26 जनवरी – 1 फरवरी ‘इन बातों को स्पष्टरूप से अपने बच्चों को सीखाएं’: उत्पत्ति 5; मूसा 6” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
26 जनवरी – 1 फरवरी ‘इन बातों को स्पष्टरूप से अपने बच्चों को सीखाएं’,”आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026
स्वर्ग से बेहतर, केंडल रे जॉनसन द्वारा
26 जनवरी – 1 फरवरी: “इन बातों को स्पष्टरूप से अपने बच्चों को सीखाएं”
उत्पत्ति 5; मूसा 6
उत्पत्ति 5 का अधिकांश हिस्सा आदम और हव्वा और नूह के बीच पीढ़ियों की एक सूची है। हम बहुत सारे नाम पढ़ते हैं, लेकिन हम उनके बारे में अधिक नहीं सीखते हैं। फिर हम इस पेचीदा लेकिन अस्पष्टीकृत पंक्ति को पढ़ते हैं: “और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया” (उत्पत्ति 5:24)। निश्चित रूप से इस पद के पीछे एक कहानी है। लेकिन आगे स्पष्टीकरण दिए बिना, पीढ़ियों की सूची फिर से आरंभ हो जाती है।
शुक्र है, मूसा 6 के कारण हनोक की कहानी का विवरण मिलता है—और यह एक कहानी है। हम हनोक की विनम्रता, उसकी शंकाओं, परमेश्वर द्वारा उस में देखी गई संभावित योग्यता और परमेश्वर के भविष्यवक्ता के रूप में किए गए उसके महान कार्य के बारे में सीखते हैं। हमें आदम और हव्वा के घराने का स्पष्ट वर्णन भी मिलता है जब यह पीढ़ियों के माध्यम से आगे बढ़ता है। हम शैतान के “शक्तिशाली सम्राज्य” के बारे में पढ़ते हैं, लेकिन उन माता-पिता के बारे में भी जिन्होंने बच्चों को “परमेश्वर की सभी रीतियों को सीखाया” (मूसा 6:15, 21, 23)। विशेष रूप से बहुमूल्य है कि हम उस सिद्धांत के बारे में सीखते हैं जो इन माता-पिताओं ने सिखाया था: यीशु मसीह में विश्वास, पश्चाताप, बपतिस्मा, और पवित्र आत्मा प्राप्त करना (देखें मूसा 6:50–52)। यह सिद्धांत, जैसे पौरोहित्य जो इसके साथ-साथ आता है, “जो आरंभ में था [और] संसार के अंत में भी रहेगा” (मूसा 6:7)।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
पाप परमेश्वर की बातों को देखने, महसूस करने और सुनने की मेरी क्षमता को सीमित कर देता है।
जब आप मूसा 6:26–36 का अध्ययन करते हैं, तो पाप के प्रभावों के बारे में आप क्या सीखते हैं? क्या आपने इन प्रभावों को अनुभव किया है? हनोक में कौन-से गुण थे जिनकी वजह से हनोक ने इन प्रभावों पर काबू पाने में मदद दी? इसके परिणामस्वरूप परमेश्वर ने उसे कैसे आशीषित किया था?
परमेश्वर मुझे मेरी कमियों के बावजूद अपना कार्य करने के लिए नियुक्त करता है।
यदि आप कभी भी उस बात से परेशानी महसूस करते हैं जिसे करने के लिए प्रभु ने आपको नियुक्त किया है, तो आप अकेले नहीं हैं। यहां तक कि हनोक ने भी उस तरह महसूस किया था जब परमेश्वर ने उसे भविष्यवक्ता होने के लिए नियुक्त किया था। जब आप मूसा 6:26–36 पढ़ते हैं, तो खोज करें कि हनोक क्यों परेशान हुआ था और परमेश्वर ने उसे उत्साह देने के लिए क्या कहा था।
पद 37–47 में, उन तरीकों की खोज कर सकते हैं जिनसे प्रभु ने हनोक का समर्थन और उसे अपना कार्य करने का अधिकार दिया था (मूसा 7:13 भी देखें)। आप हनोक के अनुभव की तुलना अन्य भविष्यवक्ताओं से कर सकते हैं, जो अयोग्य महसूस करते थे, उदाहरण के लिए मूसा (देखें निर्गमन 4:10–16), यिर्मयाह (देखें यिर्मयाह 1:4–10), नफी (देखें 2 नफी 33:1–4), और मोरोनी (देखें ईथर 12:23–29)। आपको कैसा महसूस होता है कि परमेश्वर चाहता है कि आप इन पवित्र शास्त्रों से उस कार्य के विषय में सीखें जो उसने आपको करने के लिए दिया है?
प्रभु ने एक दूरदर्शी तैयार किया (मूसा 6:36), ईवा तीमुथियुस द्वारा
आज के बहुत-से प्रेरितों और भविष्यवक्ताओं ने हनोक की तरह ही अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, जब उन्होंने बताया कि अपनी नियुक्ति सुनकर कैसा महसूस होता है। उदाहरण के लिए, “भविष्यवक्ता पवित्र आत्मा की शक्ति के द्वारा बोलते हैं” (लियाहोना, में 2018, 98–99) में एल्डर उलिस सोरेस की गवाही देखें।
आप इन भविष्यवक्ताओं और प्रेरितों से अपनी अयोग्यता की भावनाओं के बारे में क्या सीख सकते हैं? आपने कब महसूस किया है कि उद्धारकर्ता आपकी मदद करता है जब उसने आपको कठिन कार्य करने के लिए कहा था? अपने भविष्य में कुछ अनुभवों को लिखने पर विचार करें जब आपको उद्धारकर्ता की सहायता पर भरोसा करने की आवश्यकता होगी। आप यीशु मसीह में विश्वास के साथ इन घटनाओं का सामना कैसे कर सकते हैं?
डेविड ए. बेडनार, “तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में; इसलिए मेरे साथ साथ चलो,” लियाहोना, मई 2023, 123–25; “I’ll Go Where You Want Me to Go,” स्तुतिगीत, सं. 270।
यीशु मसीह का सुसमाचार शुरू से ही सिखाया गया था।
क्योंकि हमारे पास मूसा की पुस्तक है, हम जानते हैं कि परमेश्वर अपनी सन्तान को आदम और हव्वा के समय से ही छुटकारे को प्राप्त करना सिखा रहा है। जब आप मूसा 6:48–68 का अध्ययन करते हैं, तो खोज करें कि मुक्ति प्राप्त करने के लिए हमें क्या पता होना और करना चाहिए। पद 53 में आदम के प्रश्न पर ध्यान दें। क्या आपने कभी ऐसा सोचा है? आप पद 53-65 में प्रभु के उत्तर से क्या सीखते हैं? आप इन पदों पर आदम की बपतिस्मा सेवा में प्रभु के संदेश के रूप में विचार कर सकते हैं। आप उसके संदेश से बपतिस्मा के बारे में क्या सीखते हैं? आपको क्या लगता है कि उसने बपतिस्मा की तुलना “फिर से पैदा होने” से क्यों की? (पद 59) आप अपने पूरे जीवन में “फिर से पैदा होने” को बनाए रखने के लिए क्या कर सकते हैं?
प्रतीक ढूंढें। पवित्र शास्त्रों में, वस्तुएं या घटनाएं अकसर आत्मिक सच्चाइयों का प्रदर्शन या प्रतीक दिखा सकती हैं, विशेषकर उद्धारकर्ता की सच्चाइयों के बारे में (देखें उद्धारकर्ता की तरह सिखाना, 7)। ये प्रतीक उसके और उसके सिद्धांत के बारे में आपकी समझ को समृद्ध कर सकते हैं । उदाहरण के लिए, मूसा 6:27 में हृदय और कान, मूसा 6:35 में आंख और कीचड़, मूसा 6:59–60 में पानी के प्रतीकों से आप क्या सीखते हैं ?
“इन बातों को स्पष्टरूप से अपने बच्चों को सीखाओ।”
मूसा 6:51-63 में आदम को यीशु मसीह के सुसमाचार की सच्चाइयों की शिक्षा देने के बाद, प्रभु ने आदम से कहा कि वह उन्हें आने वाली पीढ़ियों को सिखाए। इन सच्चाइयों की सूची बनाने पर विचार करें। यह अध्याय को पद के छोटे समूहों में विभाजित करने में मदद कर सकता है, जैसे पद 51–52, 53–57, 58–60, 61–63)। ये सच्चाइयां भावी पीढियों के लिए आज अनमोल क्यों हैं? मुसायाह 4:14–15 और सिद्धांत और अनुबंध 68:25–28; 93:40–50 में माता-पिता को प्रभु के निर्देशों से आप और क्या सीख सकते हैं
“यादों की पुस्तक” के बारे में पढ़ते हुए जिसे आदम और हव्वा के परिवार ने बनाया था आपके परिवार को अपनी यादों की पुस्तक बनाने के लिए प्रेरणा मिल सकती है। आपको क्या लगता है कि प्रभु आपको क्या शामिल करना चाहता है? FamilySearch.org पर अपनी यादों की पुस्तक से जानकारी अपलोड करने का विचार करें।
एल्डर डिटर एफ. उक्डोर्फ “यीशु मसीह माता-पिता की शक्ति है,” लियाहोना, मई 2023, 55–59; “Parenting: Touching the Hearts of Our Youth,” “But Why?” (वीडियो), गॉस्पल लाइब्रेरी, भी देखें।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें ।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
परमेश्वर मुझे कठिन काम करने में मदद कर सकते हैं।
-
जब हनोक को सुसमाचार का प्रचार करने के लिए नियुक्त किया गया, तो उसे चिंता हुई कि वह असफल हो जाएगा। लेकिन परमेश्वर ने उसकी सहायता की। मूसा 6:26–34 में इस कहानी को मिलकर पढ़ें, (पुराने नियम की कहानियां, में “भविष्यवक्ता हनोक” 19–21, भी देखें)। हनोक को ऐसा क्यों लगा कि वह सुसमाचार का प्रचार नहीं कर सकता? (देखें मूसा 6:31)। परमेश्वर ने हनोक की मदद कैसे की? (देखें मूसा 6:32–34; 7:13)।
-
आपके बच्चे अन्य उदाहरणों को साझा करने या उन उदाहरणों को करने का आनंद ले सकते हैं जब परमेश्वर ने लोगों को कठिन काम करने में मदद की थी—उदाहरण के लिए, नूह, दाऊद, अम्मोन, या लमनाई शमूएल (देखें सुसमाचार कला पुस्तिका, सं. 7, 19, 78, 81)। आप अपना स्वयं का अनुभव साझा कर अपने बच्चों को इस बारे में बात करने दे सकते हैं कि कैसे परमेश्वर उन्हें कठिन काम करने में मदद करता है।
मसीह में विश्वास, पश्चाताप, बपतिस्मा, पवित्र आत्मा का उपहार, और अंत तक धीरज रखना।
-
परमेश्वर ने आदम को सिखाया कि हमें उसके पास लौटने के लिए क्या करने की आवश्यकता है—यीशु मसीह में विश्वास रखें, पश्चाताप करें, बपतिस्मा लें, और पवित्र आत्मा का उपहार प्राप्त करें। मूसा 6:52, 57 में अपने बच्चों को इन नियमों को खोजने में मदद करें। फिर आप उन्हें नियमों में से एक के बारे में एक छोटी वार्ता लिखने में मदद कर सकते हैं। प्रत्येक वार्ता में मूसा 6 से कोई पवित्र शास्त्र, अनुभव और गवाही शामिल हो सकती है। उन्हें एक दूसरे के साथ अपनी बातचीत साझा करने दें।
-
आप उन चित्रों को भी प्रदर्शित कर सकते हैं जो सुसमाचार के पहले नियमों को दिखाते हैं (विश्वास का चौथा अनुच्छेद देखें) उन्हें यीशु मसीह के चित्र की ओर ले जाने वाली पंक्ति में रखें। जब आप 3 मूसा 6:52 पढ़ते हैं, तो आप अपने बच्चों को हर बार बपतिस्मा शब्द सुनने पर सही चित्र के निकट खड़े होने के लिए कह सकते हैं।
-
आपके बच्चे मूसा 6:52 में बताए नियमों को सिखाने वाले गीत गाने का आनंद ले सकते हैं, जैसे “विश्वास,” “When I Am Baptized,” और “The Holy Ghost” (Children’s Songbook, 96-97, 103, 105)। मूसा 6:52 में इन नियमों को खोजने में उनकी मदद करें।
स्वर्गीय पिता चाहता है कि माता-पिता अपने बच्चों को सिखाएं।
-
अपने बच्चों को सुसमाचार शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका में अपने माता-पिता को प्रोत्साहित करने के लिए, एक बच्चे को मूसा 6:58 पढ़ने और परमेश्वर द्वारा माता-पिता को दी गई आज्ञा की पहचान करने के लिए कहने पर विचार करें। फिर आप आदम और हव्वा का चित्र दिखा सकते हैं जो अपने बच्चों को सिखा रहे हैं (जैसे इस रूपरेखा के अंत में दिया है) और अपने बच्चों को इस बारे में बात करने दें कि वे चित्र में क्या देखते हैं। आपके बच्चे अपने परिवार के लोगों को एक साथ बाइबल पढ़ते, एक साथ प्रार्थना करते, या एक साथ खेलते हुए चित्र बना सकते हैं।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।