“परिशिष्ट,” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका (2022)
“परिशिष्ट,” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका (2022)
परिशिष्ट
अनुबंध मार्ग पर अपने विकास का आकलन करने का एक तरीका नीचे दिए गए प्रश्नों पर विचार करना है। ये वे प्रश्न हैं जो आपसे मंदिर संस्तुति प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार के समय पूछे जाते हैं, लेकिन साक्षात्कार की प्रतीक्षा न करें। अपनी आत्मिक जांच स्वयं करें। युवतियों का विषय, हारूनी पौरोहित्य परिषद का विषय, और दस आज्ञाएं भी आपके आत्म-मूल्यांकन में सहायक साधन हो सकते हैं।
युवाओं के लिए मंदिर संस्तुति प्रश्न
क्या आपको अनंत पिता परमेश्वर, उसके पुत्र, यीशु मसीह और पवित्र आत्मा में विश्वास और आपके पास इनकी गवाही है?
क्या आपके पास यीशु मसीह के प्रायश्चित और उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता के रूप में उसकी भूमिका की गवाही है ?
क्या आपके पास इन अंतिम-दिनों में, सुसमाचार की पुनःस्थापना की गवाही है?
क्या आप अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के अध्यक्ष का भविष्यवक्ता, दूरदर्शी, और प्रकटीकर्ता और पृथ्वी पर एकमात्र व्यक्ति के रूप में समर्थन करते हैं जिनके पास सभी पौरोहित्य कुंजियों का उपयोग का अधिकार है? क्या आप प्रथम अध्यक्षता और बारह प्रेरितों की परिषद के सदस्यों को भविष्यवक्ता, दूरदर्शी, और प्रकटीकर्ता के रूप में समर्थन करते हैं? क्या आप गिरजे के अन्य जनरल अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों का समर्थन करते हैं?
प्रभु ने कहा है कि उसके समक्ष सभी कार्य “शुद्धता से किए जाएं” (सिद्धांत और अनुबंध)। क्या अपने विचारों और व्यवहार में आप नैतिक स्वच्छता का प्रयास करते हैं ? क्या आप यौन-शुद्धता की व्यवस्था का पालन करते हैं ?
क्या आप अपने परिवार के सदस्यों और दूसरों के साथ अपने निजी और सार्वजनिक व्यवहार में यीशु मसीह के गिरजे की शिक्षाओं का पालन करते हैं?
क्या आप ऐसे किसी समूह या व्यक्ति का समर्थन करते या के साथ जुड़े हुए, या सहमति रखते हैं जिनकी शिक्षाएं, प्रथाएं, या सिद्धांत अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के विपरीत हैं?
क्या आप घर और गिरजे दोनों स्थानों में सब्त दिन को पवित्र रखने का प्रयास करते हैं; अपनी सभाओं में जाते हैं; प्रभु-भोज की तैयारी करते और योग्यता से भाग लेते हैं; और सुसमाचार की व्यवस्था और आज्ञाओं के अनुसार अपना जीवन जीते हैं?
क्या आप अपने सभी कार्य में ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं?
क्या आप पूरा दसमांश देते हैं?
क्या आप ज्ञान के शब्दों को समझते और इनका पालन करते हैं?
क्या आपके जीवन में गंभीर पाप हैं जिन्हें आपके पश्चाताप के हिस्से के तौर पर पौरोहित्य अधिकारियों के साथ समाधान कराए जाने की आवश्यकता है?
क्या आप स्वयं को प्रभु के घर में प्रवेश करने और मंदिर की विधियों में भाग लेने के योग्य समझते हैं?
युवतियों का विषय
मैं स्वर्गीय माता-पिता की प्रिय बेटी हूं, मेरे पास दिव्य प्रकृति और अनंत नियति है।
यीशु मसीह के शिष्य के रूप में मैं उसके समान बनने का प्रयास करती हूं। मैं व्यक्तिगत प्रकटीकरण खोजती और उन पर कार्य करती हूं, और उसके पवित्र नाम में दूसरों की सेवा करती हूं।
मैं हर स्थान पर और बातों में और हर समय परमेश्वर की गवाह बनी रहूंगी।
जब मैं उत्कर्ष पाने का प्रयास करती हूं मैं पश्चाताप के उपहार को संजोती और प्रतिदिन सुधार करना चाहती हूं। विश्वास से, मैं अपने घर और परिवार को मजबूत करूंगी, पावन अनुबंध बनाऊंगी और पालन करूंगी, और पवित्र मंदिर की विधियों और आशीषों को प्राप्त करूंगी।
हारूनी पौरोहित्य कोरम विषय
मैं परमेश्वर का प्रिय पुत्र हूं और उसके पास मेरे लिए एक कार्य है।
मैं अपने संपूर्ण हृदय, बल, मन और शक्ति से परमेश्वर से प्रेम करूंगा, अपने अनुबंधों का पालन करूंगा, और दूसरों की सेवा करने के लिए उसके पौरोहित्य का उपयोग करूंगा, जिसकी शुरुआत मैं अपने घर से करूंगा।
जब मैं सेवा, विश्वास, पश्चाताप, और प्रत्येक दिन सुधार करने का प्रयास करता हूं, तो मैं मंदिर आशीषें और सुसमाचार का स्थाई आनंद प्राप्त करने के योग्य होता हूं।
मैं यीशु मसीह का सच्चा शिष्य बनकर एक मेहनती प्रचारक, वफादार पति और प्रेमी पिता बनने की तैयारी करूंगा।
मैं सभी को मसीह के पास आने और उसके प्रायश्चित की आशीष प्राप्त करने के लिए आमंत्रित करके दुनिया को उद्धारकर्ता के लौटने के लिए तैयार करने में मदद करूंगा।
दस आज्ञाएं
तुम मेरे सिवाय किसी अन्य को परमेश्वर न मानना।
तुम अपने लिए कोई मूर्ति खोदकर न बनाना।
तुम प्रभु अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ में न लेना।
विश्राम दिन को पवित्र रखने के लिए इसे याद रखना।
तुम अपने पिता और अपनी माता का आदर करना।
तुम हत्या न करना।
तुम व्यभिचार न करना।
तुम चोरी न करना ।
तुम अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी गवाही न देना।
तुम हत्या न करना।
देखें निर्गमन 20:3-17।