युवा
प्रथम अध्यक्षता से संदेश


“प्रथम अध्यक्षता से संदेश,” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका (2022)

“प्रथम अध्यक्षता से संदेश,” युवाओं की शक्ति के लिए

दर्शकों के बीच यीशु के हाथ की जांच करती महिला की पेटिंग।

प्रथम अध्यक्षता से संदेश

हमारे प्यारे युवा भाइयों और बहनों,

हम आपसे प्रेम करते हैं और हमें आप पर भरोसा है। आप वास्तव में स्वर्गीय पिता के उन चुने हुए लोगों में से हैं, जिन्हें इस समय पृथ्वी पर महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए भेजा गया है।

ऐसे समय आ सकते हैं जब आप स्वयं को मजबूत या सक्षम महसूस न करें। यह सामान्य बात है। विशेषकर ऐसे क्षणों में उद्धारकर्ता की ओर मुड़ें। वह “युवाओं की शक्ति है।”

यह मार्गदर्शिका आपको अनुबंध के मार्ग पर बने रहने के लिए विकल्प चुनने के लिए एक ठोस नींव बनाने में मदद करेगी। यह आपको मंदिर में पवित्र अनुबंधों को बनाने की तैयारी करने, मिशन की सेवा करने की तैयारी करने और जीवन भर यीशु मसीह का अनुसरण करने में आनंद पाने में मदद करेगी। हम आशा करते हैं कि आप महसूस करेंगे कि आप उद्धारकर्ता के गिरजे के सदस्य हैं और आपको उसके द्वारा आपके लिए उसके उद्देश्यों को पूरा करने की शक्ति प्राप्त है।

हम जानते हैं कि परमेश्वर जीवित है। यह हमारी प्रार्थना है कि आप उस अनुबंध मार्ग पर दृढ़ता से बने रहें जो स्वर्ग में आपके पिता के पास वापस ले जाता है। जब आप ऐसा करेंगे, तो आप भलाई के लिए प्रभाव डालेंगे, आनंदपूर्वक सुसमाचार को साझा करेंगे और उद्धारकर्ता के द्वितीय आगमन के लिए संसार को तैयार करेंगे।

प्रथम अध्यक्षता