आओ, मेरा अनुसरण करो
ध्यान रखने योग्य विचार: पुराना नियम पढ़ना


“ध्यान रखने योग्य विचार: पुराना नियम पढ़ना,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए पुराना नियम 2026 (2026)

“पुराना नियम पढ़ना,” आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026

विचारों का आइकन

ध्यान रखने योग्य विचार

पुराना नियम पढ़ना

जब नफी अपने भाइयों को प्रभु पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करना चाहता था, तो उसने मूसा के बारे में कहानियां और यशायाह की शिक्षाओं को साझा किया। जब प्रेरित पौलुस ने पहली सदी के मसीहियों को परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहा, तो उसने उन्हें नूह, इब्राहीम, सारा, राहाब और अन्य लोगों के विश्वास के बारे में याद दिलाया। और जब यीशु मसीह ने यहूदियों के मार्गदर्शकों को “पवित्रशास्त्र में खोजने” के लिए कहा, यह समझाते हुए कि वे “मेरी गवाही देते हैं” (यूहन्ना 5:39), जिन पवित्र शास्त्रों के बारे में वह बात कर रहा था, ये वे लेख हैं जिन्हें हम पुराना नियम कहते हैं।

अन्य शब्दों में, जब आप पुराना नियम पढ़ते हैं, तो आप उन शब्दों को पढ़ रहे होते हैं जिन्होंने वास्तव में हजारों वर्षों से परमेश्वर के लोगों को प्रेरणा, दिलासा और प्रोत्साहन दिया है।

लेकिन क्या ऐसी बात जिसे बहुत पहले लिखा गया था, सचमुच में आज की समस्याओं का समाधान खोजने में आपकी मदद कर सकती है? हां, कर सकती है! विशेषकर यदि आप याद रखें कि पुराना नियम वास्तव में किसके बारे में लिखा गया है।

यीशु मसीह का नियम

आप और आपका परिवार चाहे किसी भी चुनौतियों का सामना कर रहे हो, उत्तर हमेशा यीशु मसीह होता है। इसलिए पुराने नियम में उत्तर खोजने के लिए, उसकी तलाश करें। यह हमेशा आसान नहीं होगा। आपको धैर्यपूर्वक मनन करने और आत्मिक मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। कभी-कभी उसके संदर्भ बहुत ही प्रत्यक्ष प्रतीत होते हैं, जैसे कि यशायाह की घोषणा में है, “हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्र दिया गया है: … और उसका नाम … शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा” (यशायाह 9:6)। अन्य स्थानों पर, उद्धारकर्ता को चिन्हों और समानताओं के द्वारा अधिक सूक्ष्मता से दर्शाया गया है—उदाहरण के लिए, पशु बलि के विवरण या यूसुफ द्वारा अपने भाइयों को क्षमा करने और उन्हें अकाल से बचाने के विवरण के द्वारा।

यीशु मसीह समुद्र के निकट पर्वत पर खड़ा हुआ

दुनिया की ज्योति, स्कॉट सुमनेर द्वारा

यदि आप पुराना नियम का अध्ययन करते समय उद्धारकर्ता में अधिक विश्वास चाहते हैं, तो आपको वह प्राप्त होगा। संभवत: यह इस वर्ष आपके अध्ययन का उद्देश्य हो सकता है। प्रार्थना करें कि आत्मा आपको उन अनुच्छेदों, कथाओं और भविष्यवाणियों को खोजने और उन पर ध्यान देने के लिए आपका मार्गदर्शन करे जो आपको यीशु मसीह के अधिक निकट लाएंगे।

दिव्यरूप से सुरक्षित

पुराने नियम से मानवजाति का एक संपूर्ण और सटीक इतिहास प्रस्तुत करने की अपेक्षा न करें। यह वह नहीं है जिसे मूल लेखक और संकलनकर्ता बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी अधिक चिंता, परमेश्वर के बारे में—उसकी योजना और उसकी संतान के बारे में, उसके अनुबंधित लोग बनने का क्या अर्थ है इसके बारे में और जब हम अपने अनुबंधों का पालन नहीं करते तब मुक्ति की तलाश कैसे करें, के बारे में सिखाना थी। कई बार उन्होंने, ऐतिहासिक घटनाओं के प्रति अपनी समझ के अनुसार, उनके साथ इसे जोड़कर इस कार्य को पूरा किया, जिसमें महान भविष्यवक्ताओं के जीवन से ली गई कथाएं शामिल हैं। उत्पत्ति इसका एक उदाहरण है, वैसे ही यहोशू, न्यायियों, और 1 व 2 राजा जैसी पुस्तकें भी इसके उदाहरण हैं। लेकिन पुराने नियम के अन्य लेखकों का उद्देश्य इसे बिल्कुल भी ऐतिहासिक बनाए रखने का नहीं था। इसके बजाय, उन्होंने काव्य और साहित्य जैसी कलात्मक रचानओं के द्वारा सिखाया। भजन सहिंता और नीतिवचन इसी श्रेणी में आती हैं। और फिर, यशायाह से लेकर मलाकी तक, भविष्यवक्ताओं के अनमोल वचन हैं, जिन्होंने प्राचीन इस्राएल को परमेश्वर के वचन कहे—और, बाइबिल के चमत्कार के द्वारा, आज भी हमसे बात करते हैं।

क्या इन सभी भविष्यवक्ताओं, कवियों और संकलनकर्ताओं को पता था कि उनके शब्दों को हजारों साल बाद दुनिया भर के लोगों द्वारा पढ़ा जाएगा? हमें नहीं मालूम। लेकिन हम आश्चर्य होता है कि वास्तव में ऐसा ही हुआ है। राष्ट्र बने और पतन हुआ, शहरों पर विजय प्राप्त की गई, कितने ही राजा जिए और मरे; लेकिन पुराना नियम इन सभी के बीच, पीढ़ी-दर-पीढ़ी, लेखक-दर-लेखक, अनुवाद-दर-अनुवाद, कायम रहा था। बेशक कुछ बातें खो गई या संशोधित की गई थी, और फिर भी बहुत कुछ किसी तरह चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रखा गया था।

प्राचीन भविष्यवक्ता स्क्रॉल पर लिखते हुए

पुराने नियम के भविष्यवक्ता, जूडिथ ए. मेहर द्वारा

ये कुछ बाते इस वर्ष पुराने नियम को पढ़ते समय ध्यान में रखनी चाहिए। परमेश्वर ने इन प्राचीन लेखों को सुरक्षित रखा था क्योंकि वह आपको और आप किस स्थिति से गुजर रहे हैं, जानता है। उसने इन वचनों में आपके लिए एक आत्मिक संदेश तैयार किया है, जो आपको उसके अधिक निकट लाएगा और उसकी योजना और उसके प्रिय पुत्र में आपका विश्वास बनाएगा। शायद वह आपको एक ऐसे मार्ग पर ले जाए या ऐसी जानकारी प्रदान करे जो आपके किसी परिचित को आशीषित करे—एक ऐसा संदेश जिसे आप किसी मित्र, परिवार के किसी सदस्य या किसी साथी संत के साथ साझा कर सकते हैं। इसमें बहुत सारी संभावनाएं हैं। क्या इस बारे में सोचना बहुत रोमांचक नहीं है?

नफी ने कहा था, “धर्मग्रंथों में मेरी आत्मा आनंद विभोर होती है” (2 नफी 4:15)। हो सकता है कि आप उसी तरह महसूस करें जब आप नफी द्वारा सिखाए कई शब्दों को पढ़ते हैं—जिसे अब हम पुराना नियम कहते हैं।

पुराने नियम में पुस्तकें

पुराने नियम के अधिकांश मसीही संस्करणों में, पुस्तकों को जब सबसे पहली बार एक संग्रह में संकलित किया गया था, उसकी तुलना में उन्हें भिन्न रूप से व्यवस्थित किया गया है। इस प्रकार जबकि यहूदी बाइबिल इन पुस्तकों को तीन श्रेणियों में समूहबद्ध करती हैं—व्यवस्था, भविष्यवक्ता और अभिलेख—अधिकांश ईसाई बाइबिल इन्हें चार श्रेणियों में समूहबद्ध करती हैं: व्यवस्था (उत्पत्ति–व्यवस्थाविवरण), इतिहास (यहोशू–एस्तेर), काव्यात्मक पुस्तकें (अय्यूब–श्रेष्ठ गीत), और भविष्यवक्ता (यशायाह–मलाकी)।

ये श्रेणियां क्यों महत्वपूर्ण हैं? क्योंकि यह जानने से कि आप किस तरह की पुस्तक का अध्ययन कर रहे हैं, आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि उसका अध्ययन कैसे करना है।

यहां कुछ बातें हैं जिन्हें आपको “व्यवस्था” या पुराने नियम की पहली पांच पुस्तकों को पढ़ते समय ध्यान में रखना है। ये पुस्तकें, जिनका श्रेय पारंपरिक रूप से मूसा को दिया जाता है, संभवतः समय के साथ कई लेखकों और संकलनकर्ताओं के हाथों से गुजरी होंगी। और हम जानते हैं कि, सदियों से, “बहुत से हिस्सों को, जो कि स्पष्ट और बहुमूल्य हैं” बाइबल से हटा दिया गया था (देखें 1 नफी 13:23–26)। फिर भी, मूसा की पुस्तकें परमेश्वर के प्रेरित वचन हैं, फिर भी ये—नश्वर लोगों के द्वारा संपन्न किए गए परमेश्वर के किसी भी कार्य के समान—मानव अपरिपूर्णता के अधीन हैं (देखें मूसा 1:41; विश्वास के अनुच्छेद 1:8)। मोरोनी के शब्द, पावन मॉरमन की पुस्तक के अभिलेख के संदर्भ में जिसे संकलित करने में उसने मदद की थी, यहां सहायक हैं: “यदि दोष हैं तो वे मनुष्य के दोष हैं; इसलिए, परमेश्वर के कायों को दोषी मत ठहराओ” (मॉरमन की पुस्तक का शीर्षक पृष्ठ)। अन्य शब्दों में, यह आवश्यक नहीं है कि परमेश्वर के वचन होने के कारण पवित्र शास्त्र की पुस्तक मानवीय त्रुटि से मुक्त हो।

विवरण

  1. देखें 1 नफी 4:2-3; 17:23-43; 19:22–23

  2. देखें इब्रानियों 11

  3. देखें रसल एम नेल्सन, “उत्तर हमेशा यीशु मसीह है,” लियहोना, मई 2023, 127-28।

  4. देखें लैव्यवस्था 1:3-4

  5. देखें उत्पत्ति 45:-46

  6. अध्यक्ष एम. रसल बेलार्ड ने कहा था: “यह कोई संयोग नहीं है कि आज हमारे पास बाइबिल है। धार्मिक व्यक्तियों को आत्मा द्वारा, उन पावन बातों को जो उन्होंने देखी थी और उन प्रेरणादायक वचनों को जो उन्होंने सुने और कहे थे, दोनों को लिखने के लिए प्रेरित किया गया था। अन्य समर्पित लोगों को इन अभिलेखों की रक्षा करने और सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया था” (“The Miracle of the Holy Bible,” Liahona, May 2007, 80)।