“आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए का उपयोग करना,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए का उपयोग करना
यह साधन किसके लिए है?
आओ, मेरा अनुसरण करो साधन ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है, जो पवित्र शास्त्रों से व्यक्तिगत, परिवार के रूप में या गिरजे की कक्षाओं में सीखना चाहता है। यदि आपने पहले नियमित रूप से पवित्र शास्त्र का अध्ययन नहीं किया है, तो यह साधन आपको आरंभ करने में सहायता कर सकता है। यदि आपको पहले से ही पवित्र शास्त्र अध्ययन की अच्छी आदत है, तो यह साधन आपको अधिक सार्थक अनुभव पाने में सहायता कर सकता है।
घर पर व्यक्ति और परिवार
सुसमाचार को सीखने के लिए सबसे आदर्श स्थान घर है। गिरजे में आपके शिक्षक आपकी सहायता कर सकते हैं, और आपको वार्ड के अन्य सदस्यों से प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आत्मिक रूप से जीवित रहने के लिए आपको और आपके परिवार को “परमेश्वर के अच्छे वचनों” से प्रतिदिन पोषण पाने की आवश्यकता है” (मोरोनी 6:4; यह भी देखें रसल एम नेल्सन, “आरंभिक टिप्पणियां, लियाहोना, नवं. 2018, 6–8)।
इस साधन का उपयोग ऐसे किसी भी तरह से करें जो आपके लिए उपयोगी हो। रूपरेखा पुराना नियम में पाए गए कुछ अनंत सच्चाइयों पर प्रकाश डालती है। वे आपको व्यक्तिगत रूप से, परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करने में मदद के लिए विचारों और गतिविधियों का सुझाव भी देते हैं। जब आप अध्ययन करते हैं, तो आत्मा के मार्गदर्शन का पालन करके उन अनंत सच्चाइयों की खोज करें जो आपके लिए अर्थपूर्ण हैं। अपने लिए परमेश्वर के संदेशों को खोजें और आपको प्राप्त होने वाली प्रेरणाओं का अनुसरण करें।
गिरजे में सिखाने और सीखने वाले
आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए का उपयोग करना रविवार विद्यालय, रविवार को प्राथमिक, और युवतियों की कक्षाओं और हारूनी पौरोहित्य परिषद सभाओं के लिए पाठ्यक्रम के रूप में भी कार्य करती है। यदि आप इनमें से किसी भी परिस्थितियों में सिखाते हैं, तो आपको अपने व्यक्तिगत अध्ययन के लिए इस साधन में रूपरेखा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और जब आप सिखाने की तैयारी करते हैं। पवित्र शास्त्रों में अपने स्वयं अनुभव के साथ शुरुआत करें। आपकी सबसे महत्वपूर्ण तैयारी पवित्र शास्त्रों को खोजने और पवित्र आत्मा की प्रेरणा प्राप्त करने से होगी। ऐसी अनंत सच्चाइयों को खोजें, जिनसे आपको स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह के समान पवित्र बनने में मदद मिलती है। आओ, मेरा अनुसरण करो इनमें से कुछ सच्चाइयों को पहचानने और पवित्र शास्त्रों के संदर्भ को समझने में आपकी सहायता कर सकती है।
ध्यान रखें कि सुसमाचार सीखना, सर्वोत्तम रूप से घर केंद्रित और गिरजा समर्थित होता है। अन्य शब्दों में, जिन लोगों को आप सिखा रहे हैं, घर पर सुसमाचार को सीखने और जीने के उनके प्रयासों में उनकी सहायता करना आपकी मुख्य जिम्मेदारी है। कक्षा में उनके लिए किसी अद्वितीय सामग्री उपलब्ध कराने के बारे में चिंता न करें। इसके बजाय, उन्हें घर पर पढ़े गए पवित्र शास्त्र के अनुच्छेदों के बारे में अपने अनुभव, विचार और प्रश्न साझा करने का अवसर दें। उन्हें ऐसी अनंत सच्चाइयों के बारे में साझा करने के लिए कहें, जिन्हें वे जानते हैं। यह किसी निश्चित सामग्री को सम्मिलित करने से अधिक महत्वपूर्ण है।
युवा और वयस्कों के लिए रविवार विद्यालय की कक्षाएं
रविवार विद्यालय कक्षाओं में एकत्र होने का हमारा मुख्य कारण यीशु मसीह का अनुसरण करने का प्रयास करते समय हमें एक-दूसरे की सहायता और प्रोत्साहित करना है। ऐसा करने का सरल तरीका इस तरह का प्रश्न पूछना है कि “इस सप्ताह पवित्र आत्मा ने आपको क्या सिखाया है जब आपने पवित्र शास्त्रों का अध्ययन किया था?” इस प्रश्न का उत्तर अर्थपूर्ण चर्चाओं की ओर ले जा सकता है जो यीशु मसीह और उसके सुसमाचार में विश्वास का निर्माण करती हैं।
फिर आप आओ, मेरा अनुसरण करो में अध्ययन सुझावों के आधार पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक अध्ययन विचार यशायाह 53 को खोजने और पश्चाताप में उद्धारकर्ता की भूमिका के बारे में सिखाने वाले शब्दों की सूची बनाने का हो सकता है। आप कक्षा के सदस्यों से किसी भी विचार या भावनाओं को साझा करने के लिए कह सकते हैं जिसकी ये शब्द उन्हें प्रेरणा देते हैं। या आप कक्षा के रूप में इन शब्दों को खोजने में कुछ समय बिता सकते हैं।
हारूनी पौरोहित्य परिषदें और युवतियों की कक्षाएं
जब हारूनी पौरोहित्य परिषदें और युवतियों की कक्षाएं रविवार को होती हैं, तो उनका उद्देश्य रविवार विद्यालय की कक्षाओं से कुछ अलग होता है। यीशु मसीह के सुसमाचार को सीखने में एक-दूसरे की सहायता करने के अतिरिक्त, ये समूह उद्धार और उत्कर्ष के कार्य पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं (देखें सामान्य विवरण पुस्तिका, 1.2)। वे इसे कक्षा और परिषद अध्यक्षताओं के निर्देशन में करते हैं।
इस कारण से, प्रत्येक परिषद या कक्षा सभा की शुरूआत परिषद के सदस्य या कक्षा अघ्यक्षता द्वारा इस संबंध में चर्चा से आरंभ होनी चाहिए, उदाहरण के लिए, सुसमाचार को जीना, जरूरतमंदों की सेवा करना, सुसमाचार को साझा करना, या मंदिर और पारिवारिक इतिहास कार्य में भाग लेना।
साथ में परामर्श करने के इस समय के बाद, निर्देशक साथ में सुसमाचार को सीखने के लिए कक्षा या परिषद का मार्गदर्शन करता है। कक्षा या परिषद के वयस्क मार्गदर्शकों या सदस्यों को सिखाने का दायित्व दिया जा सकता है। वयस्क मार्गदर्शकों से परामर्श करके कक्षा या परिषद अध्यक्षता, इन जिम्मेदारियों को सौंपती है।
सिखाने का दायित्व दिए गए व्यक्ति को आओ, मेरा अनुसरण करो की साप्ताहिक रूपरेखा में दिए गए सीखने के सुझावों का उपयोग करके तैयारी करनी चाहिए। प्रत्येक रूपरेखा में, यह आइकन उस गतिविधि को दर्शाता है जो विशेष रूप से युवाओं से संबद्ध है। हालांकि, रूपरेखा में दिए सुझावों में से किसी का भी उपयोग युवाओं के लिए सीखने की गतिविधि के रूप में किया जा सकता है।
परिषद और कक्षा सभाओं के लिए एक नमूना कार्यसूची के लिए, परिशिष्ट डी देखें।
प्राथमिक
प्राथिमक को सिखाने की आपकी तैयारी तब शुरू होती है जब आप व्यक्तिगत रूप से और अपने परिवार के साथ पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो अपनी प्राथिमक कक्षा के बच्चों के बारे में पवित्र आत्मा से आत्मिक प्रेरणाओं और जानकारी को खुले मन से स्वीकार करें। प्रार्थनापूर्ण रहें, और आत्मा यीशु मसीह के सुसमाचार के बारे में सीखने में उनकी मदद करने के लिए आपको प्रेरणा दे सकती है।
जब आप सिखाने की तैयारी करते हैं, तो आप आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए में दिए गए सिखाने के विचारों की खोज करने द्वारा अतिरिक्त प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। इस साधन की प्रत्येक रूपरेखा में “बच्चों को सिखाने के लिए विचार” शीर्षक से एक खंड होता है। इन विचारों को अपनी प्रेरणा जगाने के सुझावों के रूप में सोचें। आप अपने प्राथमिक कक्षा के बच्चों को जानते हैं—और आप कक्षा में उन से बातचीत करके उन्हें अधिक बेहतर तरीके से जानेंगे। परमेश्वर भी उन्हें जानता है, और वह आपको उन्हें सिखाने और आशीषित करने के बेहतरीन तरीकों की प्रेरणा देगा।
यह संभव है कि आपकी कक्षा के बच्चे आओ, मेरा अनुसरण करो में दी गई कुछ गतिविधियों को पहले ही अपने परिवारों के साथ कर चुके हों। यह ठीक है। दोहराना अच्छा होता है। बच्चों को घर पर सीखी गई बातों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए कहने पर विचार करें—हालांकि आपको बच्चों के भाग लेने के तरीकों की योजना भी बनानी चाहिए, भले ही वे घर पर नहीं सीख रहे हों। बच्चे सुसमाचार में दी गई सच्चाइयों को अधिक प्रभावी तरीके से सीखते हैं, जब इन सच्चाइयों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के द्वारा बार-बार सिखाया जाता है। यदि आपको यह पता चलता है कि सीखने की कोई गतिविधि बच्चों के लिए प्रभावी है, तो इसे दोहराने के बारे में विचार करें, खासतौर से यदि आप छोटे बच्चों को सीखा रहे हों। आप पिछले पाठ की किसी गतिविधि की समीक्षा भी कर सकते हैं।
जिन महीनों में पांच रविवार होते हैं, प्राथमिक शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाता है कि आओ, मेरा अनुसरण करो में निर्धारित पांचवें रविवार की रूपरेखा को “परिशिष्ट बी: प्राथिमक के लिए—बच्चों को जीवनभर के लिए परमेश्वर के अनुबंध मार्ग पर चलने के लिए तैयार करना” के साथ बदलें।