2025
प्रभु का गिरजा क्यों है?
2025 अक्टूबर लियाहोना


मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, अक्टूबर 2025

प्रभु के गिरजे का क्या उद्देश्य है?

युवतियां

मसीह के गिरजे का उद्देश्य "व्यक्तियों और परिवारों को उद्धार और उत्कर्ष के परमेश्वर के कार्य को पूरा करने में उसकी सहायता करने के लिए सक्षम बनाना है।" अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह का गिरजा "[परमेश्वर के] बच्चों को महिमा की उच्चतम महिमा के लिए योग्य बनाने में मदद करता है, जो कि उत्कर्ष या अनन्त जीवन है।"

"उद्धारकर्ता ने … [गिरजे को] उसके उद्देश्यों को पूरा करने—उसके सुसमाचार का प्रचार करने, उसकी विधियों और अनुबंधों की प्रस्तुत करने के लिए नियुक्त, और उसकी शक्ति के द्वारा हमारा न्याय और पवित्र ठहराया जाना संभव किया है।”

गिरजे के सदस्यों को पौरोहित्य अधिकार और कुंजियों, अनुबंध और विधियों, भविष्य संबंधी मार्गदर्शन, पवित्र शास्त्रों और संतों के समुदाय के माध्यम से यीशु मसीह की शक्ति और आशीषों तक पहुंच प्राप्त होती है।

गिरजे को यह भी आज्ञा दी गई है: "उठो और चमको, ताकि तुम्हारा प्रकाश राष्ट्रों के लिए आदर्श हो" (सिद्धांत और अनुबंध 115:5 )

गिरजे के सदस्य सुसमाचार को जीकर, सभी को सुसमाचार पाने के लिए आमंत्रित करके, अनंत काल के लिए परिवारों को एकजुट करके, और गरीबों और जरूरतमंदों की देखभाल करके "चमकने" का प्रयास करते हैं। यह उद्धार और उत्कृष का परमेश्वर का कार्य है।

टिप्पणियां

  1. सामान्य विवरण पुस्तिका: अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे में सेवा करना, 1.3, सुसमाचार लाइब्रेरी।

  2. डैलिन एच. ओक्स, "सच्चाई और योजना," अक्टू. 2018 महा सम्मेलन (एन्साइन या लियाहोना, नवं. 2018, 26)।

  3. डेल जी. रेनलैंड, अक्टू. 2024 महा सम्मेलन (लियाहोना, नव. 2024, 16)।