आओ, मेरा अनुसरण करो
12–18 अक्टूबर। “सिय्योन में मुक्तिदाता आएगा”: यशायाह 58– 66


“12–18 अक्टूबर। “सिय्योन में मुक्तिदाता आएगा”: यशायाह 58–66,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“12–18 अक्टूबर। ‘सिय्योन में मुक्तिदाता आएगा,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

यीशु लोगों को आराधनालय में स्क्रॉल पढ़ते हुए

नासरत में आराधनालय में यीशु, ग्रेग ओलसन द्वारा।

12–18 अक्टूबर: “सिय्योन में मुक्तिदाता आएगा”

यशायाह 58–66

अपनी सेवकाई के आरंभ में, यीशु मसीह नासरत में एक आराधनालय में गया, जहां वह पाला पोसा गया था। वहां वह पवित्रशास्त्रों से पढ़ने के लिए खड़ा हुआ, यशायाह की पुस्तक खोली और पढ़ा जिसे हम अब यशायाह 61:1–2 के तौर पर जानते हैं। फिर उसने कहा, “आज ही यह लेख तुम्हारे साम्हने पूरा हुआ है।” यह उद्धारकर्ता की सबसे सीधी घोषणाओं में से एक थी कि वह ही अभिषेक किया गया जन था, जो “कुचले हुओं को छुड़ाएगा” और “बन्धुओं को छुटकारे का प्रचार करेगा” (देखें लूका 4:16–21)। यह पवित्रशास्त्र वास्तव में उस दिन पूरा हुआ था। और, यशायाह की कई अन्य भविष्यवाणियों की तरह, यह हमारे समय में भी पूरी हो रही है। उद्धारकर्ता उन सभी कुचले हुए लोगों को चंगा करता है जो उसके निकट आते हैं। अभी भी बहुत से लोग गुलाम हैं जिन्हें छुटकारे की आवश्यकता है। और महिमापूर्ण भविष्य का निर्माण करना है—एक ऐसा समय जब प्रभु “नया आकाश और नई पृथ्वी उत्पन्न करेगा” (यशायाह 65:17) और “सब जातियों के साम्हने धामिर्कता और धन्यवाद को बढ़ाएगा” (यशायाह 61:11)। यशायाह पढ़ने से हमारी आंखें खुलती हैं कि प्रभु ने पहले क्या किया है, वह क्या कर रहा है, और वह आगे अपने लोगों के लिए क्या करेगा।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

यशायाह 58:3–12

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
उपवास से आत्मिक शक्ति का निर्माण होता और जरूरतमंद लोगों को आशीष मिलती है।

जब भोजन उपलब्ध हो तो कोई स्वेच्छा से भोजन खाए बिना क्यों रहेगा? जब आप यशायाह 58:3–12 का अध्ययन करते हैं, तो आप उपवास के अपने कारणों के बारे में सोच सकते हैं—साथ ही इस व्यवस्था को देने के लिए प्रभु के कारणों को भी सोच सकते हैं। यहां मनन करने के लिए कुछ प्रश्न दिए गए हैं:

  • उपवास को कभी–कभी आशीष से अधिक बोझ क्यों समझा जा सकता है? (देखें यशायाह 58:3–5)। इस अध्याय में प्रभु की शिक्षाएं आपकी उस धारणा को कैसे बदल देती हैं?

  • इसका क्या अर्थ है कि यह “अन्याय से बनाए हुए दासों” को मुक्त” और “सब जुओं को टूकड़े टूकड़े कर” देता है? (यशायाह 58:6)। उपवास दूसरों को कैसे आशीष कैसे दे सकता है? (देखें पद 7)।

  • यशायाह 58:8–12 में बताया उपवास कैसे आपके लिए आशीष लेकर आया है?

अपने संदेश में “Is Not This the Fast That I Have Chosen?” (लियाहोना, मई 2015, 22–25), में अध्यक्ष हेनरी बी. आयरिंग ने उपवास और उपवास की भेंट के द्वारा लोगों को कैसे आशीष मिलती है, इसके कई उदाहरण साझा किए हैं। आपने अपने जीवन में ऐसी ही आशीषें कैसे देखी हैं?

Bless Our Fast, We Pray,” Hymns, सं. 138; Topics and Questions, “Fasting and Fast Offerings,” सुसमाचार लाइब्रेरी भी देखें।

उन लोगों को जानें जिन्हें आप सिखाते हैं। “मसीह समान शिक्षक होने की प्रक्रिया में उन लोगों को जानना है जिन्हें आप सिखाते हैं और उनके हृदयों में जो है उसे समझने का प्रयास करना शामिल है। … आप यह पता लगा सकते हैं कि वे सबसे बढ़िया कैसे सीखते हैं। आप प्रश्न पूछ सकते हैं, ध्यान से सुन सकते हैं और निरीक्षण कर सकते हैं। सबसे बढ़कर, आप उस समझ के लिए प्रार्थना कर सकते हैं जो केवल आत्मा ही दे सकती है। जितना बेहतर आप किसी व्यक्ति को जानते हैं, उतना ही आप उसे यीशु मसीह के सुसमाचार में व्यक्तिगत अर्थ और शक्ति खोजने में मदद करने में सक्षम होंगे। जब आप किसी व्यक्ति की प्यास को समझ लेते हैं, तो आत्मा आपको सिखा सकती है कि उद्धारकर्ता के जीवनदायक जल से उसे बुझाने में कैसे मदद करें” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना13)।

यशायाह 58:13–14

सब्त के दिन प्रभु का सम्मान करने से आनंद मिलता है।

क्या सब्त का दिन आपके लिए “आनन्द” है? जब आप यशायाह 58: 58–14 का अध्ययन करते हैं; तो विचार करें कि आप प्रभु के दिन में अधिक आनंद कैसे पा सकते हैं। उदाहरण के लिए, “[उसके] पवित्र दिन पर अपनी इच्छा पूरी करने से पीछे हटने” का क्या अर्थ हो सकता है? “प्रभु में अपने आप को प्रसन्न करना” और “अपने तरीके से काम करना” के बीच क्या अंतर है?

देखें रसल एम. नेल्सन, “The Sabbath Is a Delight,” Liahona, मई 2015, 129–32।

यशायाह 59:9–21; 61:1–3; 63:7–9

यीशु मसीह मेरा उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता है।

यशायाह 58–66 में आपको यीशु मसीह के प्रायश्चित कार्य के कई संदर्भ मिलेंगे। जब आप अध्ययन करते हैं तो उनकी खोज करें। विशेष रूप से, उद्धारकर्ता का वर्णन करने के लिए उपयोग की गई उपाधियों और शब्दों पर ध्यान दें। उदाहरण के लिए:

  • यशायाह 59:16–21 में “कोई बिनती करने वाले” के वर्णन से आप कैसे प्रभावित होते हैं? उद्धारकर्ता पद 9–15 में बताई स्थितियों पर कैसे विजय प्राप्त करता है?

  • जब यीशु मसीह ने नासरत के लोगों को बताया कि वह मसीहा है, तो उसने यशायाह 61:1–3 से उद्धरण दिया था (देखें लूका 4:16–21; विडियो “Jesus Declares He Is the Messiah,” सुसमाचार लाइब्रेरी भी देखें)। इन पदों में बताए तरीकों से यीशु मसीह ने आपको और दूसरों को कैसे आशीषित किया है? उसने राख के स्थान पर आपको सुंदरता कैसे दी है?

    3:24

    Jesus Declares He Is the Messiah

  • आप प्रभु के कौन से “करूणामय कामों” का “वर्णन” कर सकते हैं? (देखें यशायाह 63:7–9)।

  • आपको यशायाह 58–66 में उद्धारकर्ता के कौन से अन्य संदर्भ मिलते हैं?

यह भी देखें मुसायाह 3:7; सिद्धांत और अनुबंध 133:46–53

पुरुष के हाथ महिला के दीपक को जलाने के लिए तेल के दीपक को जला रहे हैं

प्रकाश का उपहार, ईवा टिमोथी द्वारा

यशायाह 60; 62

“प्रभु तेरे लिए सदा का उजियाला ठहरेगा।”

यशायाह 60 और 62 प्रकाश और अंधेरे, आंखों और देखने के बारे में बात करते हैं, यह सिखाने के लिए कि यीशु मसीह का सुसमाचार अंतिम दिनों में दुनिया को कैसे आशीषित करेगा। यशायाह 60:1–5, 19–20; 62:1–2 में इन विचारों की खोज करें। जब आप इन अध्यायों को पढ़ें, तो मनन करें कि कैसे परमेश्वर अपने बच्चों को अंधकार से बाहर निकालकर अपने प्रकाश में एकत्र कर रहा है। इस काम में आपकी क्या भूमिका है?

1 नफी 22:3–12; 3 नफी 18:24; सिद्धांत और अनुबंध 14:9; बोनी एच. कॉरडॉन, “ताकि वे देख सकें,” लियाहोना, मई 2020, 78–80।

यशायाह 64:1–5; 65:17–25; 66

हजार वर्ष के दौरान मसीह पृथ्वी पर राज्य करेगा।

यशायाह ने उस दिन की बात कही थी जब “पिछला कष्ट दूर हो गए हैं” (यशायाह 65:16)। जबकि यह भविष्यवाणी के कई चरण पूरी हुई है, इसके पूरे होने में, वह दिन अभी आना बाकी है—जब यीशु मसीह पृथ्वी पर लौटेगा। यशायाह ने भविष्य के इस दिन का वर्णन यशायाह 64:1–5; 65:17–25; 66 में किया था। ध्यान दें कि उसने कितनी बार “आनंद” और “आनंद करना” जैसे शब्दों का उपयोग किया था। क्यों उद्धारकर्ता की वापसी आपके लिए आनंद का दिन होगा। उसके आने की तैयारी के लिए आप क्या कर सकते हैं?

विश्वास के अनुच्छेद 1:10; रसल एम. नेल्सन, “The Future of the Church: Preparing the World for the Savior’s Second Coming,” लियाहोना, अप्रैल 2020, 13–17 भी देखें।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

यशायाह 58:6–11

उपवास करने से मुझे और जरूरतमंदों को आशीष मिलती है।

  • शायद आपके बच्चों को उपवास करने के लिए प्रोत्साहित करने का सबसे अच्छा तरीका—जब वे तैयार हों—उन्हें इस व्यवस्था के लिए प्रभु के उद्देश्यों को समझने में मदद करना है। इन सवालों के जवाब पाने के लिए यशायाह 58:6–11 को एक साथ पढ़ने पर विचार करें: हम उपवास क्यों करते हैं? हम उपवास कैसे रखते हैं ? आप “Fast, Fasting” के बारे में Guide to the Scriptures में खोज सकते हैं।

  • यदि आपके पास उपवास के संबंध कोई सार्थक अनुभव है, तो इसे अपने बच्चों के साथ साझा करें। आप उनसे यह भी पूछ सकते हैं कि वे किसी मित्र को कैसे समझाएंगे कि प्रभु ने हमें यह व्यवस्था क्यों दी है।

यशायाह 58:13–14

सब्त का दिन मेरे लिए आनंद का दिन हो सकता है।

  • यशायाह 58:13–14 पढ़ने के बाद, आप कैलेंडर पर सप्ताह के दिनों को चिन्हित कर सकते हैं और अपने बच्चों को अपने साथ दिन बताने के लिए कह सकते हैं। जब सब्त के दिन आए, तो उनसे उस दिन को “आनंद का दिन” कहने के लिए कहें। उन्हें बताओ कि आपको सब्त का दिन आनंद का दिन क्यों लगता है।

  • एक दूसरे के साथ साझा करें कि आप सब्त के दिन “प्रभु में आनंद का दिन” कैसे हो सकते हैं। शायद आपके बच्चे अपने विचारों का चित्र बनाकर उन्हें “सब्त के दिन के आनंद के डिब्बे” में डाल सकें। फिर, जब उन्हें सब्त के दिन करने योग्य कामों के बारे में विचारों की आवश्यकता होती है, तो वे डिब्बे से कोई विचार निकाल सकते हैं।

मसीह का चित्र

हमारा प्रकाश, डैन विल्सन द्वारा

यशायाह 60:1–3

उद्धारकर्ता मेरे लिए प्रकाश के समान है।

  • यशायाह 60:1–3 पढ़ते समय आप अपने बच्चों को अपनी आंखें बंद करने के लिए कह सकते हैं। जब वे “प्रकाश” शब्द सुनें तो उन्हें अपनी आंखें खोलने के लिए कहें और जब वे “अंधकार” शब्द सुनें तो उन्हें फिर से बंद कर लें। समझाएं कि यीशु मसीह और उसका सुसमाचार प्रकाश के समान है जो हमें स्वर्गीय पिता के पास लौटने का मार्ग देखने में मदद करता है।

यशायाह 65:17–25

जब यीशु दोबारा आएगा, तो वह शांति और आनंद लाएगा।

  • यशायाह 65:17–25 वर्णन करता है कि जब उद्धारकर्ता दोबारा आएगा तो पृथ्वी कैसी होगी। जब आप अपने बच्चों के साथ इन पदों को पढ़ते हैं, तो उन्हें यह देखने में मदद करें कि यशायाह द्वारा बताई “नई पृथ्वी” में जीवन कैसे अलग होगा। यह “सर्वदा मगन और आनन्दित” रहने का समय क्यों होगा? (पद 18)।

  • आप द्वितीय आगमन के बारे में कोई गीत भी गा सकते हैं, जैसे “When He Comes Again” (Children’s Songbook, 82–83)। उद्धारकर्ता के वापस आने के बारे में आप जो आशा कर रहे हैं उसे एक दूसरे के साथ साझा करें। उस दिन की तैयारी के लिए अब हम क्या कर सकते हैं?

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

आकाश में यीशु मसीह, प्रकाश उत्सर्जित कर रहा है

“उठ, प्रकाशमान हो; क्योंकि तेरा प्रकाश आ गया है, और यहोवा का तेज तेरे ऊपर उदय हुआ है” (यशायाह 60:1)। प्रकाश और जीवन, मार्क मैब्री द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: सब्त का दिन मेरे लिए आनंद का दिन हो सकता है