आओ, मेरा अनुसरण करो
16–22 मार्च। “परमेश्वर ने इसमें भलाई का विचार किया था”: उत्पत्ति 42– 50


16–22 मार्च। ‘परमेश्वर ने इसमें भलाई का विचार किया था,’: उत्पत्ति 42–50,”आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए पुराना नियम 2026 (2026)

16–22 मार्च। ‘परमेश्वर ने इसमें भलाई का विचार किया था’,” आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026

यूसुफ अपने भाइयों को क्षमा करते हुए

क्षमा, मेगन रीकर द्वारा

16–22 मार्च: “परमेश्वर ने इसमें भलाई का विचार किया था”

उत्पत्ति 42–50

यूसुफ को मिस्र में उसके भाइयों द्वारा बेचे जाने के बाद लगभग 22 साल हो गए थे। यूसुफ को बहुत सी परीक्षाओं का सामना करना पड़ा था, जिनमें झूठा आरोप और बंदी बनाया जाना भी शामिल था। जब उसने आखिरकार अपने भाइयों को दुबारा देखा था, तो यूसुफ पूरे मिस्र का राज्यपाल था, जो कि फिरौन के बाद दूसरा पद था। वह अपने भाइयों से आसानी से बदला ले सकता था, और उन्होंने यूसुफ के साथ जो कुछ किया था उसे देखते हुए यह स्वाभाविक लग सकता है। और फिर भी यूसुफ ने उन्हें क्षमा कर दिया। केवल इतना ही नहीं, उसने अपने कष्ट के दिव्य उद्देश्य को समझने में उनकी सहायता की थी। उसने उन्हें बताया,“परमेश्वर ने इसमें भलाई का विचार किया था” (उत्पत्ति 50:20), क्योंकि इसने उसे “अपने पिता के सारे घराने” को अकाल से बचाने में सक्षम बनाया था (उत्पत्ति 47:12)।

कई प्रकार से, यूसुफ का जीवन यीशु मसीह के समान है। भले ही हमारे पापों ने यीशु बहुत अधिक कष्ट दिया हो, वह फिर भी क्षमा प्रदान करता है, हम सब को अकाल से भी कहीं बदतर दुर्भाग्य से बचाता है। चाहे हमें क्षमा प्राप्त करने या इसे देने की आवश्यकता हो—कभी-कभी हम सभी को दोनों की आवश्यकता होती है—यूसुफ का उदाहरण हमें उद्धारकर्ता पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, जो कि शुद्धिकरण और पवित्रीकरण का एक सच्चा स्रोत है।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

उत्पत्ति 45:5–7; 47:12

“परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे आगे इसी लिये भेजा, कि तुम पृथ्वी पर जीवित रहो।”

यूसुफ के जीवन और यीशु मसीह के प्रायश्चित उद्देश्य के बीच कोई समानता देखी है? इन समानताओं के कुछ उदाहरण देखने के लिए, तुलना करने का प्रयास करें:

  • उत्पत्ति 37:3 की मत्ती 3:17 से।

  • उत्पत्ति 37:26–28 की मत्ती 26:14–16 से।

  • उत्पत्ति 45:5–7 की लूका 4:18 से।

  • उत्पत्ति 47:12 की यूहन्ना 6:35 से।

जब आप इन अंशों को पढ़ते हैं तो उद्धारकर्ता और उसके उद्देश्य के बारे में आप पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्पत्ति 45; 50:15–21

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
क्षमा करने से चंगाई मिलती है।

यूसुफ के बारे में पढ़ना, कि उसने अपने भाइयों को उनके भयानक कामों के लिए क्षमा किया, आपको किसी ऐसे व्यक्ति का विचार करने के लिए प्रेरित कर सकता है जिसे आप अभी क्षमा नहीं कर पा रहे हैं। इस नियम को लागू करने का प्रयास करते समय निम्नलिखित प्रश्न मदद कर सकते हैं:

  • यूसुफ के लिए अपने भाइयों को क्षमा करना क्यों कठिन हो सकता था? (देखने के लिए कि उन्होंने उसके साथ क्या किया, देखें उत्पत्ति 37)। किन अनुभवों या व्यवहार ने यूसुफ को क्षमा करने की ताकत दी होगी? (उदाहरण के लिए, देखें, उत्पत्ति 45:1–15 या 50:15–21

  • यूसुफ ने अपने भाइयों को क्षमा किया तो उसे क्या आशीषें मिली थी? उदाहरण के लिए, कहानी के आरम्भ में याकूब के परिवार के संबंधों की तुलना करें (उदाहरण के लिए, देखें उत्पत्ति 37:3-11) और अंत में (देखें उत्पत्ति 45:9–15; 50:15–21) में दिए हुए संबंधों के साथ। यदि यूसुफ क्षमा करने को तैयार नहीं होता, तो हालात अलग कैसे हो सकते थे?

  • किसी ऐसे व्यक्ति का नाम लिखने पर विचार करें, जिसे आपकी क्षमा की आवश्यकता हो सकती है—चाहे उन्होंने आपसे क्षमा मांगी हो या नहीं। उस स्थिति में उद्धारकर्ता की चंगाई की शक्ति को आमंत्रित करने के लिए आप क्या कर सकते हैं? यदि क्षमा करना बहुत कठिन लगता है, तो एल्डर गैरिट डब्ल्यू. गोंग के संदेश के अंतिम छह अनुच्छेदों में उनकी सलाह की समीक्षा करने पर विचार करें “हमेशा हंसी-खुशी जीवन बिताना” (लियाहोना, नवं. 2022, 85)। इस संदेश में आप क्या मिलता जो आशा देता है कि आप क्षमा कर सकते हैं?

सिद्धांत और अनुबंध 64:9–11; “Forgiveness: My Burden Was Made Light” (वीडियो), सुसमाचार लाइब्रेरी, भी देखें।

8:24

Forgiveness: My Burden Was Made Light

उत्पत्ति 49

याकूब ने अपने परिवार को भविष्यसूचक की आशीषें दीं।

अपने वंश के लिए याकूब की आशीषों में सजीव कल्पना है, लेकिन उन्हें समझना आसान नहीं है। शुक्र है, पुनःस्थापित सुसमाचार हमारी कुछ सहायता करता है। जब आप उत्पत्ति 49:22–26 में यूसुफ की आशीष को पढ़ते हैं, तो निम्नलिखित पदों को भी पढ़ें और देखें कि ये आपको क्या जानकारियां प्रदान करती हैं: 1 नफी 15:12; 2 नफी 3:4–5; याकूब 2:25; सिद्धांत और अनुबंध 50:44

जब आप उत्पत्ति 49:8–12 में यहूदा की आशीष के बारे में पढ़ते हैं, तो यह याद रखें कि यीशु मसीह यहूदा का वंशज है। आप इन पदों में क्या पाते हैं जो आपको उद्धारकर्ता की याद दिलाता है? (प्रकाशितवाक्य 5:5–6, 9; 1 नफी 15:14–15; सिद्धांत और अनुबंध 45:59 45:59; 133:46–50 भी देखें)।

इन आशीषों को पढ़ना आपको अपनी कुलपति की आशीष की समीक्षा करने—या, यदि आपको नहीं मिली है, तो इसे पाने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपकी आशीष में कौन से शब्द और वाक्य आपके विचारों को यीशु मसीह की ओर मोड़ते हैं?

रैंडल के. बेन्नेट, “आपकी कुलपति की आशीष—स्वर्गीय पिता से प्रेरित निर्देशन,” लियाहोना, मई 2023, 42–44 भी देखें।

उत्पत्ति 50:19-21

परमेश्वर मेरी परीक्षाओं में अर्थ खोजने में मेरी सहायता कर सकता है।

यद्यपि यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि जब वह इससे गुजर रहा था, तो यूसुफ अंततः मिस्र में पीछे मुड़कर अपनी विपत्ति को देखने और यह समझने में सक्षम था कि “परमेश्वर ने इसमें भलाई का विचार किया था” (उत्पत्ति 50:20)। यदि आप यूसुफ से मिलने तब जाते जब वह गड्ढे में या जेल में था, तो आप उसे कैसे दिलासा देते? परीक्षा के समय में उत्पत्ति 50:19–21 आपकी कैसे मदद कर सकता है?

सिद्धांत और अनुबंध 122; “How Firm a Foundation,” Hymns, सं. 85 भी देखें।

मिस्र का यूसुफ जोसफ स्मिथ को स्वर्गदूत मोनोनी द्वारा सोने की पट्टियां दिए जाने का दिव्यदर्शन देखते हुए

जोसफ स्मिथ भविष्यवक्ताओं के बीच, डेनियल ए. लेविस द्वारा(चित्र)

उत्पत्ति 50:24-25

“प्रभु मेरा परमेश्वर एक दिव्यदर्शी खड़ा करेगा।”

प्रभु आप (Bible appendix में), उत्पत्ति 50:24–25 और जोसफ स्मिथ अनुवाद, उत्पत्ति 50:24–38 पढ़ते हैं, तो विचार करें कि यूसुफ के लिए मूसा और जोसफ स्मिथ के बारे में इतनी सदियों पहले जानना क्यों महत्वपूर्ण रहा होगा। जोसफ स्मिथ ने अपने बारे में यूसुफ की भविष्यवाणियों को कैसे पूरा किया था? (देखें सिद्धांत और अनुबंध 1:17–23; 20:7–12; 39:11; 135:3)।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन 01

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

उत्पत्ति 42:-44; 45:4-15

मैं अपने परिवार के प्रति प्रेम और क्षमा कैसे दिखा सकता हूं।

  • आपके बच्चों के लिए यूसुफ की अपने परिवार से मिलने की कहानी का अभिनय करना मजेदार हो सकता है (देखें उत्पत्ति 42–44)। या वे एक दूसरे को कहानी सिखाने के लिए (पुराने नियम की कहानियां 57-60 में,) “यूसुफ और अकाल” या इस रूपरेखा में चित्रों का उपयोग कर सकते थे। यहां पर कुछ प्रश्न हैं जो आपके बच्चों को कहानी से सीखने में मदद कर सकते हैं:

    • यूसुफ ने अपने परिवार के प्रति प्रेम दिखाने के लिए क्या किया था? (देखें Genesis 45:4–15)।

    • आपको क्यों लगता है कि यूसुफ ने अपने भाइयों को क्षमा कर दिया था?

    • आपको क्या लगता है कि यूसुफ के भाइयों को कैसा लगा होगा जब उन्हें पता चला कि यूसुफ ने उन्हें क्षमा कर दिया है? आपके जीवन में किसे क्षमा करने की आवश्यकता है? आप दूसरों के प्रति प्रेम और क्षमा कैसे दिखाते हैं?

    2:26

    Joseph and the Famine

जब आप सिखाने के लिए तैयारी करें, स्वयं से पूछें, “सीखने के लिए मेरे बच्चे क्या करेंगे?” उदाहरण के लिए, इस गतिविधि में आपके बच्चे अभिनय करते या कहानी को फिर से सुनाते हैं। ऐसा करने से उन्हें जो कुछ हुआ था और कहानी में बताए गए सुसमाचार, नियमों दोनों को याद रखने में मदद मिलेगी।

  • आप या आपके बच्चे कोई अनुभव साझा कर सकते हैं जब उन्होंने किसी को क्षमा किया या जब किसी ने उन्हें क्षमा किया था। आप फिर गीत गा सकते हैं, जैसे “Love One Another” (Children’s Songbook, 136) या “Help Me, Dear Father” (Children’s Songbook, 99)।

उत्पत्ति 48:8-9

प्रभु पौरोहित्य आशीषों के द्वारा मेरी मदद करता है।

  • आप और आपके बच्चे इस रूपरेखा के अंत में याकूब की तस्वीर को देख सकते हैं जो अपने बेटों को आशीष दे रहा है और चर्चा करें कि क्या हो रहा है (देखें उत्पत्ति 48:8–9)। यदि आवश्यक हो, तो समझाएं कि याकूब, यूसुफ का पिता, अपने परिवार को पौरोहित्य आशीष देना चाहता था। शायद आप एक दूसरे के साथ पौरोहित्य आशीष के द्वारा परमेश्वर से सहायता प्राप्त करने के किसी भी अनुभव को साझा कर सकते हैं। कुछ कारण क्या हैं जिनके लिए हम पौरोहित्य आशीष प्राप्त कर सकते हैं?

आशीष प्राप्त करती हुई लड़की

उत्पत्ति 45:5-11

स्वर्गीय पिता ने मुझे बचाने के लिए यीशु मसीह को भेजा।

  • यूसुफ द्वारा अपने परिवार को अकाल से बचाने की कहानी में आप अपने बच्चों को उद्धारकर्ता को देखने में कैसे मदद कर सकते हैं? यूसुफ और यीशु मसीह लेबल वाले दो खानों वाला चार्ट बनाने पर विचार करें। अपने बच्चों को पवित्र शास्त्र के निम्नलिखित जोड़े को खोजने में मदद करें और चार्ट में उन बातों को लिखें जो यूसुफ और यीशु में समान हैं: उत्पत्ति 37:3 और मत्ती 3:17; उत्पत्ति 37:26–28 और मत्ती 26:14–16; उत्पत्ति 45:5–7 और लूका 4:18; और उत्पत्ति 47:12 और John 6:35

  • अपने बच्चों से पूछें कि किसी को बचाने या राहत पहुंचने का क्या मतलब है। यदि उनमें से किसी को भी खतरे से बचाए जाने या राहत पाने का अनुभव हुआ है, तो उन्हें साझा करने के लिए आमंत्रित करें। यूसुफ ने अपने भाइयों को कैसे बचाया था? (देखें उत्पत्ति 42:1–3; 45:5–7))। फिर आप मिलकर उद्धारकर्ता का चित्र देख सकते हैं और अपने बच्चों से इस बारे में बात करने के लिए कह सकते हैं कि यीशु हमें कैसे बचाता है।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

इस्राएल अपने पुत्र को पौरोहित्य आशीष दे रहा है

याकूब यूसुफ को आशीष देते हुए (याकूब अपने बेटों को आशीष देते हुए), हैरी एंडरसन द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: मैं क्षमा कर सकता हूं