“30 मार्च–5 अप्रैल। ‘वह मृत्यु को सदा के लिये नाश करेगा’: ईस्टर,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“30 मार्च–5 अप्रैल। ‘वह मृत्यु को सदा के लिये नाश करेगा,’” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026
खाली कब्र का चित्र
30 मार्च–5 अप्रैल: “वह मृत्यु को सदा के लिये नाश करेगा”
ईस्टर
यीशु मसीह का जीवन “संपूर्ण मानव इतिहास का केंद्र बिंदु है” (“The Living Christ: The Testimony of the Apostles,” सुसमाचार लाइब्रेरी)। इसका क्या अर्थ है? कुछ हद तक, इसका अर्थ यह है कि उद्धारकर्ता का जीवन उस प्रत्येक मानव की अनंत नियति को प्रभावित करता है जो कभी जीवित रहा है या जीवित रहेगा। आप यह भी कह सकते हैं कि यीशु मसीह का जीवन और प्रचार कार्य, जो उस पहले ईस्टर रविवार को उसके पुनरूत्थान में पूरा हुआ था, संपूर्ण इतिहास में परमेश्वर के सभी लोगों को जोड़ता है: जो पुनरूत्थान से पहले पैदा हुए थे, वे विश्वास के साथ प्रतीक्षा करते थे (याकूब 4:4देखें) और जो इसके पश्चात पैदा हुए थे वे विश्वास के साथ उसे याद करते हैं। जब हम पुराने नियम के वर्णनों और भविष्यवाणियों को पढ़ते हैं, तो हमें उनमें यीशु मसीह का नाम नहीं दिखाई देता है, लेकिन हमें उन प्राचीन विश्वासियों में मसीहा और मुक्तिदाता के प्रति उनके विश्वास और प्रतिक्षा के प्रमाण दिखाई देते हैं। इसलिए हम जिन्हें उसे याद करने के लिए आमंत्रित किया गया है, उन लोगों के साथ संबंध को अनुभव कर सकते हैं जो उनकी प्रतीक्षा करते थे। वास्तव में यीशु मसीह ने “हम सभी के अधर्म” का बोझ उठाया है (यशायाह 53:6; महत्व जोड़ा गया है), और “मसीह में सब जिलाए जाएंगे” (1 कुरिन्थियों 15:22; महत्व जोड़ा गया है)।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
प्राचीन और आधुनिक भविष्यवक्ता उद्धारकर्ता के प्रायश्चित बलिदान की गवाही देते हैं।
पुराने नियम में बहुत से उद्धरण उद्धारकर्ता की सेवकाई और प्रायश्चितपूर्ण बलिदान का उल्लेख करते हैं। नीचे दी गई तालिका में इन कुछ उद्धरणों को सूचीबद्ध किया गया है। जब आप इन पदों को पढ़ते हैं, तो आपको उद्धारकर्ता के बारे में क्या विचार आते हैं?
|
पुराना नियम |
नया नियम |
|---|---|
पुराना नियम जकर्याह 9:9 | नया नियम मत्ती 21:1–11 |
पुराना नियम जकर्याह 11:12–13 | नया नियम मत्ती 26:14-16; 27:3-8 |
पुराना नियम यशायाह 53:4 | नया नियम मत्ती 8:16–17; 26:36–39 |
पुराना नियम यशायाह 53:7 | नया नियम मरकुस 14:60–61 |
पुराना नियम भजन सहिंता 22:16 | नया नियम यूहन्ना 19:17–18; 20:25–27 |
पुराना नियम भजन सहिंता 22:18 | नया नियम मत्ती 27:35 |
पुराना नियम भजन सहिंता 69:21 | नया नियम मत्ती 27:34, 48 |
पुराना नियम भजन सहिंता 118:22 | नया नियम मत्ती 21:42 |
पुराना नियम यशायाह 53:9, 12 | नया नियम मत्ती 27:57–60; मरकुस 15:27–28 |
पुराना नियम यशायाह 25:8 | नया नियम मरकुस 16:1–6; लूका 24:6 |
पुराना नियम दानिय्येल 12:2 | नया नियम मत्ती 27:52–53 |
भविष्यवाणियां जो उद्धारकर्ता के बारे में सिखाती हैं, मॉरमन की पुस्तक में बहुतायत से और स्पष्ट हैं। विचार करें कि इस तरह के अनुच्छेदों ने आपके विश्वास को कैसे मजबूत बनाया है: 1 नफी 11:31–33; 2 नफी 25:13; मुसायाह 3:2–11; अलमा 7:10–13।
अंतिम-दिनों के भविष्यवक्ता यीशु मसीह और उसके प्रायश्चित उद्देश्य की विशेष गवाही देते रहते हैं। जब आप इस ईस्टर सप्ताहांत में महा सम्मेलन सुनते हैं, तो मसीह की गवाहियों पर ध्यान दें जो आप सुनते हैं। वे आपको उसके बारे में क्या सिखाते हैं?
यीशु मसीह मुझे आशा और आनंद देता है।
ईस्टर आनंद का समय है, क्योंकि यह उद्धारकर्ता के प्रायश्चित और पुनरुत्थान का समारोह मनाने का समय होता है। और फिर भी, ईस्टर के दौरान भी, ऐसे कई लोग हैं जो विभिन्न कारणों से आनंद महसूस नहीं करते हैं। इस ईस्टर उद्धारकर्ता की शांति और आनंद बांटने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
एक विचार यह है कि यीशु मसीह द्वारा प्रदान की जाने वाली शांति और आनंद के बारे में पवित्र शास्त्रों में संदेश खोजें, जैसे: भजन संहिता 16:8–11; 30:2–5; यशायाह 12; 25:8–9; 40:28–31; यूहन्ना 14:27; 16:33; अलमा26:11–22। विचार करें कि आप इन संदेशों को दूसरों के साथ कैसे साझा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, शायद आप इन संदेशों के आधार पर, साझा करने के लिए ईस्टर कार्ड बना सकते हैं। इस बारे में प्रार्थनापूर्ण रहें कि आपको ईस्टर की बधाई की किसे आवश्यकता है। आप अपने संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा करने का निर्णय भी ले सकते हैं, जहां कई लोग उन्हें देख सकते हैं।
मसीह और पुनरुत्थान के बारे में स्तुतिगीत, जैसे “He Is Risen!” (Hymns, no. 199), ईस्टर पर शांति और आनंद महसूस करने में भी हमारी मदद कर सकता है। स्तुतिगीत में उन वाक्य की खोज करें, जो आपके विचार में, ईस्टर के आनंद को दिखाते हैं।
जैफ्री आर. हॉलैंड, “वैसे नहीं जैसे संसार देता है,” लियाहोना, मई 2021, 35–38; मार्क एस. पाल्मर, “हमारा शोक आनंद बन जाएगा,” लियाहोना, मई 2021, 88–90 भी देखें।
तू क्यों रोती है साइमन डेवी द्वारा (चित्र)
उसके प्रायश्चित के कारण, यीशु मसीह के पास पाप, मृत्यु, परीक्षाओं और कमजोरियों पर काबू पाने में मेरी मदद करने की शक्ति है।
यहां एक ऐसी गतिविधि है जो आपको यीशु मसीह और उसके प्रायश्चित के माध्यम से आने वाली कई आशीषों को देखने में मदद कर सकती है। नीचे दिए गए पवित्र शास्त्रों को पढ़ें कि यीशु मसीह हमें क्या दूर करने में मदद करता है। इन श्रेणियों में सन्दर्भों को छांटने का प्रयास करें: पाप, मृत्यु, परीक्षाएं, और कमजोरियां (कुछ संदर्भ एक से अधिक श्रेणियों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं)। जब आप पढ़ते हैं, तो उद्धारकर्ता की शक्ति के बारे में आपके क्या प्रभाव हैं?
-
यशायाह 61:1–3
-
यहेजकेल 36:26–28
-
मत्ती 11:28–30
-
लूका 1:46–55
-
रोमियों 8:35–39
आप किसी मित्र को यह कैसे समझाएंगे जो मसीही विश्वासी नहीं है कि यीशु मसीह आपके लिए महत्वपूर्ण क्यों है? अहमद एस. कॉर्बिट के संदेश “क्या आप जानते हैं कि मैं एक ईसाई के रूप में मसीह में विश्वास क्यों करता हूं?” (लियाहोना, मई 2023, 119-21) इस विषय में मदद कर सकता है।
रेना इ. अब्रटो, “कब्र विजयी नहीं हुई,” लियाहोना, मई 2021, 85–87; Topics and Questions, “Atonement of Jesus Christ,” “Resurrection,” सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें।
यीशु मसीह ने मेरे उद्धार के लिए अंतिम कीमत चुकाई।
यीशु मसीह ने आपके उद्धार के लिए जो कीमत चुकाई है, उसके बारे में आप निम्नलिखित पदों से क्या सीखते हैं: यशायाह 53:3–5; मुसायाह 3:7; सिद्धांत और अनुबंध 19:16–19? स्वर्गीय पिता ने क्या कीमत चुकाई? (देखें यूहन्ना 3:16)।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
यीशु मसीह ने मेरे लिए दुख उठाया और मारा गया।
-
ईस्टर का सप्ताह आपके बच्चों को यह सिखाने का अच्छा समय है कि उद्धारकर्ता ने गतसमनी में और क्रूस पर हमारे लिए क्या किया। आप उन्हें नीचे दिए गए चित्र दिखाकर शुरू कर सकते हैं और उन्हें चित्र में क्या हो रहा है, इसके बारे में बात करने के लिए कह सकते हैं। जब आपके बच्चे चित्रों को देख रहे हों, तो आप इन घटनाओं का वर्णन करने वाले पद पढ़ सकते हैं (देखें मत्ती 26:36–46; 27:35–50; लूका 22:39–46; यूहन्ना 19:16–30)। आपके बच्चे इन पदों में बोले जाने वाले चित्रों का विवरण बता सकते हैं।
बाएं: गतसमनी में मसीह, हैरी एंडरसन द्वारा। दाएं: सलीब पर चढ़ाया जाना, हैरी एंडरसन द्वारा
-
हमारे लिए यीशु के बलिदान के कारण हम कैसे आशीषित हुए हैं? अपने बच्चों को उन शब्दों और वाक्यों को खोजने में मदद करें जो यशायाह 53:4-12; अलमा 7:11–13; और सिद्धांत और अनुबंध 19:16–19 19:16–19 में इस प्रश्न का उत्तर देते हैं। एक दूसरे के साथ साझा करें कि इन पवित्र शास्त्रों को पढ़ने के बाद आप उद्धारकर्ता के बारे में कैसा महसूस करते हैं।
यीशु मसीह मेरे लिए पुनर्जीवित हुआ था।
-
आप इस सप्ताह के गतिविधि पृष्ठ या इस रूपरेखा में अन्य चित्रों का उपयोग अपने बच्चों को पुनरुत्थान की कहानी बताने के लिए कर सकते हैं (नए नियम की कहानियां, 139–44 में “यीशु जी उठा है,” भी देखें)। फिर अपने बच्चों से आप यह कहानी सुनें।
-
विचार करें कि आप अपने बच्चों को इस ईस्टर मसीह में आनंद पाने में कैसे मदद करेंगे। उदाहरण के लिए, आप एक साथ एक पसंदीदा ईस्टर स्तुतिगीत गा सकते हैं, जैसे “Christ the Lord Is Risen Today” (Hymns, सं. 200) या “Gethsemane” (सुसमाचार लाइब्रेरी)। अन्य स्तुतिगीतों या बच्चों के गीत ढूंढने के लिए, Hymns और Children’s Songbook के विषय-संबंधी सूची देखें। आप और आपके बच्चे एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं कि आप इन गीतों को क्यों पसंद करते हैं और जब आप उन्हें गाते हैं तो आप कैसा महसूस करते हैं। ये गीत हमें स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह के बारे में क्या सिखाते हैं?
बच्चे आत्मा को महसूस कर सकते हैं लेकिन उन्हें उसके प्रभाव को पहचाने में मदद की आवश्यकता हो सकती है “बच्चों को वह अलग-अलग तरीके सिखाएं जिनके माध्यम से आत्मा हमसे बात करती है। जब वह बच्चों से बात करती है, तब उसकी आवाज पहचानने में बच्चों की मदद करें। इससे उन्हें जीवन भर व्यक्तिगत प्रकटीकरण की कोशिश करने और उस पर कार्य करने की आदत बनाने में मदद मिलेगी” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना, 32)। उदाहरण के लिए, जब आप अपने बच्चों के साथ उद्धारकर्ता के बारे में गीत गाते हैं, उसके चित्रों देखते हैं, या उसके बारे में कहानियां पढ़ते हैं, तो एक दूसरे के साथ अपनी आत्मिक भावनाओं को साझा करें।
-
सुसमाचार लाइब्रेरी में Easter videos का ऐसा संग्रह है जिसका आपके बच्चे आनंद ले सकते हैं। शायद आप उन्हें देखने के लिए एक चुनने के लिए कह सकते हैं। उनसे पूछें जो वे इस वीडियो से यीशु मसीह के बारे में सीखते हैं। आप उन्हें एक वाक्य में वीडियो के संदेश को संक्षिप्त करने के लिए भी कह सकते हैं।
भविष्यवक्ता यीशु मसीह और उसके प्रायश्चित की गवाही देते हैं।
-
जब आप और आपके बच्चे इस ईस्टर सप्ताहांत में एक साथ महा सम्मेलन देखते हैं, तो उन्हें ध्यान देने के लिए जब उद्धारकर्ता के विशेष गवाह पुनरुत्थान की गवाही देते हैं। शायद आप इसका एक खेल बना सकते हैं—उन्हें हर बार जब वे ईस्टर या प्रायश्चित या पुनरूत्थान जैसे शब्द सुनते हैं तो उन्हें खड़े होने के लिए कहें। एक दूसरे के साथ साझा करें कि आप जीवित भविष्यवक्ताओं की उद्धारकर्ता की गवाही के लिए आभारी क्यों हैं।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।