“19–25 अक्टूबर। ‘इससे पहले कि मैं तुम्हें गर्भ में बनाता मैं तुम्हें जानता था’: यिर्मयाह 1–3; 7; 16–18; 20,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“19–25 अक्टूबर। ‘इससे पहले कि मैं तुम्हें गर्भ में बनाता मैं तुम्हें जानता था,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026
यिर्मयाह, वाल्टर राने द्वारा
19–25 अक्टूबर: “इससे पहले कि मैं तुम्हें गर्भ में बनाता मैं तुम्हें जानता था”
यिर्मयाह 1–3; 7; 16–18; 20
पहले, यिर्मयाह ने नहीं सोचा था कि वह एक अच्छा भविष्यवक्ता बन पाएगा। “देख, मैं तो बोलना ही नहीं जानता,” उसने विरोध किया (यिर्मयाह 1:6)। लेकिन प्रभु ने उसे आश्वस्त किया, “मैंने अपने वचन तेरे मुंह में डाल दिये हैं” (पद 9)। यिर्मयाह ने महसूस किया कि वह एक अनुभवहीन “लड़का” (पद 6), था, लेकिन प्रभु ने समझाया कि वह वास्तव में अपनी समझ से कहीं अधिक तैयार था—उसके जन्म से पहले ही उसे इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया था (देखें पद 5)। इसलिए यिर्मयाह ने अपने डर को दूर किया और नियुक्ति स्वीकार की थी। उसने यरूशलेम के राजाओं और याजकों को चेतावनी दी कि उनका दिखावे की पवित्रता उन्हें नहीं बचाएगी। “लड़का” जो सोचता था कि वह बोल नहीं सकता वह परमेश्वर के वचन को महसूस करने लगा “[उसके] हृदय … मानो [उसकी] हड्डियों में धधकती हुई आग हो” और चुप नहीं रह सकता था (यिर्मयाह 20:9)।
यिर्मयाह की कहानी आपकी कहानी भी है। परमेश्वर आपको भी जानता था, आपके जन्म से पहले और आपको जीवन में आपके लक्ष्य के लिए तैयार किया अन्य बातों के अलावा, उस लक्ष्य के बारे में यिर्मयाह को कुछ का पूर्वाभास था: परमेश्वर के लोगों को इकट्ठा करना, एक एक करके “[उन्हें] सिय्योन में लाने” के लिए (यिर्मयाह 3:14)। और यदि आप नहीं जानते कि वास्तव में क्या करना या कहना है, तो आप “मत डरें, क्योंकि … मैं तेरे साथ हूं, प्रभु की यही वाणी है” (यिर्मयाह 1:8, 19)।
यिर्मयाह की पुस्तक के विवरण के लिए, Bible Dictionary में “Jeremiah” देखें।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
यिर्मयाह 1:4–19; 7:1–7; 20:8–9
भविष्यवक्ता प्रभु का वचन बोलने के लिए नियुक्त किए जाते हैं।
कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसे मित्र से बात कर रहे हैं जिसने भविष्यवक्ताओं के बारे में कभी नहीं सुना, और आप यिर्मयाह 1:4–19 में यिर्मयाह के भविष्यवक्ता होने के आह्वान का उपयोग करके इस विचार को समझाने का निर्णय लेते हैं आप इन पदों में क्या पाते हैं जो परमेश्वर के भविष्यवक्ता के बारे में कुछ सिखाता है? आप यिर्मयाह 7:1–7; 20:8–9 और स्तुतिगीत “We Listen to a Prophet’s Voice,” Hymns, सं 22 में भी देख सकते हैं।
आप शायद अपने मित्र को आज के जीवित भविष्यवक्ता के बारे में भी सिखाना चाहेंगे। क्या इन पदों में कुछ ऐसा है जो मदद कर सकता है? उदाहरण के लिए, हमारे समय में भविष्यवक्ता क्या “गिराते” या “ढा” देते हैं? वे क्या “बनाते” और “रोपते” करते हैं? (यिर्मयाह 1:10)। आप कैसे जानते हैं कि हमारे जीवित भविष्यवक्ता को परमेश्वर ने नियुक्त किया है?
विश्वास के अनुच्छेद 1:6, 9; “Why Do We Have Prophets?” (विडियो),ChurchofJesusChrist.org भी देखें।
Why Do We Have Prophets?
यिर्मयाह 1:5
मेरे जन्म से पहले परमेश्वर मुझे जानता था।
यिर्मयाह 1:5 में यिर्मयाह ने अपने बारे में क्या सीखा था? किसी नव नियुक्त भविष्यवक्ता के रूप में, उस जानकारी को जानना उसके लिए क्यों महत्वपूर्ण था?
यिर्मयाह 1:5 में यिर्मयाह ने अपने बारे में जो कुछ सीखा, वह आपके बारे में भी सच है। परमेश्वर भी आपके जन्म से पहले ही आपको जानता था और उसने आपको विशिष्ट जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया था। आपके जन्म से पहले के जीवन के बारे में अधिक जानने के लिए, पढ़ें (अलमा 13:1–4; सिद्धांत और अनुबंध 138:53–56; और इब्राहीम 3:22–23। आप अपने द्वारा खोजी गई सच्चाइयों की एक सूची बना सकते हैं। यह जानकारी आपके लिए जानना क्यों महत्वपूर्ण है?
यह जानने के लिए कि इन सच्चाइयों ने एल्डर अहमद एस. कॉर्बिट के जीवन को कैसे प्रभावित किया, उनके संदेश का अध्ययन करें “आप इस्राएल को इकट्ठा कर सकते हैं!” (लियाहोना, मई 2021, 63–63)। हमारे पृथ्वी-पूर्व जीवन के बारे में जानना हमारे नश्वर जीवन जीने के तरीके को कैसे प्रभावित कर सकता है?
यहां अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने आपके नश्वर जीवन के बारे में क्या कहा है:
“आपका स्वर्गीय पिता आपको बहुत लंबे समय से जानता है। आपको, उसके बेटे या बेटी के रूप में, उसने इस सही समय पर पृथ्वी पर आने के लिए, पृथ्वी पर उसके महान कार्य में मार्गदर्शक बनने के लिए चुना था। आपको आपकी शारीरिक विशेषताओं के लिए नहीं बल्कि आपके आत्मिक गुणों, जैसे बहादुरी, साहस, हृदय की अखंडता, सच्चाई की प्यास, ज्ञान की भूख और दूसरों की सेवा करने की इच्छा के लिए चुना गया था।
“आपने इनमें से कुछ गुण मृत्यु से पहले ही विकसित कर लिए थे। अन्य गुणों को आप यहां पृथ्वी पर विकसित कर सकते हैं जब आप लगातार उन्हें पाना चाहते हैं” ( “Decisions for Eternity,” लियाहोना, नवं. 2013, 107)।
कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में सोचें जिनका आपको सामना करना पड़ सकता है जिनमें आपके पृथ्वी-पूर्व जीवन के बारे में इन सच्चाइयों को याद रखना महत्वपूर्ण होगा। आप स्वयं को इन सच्चाइयों की याद दिलाने के लिए क्या कर सकते हैं?
रसल एम. नेल्सन, “Decisions for Eternity,” लियाहोना, नवं. 2013, 106–9; Topics and Questions, “Foreordination,” “Premortal Life,” सुसमाचार लाइब्रेरी भी देखें।
यिर्मयाह 2:13 में, प्रभु ने लोगों की आत्मिक स्थिति की तुलना “टूटे हुए हौदों” से की और स्वयं की तुलना “बहते जल के सोते” से की।
यिर्मयाह 2; 7
“उन्होंने मुझ बहते जल के सोते को त्याग दिया है।”
बंजर क्षेत्र में जहां इस्राएली रहते थे, वहां लोगों ने भूमिगत जलाशयों में मूल्यवान पानी जमा किया था जिसे होद (कुंड) कहा जाता था। आपको क्या लगता है कि यिर्मयाह 2:13 में बताए “टूटे हुए होद (कुंड)” का किसका प्रतीक हो सकते हैं? किसी बहते हुए सोते से जल प्राप्त करना किसी कुंड पर निर्भर होने से बेहतर क्यों होगा? “बहते जल के सोते” का त्याग करने का क्या मतलब है? जब आप यिर्मयाह 2 और7, को पढ़ते हैं, तो ध्यान दें कि लोग कैसे प्रभु के जीवित जल का त्याग कर रहे थे (उदाहरण के लिए, देखें, यिर्मयाह 2:26–28; 7:2–11)। उद्धारकर्ता आपको जो देता है उसके लिए “जीवित जल” एक अच्छा प्रतीक क्यों है? इस बारे में सोचें कि आप जीवन का जल कैसे प्राप्त कर रहे हैं।
यिर्मयाह 7उन लोगों को संबोधित है जो “प्रभु के घर में .… प्रभु की आराधना करने” के लिए प्रवेश कर रहे थे, लेकिन उनके कार्य उनकी बाहरी भक्ति से मेल नहीं खाते थे (देखें पद 2–11)। पद 21–23 में क्या संदेश आपको लगता है कि प्रभु आपको देना चाहता है ?
वस्तुनिष्ठ पाठों का उपयोग करें। प्रभु के भविष्यवक्ता अक्सर आत्मिक सच्चाइयों की तुलना परिचित वस्तुओं से करते हैं। जब आप सुसमाचार सीखते और सिखाते हैं, तो उसका पालन करने पर विचार करें। उदाहरण के लिए, यिर्मयाह 2:13 की कल्पना करने के लिए, आप एक फटे या टूटे हुए बर्तन में पानी डाल या सोते से पी सकते हैं। यीशु किस प्रकार “बहते जल के सोते” के समान हैं? (यिर्मयाह 2:13)। हम उसके बहते जल के सोते से कैसे पीते हैं?
यिर्मयाह 3:14–18; 16:14–21
प्रभु अपने लोगों को एकत्र करेगा।
यिर्मयाह 16:14–15 में, यिर्मयाह ने अंतिम दिनों में इस्राएल के एकत्र होने की तुलना मिस्र से इस्राएल के पलायन से की थी। आपकी राय में, परमेश्वर के लोगों के लिए एकत्र किया जाना निर्गमन से भी अधिक महत्वपूर्ण क्यों होगा?
यिर्मयाह 3:14–18; 16:14–21 सुझाव देता है कि एकत्र किया जाना कैसे किया जाता है?
अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने कहा है कि यह सब इस्राएल को एकत्रित करने का हिस्सा है, जो “आज पृथ्वी पर होने वाला सबसे महत्वपूर्ण काम है” (“Hope of Israel,” worldwide youth devotional, 3 जून 2018 सुसमाचार लाइब्रेरी)। उनके संदेश को पढ़ें या सुनें, और देखें कि क्या आप खोज सकते हैं (क) अध्यक्ष नेल्सन इस्राएल के एकत्र किेए जाने को कैसे परिभाषित करते हैं, (ख) वे इसके महत्व का वर्णन कैसे करते हैं, और (ग) आप एकत्र किेए जाने का हिस्सा कैसे बन सकते हैं।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
यिर्मयाह 1:5
मेरे जन्म से पहले स्वर्गीय पिता मुझे जानता था।
-
यिर्मयाह 1:5 में सिखाई गई महत्वपूर्ण सच्चाई का परिचय देने के लिए, आप अपने बच्चों को किसी बच्चे का चित्र दिखा सकते हैं (या, यदि संभव हो, तो आप अपने बच्चों के फोटो देख सकते हैं जब वे बच्चे थे)। अपने बच्चों से पूछें कि क्या वे जानते हैं कि जन्म से पहले वे कहां रहते थे। आप एक साथ मिलकर एक गीत भी गा सकते हैं जो हमारे नश्वर जीवन के बारे में सिखाता है, “I Lived in Heaven” (Children’s Songbook, 4)।
-
यदि आपके बच्चे अधिक सीखना चाहते हैं, तो आप उन्हें Guide to the Scriptures में “Premortal Life” खोजने में मदद कर सकते हैं। वे पृथ्वी-पूर्व जीवन के बारे में “कौन,” “कब,” और “क्या” प्रश्नों के उत्तर ढूंढ सकते थे।
यिर्मयाह 1:4–19
भविष्यवक्ताओं को प्रभु का वचन बोलने के लिए नियुक्त किया जाता है।
-
पवित्रशास्त्रों से जीवित भविष्यवक्ता या भविष्यवक्ताओं की फोटो दिखाने पर विचार करें (आपको गिरजा पत्रिकाओं, सुसमाचार कला पुस्तिका, और आओ, मेरा अनुसरण करो में कुछ फोटो मिल सकती हैं)। अपने बच्चों से पूछें कि वे इन भविष्यवक्ताओं के बारे में क्या जानते हैं।
-
भविष्यवक्ता क्या करते हैं, इसके बारे में सिखाने के लिए, आप यिर्मयाह 1 से कुछ उपयोगी पदों का चयन कर सकते हैं, जैसे पद 5, 7, 10, और 19। आपके बच्चे इनमें से एक पद चुन सकते हैं, उसे पढ़ सकते हैं, और भविष्यवक्ताओं के बारे में जो कुछ उन्होंने सीखा है उसे साझा कर सकते हैं।
यिर्मयाह 16:14–16
मैं स्वर्गीय पिता के बच्चों को उसके पास वापस आने में मदद कर सकता हूं।
-
जब आप यिर्मयाह 16:16 पढ़ते हैं, तो आपके बच्चे कमरे में पड़ी वस्तुओं का “पकड़ने” या “शिकार” करने का अभिनय कर सकते हैं। नेल्सन ने इस पद में मछुआरों और शिकारियों की तुलना अंतिम–दिन के प्रचारकों से की है (देखें “The Gathering of Scattered Israel,” लियाहोना, नवं. 2006, 81)। प्रचारक क्या करते हैं? हम बिखरे हुए इस्राएल को फिर “पकड़ने” या “शिकार” करने में कैसे मदद कर सकते हैं? (देखें “A Message for Children from President Russell M. Nelson” [वीडियो],ChurchofJesusChrist.org)।
3:30Video: A Message for Children from President Russell M. Nelson
यिर्मयाह 18:1–6
मैं प्रभु को अपने जीवन का मार्गदर्शन करने दे सकता हूं, जैसे कुम्हार मिट्टी को आकार देता है।
-
इन पदों की पड़ताल करने के लिए, आप चर्चा कर या दिखा सकते हैं कि मिट्टी के बर्तन कैसे बनाए जाते हैं (इस रूपरेखा के अंत में चित्र देखें)। यिर्मयाह 18:1–6 में हमारे लिए प्रभु का क्या संदेश है? प्रभु के हाथों में मिट्टी होने का क्या मतलब है? (यह भी देखें यशायाह 64:8)। एक अन्य कहानी के लिए जो हमारी तुलना कुम्हार की मिट्टी से करती है, एल्डर रिचर्ड जे. मेन्स का संदेश “The Joy of Living a Christ–Centered Life” (लियाहोना, नवं. 2015, 27–30) देखें।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।