“घर और गिरजे में सीखने में सुधार करने के लिए विचार,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
घर और गिरजे में सीखने में सुधार करने के लिए विचार
जब आप घर और गिरजे में उद्धारकर्ता के सुसमाचार का अध्ययन करते हैं, तो निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार करें:
-
आप आत्मा को अपने अध्ययन में कैसे आमंत्रित कर सकते हैं?
-
आप अपने अध्ययन में उद्धारकर्ता पर कैसे ध्यान केंद्रित कर सकते हैं?
-
आप प्रतिदिन सीखने के क्षणों का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
-
आप परिवार और कक्षा के सदस्यों को स्वयं पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करने और जो सीख रहे हैं, उसे साझा करने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकते हैं?
परमेश्वर के वचन के आपके अध्ययन को बेहतर बनाने के लिए यहां कुछ सरल तरीके दिए गए हैं।
प्रेरणा के लिए प्रार्थना करें
पवित्र शास्त्र परमेश्वर के वचन हैं, इसलिए उन्हें समझने के लिए उससे सहायता मांगें।
यीशु मसीह के संबंध में सच्चाइयों की तलाश करें
सभी बातें मसीह की गवाही देती हैं (देखें 2 नफी 11:4; मूसा 6:63), इसलिए उन पदों को नोट करने या चिन्हित करने पर विचार करें जो उद्धारकर्ता की गवाही देते, उसके प्रति आपके प्यार को गहरा करते, और सिखाते हैं कि उसका अनुसरण कैसे करें। कभी-कभी उद्धारकर्ता और उसके सुसमाचार के बारे में सच्चाई सीधे तौर पर बताई जाती है, और कभी-कभी उन्हें किसी उदाहरण या कहानी के माध्यम से दर्शाया जाता है। स्वयं से पूछें, “इन पदों में कौन-सी अनंत सच्चाइयां सिखाई गई हैं? ये सच्चाइयां मुझे उद्धारकर्ता के बारे में क्या सिखाते हैं?”
आत्मा की सुनें
अपने विचारों और भावनाओं पर ध्यान दें, तब भी, जब वे आपके द्वारा पढ़ी जा रही बातों से संबंधित न हों। हो सकता है कि ये विचार वही हों, जो आपका स्वर्गीय पिता चाहता है कि आप सीखें।
अपने विचार लिखें
अध्ययन करते समय मन में आने वाले विचारों को लिखने के कई तरीके हैं। उदाहरण के लिए, आप देख सकते हैं कि पवित्र शास्त्रों में कुछ वचन और वाक्यांश आपको प्रभावित करते हैं; आप उन्हें चिन्हित कर सकते हैं और अपने विचारों को अपने पवित्र शास्त्रों में एक नोट के रूप में लिख सकते हैं। आपको प्राप्त होने वाले ज्ञान, मन में आने वाली भावनाओं, और विचारों की दैनिकी भी आप रख सकते हैं।
आप जो सीख रहे हैं उसे दूसरों के साथ साझा करें
अपने व्यक्तिगत अध्ययन से प्राप्त ज्ञान पर चर्चा करना दूसरों को सिखाने का एक अच्छा तरीका है, और यह आपने जो पढ़ा है उसके बारे में आपकी समझ को मजबूत करने में भी मदद करता है। आप जो सीख रहे हैं उसे परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ (व्यक्तिगत रूप से या डिजिटल रूप से) साझा करें और उन्हें भी ऐसा करने के लिए आमंत्रित करें।
पवित्र शास्त्रों को अपने जीवन से जोड़ें
इस पर विचार करें कि आप जो कहानियां और शिक्षाएं पढ़ रहे हैं, वे आपके जीवन पर कैसे लागू होती हैं। उदाहरण के लिए, आप स्वयं से पूछ सकते हैं, “मैं जो कुछ भी पढ़ रहा हूं, मुझे इस प्रकार के अनुभव कब हुए थे?”
अध्ययन करते समय प्रश्न पूछें।
जब आप पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करते हैं, तो आपके मन में प्रश्न उठ सकते हैं। ये प्रश्न उन बातों से संबंधित हो सकते हैं, जिन्हें आप पढ़ रहे हैं या वे आपके सामान्य जीवन से संबंधित हो सकते हैं। जब आप पवित्र शास्त्रों का अध्ययन जारी रखते हैं, तब इन प्रश्नों पर मनन करें और उनके उत्तर खोजें।
पवित्र शास्त्र अध्ययन से संबंधित सहायता सामग्री का उपयोग करें।
आपके द्वारा पढ़े गए पदों में अतिरिक्त अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए, फुटनोट, Topical Guide, Bible Dictionary, Guide to the Scriptures और अन्य अध्ययन से मदद मिलती है।
पवित्र शास्त्रों के संदर्भ पर विचार करें
आप को पवित्र शास्त्र के किसी अध्याय के बारे में सार्थक अंतदृष्टियां मिल सकती हैं जब आप इसके प्रसंग पर विचार करते हैं, जिससे यह परिस्थितियां या हालात उत्पन्न हुए थे। उदाहरण के लिए, ऐसे लोगों की पृष्ठभूमि और मान्यताओं की जानकारी हासिल करने से, जिनसे परमेश्वर ने बात की थी, आपको उसके शब्दों के अभिप्राय को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है।
अंतिम-दिनों के भविष्यवक्ताओं और प्रेरितों के वचनों का अध्ययन करें।
पढ़िए कि अंतिम-दिनों के भविष्यवक्ताओं और प्रेरितों ने आपको पवित्र शास्त्र में मिलने वाले नियमों के बारे में क्या सिखाया है।
आपने जो कुछ भी सीखा है, उस पर अमल करें
पवित्र शास्त्र अध्ययन हमें न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि हमारे जीने का तौर-तरीका बदलने का उपाय भी सिखाता है। जब आप पढ़ते हैं तो सुनें कि आत्मा आपको क्या करने के लिए प्रेरित करती है, और फिर इन प्रेरणाओं के अनुसार कार्य करें।
संगीत का उपयोग करें
प्रस्तावित स्तुतिगीत और बच्चों के गीत आओ, मेरा अनुसरण करो में पाए जाते हैं। आत्मा को आमंत्रित करने और सुसमाचार की सच्चाइयों के प्रति अपने विश्वास और गवाही को गहरा करने के लिए पावन संगीत का उपयोग करें।
पवित्र शास्त्रों को याद करें
पवित्र शास्त्र का कोई ऐसा अध्याय चुनें जो आपके, आपके परिवार या आपकी कक्षा के लिए सार्थक हो, और इसे प्रतिदिन दोहराकर या याद करने का खेल खेलकर याद करें।
वस्तुनिष्ठ शिक्षाएं साझा करें
उन वस्तुओं को ढूंढें जो उन अध्यायों और पदों से संबंधित हैं जिन्हें आप पढ़ रहे हैं। विचार करें कि प्रत्येक वस्तु पवित्र शास्त्रों की शिक्षाओं से कैसे संबंधित है।
चित्र बनाएं, खोजें या कोई फोटो लें
कुछ पद पढ़ें, और फिर जो कुछ आपने पढ़ा है उससे संबंधित कुछ बनाएं। या आप सुसमाचारों की कला पुस्तिका में या सुसमाचार लाइब्रेरी में कहीं और एक चित्र ढूंढ सकते हैं। आप एक फोटो भी ले सकते हैं जो यह दर्शाती हो कि आपने क्या सीखा।
किसी कहानी का अभिनय करें
कहानी पढ़ने के बाद, परिवार या कक्षा के सदस्यों को उस पर अभिनय करने के लिए आमंत्रित करें। इसके बाद, इस बारे पर चर्चा करें कि कहानी उन बातों से कैसे संबंधित है जो आप अनुभव कर रहे हैं।
घर में अनुकूल रहें
यदि आपके परिवार के सदस्य पारिवारिक पवित्र शास्त्र अध्ययन में भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं, तो उनके साथ जुड़ने के अन्य तरीकों की तलाश करें। उदाहरण के लिए, क्या आप अपनी बातचीत में अनंत सच्चाइयों को स्वाभाविक रूप से साझा कर सकते हैं या किसी सार्थक पवित्र शास्त्र को इस तरह से साझा कर सकते हैं जो शिक्षात्मक या अतिशयोक्तिपूर्ण न लगे? पवित्र शास्त्र अध्ययन का हर परिवार में एक जैसा होना जरूरी नहीं है। कुछ बच्चे एक-एक करके पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करने पर बेहतर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। प्रार्थनाशील रहें और आत्मा की प्रेरणाओं का पालन करें।
माता-पिता के लिए शिक्षक परिषद सभा। यदि आप अपने बच्चों को सिखाने के प्रयासों में अतिरिक्त सहायता चाहते हैं, तो पता करें कि क्या आपका वार्ड माता-पिता के लिए शिक्षक परिषद की सभाएं आयोजित कर रहा है (देखें सामान्य विवरण पुस्तिका, 17.5)। ये सभाएं माता-पिता के लिए अपने सिखाने को बेहतर बनाने के बारे में सलाह देने और एक साथ सीखने का अवसर हैं। वे उद्धारकर्ता की तरह सिखाना के नियमों, पारिवारिक पवित्र शास्त्र अध्ययन में सुधार के लिए इन पृष्ठों पर दिए गए विचारों और आओ, मेरा अनुसरण करो में पाए जाने वाले सीखने और सिखाने के सुझावों पर चर्चा कर सकते हैं।