2025
पवित्र अनुबंध बनाने और निभाने से आशीषें प्राप्त होती हैं
2025 अक्टूबर लियाहोना


एशिया क्षेत्र नेतृत्व संदेश

पवित्र अनुबंध बनाने और निभाने से आशीषें प्राप्त होती हैं

"परमेश्वर उन लोगों के लिए विशेष प्रेम रखता है जो उसके साथ अनुबंध बनाते हैं, जो प्रतिदिन उसकी और उसकी सन्तानों की सेवा करने का चुनाव करते हैं, और जो उसके समान बनने का प्रयास करते हैं।"

अनुबंधो की स्थायी शक्ति

आठ साल के एक छोटे लड़के के रूप में, मुझे अपने बपतिस्मे से पहले की उत्सुकता का रोमांच साफ़-साफ़ याद है। मेरी उम्मीदें बहुत अधिक थीं, मुझे पूरा यकीन था कि मुझे कुछ ख़ास और तुरंत महसूस होगा। जब वह एहसास स्पष्टता से नहीं आया, तो मैं थोड़ा उलझन में पड़ गया। मुझे लगता है मुझे तुरंत आशीर्वाद मिलने की उम्मीद थी; एक तुरंत परिवर्तन की।50 वर्ष से भी अधिक समय पहले हुए मेरे बपतिस्मे और उसके बाद घटित हुई सभी घटनाओं पर विचार करते हुए, अब मैं यह सब और अधिक स्पष्टता से समझता हूं।

बपतिस्मे के अनुबंध में प्रवेश करने का अनुभव, तथा उसके बाद से प्रभु के साथ मेरे किए गए अनेक अनुबंध,मेरे जीवन की सबसे बड़ी आशीषों का आधार रही हैं। यह किसी तात्कालिक भारी भावना या परिवर्तन के बारे में नहीं था, बल्कि यह उस गहन शक्ति के बारे में था जो चुपचाप और लगातार मेरे जीवन में प्रकट हुई थी। अब मैं सचमुच उस असीम शक्ति और आशीषों को महसूस करता हूं जो मुझे प्राप्त हुई हैं, किसी एक क्षण से नहीं, बल्कि उन सरल विश्वासयोग्य चुनावों से जो मैंने हर बार किए हैं जब मैंने अनुबंध बनाने और अनुबंध निभाने के अनगिनत कार्यों के माध्यम से प्रभु पर अपना भरोसा व्यक्त किया है।

अनुबंध एक साझेदारी हैं: जब हम प्रभु के साथ अनुबंध बनाते हैं, तो हम उसके साथ एक पवित्र रिश्ते में प्रवेश करते हैं। हम विश्वास रखने, उसकी आज्ञाओं का पालन करने का प्रयास करने और सही चुनाव करने के लिए अथक प्रयास करने की प्रतिज्ञा करते हैं। बदले में, हमें जीवन की सभी परिस्थितियों में उनके प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन, शक्ति और समर्थन का अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने सिखाया कि परमेश्वर के साथ अनुबंध का रिश्ता, "... उसे हमें आशीष देने और बदलने का अवसर देता है.... अगर हम अपने जीवन में परमेश्वर को प्रबल होने देते हैं, तो यह अनुबंध हमें उसके और समीप ले जाएगी।" ("अनन्त अनुबंध," लियाहोना, अक्टूबर 2022)

धीरे-धीरे होने वाला परिवर्तन: अनुबंधों से होने वाला विकास और परिवर्तन अक्सर परिशोधन की एक प्रक्रिया होती है। जैसे कोई नदी धीरे-धीरे एक घाटी को आकार देती है, वैसे ही निरंतर प्रयास और आत्मा द्वारा मार्गदर्शन स्वीकार करने वाला हृदय हमें धीरे-धीरे उस रूप में ढालता है जैसा प्रभु हमें बनाना चाहता हैं। यह परिवर्तन दिन-प्रतिदिन सूक्ष्म हो सकता है, लेकिन वर्षों और दशकों में इसे नकारा नहीं जा सकता। हो सकता है कि बपतिस्मे के तुरंत बाद मुझे कोई फर्क महसूस न हुआ हो, लेकिन उस अनुबंध के कारण मैंने जो चुनाव किए, उनसे दिन-प्रतिदिन मेरे जीवन में स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।

आत्मिक परिपक्वता: तत्काल परिवर्तन की अपेक्षा रखने वाले 8 वर्षीय बच्चे से लेकर गहन दीर्घकालिक आशीष को पहचानने वाले वयस्क बनने तक की मेरी यात्रा, बढ़ती हुई आत्मिक परिपक्वता को दर्शाती है। समय और अनुभव के साथ हममें से प्रत्येक अपने जीवन में प्रभु के हाथ को अधिक सूक्ष्म तरीकों से पहचानना सीख सकते है। हम यह देखना शुरू करते हैं कि हमारे अनुबंधों में निहित विश्वासयोग्यता के छोटे-छोटे कार्य किस प्रकार महत्वपूर्ण परिणामों की ओर ले जाते हैं।

अनुबंध पालन की भरपूर आशीषें

मेरे बपतिस्मे के बाद से मैंने जो भी अनुबंध बनाए है, उससे आशीषों, ज्ञान और आत्मिक शक्ति का संचयी भंडार बढ़ता गया है। यह सिर्फ एक अनुबंध नहीं है, बल्कि अनुबंध पालन का तरीका है जिसने सचमुच मेरे जीवन में स्वर्ग के भंडार के द्वार खोल दिए हैं। जब मैं अपने अनुबंधों पर विचार करता हूं, तो मुझे प्रभु की प्रेमपूर्वक दया निम्नलिखित देते हुए दिखाई देती है:

  • मिशन में सेवा करने, मंदिर में विवाह करने और बच्चे पैदा करने का साहस;

  • अपने करियर की असफलता के बावजूद भी प्रयास करते रहने का विश्वास;

  • अपने बच्चों के भटक जाने पर भी उनके लिए बिना शर्त प्रेम;

  • मुझे धोखा देने वाले बिज़नेस पार्टनर को माफ़ करने की शक्ति;

  • उद्धारकर्ता के प्रायश्चित बलिदान के माध्यम से क्षमा की आशा जो मुझे अपनी कमज़ोरियों के बावजूद पश्चाताप करते रहने की अनुमति देती है; और

  • अपने माता-पिता की मृत्यु का सामना करने के लिए शांति

राजा बिन्यामीन ने सिखाया, " और इसके अलावा, मैं इस बात का इच्छुक हूं कि तुम उन आशीष प्राप्त और आनंदित लोगों की स्थिति को ध्यान में रखो जो परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करते हैं । क्योंकि देखो, उनको सभी बातों में आशीष प्राप्त है चाहे वह शारीरिक हो या आत्मिक; और यदि वे अंत तक सच्चे रहे, तब उनको स्वर्ग मे लिया जाएगा, ताकि वे अनंत सुख की स्थिति में परमेश्वर के साथ रहेंगे । ओह याद रखो, याद रखो कि ये बातें सत्य हैं; क्योंकि प्रभु परमेश्वर ने इसे कहा है ।“ (मुसायाह 2:41)

जबकि,अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे मैं समझ नहीं पाया हूं, लेकिन यह मैं निश्चित रूप से जानता हूं:

परमेश्वर उन लोगों के लिए विशेष प्रेम रखता है जो उसके साथ अनुबंध बनाते हैं, जो प्रतिदिन उसकी और उसकी सन्तानों की सेवा करने का चुनाव करते हैं, और जो उसके समान बनने का प्रयास करते हैं। मैं अपने बुद्धिमान माता-पिता और बपतिस्मे के जल में प्रवेश करने के उनके धार्मिक उदाहरण के लिए बहुत आभारी हूं, जिसने मेरे लिए अनुसरण करने का मार्ग प्रशस्त किया।

इन अनुबंधो के कारण और उन्हें निभाने के प्रयासों से मेरे जीवन में जो स्पष्ट आशीषें प्रकट हुई हैं, उनके द्वारा मुझे यह गहन अनुभूति हुई है कि प्रभु जीवित हैं और कोमल करुणा से मुझसे प्रेम करते हैं।

मेरा हृदय उनका है, और मैं प्रत्येक दिन विश्वास में कार्य करने का चुनाव करता हूं, उसके दिव्य उदाहरण का अनुसरण करते हुए।■