आओ, मेरा अनुसरण करो
9–15 नवंबर। “कोई और परमेश्वर नहीं है जो उद्धार कर सके”: दानिय्येल 1–7


“9–15 नवंबर। “कोई और परमेश्वर नहीं है जो उद्धार कर सके”: दानिय्येल 1–7” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“9–15 नवंबर। ‘कोई और परमेश्वर नहीं है जो उद्धार कर सके,’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026

नबूकदनेस्सर दानिय्येल को ध्यान से सुनते हुए

दानिय्येल नबूकदनेस्सर के सपने की व्याख्या करता है, ग्रांट रोमनी क्लॉसन द्वारा

दानिय्येल 9–15: “कोई और परमेश्वर नहीं है जो उद्धार कर सके”

दानिय्येल 1–7

बहुत अधिक संभावना है कि कोई भी आपको यीशु मसीह में आपके विश्वास के कारण किसी आग की भट्टी या शेरों की मांद में फेंकने की धमकी नहीं देगा। लेकिन हममें से कोई भी विश्वास की परीक्षा के बिना इस जीवन में सफल नहीं हो पाता। हम सभी दानिय्येल, शद्रक, मेशक, और अबेदनेगो जैसे लोगों के उदाहरण से लाभ उठा सकते हैं, जिन्हें शक्तिशाली बाबुल साम्राज्य द्वारा युवकों के रूप में गुलाम बना लिया गया था (देखें 2 राजा 24:10–16)। विभिन्न मूल्यों वाली अपरिचित संस्कृति से घिरे हुए, उन्हें अपनी मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं को त्यागने के लिए बड़े प्रलोभनों का सामना करना पड़ा था। फिर भी वे अपने अनुबंधों के प्रति सच्चे थे। उन्होंने इसे कैसे किया था? उन छोटे और सरल कामों को करने के द्वारा, जो परमेश्वर ने हम सभी से करने के लिए कहा है—प्रार्थना करना, उपवास करना, अच्छे दोस्त चुनना, परमेश्वर पर भरोसा करना और दूसरों के लिए प्रकाश बनना। मिस्र में यूसुफ और फारस में एस्तेर की तरह, बाबुल में दानिय्येल और उसके दोस्तों ने परमेश्वर पर अपना विश्वास बनाए रखा, और परमेश्वर ने ऐसे चमत्कार किए थे जो आज भी विश्वासियों को प्रेरणा देते हैं।

दानिय्येल की पुस्तक के अवलोकन के लिए, Bible Dictionary में “Daniel” देखें।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

दानिय्येल 1; 36

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
जब मेरे विश्वास की परीक्षा होती है तो मैं प्रभु पर भरोसा कर सकता हूं।

एक तरह से, हम सभी बाबुल में रहते हैं। हम अक्सर अपने आदर्शों से समझौता करने और मसीह में विश्वास से दूर जाने के प्रलोभनों का सामना करते हैं। जब आप दानिय्येल 1, 3, और 6 पढ़ते हैं, तो ध्यान दें कि किस तरह से दानिय्येल, शद्रक, मेशक और अबेदनगो पर उन चीजों को करने के लिए दबाव डाला गया था जिन्हें वे जानते थे कि वे गलत थे। उन्होंने इन स्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया दी? (देखें दानिय्येल 1:10–13; 3:15–18; 6:10)। उनके विश्वास के परिणाम क्या थे? आप इन अनुभवों से क्या सीखते हैं जो विरोध का सामना करने पर आपको प्रभु पर भरोसा रखने में मदद कर सकते हैं? निम्नलिखित प्रश्नों पर भी विचार करें:

  • आपको कब कुछ ऐसा करने के लिए दबाव महसूस हुआ है जिसके बारे में आप जानते थे कि वह गलत था? प्रभु ने अपनी आज्ञाओं का पालन करने के लिए आपको कैसे आशीष दी है?

  • यदि आपका विश्वास उन चमत्कारों की ओर नहीं ले जाता जिन्हें आप चाहते हैं तो क्या होगा? (उदाहरण के लिए देखें, अलमा 14:8–13)। दानिय्येल 3:13–18 में आप जो पढ़ते हैं उसके आधार पर, आपको क्या लगता है कि शद्रक, मेशक और अबेदनेगो ने इस प्रश्न का उत्तर कैसे दिया होगा? उनका उदाहरण किस प्रकार प्रभावित कर सकता है कि आप अपने परीक्षणों के प्रति कैसे दृष्टिकोण रखते हैं?

  • आपके धर्मी विकल्प दूसरों को प्रभु में अधिक विश्वास की ओर कैसे ले जा सकते हैं? (देखें दानिय्येल 2:47; 3:28–29)। उन प्रभावों पर मनन करें जो आपकी पसंद दूसरों पर डाल सकती हैं।

डिटर एफ.उक्डोर्फ, “Be Not Afraid, Only Believe,” Liahona, नवं. 2015, 76–79 भी देखें।

सभी को शामिल करने का प्रयास करें। उद्धारकर्ता “सब को उसके पास आने और उसकी भलाई में भाग लेने का आमंत्रण देता है” (2 नफी 26:33)। यदि आप अपने परिवार या किसी कक्षा को पढ़ा रहे हैं, तो उन तरीकों पर विचार करें जिनसे आप सभी को किसी न किसी तरह से भाग लेने का अवसर दे सकें। उदाहरण के लिए, आप प्रत्येक व्यक्ति को पवित्रशास्त्र का कोई अध्याय, सम्मेलन संदेश का कोई भाग, या किसी स्तुतिगीत का कोई पद पर विचार करने और उस पर टिप्पणी करने के लिए दे सकते हैं। किसी पर भाग लेने के लिए दबाव न डालें, बल्कि उन्हें अवसर दें।

शद्रक, मेशक, अबेदनगो, और भट्टी में चौथा व्यक्ति

शद्रक, मेशक, और अबेदनगो, भट्टी में, विलियम मॉघन द्वारा

दानिय्येल 2

अंतिम-दिनों के संतों का यीशु मसीह का गिरजा पृथ्वी पर परमेश्वर का राज्य है।

प्रकटीकरण के द्वारा, दानिय्येल ने देखा कि नबूकदनेस्सर का सपना भविष्य के सांसारिक राज्यों के साथ–साथ भविष्य के परमेश्वर के राज्य को भी बताता है, जिसे “कभी नष्ट नहीं किया जाएगा।” (दानिय्येल 2:44)। एल्डर डी. टॉड क्रिस्टोफरसन ने सिखाया था, “यह गिरजा वह अंतिम-दिनों का भविष्यवाणी किया गया अंतिम-दिनों का राज्य है, जिसे मनुष्य द्वारा नहीं बनाया गया है, बल्कि स्वर्ग के परमेश्वर द्वारा स्थापित किया गया है और उस पत्थर के समान, जो ‘हाथों के बिना पहाड़ में से काटा गया था’, संपूर्ण पृथ्वी पर फैल जाएगा” (“Why the Church,” लियाहोना, नवं. 2015, 111)। जब आप दानिय्येल 2:34–35, 44–45 में पत्थर के वर्णन को पढ़ते हैं, तो परमेश्वर के अंतिम-दिनों के राज्य के बारे में सोचें। इस भविष्यवाणी को साकार करने में आपकी क्या भूमिका है?

Hark, All Ye Nations!,” Hymns, सं. 264; “God Gave Them Knowledge” (विडियो),ChurchofJesusChrist.org भी देखें।

13:49

God Gave Them Knowledge

दानिय्येल 2:1–30

प्रकटीकरण प्राप्त करने के लिए आत्मिक तैयारी की आवश्यकता होती है।

जब आप दानिय्येल 2:1–15 की समीक्षा करते हैं, तो विचार करें कि यदि आप स्वयं को दानिय्येल की स्थिति में पाते तो आपको कैसा महसूस होता। दानिय्येल ने क्या किया? (देखें दानिय्येल 2:16 –18)। दानिय्येल 1:17 आप से क्या सीख सकते हैं कि परमेश्वर ने दानिय्येल को कैसे तैयार किया? प्रभु की सहायता प्राप्त करने के बाद आप दानिय्येल के शब्दों और कार्यों से क्या सीख सकते हैं? (देखें दानिय्येल 2:19–30)।

दानिय्येल 7:13–14

यीशु मसीह अनंत पिता का पुत्र है।

उद्धारकर्ता के सांसारिक सेवकाई के दौरान, कई यहूदियों ने दानिय्येल 7:13 से आने वाले मसीहा को दर्शाने लिए “मनुष्य का पुत्र” उपाधि पर विचार किया। दानिय्येल 7:13–14 से आप मसीहा के बारे में क्या सीखते हैं? (मूसा 6:57 भी देखें)।

उद्धारकर्ता अक्सर स्वयं को “मनुष्य का पुत्र” कहता था। कुछ उदाहरणों की समीक्षा करने पर विचार करें: मत्ती 25:31; मरकुस 9:31; 10:45। इन पदों में वह अपने बारे में क्या सिखा रहा है? मरकुस 14:61–64 में, यीशु ने अपने नश्वर जीवन के अंतिम दिन इस उपाधि का प्रयोग किया। उन लोगों की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें जिन्होंने उसकी घोषणा सुनी। मरकुस 15 में मनुष्य के पुत्र के बारे में दानिय्येल की भविष्यवाणी उसके साथ जो हुआ उसके बारे में आपकी भावनाओं को कैसे प्रभावित करती है?

जिस तरह यीशु से यह घोषणा करने के लिए नफरत की गई थी कि वह “मनुष्य का पुत्र” है, आपको भी इस सच्चाई की घोषणा करने पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है। दानिय्येल 7:13–14 की भविष्यवाणी की तुलना सिद्धांत और अनुबंध 121:29,46 की प्रतिज्ञाओं से करें।

सिद्धांत और अनुबंध 49:65; Guide to the Scriptures, “Son of Man,” सुसमाचार लाइब्रेरी भी देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

दानिय्येल 1; 36

कठिन होने पर भी यीशु मुझे सही काम करने में मदद करेगा।

  • अपने बच्चों को दानिय्येल की पुस्तक की प्रेरक कहानियों से सीखने में मदद करने के लिए, आपको दानिय्येल 1, 3, और 6 में घटनाओं की चित्र मिल सकते हैं (देखें इस सप्ताह का गतिविधि पृष्ठ या सुसमाचार कला पुस्तिका, सं. 23, 2526)। फिर आप चित्रों को नीचे उलटा रख सकते हैं और बच्चे को किसी चित्र पलटने और उस कहानी के बारे में बात करने के लिए कह सकते हैं जो वह चित्र दर्शाता है। (मदद के लिए, पुराने नियम की कहानियां, 154–56, 160–62, 163–65 में “दानिय्येल और उसके दोस्त,” “शद्रक, मेशक और अबेद–नेगो,” और “दानिय्येल और शेर की मांद” देखें।)

    1:39

    Daniel and His Friends

    1:39

    Shadrach, Meshach, and Abed-nego

    1:45

    Daniel and the Lions’ Den

  • अपने बच्चों को उन स्थितियों के बारे में सोचने में मदद करें जब उन पर गलत चुनाव करने का दबाव डाला जा सकता है, जैसे दानिय्येल और उसके दोस्त को दानिय्येल 1, 3, और 6 में। एक दूसरे के साथ साझा करें कि कठिन समय होने पर भी सही चुनाव करने के लिए आपको कैसे आशीष मिली है। आप इस विषय से संबंधित एक गीत भी साथ में गा सकते हैं, जैसे “Choose the Right” (Hymns, सं. 239)।

युवक मांस खाने से मना कर रहे हैं

दानिय्येल और राजा का भोजन, ब्रायन कॉल द्वारा

दानिय्येल 1:1–17

स्वर्गीय पिता चाहता है कि मैं अपने शरीर का ध्यान रखूं।

  • दानिय्येल और उसके दोस्तों द्वारा राजा के मांस और शराब को अस्वीकार करने की कहानी पढ़ने से स्वर्गीय पिता द्वारा आज हमें दिए गए स्वास्थ्य के नियम के बारे में बातचीत करने की प्रेरणा मिल सकती है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 89)। हो सकता है कि आप दानिय्येल और उसके दोस्तों को प्राप्त आशीषों को देखें और उनकी तुलना ज्ञान के शब्द में दी गई आशीषों से करें (देखें दानिय्येल 1:15–17 और सिद्धांत और अनुबंध 89:18–21)।

दानिय्येल 2

अंतिम-दिनों के संतों का यीशु मसीह का गिरजा पृथ्वी पर परमेश्वर का राज्य है।

  • जब आप अपने बच्चों के साथ दानिय्येल 2:31–35, 44–45 पढ़ते हैं, तो आप उन्हें नबूकदनेस्सर के सपने का चित्र बनाने के लिए कह सकते हैं। उन्हें यह समझने में मदद करें कि सपने में पत्थर अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे को दिखाता है। इस सपने से हम गिरजे के बारे में क्या सीखते हैं? आपके बच्चे कुछ ऐसे कार्यों का नाम बता सकते हैं जो स्वर्गीय पिता ने अंतिम दिनों में अपने गिरजे की स्थापना के लिए किए थे। यदि उन्हें सहायता की आवश्यकता है, तो आप गिरजे की पुन:स्थापना की घटनाओं के चित्र दिखा सकते हैं (देखें सुसमाचार कला पुस्तिका, सं. 90–95)।

दानिय्येल 6

स्वर्गीय पिता चाहता है कि मैं प्रार्थना करूं।

  • स्वर्गीय पिता से प्रार्थना करना दानिय्येल के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों था? शायद आप और आपके बच्चे उस प्रश्न पर बात कर सकें जब आप मिलकर दानिय्येल 6 पढ़ते हैं। तब आप एक दूसरे को बता सकते हैं कि प्रार्थना करना आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है। आपके बच्चे विभिन्न स्थितियों में प्रार्थना करते हुए अपने चित्र बनाने का आनंद ले सकते हैं। वे एक दूसरे को यह सिखाने के लिए अपने चित्रों का उपयोग कर सकते हैं कि हम स्वर्गीय पिता से प्रार्थना कर सकते हैं, चाहे हम कहीं भी हों या हमारी कोई भी आवश्यकता हो।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

दानिय्येल शेरों के झुंड के सामने खड़ा है

शरों की मांद में दानिय्येल, ब्रिटन रिवियेर द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: जब मैं यीशु मसीह का अनुसरण करना चुनता हूं, परमेश्वर मुझे आशीष देगा