घोषणा।” [सुसमाचार लाइब्रेरी])। एल्डर डेल जी. रेनलैंड और बहन रूथ लिब्बर्ट रेनलैंड ने समझाया था कि एक धार्मिक पति “सेवकाई की खोज करेगा; वह गलती को स्वीकार करेगा और क्षमा मांगेगा; वह प्रशंसा करेगा; वह परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं के प्रति विचारशील होगा; वह अपने परिवार के लिए ‘जीवन और सुरक्षा की आवश्यकताओं की पूर्ति करने की अपनी जिम्मेदारी को महसूस करेगा; वह अपनी पत्नी के साथ अत्यंत सम्मान और आदर के साथ व्यवहार करेगा। … वह अपने परिवार को आशीष देगा”(The Melchizedek Priesthood: Understanding the Doctrine, Living the Principles [2018], 23)।

मूसा 4:1-4

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
मुझे विकास करने के लिए स्वतंत्रता और विरोध की आवश्यकता है।

एल्डर डेल जी. रेनलैंड ने सिखाया, “हमारे स्वर्गीय पिता का पालन-पोषण करने का लक्ष्य यह नहीं है कि उसके बच्चे सही काम करें बल्कि यह है कि उसके बच्चे सही काम करने का चुनाव करें और अंततः उसके समान बनें” (“आज के दिन चुन लो,” लियाहोना, नवं. 2018, 104)। स्वर्गीय पिता की योजना में यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है कि हम सही काम चुनाव करें?

जब आप मुसायाह 4:1–4 पढ़ते हैं, तो खोज करें कि स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह ने चुनने के आपके अधिकार—आपकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए क्या किया। आप उनकी रक्षा की शक्ति का उपयोग कैसे कर सकते हैं? विचारों के लिए, युवाओं की शक्ति के लिए: निर्णय करने की मार्गदर्शिका (4–5) में “प्रेरित चुनाव करना” खंड का अध्ययन करने पर विचार करें ।

लेही ने 2 नफी 2:11–20, 25–30 में स्वतंत्रता के बारे में जो सिखाया था उसे भी पढ़ने पर विचार करें। स्वतंत्रता के लिए विरोध क्यों आवश्यक है? आप यीशु मसीह के प्रति प्रशंसा कैसे दिखा सकते हैं कि उसने आपको “चुनने की स्वतंत्रता” प्रदान की है? (2 नफी 2:27)।

Dallin H. Oaks, “Opposition in All Things,” लियाहोना, मई 2016, 114–17; Topics and Questions, “Agency,” सुसमाचार लाइब्रेरी; “Choose the Right,” Hymns, सं. 239, भी देखें।

भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। कई सीखने की गतिविधियों को एक व्यक्ति, परिवार या कक्षा के रूप में किया जा सकता है; छोटे समूहों में; या जोड़े में। उन लोगों को भाग लेने की अनुमति देने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करें जिनके पास अन्यथा अवसर नहीं हो सकता है। इस गतिविधि के लिए, आप एक व्यक्ति या समूह को मूसा 4 और युवाओं की शक्ति के लिए पढ़ने के लिए कह सकते हैं, जबकि दूसरा समूह 2 नफी 2 में पदों का अध्ययन करता है। फिर वे एक-दूसरे को सिखा सकते थे कि जो उन्होंने अपने संबंधित खंड में सीखा।

मूसा 4:4–12; 5:13–33

शैतान मुझे “धोखा देना और अंधा करना” चाहता है।

जब आप मूसा 4:4–12; 5:13 -33 -33 का पढ़ते हैं, तो विचार करें कैसे शैतान ने आदम और हव्वा और उनके बच्चों को बहकाने की कोशिश की। आज वह इन्हीं बातों का प्रयास कैसे करता है? शैतान के धोखे का विरोध करने में स्वर्गीय पिता आपकी मदद कैसे करता है?

मूसा 4:13-16, 27

“मैं, प्रभु परमेश्वर ने, … उन्हें पहनाया।”

वर्जित फल खाने के बाद, आदम और हव्वा ने अपनी नग्नता को ढकने की कोशिश की। बाद में, प्रभु ने उन्हें वस्त्र पहनाने के लिए दिए। जब आप मूसा 4:13–16, 27 पढ़ते हैं, तो इन बातों पर गौर कीजिए:

  • मनन कीजिए कि शास्त्रों में नग्नता और कपड़े क्या दर्शा सकते हैं (उदाहरण के लिए, देखें प्रकाशितवाक्य 7:9, 13–15; 2 नफी 9:14; सिद्धांत और अनुबंध 109:22–26, 76)। आप आदम और हव्वा के नग्नता और वस्त्रों के अनुभव से क्या सीखते हैं?

  • यदि आपको मंदिर में वृत्तिदान दिया गया है, तो विचार करें कि आदम और हव्वा आपसे आपके मंदिर पोशाक के महत्व के बारे में क्या कह सकते हैं और यह क्या दर्शाता है।

“Sacred Temple Clothing” (वीडियो), सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें ।

4:12

Sacred Temple Clothing

मूसा 5:4–9, 16–26

परमेश्वर मेरे बलिदानों को स्वीकार करेगा यदि मैं उन्हें स्वेच्छा और आज्ञाकारी हृदय के साथ प्रदान करता हूं।

जब आप मूसा 5:4–9, 16–26 का अध्ययन करते हैं, तो इन बलिदानों के प्रति उनके दो बेटों कैन और हाबिल के दृष्टिकोणों पर विचार करें। प्रभु ने हाबिल के बलिदान को क्यों स्वीकार किया था लेकिन कैन का नहीं?

प्रभु आपसे क्या बलिदान करने के लिए कहता है? क्या इन पदों में कुछ ऐसा है जो उन बलिदानों के बारे में आपके सोचने के तरीके को प्रभावित करता है?

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन 01

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

उत्पत्ति 3:224; मूसा 4; 5:8-15

यीशु मसीह हमें पतन से बचाता है।

  • अपने बच्चों को आदम और हव्वा के पतन को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए, आप (पुराने नियम की कहानियां, 13–16) में “आदम और हव्वा” के चित्रों की प्रति बनाकर और उन्हें काटकर निकाल सकते हैं। फिर आदम और हव्वा के अनुभवों पर चर्चा करते हुए आप एकसाथ मिल कर इन चित्रों को क्रम में रख सकते हैं। क्रम में रखते समय, इस बारे में बात करें कि स्वर्गीय पिता की योजना में, आदम और हव्वा के लिए अदन की वाटिका को छोड़ना क्यों महत्वपूर्ण था।

  • आपके बच्चे यीशु मसीह के प्रायश्चित के लिए कृतज्ञता महसूस कर सकते हैं जब वे समझते हैं कि वे पतन के प्रभावों पर कैसे विजय प्राप्त करते हैं। जब आप मूसा 4:25; 6:48; रोमियों 5:12; 2 नफी 2:22–23 एक साथ पढ़ते हैं, तो इस वाक्य को पूरा करने के लिए खोजने में अपने बच्चों की मदद करें: “पतन के कारण, मैं …” फिर जब आप मूसा 5:8–11, 14–15; 6:59; अलमा 11:42 पढ़ते हैं, तो वे इस वाक्य को पूरा कर सकते हैं: “यीशु मसीह के कारण, मैं …” एक दूसरे के साथ यीशु मसीह के प्रति अपना आभार साझा करें।

मूसा 4:1-4

मैं सही चुन सकता हूं।

  • स्वतंत्रता के नियम को समझाने के लिए एक सरल वस्तुनिष्ठ पाठ पर विचार करें: अपने बच्चों को इस सप्ताह के गतिविधि पृष्ठ को रंग देने के लिए कहें, लेकिन उन्हें उपयोग करने के लिए केवल एक रंग दें। चुनने के लिए अधिक विकल्प होना बेहतर क्यों होता है? फिर आप मूसा 4:1-4 को एक साथ पढ़ और बात कर सकते हैं कि परमेश्वर क्यों चाहता है कि हम सही और गलत के बीच चुनाव कर ने में सक्षम हों। स्वर्ग में रहनेवाला पिता और यीशु मसीह हमें चुनाव करने में कैसे मदद देते हैं?

  • अपने बच्चों को यीशु मसीह का अनुसरण करने के लिए अच्छे चुनाव करने के बारे में सोचने और चित्र बनाने में मदद करें| या आप मिलकर अच्छे चुनाव करने के बारे में कोई गीत भी गा सकते हैं, जैसे कि “Choose the Right Way” (Children’s Songbook, 160–61)। आप एक-दूसरे को उस समय के बारे में बता सकते हैं जब आपने अच्छा चुनाव किया था और इस बारे में बात कर सकते हैं कि बाद में आपको कैसा लगा।

आदम और हव्वा

पतन, रॉबर्ट टी. बैरेट द्वारा

मूसा 5:4, 8

मैं स्वर्गीय पिता से प्रार्थना कर सकता हूं।

  • जब आदम और हव्वा ने अदन की वाटिका को छोड़ा, तो वे परमेश्वर के साथ नहीं रह सकते थे। अपने बच्चों के साथ मूसा 5:4, 8 पढ़ें और उन्हें यह जानने में मदद करें कि आदम और हव्वा ने उसके करीब महसूस करने और उसे सुनने के लिए क्या किया। ऐसी कौन सी कुछ बातें हैं जो हम अपनी प्रार्थनाओं में स्वर्गीय पिता से कह सकते हैं?

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

आदम और हव्वा वेदी पर बलि के मेमने के साथ

पिता का एकलौता के बलिदान की समानता में, माइक माल्म द्वारा (देखें मूसा 5:5–9)

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: आदम और हव्वा का पतन