“ध्यान रखने योग्य विचार: अनुबंध”आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए पुराना नियम 2026 (2026)
“अनुबंध,” आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026
ध्यान रखने योग्य विचार
अनुबंध
संपूर्ण पुराने नियम में, आप शब्द अनुबंध को बार बार पढ़ेंगे। आज हम आमतौर पर अनुबंधों को परमेश्वर के साथ पवित्र प्रतिज्ञाओं के रूप में सोचते हैं, लेकिन प्राचीन दुनिया में, प्रतिज्ञाएं एक दूसरे के साथ लोगों की बातचीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी होती थी। अपनी सुरक्षा और अस्तित्व के लिए, लोगों को एक दूसरे पर भरोसा करने की जरूरत होती थी, और अनुबंधों के द्वारा वे एक प्रकार से है उस भरोसे को कायम रखते थे।
इसलिए जब परमेश्वर ने नूह, इब्राहीम या मूसा से अनुबंधों के बारे में बात की, तो वह उन्हें उसके साथ भरोसे का संबंध बनाने के लिए आमंत्रित कर रहा था। हम इस अनुबंध को नया और अनंत अनुबंध या इब्राहिमिक अनुबंध कहते हैं—यह अनुबंध परमेश्वर ने इब्राहीम और साराह के साथ बनाया और फिर उनके वंशज इसहाक और याकूब (इस्राएल भी कहा जाता है) के साथ नवीन किया था। पुराने नियम में इसे केवल “अनुबंध” के रूप में जाना जाता था। आप देखेंगे कि पुराना नियम मौलिक रूप से उन लोगों की कहानी है जिन्होंने स्वयं को इस अनुबंध के उत्तराधिकारी के रूप में देखा था—अर्थात अनुबंधित लोग।
इब्राहिमिक अनुबंध आज भी महत्वपूर्ण है, विशेषकर अंतिम-दिनों के संतों के लिए। क्यों ? क्योंकि हम भी अनुबंधित लोग हैं, बेशक हम इब्राहीम, इसहाक और याकूब के प्रत्यक्ष वंशज हों या नहीं। इस कारण से यह समझना आवश्यक है कि इब्राहिमिक अनुबंध क्या है और आज यह हम पर कैसे लागू होता है।
इब्राहिमिक अनुबंध क्या है?
इब्राहीम “धार्मिकता का महान अनुयायी होना” इब्राहीम 1:2 चाहता था, इसलिए परमेश्वर ने उसे उसके साथ अनुबंध का संबंध बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इब्राहीम यह इच्छा करने वाला पहला व्यक्ति नहीं था, और न ही वह पहला व्यक्ति था जिसने कोई अनुबंध प्राप्त किया था। आखिरकार, यह एक अनंत अनुबंध था। इब्राहीम “पूर्वजों की आशीषों को पाना” (इब्राहीम 1:2) चाहता था—ये आशीषें आदम और हव्वा को अनुबंध द्वारा दी गई थी, और इसके बाद उन्हें दी गई जिन्होंने इन आशीषों को पाने के लिए परिश्रम किया था।
इब्राहीम के साथ परमेश्वर के अनुबंध में अद्भुत आशीषों की प्रतिज्ञा की गई थी: प्रदेश की विरासत, एक विशाल भावी पीढ़ी, पौरोहित्य विधियों तक पहुंच, और एक ऐसा नाम जो आने वाली पीढ़ियों तक आदर से लिया जाएगा। लेकिन इस अनुबंध की मुख्य बात इब्राहीम और उसके परिवार को सिर्फ आशीषें प्राप्त करने के लिए नहीं थी, लेकिन यह भी थी कि वे परमेश्वर के सभी बच्चों के लिए आशीष होगें। “तुझे आशीष दूंगा,” परमेश्वर ने कहा था, “और भूमण्डल के सारे कुल तेरे द्वारा आशीष पाएंगे” (उत्पत्ति 12:2–3)।
क्या इस अनुबंध ने इब्राहीम, सारा और उनके वंशजों को परमेश्वर के बच्चों के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त दर्जा दिया था? केवल इस अर्थ में कि दूसरों को आशीष देना सौभाग्य की बात है। इब्राहीम के परिवार के सदस्य “इस सेवकाई और पौरोहित्य को धारण करेंगे सब राष्टों के लिए” और “सुसमाचार की आशीषें, जोकि उद्धार की आशीषें हैं, अर्थात अनंत जीवन की” आशीषों को साझा करेंगे (इब्राहीम 2:9, 11)। परमेश्वर के अनुबंधित लोग होने का अर्थ यह नहीं है कि वे दूसरों से बेहतर हैं; इसका अर्थ था कि दूसरों को बेहतर बनने में मदद करना उनका कर्तव्य था।
यह अनुबंध वह आशीष थी जिसे इब्राहीम चाहता था। इसे प्राप्त करने के बाद, इब्राहीम ने अपने हृदय में कहा था. “तुम्हारे सेवक ने तुम्हें गंभीरता से खोजा है; अब मैंने तुम्हें प्राप्त कर लिया है” (इब्राहीम 2:12)।
यह हजारों साल पहले की बात है, लेकिन यह अनुबंध हमारे समय में पुन:स्थापित किया है। और वर्तमान में परमेश्वर के लोगों के जीवन में परिपूर्ण हो रहा है। अनुबंध की परिपूर्णता अंतिम दिनों में तेजी से गति प्राप्त कर रही है जब परमेश्वर का कार्य, संपूर्ण विश्व में परिवारों को आशीष देते हुए आगे बढ़ रहा है। और कोई भी, जो इब्राहीम की तरह, धार्मिकता का बड़ा अनुयायी बनना चाहता है—जो कोई भी प्रभु को दृढ़ता से चाहता है—इसका एक हिस्सा हो सकता है।
इब्राहिमिक अनुबंध का मेरे लिए क्या अर्थ है?
आप अनुबंध के बच्चे हैं। जब हम बपतिस्मा लेते और प्रभुभोज में शामिल होते हैं तो आप परमेश्वर के साथ अनुबंध बनाते हैं। और आप मंदिर की पवित्र विधियों के साथ अनुबंध की परिपूर्णता प्राप्त करते हो।
इन अनुबंधों और विधियों के द्वारा, हम परमेश्वर के लोग बन जाते हैं। हम उससे “अनंत संबंधों से” बंधे हुए हैं। अध्यक्ष नेल्सन ने सिखाया है कि “एक बार जब हम परमेश्वर के साथ अनुबंध बना लेते हैं, तो हम हमेशा के लिए बदल जाते हैं। परमेश्वर किसी भी विश्वसनीय अनुबंध का पालन करने वाले के साथ अपना संबंध नहीं तोड़ेगा। असल में, वे सभी जिन्होंने परमेश्वर के साथ अनुबंध बनाया है, उनके पास एक विशेष प्रकार के प्रेम और दया तक पहुंच होती है। … परमेश्वर के साथ हमारे अनुबंध के कारण, वह हमारी सहायता करने के अपने प्रयासों में कभी कमी नहीं करेगा, और हम भी उसके दयालु धैर्य को कभी समाप्त नहीं होने देंगे।” आप इसे पुराने नियम में परमेश्वर के अनुबंधित लोगों के इतिहास में देखेंगे, और आप इसे अपने जीवन में उनके अनुबंधित बच्चों में से एक के रूप में देखेंगे।
डरो मतमाइकल माल्म द्वारा
भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ के द्वारा इब्राहिमिक अनुबंध की पुन:स्थापना के कारण हमें यह बहुमूल्य समझ दी गई है। इसलिए जब आप पुराने नियम में अनुबंधों के बारे में पढ़ते हैं, तो केवल इब्राहीम, इसहाक और याकूब के साथ परमेश्वर के संबंधों के बारे में न सोचें। अपने साथ उसके संबंधों के बारे में भी सोचेें। जब आप अनगिनत भावी पीढ़ी की प्रतिज्ञा के बारे में पढ़ते हैं, तो केवल उन लाखों लोगों के बारे में न सोचें जो आज इब्राहीम को अपना पूर्वज कहते हैं। अनंत परिवारों और अनंत वृद्धि के लिए परमेश्वर की प्रतीज्ञा के बारे में भी सोचें। जब आप प्रदेश की विरासत की प्रतिज्ञा के बारे में पढ़ते हो, तो केवल इब्राहीम से प्रतिज्ञा किए गए प्रदेश के बारे में न सोचें। पृथ्वी की सिलेस्टियल नियति के बारे में भी सोचें—जिसका अधिकारी होने की प्रतिज्ञा “नम्र” लोगों से की गई है जो “प्रभु की प्रतीक्षा करते हैं” (मत्ती 5:5; भजन संहिता 37:9, 11)। और जब आप उस प्रतिज्ञा के बारे में पढ़ते हो कि परमेश्वर के अनुबंधित लोग “पृथ्वी के सभी परिवारों” (इब्राहीम 2:11), को आशीष देंगे, तो केवल इब्राहीम या उसके बाद आने वाले भविष्यवक्ताओं की सेवकाई के बारे में न सोचें। यीशु मसीह के एक अनुबंधित अनुयायी के रूप में—अपने आस-पास के परिवारों के लिए आशीष बनने के लिए आप क्या कर सकते हैं, इस बारे में भी सोचें।