“23–29 मार्च। ‘मैंने अपने अनुबंध को स्मरण किया है: निर्गमन 1– 6’,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“23–29 मार्च। ‘मैंने अपने अनुबंध को स्मरण किया है’,” आओ—मेरा अनुसरण करो: 2026
मूसा और जलती हुई झाड़ी, जैरी थॉम्पसन द्वारा
23–29 मार्च: “मैंने अपने अनुबंध को स्मरण किया है”
निर्गमन 1–6
मिस्र में रहने के आमंत्रण ने याकूब के परिवार को बचाया। लेकिन सैकड़ों वर्षों के बाद, उनके वंशज एक नए फिरौन द्वारा “जो यूसुफ को नहीं जानता था” गुलाम बनाए गए और आतंकित किए गए थे” ( निर्गमन 1: 8 )। इस्राएलियों के लिए यह आश्चर्य करना स्वाभाविक था कि परमेश्वर ने अपने अनुबंधित लोगों के साथ ऐसा क्यों होने दिया। क्या उसने उनके साथ किए गए अपने अनुबंध को याद किया था? क्या वे अब भी उसके लोग थे? क्या वह देख सकता था कि वे कितना पीड़ित थे?
कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपने ऐसे ही प्रश्न पूछे हों। आप सोच सकते हो, “क्या परमेश्वर जानता है कि मैं किस पीड़ा से गुजर रहा हूं? क्या वह मदद के लिए मेरी याचनाओं को सुन सकता है?” मिस्र से इस्राएल के उद्धार की कहानी इस तरह के प्रश्नों का स्पष्ट रूप से उत्तर देती है: परमेश्वर अपने लोगों को नहीं भूलता हैं। वह हमारे साथ अपने अनुबंधों को स्मरण रखता है और उन्हें अपने समय और तरीके से पूरा करेगा। “मैं अपनी भुजा बढ़ाकर तुम्हें छुड़ा लूंगा,“वह घोषणा करता है। “मैं तुम्हारा परमेश्वर प्रभु हूं जो तुम्हें तुम्हारे बोझों के नीचे से निकाल ले आया”(निर्गमन 6:6–7)।
निर्गमन की पुस्तक की समीक्षा के लिए, Bible Dictionary में “ निर्गमन की पुस्तक” देखें।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
निर्गमन 1–2
परमेश्वर अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मेरे द्वारा कार्य कर सकता है।
निर्गमन 1–2 में बताई स्त्रियों के बारे में आपको क्या बात अच्छी लगती है? उन्होंने अपने लोगों के लिए परमेश्वर की योजना को पूरा करने में कैसे मदद की? परमेश्वर के कार्य में सेवा के बारे में उनके प्रयास आपको क्या सिखाते हैं?
निर्गमन 1–3
यीशु मसीह मेरा मुक्तिदाता है।
इससे पहले कि आप निर्गमन पढ़ना शुरू करें, आप उस कठिनाई के बारे में सोच सकते हैं जिससे आप गुजर रहे हैं—कुछ ऐसा जिससे आप आशा करते हैं कि प्रभु आपको बचाएगा। निर्गमन 1-3 में कौन से शब्द और वाक्य आत्मिक गुलामी या अन्य बातों के समान लगते हैं जिनका हम आज सामना करते हैं? यह भी ध्यान दें कि कैसे इस्राएल की संतानों ने मुक्ति की मांग की और प्रभु ने कैसे जवाब दिया (उदाहरण के लिए, देखें, निर्गमन 2:23–25; 3:7–8)। प्रभु आपको कैसे “छुड़ाने के लिए नीचे उतर आया?”
निर्गमन की पूरी पुस्तक में, आप मूसा और यीशु मसीह के बीच कुछ समानताओं पर भी ध्यान दे सकते हैं (देखें व्यवस्थाविवरण 18:18-19; 1 नफी 22:20–21)। उदाहरण के लिए, आपको निर्गमन 1:22; 2:1–10 और मत्ती 2:13–16 के बीच क्या समानताएं देखते हैं? या निर्गमन 24:18-11; और मत्ती 4:1–2 के बीच? आपको क्या लगता है कि प्रभु चाहता है कि आप अपने और उसकी शक्ति के बारे में समझें?
उन प्रतीकों की देखा करें जो यीशु मसीह की गवाही देते हैं। “आप पवित्र शास्त्रों के भविष्यवक्ताओं और अन्य विश्वसनीय पुरुषों और महिलाओं के जीवन में उद्धारकर्ता के जीवन की समानताएं भी पा सकते हैं। [ऐसा करना] उद्धारकर्ता के बारे में उन स्थानों पर सत्य प्रकट करता है जिन्हें आप अन्यथा अनदेखा कर सकते हैं” (देखें उद्धारकर्ता की तरह सिखाना, 7; होशे 12:10 भी देखें)।
नदी के तट पर विश्वास, ऐनी मैरी ओबोर्न द्वारा
निर्गमन 3:1-6
मैं पवित्र बातों और स्थानों के प्रति श्रद्धा दिखा सकता हूं।
क्या आप ऐसे समय के बारे में सोच सकते हैं जब कोई बात आपको विस्मय और आश्चर्य से भर दे? आपने कैसा महसूस किया? आप उन भावनाओं का वर्णन कैसे करेंगे जिन्हें आपने महसूस किया था?
इसे ध्यान में रखते हुए निर्गमन 3:1–6 पढ़ें। मूसा के अनुभव के बारे में आपको क्या प्रभावित करता है? मूसा ने परमेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए क्या किया? आप उसके कार्यों और पवित्र बातों के प्रति श्रद्धा के बीच क्या संबंध देखते हैं?
इन पदों को पढ़ने से आपको अपने जीवन में पवित्र बातों और पवित्र स्थानों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। वे आपके लिए पवित्र क्यों हैं? आप उन्हें उन बातों से अलग कैसे व्यवहार करते हैं जो आम हैं? अपने विचार का मार्गदर्शन करने के लिए, आप एल्डर डेविड ए. बेडनार के संदेश “Exceeding Great and Precious Promises” में “Remembering the Promises” शीर्षक खंड का उल्लेख कर सकते हैं (लियाहोना, मई 2017, 91– 93)। आप कोई गीत भी गा या सुन सकते हैं जो विस्मय को प्रेरित करता है, जैसे “I Stand All Amazed” (Hymns, no. 193) और मनन करें कि सुसमाचार में क्या है जो आपको आश्चर्य में डालता है।
बेशक, यहां तक कि जब हमारे पास अद्भुत आत्मिक अनुभव होते हैं, तब भी पवित्र बातों के बारे में अनजान बने रहने की आशंका रहती है। आप इससे कैसे बचेंगे? यहां दो संदेश दिए गए हैं जो इस विषय को संबोधित करते हैं; एक चुनें, और उन बातों की तलाश करें जो आपकी मदद करते हैं: यूलिसेस सोरस, “मसीह और उसके सुसमाचार के विस्मय में” (लियाहोना, मई 2022, 115–17); जेरल्ड कॉसे, “Is It Still Wonderful to You?” (लियाहोना, मई 2015, 98-100)।
सिद्धांत और अनुबंध 6:10–12; 63:64 भी देखें।
निर्गमन 3–4
परमेश्वर उन लोगों को शक्ति देता है जिन्हें वह अपना कार्य करने के लिए नियुक्त करता है।
आज हम मूसा को एक महान भविष्यवक्ता और मार्गदर्शक के रूप में जानते हैं। लेकिन मूसा ने स्वयं को उस तरह से नहीं देखा जब प्रभु ने उसे पहली बार नियुक्त किया था। जब आप निर्गमन 3–4 पढ़ते हैं, तो मूसा की चिंताओं की सूची बनाएं और प्रभु ने प्रत्येक को कैसे उत्तर दिया। आप इन अध्यायों में क्या पाते हैं जो आपको अपर्याप्त महसूस होने पर प्रेरणा दे सकते हैं? आपने कब परमेश्वर को आपको या दूसरों को अपना कार्य करने के लिए शक्ति देते हुए देखा है?
“The Church Gives Us Opportunities to Assist in God’s Work” को “Church Organization” में Topics and Questions, सुसमाचार लाइब्रेरी में भी देखें।
निर्गमन 5-6
प्रभु के उद्देश्य उसके अपने समय में पूरे होंगे।
यह हतोत्साहित करने वाला हो सकता है जब अच्छा करने की हमारी ईमानदार कोशिश लगता है काम नहीं कर रही—जब हम प्रभु की इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर रहे होते हैं लेकिन हम उन परिणामों को नहीं देख रहे होते हैं जिनकी हमें आशा थी। मूसा के उसी तरह अनुभव के बारे में जानने के लिए, निर्गमन 5: 4–9, 20–23 पढ़ें। प्रभु ने मूसा को निराशा की भावनाओं पर काबू पाने में कैसे मदद की? (देखें निर्गमन 6:1–13)। प्रभु ने अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए आपको कैसे दृढ़ रहने में मदद की है?
जैफ्री आर. हॉलैंड, “प्रभु की प्रतिक्षा करना,” लियाहोना, नवं. 2020, 115-17, भी देखें।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
क्योंकि यह रविवार महीने का पांचवां रविवार है, प्राथमिक शिक्षकों को “परिशिष्ट बी: प्राथमिक के लिए—परमेश्वर के अनुबंध मार्ग पर जीवन भर के लिए अपने बच्चों को तैयार करना” में सीखने की गतिविधियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
निर्गमन 1–2
परमेश्वर अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मेरे द्वारा कार्य कर सकता है।
-
इस्राएल को गुलामी से मुक्त कराने में मूसा की बड़ी भूमिका थी। लेकिन वह इसे पूरा करने में सक्षम नहीं होता यदि उसकी मां, उसकी बहन, फिरौन की बेटी और अन्य वफादार स्त्रियों ने उसकी रक्षा और देखभाल नहीं की होती। निर्गमन 1:15–20; निर्गमन 2:2–10 में इन स्त्रियों के बारे में जानने में अपने बच्चों की सहायता करें; (गिनती 26:59 ); और निर्गमन 2:16–21 को भी देखें। आप उनकी कहानियों को बताने के लिए इस सप्ताह के गतिविधि पृष्ठ और (पुराने नियम की कहानियां, 61-63, में) “शिशु मूसा” का भी उपयोग कर सकते हैं। इन महिलाओं ने परमेश्वर की योजना को पूरा करने में कैसे मदद की? एक दूसरे के साथ उन अन्य लोगों के बारे में बात करें जिनकी आप प्रशंसा करते हैं जो परमेश्वर के काम में मदद करते हैं, जिसमें छोटे और सरल तरीके शामिल हैं। हम कैसे उनके उदाहरण का अनुसरण कर सकते हैं?
1:36Baby Moses
निर्गमन 3:1-5
मैं पवित्र स्थानों के प्रति श्रद्धा रख सकता हूं।
-
निर्गमन 3:1-5 को एक साथ पढ़ने के बाद, अपने बच्चों से इन पदों को उनके अपने शब्दों में संक्षिप्त करने के लिए कहें (पुराने नियम की कहानियां में “भविष्यवक्ता मूसा” को भी देखें, 64–66)। मूसा ने प्रभु के समक्ष में श्रद्धा कैसे दिखायी? प्रभु कैसे चाहता है कि हम श्रद्धा दिखाएं? आप अपने बच्चों से उन पवित्र स्थानों या गतिविधियों के चित्र खोजने (या बनाने) में मदद करने के लिए भी कह सकते हैं जहां हमें श्रद्धा रखनी चाहिए। हम अपने घर को एक पवित्र स्थान बनाने के लिए क्या कर सकते हैं?
1:26Moses the Prophet
-
श्रद्धा के बारे में साथ मिलकर कोई गीत गाएं, जैसे “Reverence Is Love” (Children’s Songbook, 31)। जब आप करते हैं, आपके बच्चों को ऐसे शब्द या वाक्य मिल सकते हैं जो बताते हैं कि श्रद्धापूर्ण होने का क्या अर्थ है। यदि हम पहली बार किसी मित्र को गिरजे में लाते, तो हम कैसे समझाते कि श्रद्धापूर्ण होने का क्या अर्थ है?
मूसा और हारून लोगों से बात करते हैं, जेम्स जे. टिसोट द्वारा
निर्गमन 3–4
जब प्रभु मुझे कुछ करने के लिए कहता है, तो वह मुझे ऐसा करने में मदद करेगा।
-
निर्गमन 3; 4:1-17 में वर्णन का उपयोग करते हुए अपने बच्चों को मूसा होने का अभिनय करने दो। जलती हुई झाड़ी दिखाने के लिए वस्तुओं या सरल सामग्रियों को शामिल करना मजेदार हो सकता है, जैसे टॉर्च और कोई पौधा। अपने बच्चों को यह जानने में मदद करें कि मूसा ने प्रभु द्वारा उसे दी गई जिम्मेदारी के बारे में कैसा महसूस किया (देखें निर्गमन 3:11; 4:1; 4:1, 10)। जब आपके पास इस तरह की अनुभूतियां होती हैं तो आप एक-दूसरे के साथ साझा करें। मूसा की मदद करने के लिए हम उसे क्या सलाह देते? निर्गमन 3:12; 4:2–9, 11–12 में पढ़ें कि कैसे प्रभु ने मूसा को उत्साहित किया। बच्चों को बताएं कि कैसे उद्धारकर्ता ने आपको नियुक्ति को पूरा करने, किसी प्रेरणा का पालन करने, या कुछ अन्य कार्य करने में मदद की है जो आपके लिए कठिन था।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।