2025
परमेश्वर ऐसा नहीं है
अगस्त 2025


मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, अगस्त 2025

परमेश्वर ऐसा नहीं है

हमारे स्वर्गीय पिता के बारे में 5 सच्चाइयां

हम परमेश्वर के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं जब हम यह समझ लेते हैं कि वह कैसा नहीं है।

रंग और तूलिका

कैमिला ग्रे द्वारा चित्र

पुनर्स्थापना की सबसे बड़ी आशीष यह है कि परमेश्वर ने स्वयं को और अपने चरित्र को एक प्रेमी स्वर्गीय पिता के रूप में पुनः प्रकट किया है। लेकिन कभी-कभी हमारे मन में परमेश्वर के बारे में ऐसे विचार या धारणाएं आ जाती हैं जो सच नहीं होती हैं। जब ऐसा होता है, तो हम परमेश्वर के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं यह समझकर कि वह कैसा नहीं है

परमेश्वर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो अपरिचित किसी बहुत दूर सिंहासन पर बैठा है।

वह हमारा पिता है, वह उस सर्वोत्तम सांसारिक पिता से भी अधिक अद्भुत है जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं। यद्यपि हम उसके साथ अपने नश्वरता-पूर्व जीवन को याद नहीं कर सकते, फिर भी वह हमें व्यक्तिगत रूप से और पूरी तरह से जानता है। उसके पास मांस और हड्डियों का स्पर्श-योग्य शरीर है, और हम उसके स्वरूप में हैं।

यदि आपको यह कल्पना करने में कठिनाई हो रही है कि परमेश्वर कैसा है, तो इसका परिपूर्ण उदाहरण: उसका पुत्र, यीशु मसीह है। मसीह ने कहा था, “मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता। यदि तुम ने मुझे जाना होता, तो मेरे पिता को भी जानते” (यूहन्ना 14:6–7)। दूसरे शब्दों में, यदि हम जानना चाहते हैं कि स्वर्गीय पिता कैसा है, तो हम यीशु मसीह के बारे में सीख सकते हैं! वे उद्देश्य में परिपूर्णरूप से एक हैं।

परमेश्वर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसके पास आपके लिए समय न हो।

वास्तव में, आपको अनंत जीवन पाने में मदद करना उसका कार्य और उसकी महिमा है। आप उसकी नंबर एक प्राथमिकता हो। वह हमारी तरह समय से बंधा नहीं है। किसी भी समय प्रार्थना में उससे संपर्क करें। फिर सुनिए कि वह कई तरीकों से उत्तर देता है।

परमेश्वर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आपको उसका अनुसरण करने के लिए मजबूर करता है।

बारह प्रेरितों की परिषद के एल्डर डेल जी. रेनलैंड ने एक बार सिखाया था, “हमारे स्वर्गीय पिता का पालन-पोषण करने का लक्ष्य यह नहीं है कि उसके बच्चे सही काम करें बल्कि यह है कि उसके बच्चे सही काम करने का चुनाव करें और अंततः उसके समान बनें।” वह आपको आमंत्रित करेगा, आपको सलाह देगा, और आपको सच्चाई सिखाएगा, परन्तु वह आपको उसका अनुसरण करने के लिए मजबूर करके आपकी स्वतंत्रता नहीं छीनेगा।

परमेश्वर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आपको कुछ गलत करते हुए पकड़ने का प्रयास कर रहा हो ताकि वह आपको दंड दे सके।

इसके बजाय, जैसा कि बारह प्रेरितों की परिषद के एल्डर पैट्रिक कीरोन ने कहा, “परमेश्वर निरंतर आपसे संबंध बनाना चाहता है,” इसका अर्थ यह है कि वह आपको उसके पास वापस लौटने में मदद करने का प्रयास कभी नहीं छोड़ेगा। वह जानता है कि जब हम गलतियां करेंगे तो स्वाभाविक रूप से हम सभी को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वह हमें पाप से शुद्ध होने और अपने पुत्र के प्रायश्चित के द्वारा शक्ति पाने का मार्ग प्रदान करता है।

परमेश्वर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो आपसे प्रेम करने से पहले आपके “पर्याप्त” या “परिपूर्ण” होने का इंतजार करता है।

आपके प्रति उसका प्रेम असीम है। वह आपसे अभी भी प्रेम करता है, भले ही आप अपूर्ण हों! अध्यक्ष जेफरी आर. हॉलैंड, बारह प्रेरितों की परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष, इस सच्चाई के बारे में एक शक्तिशाली स्पष्टीकरण देते हैं: “‘जैसे हो वैसे आओ’, एक प्रेम करने वाला पिता हम में से प्रत्येक से कहता है, लेकिन वह आगे कहता है, ‘जैसे हो वैसे रहने की योजना मत बनाओ।’ हम मुस्कुराते और याद करते हैं कि परमेश्वर हमें हमारी कल्पना से भी अधिक बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है।” परिपूर्ण प्रेम और प्रोत्साहन के साथ, स्वर्गीय पिता आपको एक-एक कदम करके, उसके समान बनने और जो कुछ उसके पास है उसे प्राप्त करने में मदद करने का प्रयास कर रहा है।

परमेश्वर कैसा है

अपने स्वर्गीय पिता को जानने का सबसे अच्छा तरीका है उसके साथ अनुभव करते रहना। कैसे? पवित्र शास्त्रों और जीवित भविष्यवक्ताओं के वचनों से उसके और उसके पुत्र के बारे में जानें। उससे प्रार्थना करो। उसकी आज्ञाओं का पालन करें। गिरजे, मंदिर और अन्य पवित्र स्थानों पर उसकी आराधना में शांत, व्यक्तिगत समय व्यतीत करें। उसके साथ अनुबंध बनाएं और निभाएं। वह आपको यह जानने में मदद करेगा कि वह कैसा है और आपके बारे में क्या महसूस करता है।