“ध्यान रखने योग्य विचार: इस्राएल का घराना,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“इस्राएल का घराना” आओ, मेरा अनुसरण करो: 2026
ध्यान रखने योग्य विचार
इस्राएल का घराना
पूर्वी कनान के निर्जन प्रदेश के किसी भाग में, याकूब ने घबराते हुए अपने जुड़वे भाई, एसाव का सामना करने के लिए प्रतीक्षा की थी। आखिरी बार जब याकूब ने एसाव को देखा था, लगभग 20 वर्ष पहले, तो एसाव ने उसे जान से मारना चाहता था। याकूब ने वह पूरी रात, परमेश्वर से आशीष मांगते हुए बिताई थी। याकूब के विश्वास, दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप, परमेश्वर ने उसकी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया था। उस रात याकूब का नाम बदल कर इस्राएल हो गया था, ऐसा नाम जिसका अर्थ है “वह परमेश्वर के साथ दृढ़ रहता है” (उत्पत्ति 32:28, फुटनोट ख;)।
यब्बोक नदी के निकट, याकूब को इस्राएल नाम मिला था।
यह पहली बार है जब बाइबिल में इस्राएल नाम आया है और यह एक ऐसा नाम है जो पूरी पुस्तक और पूरे इतिहास में कायम रहता है। यह नाम जल्द ही मात्र एक व्यक्ति का न रहकर बहुत से व्यक्तियों का उल्लेख करने लगा था। इस्राएल के 12 पुत्र थे और उनके वंशजों को सामूहिक रूप से “इस्राएल का घराना,” “इस्राएल की जाति,” “इस्राएल की संतान” या “इस्राएली” के नाम से जाना जाता था।
संपूर्ण इतिहास में, इस्राएल की संतानों ने इस्राएल की बारह जातियों में से किसी एक जाति के अपने वंशजों को अधिक महत्व दिया था। उनकी वंशावली उनके अनुबंध की पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। प्रेरित पौलुस ने घोषणा की थी कि वह “बिन्यामीन की जाति का था” (रोमियों 11:1)। लेही ने पीतल की पट्टियों को वापस लाने के लिए अपने बेटों को यरूशलेम भेजा था, इसका एक कारण यह था कि पट्टियों में “उसके पूर्वजों की वंशावली” थी। (1 नफी 5:14)। लेही ने पाया कि वह यूसुफ का वंशज था और इस्राएल के घराने से उनके संबंध की उसकी वंश की जानकारी आने वाले वर्षों में उनके लिए महत्वपूर्ण साबित हुई थी।
आज गिरजे में, इस्राएल के बारे में ऐसी अभिव्यक्तियां सुन सकते हैं जैसे “इस्राएल का एकत्र किया जाना।” हम “Redeemer of Israel,” “Hope of Israel,” और “Ye Elders of Israel” के बारे में गाते हैं। इन मामलों में, हम मात्र इस्राएल के प्राचीन राज्य या इस्राएल नामक आधुनिक देश के बारे में बात या गा नहीं कर रहे हैं। बल्कि, हम उन लोगों की बात कर रहे हैं जो दुनियाभर के देशों से यीशु मसीह के गिरजे में एकत्र हुए हैं। हम उन लोगों की बात कर रहे हैं जो परमेश्वर के साथ दृढ़ रहते हैं, जो पूर्ण श्रद्धा और भाव से उसकी आशीष चाहते हैं और जो, बपतिस्मा के माध्यम से उनके अनुबंधित लोग बने हैं। अध्यक्ष रसेल एम. नेल्सन के शब्दों में, इस्राएल का होने का अर्थ है परमेश्वर को हमारे जीवन में विजयी होने देना, उसकी वाणी सुनना सीखना, और इस्राएल को एकत्र करने में मदद करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करना है।”
आपकी कुलपति की आशीष, इस्राएल के घराने की किसी जाति से आपके संबंध को बताती है। यह पारिवारिक इतिहास की दिलचस्प जानकारी से कहीं अधिक है। इसका संबंध आपके वर्तमान और भविष्य से भी है। इस्राएल के घराने का हिस्सा होने का अर्थ है कि आपके स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह के साथ अनुबंधित संबंध हैं। इसका अर्थ है कि आपको भी, इब्राहीम के समान, परमेश्वर की संतानों के लिए “आशीष” बनने हेतु तैयार किया गया है (उत्पत्ति 12:2; इब्राहीम 2:9–11)। इसका अर्थ है, पतरस के वचनों के अनुसार, कि “तुम एक चुनी हुई पीढ़ी हो, एक राजसी पौरोहित्य हो, एक पवित्र राष्ट्र हो, एक विशेष व्यक्ति हो; कि तुम्हें उसकी स्तुति करनी चाहिए जिसने तुम्हें अंधकार से बाहर निकाल कर अपने अद्भुत प्रकाश में बुलाया है” (1 पतरस 2:9)। इसका अर्थ है कि आप “परमेश्वर को विजयी होने देते हो”—कि आप “परमेश्वर के साथ दृढ़ रहते हो” जब आप उसके साथ अपने अनुबंधों का पालन करते हो।
याकूब (इस्राएल) का परिवार वृक्ष ब्रेंट इवांस द्वारा