युवा
यीशु मसीह आपकी सहायता करेगा


“यीशु मसीह आपकी सहायता करेगा,” युवाओं की शक्ति के लिए: चुनने के लिए मार्गदर्शिका (2022)

“यीशु मसीह आपकी सहायता करेगा,” युवाओं की शक्ति के लिए

यीशु मसीह की पेटिंग

यीशु मसीह आपकी सहायता करेगा

भजन 147:3

यीशु मसीह आपकी शक्ति है। उसने आपके लिए इस जीवन में और हमेशा के लिए आनंद पाने के लिए सब कुछ किया है। उसे और उसके सुसमाचार को चुनकर, आप अनन्त आनंद का चुनाव करते हैं।

एक व्यक्ति की पेटिंग जिसमें यीशु का हाथ उसकी बंद आंख को छू रहा है।

भले ही आप अच्छे निर्णय लेने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हों, फिर भी कभी-कभी आप गलतियां करोगे। आप ऐसे काम करेंगे जो आप नहीं करना चाहते थे। सभी से ऐसा हो जाता है। जब ऐसा होता है, तो निराश होना या यह सोचना स्वाभाविक है कि क्या आप कभी अच्छे बन पाएंगे। लेकिन एक अच्छा समाचार है—अद्भुत, आशापूर्ण समाचार! क्योंकि परमेश्वर आपसे प्रेम करता है, उसने अपने पुत्र, यीशु मसीह को भेजा, जिसने आपके पापों को अपने ऊपर ले लिया ताकि आप पश्चाताप कर सकें और विकास करते रहें।

अनंत सच्चाइयां

यीशु मसीह आपको मजबूत कर सकता है। वह आपकी इच्छाओं, आपके विचारों और आपके कार्यों को बदलने में आपकी मदद कर सकता है। जब आप चिंतित, भयभीत या किसी भी तरह से संघर्ष कर रहे हों, तो वह आपको दिलासा देगा। वह आपके जीवन के सभी पहलुओं में आपकी मदद करेगा।

पश्चाताप पाप का दंड नहीं है; यह वह तरीका है जिससे उद्धारकर्ता हमें पाप से मुक्त करता है। पश्चाताप का अर्थ है परिवर्तन—पाप से हट कर परमेश्वर की ओर मुड़ना है। इसका अर्थ है सुधार करना और क्षमा प्राप्त करना। इस प्रकार का परिवर्तन कोई एक बार की घटना नहीं है; यह लगातार होने वाली प्रक्रिया है।

आमंत्रण

पश्चाताप। सुधार करने की इच्छा के साथ प्रभु की ओर मुड़ें। जब आपने कुछ गलत किया हो, तो उसे परमेश्वर के समक्ष ईमानदारी से स्वीकार करें, तथा आवश्यकतानुसार अपने धर्माध्यक्ष तथा उन सभी लोगों के समक्ष भी स्वीकार करें जिन्हें आपने नुकसान पहुंचाया हो। गलतियों को सुधारने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।

बेहतर करने और बेहतर बनने के उपहार का आनंद लें। भले ही यह सरल न हो और इसमें आपकी अपेक्षा से अधिक समय लगे, फिर भी प्रयास करना कभी न छोड़ें। प्रयास करते रहो और प्रभु पर भरोसा रखो। उद्धारकर्ता हर कदम पर आपकी मदद करेगा।

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

जब आप पश्चाताप करेंगे तो यीशु मसीह आपको क्षमा और चंगा करेगा। वह आपके अपराध बोध को शांति और आनंद से बदल देगा। वह आपके पापों को फिर कभी याद नहीं रखेगा। उसकी शक्ति से, उसकी आज्ञाओं का पालन करने की आपकी इच्छा बढ़ेगी।

वह आपके हृदय और आपके जीवन में परिवर्तन करेगा। थोड़ा थोड़ा करके, आप आगे बढ़ोगे और उसके समान बन जाओगे। उसके साथ आपका अनुबंध संबंध आपको उसकी शक्ति तक अधिक पहुंच प्रदान करेगा।

प्रश्न और उत्तर आइकन

प्रश्न और उत्तर

मुझे कैसे पता चलेगा कि परमेश्वर ने मुझे क्षमा कर दिया है? परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की है कि वह पश्चाताप करने वालों को क्षमा करेगा। जब आप आत्मा से दिलासा महसूस करते हैं, तो आप जान सकते हैं कि उद्धारकर्ता की प्रायश्चित शक्ति आपके जीवन में काम कर रही है।

पश्चाताप करने के लिए मुझे धर्माध्यक्ष की सहायता की आवश्यकता कब होती है? आपके धर्माध्यक्ष के पास आपको पश्चाताप करने में मदद करने के लिए पौरोहित्य कुंजियां और आत्मिक उपहार हैं। आप किसी भी समय उनकी सहायता और सलाह ले सकते हैं। यदि आपने कोई गंभीर गलती की है, जैसे कि यौन शुद्धता की व्यवस्था को तोड़ना, तो अपने धर्माध्यक्ष से मिलें। वह आपकी निंदा नहीं करेगा। वह यीशु मसीह का प्रतिनिधि है और आपको यह जानने में मदद करेगा कि कैसे पूरी तरह से पश्चाताप करें और उद्धारकर्ता की चंगाई और मजबूत करने वाली शक्ति प्राप्त करें।

मैं पश्चाताप करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मैं वही गलतियां करता रहता हूं। मुझे अब क्या करना चाहिए? अच्छी आदतें विकसित करने और गलत आदतों को छोड़ने में समय लगता है, इसलिए हार न मानें। मसीह की ओर मुड़ें। उसका अनुग्रह पर्याप्त है। फिर से प्रयास करो। प्रगति के अपने प्रयासों में आप कभी अकेले नहीं होते। यीशु मसीह सदैव आपके साथ है।

तेज लहरों के बीच यीशु द्वारा पतरस का हाथ पकड़े जाने की पेटिंग।

देखें एनोस 1:6 (अपराध की भावना को दूर किया जा सकता है); मुसायाह 4:3 (पवित्र आत्मा के माध्यम से, परमेश्वर आपको बताता है कि आपको क्षमा किया गया है); 26:30 (उद्धारकर्ता उतनी बार क्षमा करता है जितनी बार हम पश्चाताप करते हैं); ईथर 12:27 (उद्धारकर्ता का अनुग्रह कमजोर बातों को मजबूत बना सकता है); मोरोनी 6:8 (जो पश्चाताप करते हैं उन्हें क्षमा किया जाता है); 10:32 (मसीह में परिपूर्ण बनो); सिद्धांत और अनुबंध 1:32 (प्रभु उन लोगों को क्षमा करता है जो पश्चाताप करते हैं); 58:42–43 (पश्चाताप में पाप को स्वीकार करना और त्यागना शामिल है)।

मंदिर आइकन

मंदिर संस्तुति प्रश्न

क्या आपको अनंत पिता परमेश्वर, उसके पुत्र, यीशु मसीह और पवित्र आत्मा में विश्वास और आपके पास इनकी गवाही है?

क्या आपके पास यीशु मसीह के प्रायश्चित और उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता के रूप में उसकी भूमिका की गवाही है ?