“5-11 जनवरी। ‘यह मेरा कार्य और मेरी महिमा है”: मूसा 1; इब्राहीम 3 आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“5-11 जनवरी। ‘मेरा कार्य और मेरी महिमा है’,”आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026
5-11 जनवरी: “यह मेरा कार्य और मेरी महिमा है”
मूसा 1; इब्राहीम 3
बाइबल “आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की” शब्दों से आरंभ होती है (उत्पत्ति 1:1)। लेकिन इस “आदि” से पहले क्या था? और परमेश्वर ने क्यों इन सब की सृष्टि की थी? भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ के द्वारा, प्रभु ने इन प्रश्नों पर प्रकाश डाला है।
उदाहरण के लिए, उसने हमें एक ऐसे दिव्यदर्शन का अभिलेख दिया था जिसमें इब्राहीम ने हमारे अस्तित्व को आत्माओं के रूप में संसार के “आरंभ से” देखा था (देखें इब्राहीम 3:22–28)। प्रभु ने हमें उत्पत्ति के पहले छह अध्यायों का एक प्रेरित अनुवाद या संशोधन भी दिया था, जिसे मूसा की पुस्तक कहा जाता है—जो “आदि में” से आरंभ नहीं होता है। इसकी अपेक्षा, यह मूसा के अनुभव से आरंभ होता है, जो सृष्टि की कहानी के लिए कुछ संदर्भ प्रदान करता है। साथ में, ये अंतिम-दिनों के पवित्र शास्त्रों के पुराने नियम के हमारे अध्ययन को आरंभ करने का अच्छा स्थान है क्योंकि वे कुछ मूलभूत प्रश्नों को संबोधित करते हैं जो हमारे अध्ययन को दिशा दे सकते हैं: परमेश्वर कौन है? हम कौन हैं? परमेश्वर का कार्य क्या है, और इसमें हमारा स्थान क्या है? उत्पत्ति के आरंभिक अध्यायों को मूसा के अनुरोध पर प्रभु की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा सकता है: “अपने सेवक पर दयापूर्ण रहो, ओ परमेश्वर, और मुझे इस पृथ्वी के विषय में बताओ, और इस पर रहने वाले निवासियों, और आकाशों के विषय में भी” (मूसा 1:36)।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
परमेश्वर की संतान होने के रूप में मेरा एक दिव्य भाग्य है।
“यदि प्रभु आपसे सीधे बात करता,” अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने सिखाया, “तो पहली बात वह यह सुनिश्चित करता कि आप अपनी असली पहचान को जानें” (“Choices for Eternity” [worldwide devotional for young adults, मई 2022], Gospel Library)। इसलिए शैतान आपको उसी बात के भ्रमित करने का प्रयास करेगा। मूसा 1:4, 6 में मूसा को दिए गए परमेश्वर के संदेश और मूसा 1:12 में शैतान के संदेश में इस उदाहरण को देखें। परमेश्वर और शैतान के बीच अंतर के बारे में आप इन पदों से क्या सीखते हो?
अध्यक्ष नेल्सन ने कहा है, “जिस तरह से आप सोचते हैं कि आप कौन हैं, यह सोच आपके द्वारा लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय को प्रभावित करती है” (“Choices for Eternity”)। आपके द्वारा चुने गए विकल्पों की एक सूची बनाने पर विचार करें जिसमें परमेश्वर के बच्चे के रूप में आपकी पहचान अन्य लेबलों से पहले आती है।
मूसा 1 में कौन से पद या वाक्य आपको आपकी दिव्य योग्यता समझने में मदद करते हैं? आप अध्यक्ष नेल्सन के संदेश “Choices for Eternity” के “First: Know the truth about who you are” शीर्षक वाले खंड में भी पढ़ सकते हैं। परमेश्वर की संतान के रूप में अपनी पहचान को सबसे महत्वपूर्ण पहचान बनाने के लिए आप क्या करने की प्रेरणा महसूस करते हैं?
“I Am a Child of God,” Hymns (1985), सं. 301 भी देखें; “Our True Identity” (विडियो), Gospel Library; Topics and Questions, “Children of God,” सुसमाचार लाइब्रेरी।
Our True Identity
प्रभु की सहायता से, मैं शैतान का विरोध कर सकता हूं।
जैसा मूसा 1 स्पष्ट रूप से दिखाता है, शक्तिशाली आत्मिक अनुभवों का अर्थ यह नहीं है कि हम फिर कभी प्रलोभन में नहीं पड़ेंगे। असल में, शैतान की एक रणनीति है कि वह हमें उन अनुभवों पर संदेह करने का प्रलोभन देता है। जब आप पद 12-26 में शैतान को मूसा की प्रतिक्रिया के बारे में पढ़ते हैं, तो आप क्या सीखते हैं जो आपको प्राप्त गवाही पर कायम रहने में मदद कर सकता है? वह क्या था जिसने अंततः मूसा को शैतान पर विजय पाने में मदद दी?
मूसा के अनुभव से एक सबक यह मिलता है कि शैतान हमें परमेश्वर की सच्चाई और शक्ति की नकल का प्रलोभन देता है। कुछ नकली चीजों के बारे में सोचें, जैसे कि कृत्रिम पौधा या गुड़िया। आप कैसे कह सकते हैं कि वे नकली हैं? फिर उन नकली चीजों पर विचार करें जिनका उपयोग आज शैतान आपको लुभाने के लिए करता है। आप पद मूसा 1:13–18 -18 से उसकी नकली चीजों को पहचानने और अस्वीकार करने के बारे में क्या सीखते हैं? प्रभु कैसे आपकी मदद कर सकता है? (देखें मूसा 1:24–26)।
मत्ती 4:1–11; एल्डर गैरी ई. स्टीवनसन, “मुझे धोखा मत दे,” Liahona, नवं. 2019, 93–96; “I Am a Son of God” (विडियो), सुसमाचार लाईब्रेरी, भी देखें।
I Am a Son of God
घर पर सीखना नियोजित, लेकिन स्वाभाविक भी हो सकता है “परिवार में सिखाने के अवसर अक्सर अनौपचारिक, प्रतिदिन के क्षणों में होते हैं—खाना खाते समय, घर के काम करते समय, खेल खेलते हुए, [या] यात्रा करते समय” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना, 31)। उदाहरण के लिए, मूसा 1 में मूसा ने शैतान का विरोध कैसे किया, इसके बारे में पढ़ने के अलावा, आप रात के खाने के समय एक परिवार के रूप में बात करते हुए कुछ पल बिता सकते हैं कि आपने विरोधी के प्रभाव का विरोध कैसे किया।
परमेश्वर का कार्य और महिमा मुझे अनन्त जीवन प्राप्त करने में सहायता करता है।
परमेश्वर की रचनाओं का दिव्यदर्शन देखने के बाद मूसा ने प्रभु से अनुरोध किया: “मुझे बताओ, … ये वस्तुएं ऐसी क्यों हैं” (मूसा 1:30)। मूसा 1:31–39 में प्रभु की प्रतिक्रिया के बारे में आपको क्या प्रभावित करता है? अमरत्व और अनंत जीवन में क्या अंतर है? (देखें Topics and Questions, “Eternal Life,” सुसमाचार लाइब्रेरी)। यीशु मसीह दोनों को पूरा होने में कैसे मदद करता है? इब्राहीम को इब्राहीम 3 में लिखा दिव्यदर्शन भी हुआ था। आपको पद 24–26 में क्या मिलता है जो मूसा के अनुरोध का उत्तर दे सकता था?
पृथ्वी पर जन्म लेने से पहले मैं आत्मा के रूप में रहता था।
हम अपने पृथ्वी-पूर्व जीवन के बारे में बहुत कम जानते हैं। परन्तु जो कुछ हम जानते हैं, उसमें से अधिकांश इब्राहीम 3:22-28 में इब्राहीम के दिव्यदर्शन में लिखा है। जब आप इन पदों को पढ़ते हैं, तो उन सच्चाइयों की एक सूची बनाइए जो आपको मिलती हैं—जिसमें आपके और यीशु मसीह के बारे में सच्चाइयां शामिल हैं। ये सच्चाइयां आपके लिए अनमोल क्यों हैं? ये आपके जीवन में क्या अंतर डालती हैं?”
Topics and Questions, “Premortal Life,” सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें ।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
मैं परमेश्वर बच्चा हूं।
-
मूसा 1:4 में मूसा के लिए परमेश्वर के संदेश को एक साथ पढ़ने के बाद, अपने बच्चों को दर्पण में उनकी परछाई को देखने और उन्हें स्वयं को: “मैं परमेश्वर बच्चा हूं” इस प्रकार का संदेश देने के लिए कहें। इसके बाद वे एक दूसरे को एक ही संदेश दे सकते हैं: “आप परमेश्वर के बच्चे हो।” आप कई लोगों की फोटो भी ले सकते हैं और अपने बच्चों को हर किसी को बताने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं कि, “यह परमेश्वर का बच्चा है।” एक दूसरे के साथ साझा करें कि आप यह जानकर क्यों खुश हैं कि आप परमेश्वर के बच्चे हैं। यह समझ दूसरों के साथ और स्वयं के साथ आपके व्यवहार करने के तरीके को कैसे बदलता है?
-
आप और आपके बच्चे परमेश्वर के संदेश की तुलना मूसा 1:4 में दिए हुए पद 12 में शैतान के संदेश से कर सकते हैं| आप अपने बच्चों को परमेश्वर के और शैतान के संदेशों के बीच अंतर करने में कैसे मदद कर सकते हैं?
मूसा प्रभु को देखता है, जोसफ ब्रिकी द्वारा(चित्रण)
स्वर्गीय पिता के पास मेरे लिए एक कार्य है।
-
जब आप अपने बच्चों के साथ मूसा 1:6 पढ़ते हैं, तो आप उनसे उस “कार्य” के बारे में बात कर सकते हैं जो परमेश्वर के पास मूसा के लिए था। सुसमाचार कला पुस्तिका, सं. 13–16, या पुराने नियम की कहानियां, पृष्ठ 64-84 का उपयोग करने पर विचार करें, ताकि आपके बच्चे देख सकें कि मूसा ने स्वर्गीय पिता की मदद से क्या प्राप्त किया था। परमेश्वर के पास हमारे लिए कौन सा कार्य है? (देखें, उदाहरण के लिए, सिद्धांत और अनुबंध 11:20)।
मैं शैतान के प्रलोभन का विरोध कर सकता हूं।
-
जब आप अपने बच्चों के साथ मूसा 1:12–26 का अध्ययन करते हैं, तो उन्हें यह जानने में मदद करें कि मूसा ने शैतान का विरोध करने के लिए क्या किया (देखें पद 13, 15, 18, 20–22, 26)। उनके लिए उन कार्यों को करना मजेदार हो सकता है जो वे प्रलोभन का विरोध करने के लिए कर सकते हैं (जैसे प्रार्थना करना, बुराई से दूर रहना, या मदद मांगना)।
पृथ्वी पर जन्म लेने से पहले मैं आत्मा के रूप में रहता था।
-
हमारे पृथ्वी-पूर्व जीवन के बारे में जानने से आपके बच्चे अनंत सच्चाइयों के आधार पर चुनाव करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इसके बारे में सीखने में उनकी सहायता करने के लिए, आप उन्हें इब्राहीम 3:22-28 में पाए जाने वाले कुछ मुख्य शब्दों और वाक्यांशों को दे सकते हैं, जैसे “संसार के आरंभ से,” “आत्माएं,” “पृथ्वी बनाएंगे,” और “परखेंगे।” ये पद हमें क्या सिखाते हैं कि स्वर्गीय पिता ने हमें पृथ्वी पर क्यों भेजा?
-
“I Will Follow God’s Plan” (Children’s Songbook, 164–65) का गीत इब्राहीम 3 की शिक्षा को सुदृढ़ कर सकता है। हो सकता है कि आप अपने बच्चों को उन शब्दों पर चित्र बनाने के लिए आमंत्रित कर सकें।
-
अपने बच्चों को उन परिस्थितियों के बारे में सोचने में मदद करें जिनमें उन्हें यह चुनना है कि परमेश्वर ने उनसे जो करने को कहा है उसे करना है या नहीं (देखें इब्राहीम 3:25; युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका भी देखें)। उन्हें इन परिस्थितियों के लिए संभावित प्रतिक्रियाओं का अभ्यास करने दें। जब हम गलत चुनाव करते हैं तो उद्धारकर्ता हमारी मदद कैसे कर सकता है?
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।