“12-18 जनवरी। ‘आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की’: उत्पत्ति 1-2; मूसा 2-3; इब्राहीम 4–5” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“12-18 जनवरी। ‘आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की’,” आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026
12-18 जनवरी: “आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की”
उत्पत्ति 1–2; मूसा 2–3; इब्राहीम 4–5
क्योंकि हमारे चारों ओर की दुनिया बहुत सुंदर और भव्य है, यह कल्पना करना कठिन है कि यह पृथ्वी कभी “बेडौल, और सुनसान पड़ी थी” (उत्पत्ति 1:2; इब्राहीम 4:2)। सृष्टि की कहानी हमें एक बात सिखाती है कि परमेश्वर, समय के साथ, असंगठित पदार्थों से कुछ भव्य बना सकता है। जब जीवन अव्यवस्थित लगता है तो यह याद करना उपयोगी हो सकता है। स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह सृष्टिकर्ता हैं, और हमारे लिए उनका सृष्टि करने का कार्य समाप्त नहीं हुआ है। वे हमारे जीवन के अंधेरे क्षणों में प्रकाश उत्पन्न कर सकते हैं। वे हमारे खालीपन को जीवन से भर सकते हैं। वे हमें उन दिव्य प्राणियों में बदल सकते हैं जो हमारी क्षमता है। यह परमेश्वर के स्वरूप में, उसकी समानता में बनाए जाने का अर्थ है (देखें उत्पत्ति 1:26)। हमारे पास उसके समान: उत्कृष्ट, महिमापूर्ण, सिलिस्टियल प्राणी बनने की क्षमता है।
उत्पत्ति की पुस्तक की समीक्षा के लिए, देखें “Genesis” in the Bible Dictionary।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
उत्पत्ति 1:1–25; मूसा 2:1–25; इब्राहीम 4:1–25
“मेरे एकलौते द्वारा मैंने इन वस्तुओं की सृष्टि की है।”
यद्यपि हम इस बारे में सब कुछ नहीं जानते हैं कि संसार कैसे बनाया गया था, यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि परमेश्वर ने सृष्टि के बारे में बताने के लिए क्या चुना है। उत्पत्ति 1:1–25; मूसा 2:1–25; इब्राहीम 4:1–25 में परमेश्वर आपको इस बारे में क्या सिखाता है? वह क्यों चाहता है कि आप इन बातों को जानो? जब आप इन घटनाओं पर विचार करते हैं, तो आप यह भी देख सकते हैं कि ये आपको स्वर्गीय पिता, यीशु मसीह, दुनिया और आपके स्वयं के बारे में क्या सिखाते हैं।
अपने अध्ययन को बढ़ाने के लिए, इन पदों को परमेश्वर की रचनाओं के बीच पढ़ने या “All Creatures of Our God and King” (Hymns, सं. 62) जैसे गीत सुनते समय विचार करें आप उसकी बनाई वस्तुओं के चित्र खोज सकते हैं जो आपको सृष्टिकर्ता के प्रति श्रद्धा महसूस करने में मदद करते हैं। इन चित्रों को अपनी गवाही के साथ, दूसरों के साथ साझा करने पर विचार करें।
सिद्धांत और अनुबंध 101:32–34 भी देखें।
अदन की वाटिका , ग्रांट रोमनी क्लॉसन द्वारा
उत्पत्ति 1:26-27; मूसा 2:26-27; इब्राहीम 4:26-27
मुझे परमेश्वर के स्वरूप में बनाया गया था।
जब आप उत्पत्ति 1:26–27; मूसा 2:26–27; और इब्राहीम 4:26–27, पढ़ते हैं, तो मनन करें कि परमेश्वर के “स्वरूप” या “समानता,” पुरुष और स्त्री में बनाए जाने का क्या अर्थ है। इन पदों की सच्चाइयों को जानना आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है? उदाहरण के लिए, ये सच्चाइयां आपके स्वयं को, दूसरों को और परमेश्वर को देखने के तरीके को कैसे प्रभावित करती हैं? जब आपको अपने बारे में नकारात्मक भावनाएं होती हैं तो वे आपकी मदद कैसे कर सकती हैं?
इन प्रश्नों के बारे में सोचने में आपकी मदद करने के लिए, इस तरह के एक वाक्य को पूरा करने का प्रयास करें: “क्योंकि जानता हूं कि मुझे परमेश्वर के स्वरूप में बनाया गया है, मैं … चुनता हूं” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका (पृष्ठ 22–29) में “Your body is sacred” की समीक्षा करना मदद कर सकता है। कुछ ऐसा चुनने पर विचार करें जो आप परमेश्वर को दिखाने के लिए करेंगे कि आप जानते हैं कि आपका शरीर पवित्र है।
वीडियो “God’s Greatest Creation” (सुसमाचार लाइब्रेरी) में, अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन चमत्कारी मानव शरीर के बारे में गवाही देते हैं। जब आप इस वीडियो को देखते हैं, अपने आप से पूछें, “स्वर्गीय पिता मुझे अपने शरीर के बारे में कैसा महसूस करना चाहते हैं?” यह उन संदेशों से कैसे अलग है जो आप दूसरों से सुन सकते हैं?
God's Greatest Creation
कुछ लोग कह सकते हैं कि परमेश्वर के स्वरूप में बनाए जाने का अर्थ यह है कि हमारे सभी विचारों, भावनाओं और इच्छाओं को परमेश्वर के द्वारा स्वीकृत किया गया है और हमें सुधार करने की आवश्यकता नहीं है (या नहीं कर सकते)। इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? मुसायाह 3:19 और ईथर 12:27 से आपको क्या समझ मिलती है?
यह भी देखें, रसल एम. नेल्सन, “Your Body: A Magnificent Gift to Cherish,” लियाहोना, अग. 2019, 50–55।
उत्पत्ति 1:27–28; 2:18–25; मूसा 3:18, 21-24; इब्राहीम 5:14-18
पुरुष और स्त्री के बीच विवाह परमेश्वर द्वारा नियुक्त होता है।
“अनंत पौरोहित्य की शक्ति द्वारा” आदम और हव्वा समय और संपूर्ण अनंतकाल के लिए विवाह में बांधे गए थे” (Russell M. Nelson, “Lessons from Eve,” Ensign, नवं. 1987, 87)। इसका मनन करें जब आप उत्पत्ति 1:27–28; 2:18–25; मूसा 3:18, 21–25; और इब्राहीम 5:14–19 का अध्ययन करते हैं। आप विवाह में उस पवित्रता के साथ कैसे व्यवहार कर सकते हैं जो परमेश्वर ने इसे प्रदान किया है?
1 कुरिन्थियों 11:11; “परिवार: दुनिया के लिए एक घोषणा,” सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें।
उत्पत्ति 1:28; मूसा 2:28; इब्राहीम 4:28
मैं परमेश्वर की रचनाओं की देखभाल के लिए जिम्मेदार हूं।
उत्पत्ति 1:28; मूसा 2:28; और इब्राहीम 4:28 परमेश्वर की रचनाओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी के बारे में क्या सुझाव देते हैं? सिद्धांत और अनुबंध 59:16-21; 104:13-18 आपकी समझ में क्या जोड़ते हैं?
जेरल्ड कॉसे, “हमारा सांसारिक भंडारीपन,” लियाहोना, नवं. 2022, 57–59; Topics and Questions, “Environmental Stewardship and Conservation,” सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें।
मत्ती 2:2–3; मूसा 3:2–3; इब्राहीम 5:2–3
परमेश्वर ने सब्त दिन को आशीषित और पवित्र किया था।
परमेश्वर ने सब्त दिन को पवित्र बनाया था, और वह हमें इसे पवित्र रखने के लिए कहता है। जब आप उत्पत्ति 2:2–3; मूसा 3:2–3; और इब्राहीम 5:2–3 पढ़ते हैं, तो विचार करें कि सब्त आपको कैसे “आशीषित” करता है।
सिद्धांत और अनुबंध 59:9–13; “The Sabbath Is a Delight” (video), ChurchofJesusChrist.org भी देखें।
Highlight: The Sabbath Is a Delight
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें ।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
उत्पत्ति 1:1–25; मूसा 2:1–25; इब्राहीम 4:1–25
यीशु मसीह ने पृथ्वी की सृष्टि की थी।
-
आप अपने बच्चों के लिए सृष्टि के बारे में सीखना कैसे मजेदार बना सकते हैं? आप उन्हें सृष्टि की प्रत्येक अवधि के दौरान बनाई गई रचनाओं के प्रकार की खोज करने के लिए बाहर ले जा सकते हैं। आपके बच्चे यीशु की बनाई हुई रचनाओं के चित्र भी देख सकते हैं (देखें पुराने नियम की कहानियां “पृथ्वी की सृष्टि” 8-12)। तब आप और आपके बच्चे सृष्टि के बारे में पढ़ने के बाद बात कर सकते हैं कि आप यीशु मसीह के बारे में कैसा महसूस करते हैं|
-
हमारी खूबसूरत दुनिया के बारे में एक साथ कोई गीत गाने पर विचार करें, जैसे “My Heavenly Father Loves Me” (Children’s Songbook, 228–29)। हो सकता है कि आपके बच्चे गीत में अन्य रचनाओं को जोड़ सकें जिन्हें परमेश्वर ने बनाया है जो उन्हें उनके प्यार को महसूस करने में मदद करें|
बच्चों को उनकी रचनात्मकता व्यक्त करने में मदद करें। जब आप बच्चों को किसी सुसमाचार नियम से संबंधित कुछ चित्र, निर्माण, रंग करने या लिखने के लिए कहते हैं, तो आप उन्हें नियम को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं और जो कुछ उन्होंने सीखा है उसे वास्तविक रूप से याद दिलाते हैं” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना, 32)।
उत्पत्ति 1:26-27; मूसा 2:26-27; इब्राहीम 4:26-27
मुझे परमेश्वर के स्वरूप में बनाया गया था।
-
आपके बच्चे अपने और दूसरों के शरीर के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना विकसित कर सकते हैं क्योंकि वे सीखते हैं कि हम सभी परमेश्वर के स्वरूप में बनाए गए थे। जब आप उनके साथ मूसा 2:26-27 पढ़ते हैं, तो इसे समझने में उनकी सहायता के लिए, आप अपने बच्चों को दर्पण या चित्र में उनके स्वरूप को देखने दे सकते हैं। आप उन्हें यह भी दिखा सकते हैं कि कैसे जानवरों के बच्चे अक्सर अपने माता-पिता की “समानता” में होते हैं (उदाहरण के लिए, इस रूपरेखा में चित्र देखें)। इससे इस बारे में बातचीत हो सकती है कि आपके लिए यह जानना क्यों महत्वपूर्ण है कि आप अपने स्वर्गीय पिता के स्वरूप में बनाए गए हैं।
-
आप और आपके बच्चे मानव शरीर बनाने और चित्रों को टुकड़ों में काटकर पहेली बनाने का आनंद ले सकते हैं। जब आपके बच्चे अपनी पहेलियों के टुकड़ों को जोड़ते हैं, तो वे उन तरीकों के बारे में बात कर सकते हैं जिनसे वे स्वर्गीय पिता को दिखा सकते हैं कि वे अपने शरीर के आभारी हैं।
मत्ती 2:2–3; मूसा 3:2–3; इब्राहीम 5:2–3
सब्त का दिन पवित्र है।
-
जब आप मूसा 3:2–3 पढ़ते हैं, तो अपने बच्चों से सुनने के लिए कहें कि परमेश्वर ने सातवें दिन क्या किया था। अपने बच्चों को उन वस्तुओं के चित्र खोजने या बनाने में मदद करें जो वे रविवार को कर सकते हैं ताकि इसे पवित्र और अन्य दिनों से अलग बनाया जा सके। एक दूसरे के साथ साझा करें कि सब्त के दिन को पवित्र रखना आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है।
-
अपने बच्चों को किसी दोस्त को समझाने में मदद करें कि वे रविवार को स्वर्गीय पिता और यीशु का सम्मान करने वाले काम क्यों चुनते हैं। सुझाव दें कि वे अपनी वर्णनों में उत्पत्ति 2:2-3 का उपयोग करें। सब्त के दिन को पवित्र बनाए रखने से कैसे पता चलता है कि हम स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह से प्यार करते हैं?
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।