2025
हमारे जीवनों की सच्चाई
अगस्त 2025


“हमारे जीवनों की सच्चाई,” लियाहोना, अग. 2025.

मासिक लियाहोना संदेश, अगस्त 2025

हमारे जीवनों की सच्चाई

हमारे प्रेमी स्वर्गीय पिता ने हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य की सच्चाइयों को बताया है, जिसमें सबसे महान उपहार कैसे प्राप्त करें, यह भी शामिल है।

एन.के. व्हिटनी & कं. स्टोर

22 जनवरी 1833 को ओहायो के कर्टलैंड में न्यूएल के. व्हिटनी के स्टोर के ऊपर एक छोटे, लोगों से भरे कमरे में, गिरजे के एल्डर भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ के साथ इकट्ठा हुए थे। पिछले वर्ष दिसंबर में, जोसफ को एक प्रकटीकरण प्राप्त हुआ था जिसमें उन्हें मुख्य रूप से भाइयों को मिशन के लिए तैयार करने के लिए एक विद्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया गया था।

“मैं तुम्हें एक आज्ञा देता हूं,” प्रभु ने घोषणा की थी, “कि तुम एक दूसरे को राज्य का सिद्धांत सीखाओगे।

“तुम परिश्रम से सीखाना और मेरा अनुग्रह तुम्हारे साथ रहेगा, कि तुम्हें अधिक परिपूर्णता से सीखाए जा सके, परिकल्पना में, नियम में, सिद्धांत में, सुसमाचार की व्यवस्था में, परमेश्वर के राज्य के संबंध में सब बातों में, जो तुम्हारे लिए समझना उचित है; …

“ताकि तुम सब बातों में तैयार हो सको जब मैं तुम्हें उस नियुक्ति को बढ़ाने के लिए फिर से भेजूंगा जिस पर मैंने तुम्हें नियुक्त किया है, और मिशन जिस पर मैंने तुम्हें अधिकार दिया है” (सिद्धांत और अनुबंध 88:77–78, 80)।

इस “भविष्यवक्ताओं के विद्यालय” जैसा कि इसे कहा जाता था, ने अद्भुत आत्मिक आशीषें प्रदान की थी। गिरजे के कई आरंभिक मार्गदर्शकों ने यहीं सीखा था। आज दुनिया पूरी तरह से अलग जगह है, लेकिन प्रभु ने जो मार्गदर्शन दिया था वह आज भी अविश्वसनीय रूप से लागू है। पवित्र शास्त्र हमें सिखाते हैं कि “सच्चाई बातों का ज्ञान है जैसे वे हैं, और जैसे वे थीं, और जैसे वे होने वाली हैं” (सिद्धांत और अनुबंध 93:24)।

महिला पुस्तक पढ़ते हुए विचार कर रही है

सच्चाई की हमारी खोज

जिस युग में हम रहते हैं, उसमें हमारे पास पहले से कहीं अधिक ज्ञान उपलब्ध है। पहले यदि आपको कुछ जानना होता था तो आपको पुस्तकालय में जाकर जानकारी लेनी पड़ती थी। आज इंटरनेट और मोबाइल फोन इत्यादि उपकरण लगभग असीमित जानकारी तक पहुंच प्रदान करते हैं जिसे हम लगभग तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

जब हम अपने पास उपलब्ध संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करते हैं तो प्रभु प्रसन्न होता है, लेकिन उसने यह अनंत सलाह दी है: “तुम परिश्रम से खोजो और एक दूसरे को ज्ञान के शब्द सीखाओ; हां, ज्ञान की सर्वोत्तम पुस्तकों से खोजो; सीखने का प्रयास करो, अध्ययन के द्वारा और विश्वास के द्वारा भी” (सिद्धांत और अनुबंध 88:118)। वह हमें अपने आस-पास की दुनिया के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करता है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 88:79; 93:53), लेकिन सच्चाई की खोज में हमें परमेश्वर की ओर देखना चाहिए, जो “सब बातों को जानता है, और सब बातें उसके सम्मुख हैं, … और वह सब बातों से बढ़कर है, … और सब बातें उसके द्वारा हैं, और उसके विषय में हैं” (सिद्धांत और अनुबंध 88:41)।

परमेश्वर ने हमें जो सच्चाइयां दी हैं, उनमें से एक सच्चाई जो पृथ्वी पर हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, वह यह है कि वह हमारा स्वर्गीय पिता है। हम उसके आत्मिक बेटे और बेटियां हैं। वह हमें परिपूर्ण रूप से जानता और प्रेम करता है। और उसके आत्मिक बच्चे होने के नाते, हमारे पास दिव्य स्वभाव और नियति है। इन अनंत सच्चाइयों को समझना और उन्हें अपनाना हमें पहचान, मूल्य और उद्देश्य प्रदान करता है, जिसने हमें पृथ्वी-पूर्व जीवन में आशीषित और निर्देशित किया तथा अब और हमेशा ऐसा करता रहेगा।

परदा पार करते हुए लोग

हम आरंभ में पिता के साथ थे

जब हम बातों की सच्चाई की खोज करते हैं “जैसी वे थी,” तो हमें हमारे उद्धारकर्ता, यीशु मसीह के ये वचन मिलते हैं: “और अब, मैं तुम से सच कहता हूं, मैं पिता के साथ आरंभ में था, और पहलौठा हूं” और “तुम भी पिता के साथ आरंभ में थे” (सिद्धांत और अनुबंध 93:21, 23)।

पृथ्वी पर हमारे जीवन से पहले, हमने स्वर्ग में एक परिषद में भाग लिया था जहां हमारे स्वर्गीय पिता ने खुशी की अपनी महान योजना प्रस्तुत की थी। भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ ने सिखाया था कि उसकी योजना के लिए परमेश्वर की प्रेरणा हमें “उसके समान विकास करने का विशेषाधिकार देना [और] … उसके साथ उत्कर्ष प्राप्त करना है।” उसका कार्य और महिमा “मनुष्य के अमरत्व और अनंत जीवन को कार्यान्वित करना है” (मूसा 1:39)।

हमने अपनी स्वतंत्रता का उपयोग किया और स्वर्गीय पिता की योजना का अनुसरण करने का निर्णय लिया था। हम इस जीवन में जन्म लेकर आशीषित हैं, जहां हमारे पास स्वतंत्रता है और हम नश्वरता का अनुभव कर सकते हैं, सीख सकते हैं, और अनंत जीवन की ओर विकास कर सकते हैं।

अपनी नश्वर यात्रा के दौरान, हम चुनौतियों और असफलताओं का सामना करेंगे। लेकिन हमें जीवन की कठिनाइयों का सामना अकेले करने की आवश्यकता नहीं है। जोसफ स्मिथ ने सिखाया था कि स्वर्गीय पिता, “सृष्टि का महान पिता, संपूर्ण मानव परिवार की एक पिता के समान देखभाल करता और भावना रखता है।”

हमारा स्वर्गीय पिता, “जो दया का पिता, और सब प्रकार की शांति का परमेश्वर है,” हमें आशीष देगा, हमें ऊपर उठाएगा, और हमें दिलासा देगा “हमारे सब क्लेशों में; ताकि हम उस शांति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शांति दे सकें, जो किसी प्रकार के क्लेश में हों” (2 कुरिंथियों 1:3–4)। अपनी योजना के एक अनिवार्य हिस्से के रूप में, स्वर्गीय पिता ने हमें उसके पास लौटने का मार्ग प्रदान किया है।

गतस्मनी का बगीचा, इस्राएल

हमारे पिता तक पहुंचने का मार्ग

उन “बातों के विषय में … जैसी वे आज हैं,” (याकूब 4:13) सच्चाई स्पष्ट है: हम अकेले अपने स्वर्गीय पिता की संतान के रूप में अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच सकते हैं। यीशु मसीह, आत्मा में पिता का पहलौठा पुत्र, को हमारा उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता होने के लिए अनुबंध किया गया है।

यीशु मसीह, “पिता का एकलौता पुत्र …, अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण, अर्थात आत्मा की सच्चाई, जो शरीर में [आया] और निवास किया, और हमारे मध्य में [रहा]” (सिद्धांत और अनुबंध 93:11)। वह हमें इस जीवन में और अनंत काल में खुशी, अर्थ और आनंद पाने का मार्ग दिखाने आया था।

“क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा, कि उसने अपना एकलौता बेटा दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नाश न हो चाहिए, बल्कि हमेशा का जीवन पाए।

“परमेश्वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिये नहीं भेजा, कि जगत पर दंड की आज्ञा दे परन्तु इसलिये कि जगत उसके द्वारा उद्धार पाए” (यूहन्ना 3:16–17)।

उद्धारकर्ता का सांसारिक अनुभव महत्वपूर्ण है। “उसने पहले परिपूर्णता को प्राप्त नहीं किया था, लेकिन अनुग्रह से अनुग्रह प्राप्त किया था” (सिद्धांत और अनुबंध 93:12)। उसने विकास किया और “पिता की महिमा की परिपूर्णता” और “संपूर्ण शक्ति को प्राप्त किया, स्वर्ग और पृथ्वी पर दोनों में, और पिता की महिमा उसके साथ थी, क्योंकि वह उसके साथ निवास करता था” (सिद्धांत और अनुबंध 93:16–17)। उद्धारकर्ता ने सीखाया था:

“मैं तुम्हें ये निर्देश देता हूं कि तुम जान सको और समझो कैसे आराधना करनी है, और तुम्हें किस की आराधना करनी है, कि तुम मेरे नाम में पिता के पास आओ, और निश्चित समय में उसकी परिपूर्णता प्राप्त करो।

“क्योंकि यदि तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करते हो तो तुम उसकी परिपूर्णता को प्राप्त करोगे, और मुझ में महिमा पाओगे जैसे मैंने पिता में; इसलिये, मैं तुम से कहता हूं, तुम अनुग्रह से अनुग्रह प्राप्त करोगे” (सिद्धांत और अनुबंध 93:19–20)।

गतस्मनी के बगीचे में और क्रूस पर, यीशु मसीह ने दुनिया के पापों को अपने ऊपर ले लिया और सभी दुखों और “दर्दों और पीड़ाओं और हर तरह के प्रलोभनों” को सहन किया था” (अलमा 7:11)। इस कारण “[वह], … सबसे महानत्तम, दर्द के कारण थर्राया, और उसके प्रत्येक रोम छिद्र से लहू बह निकला” था (सिद्धांत और अनुबंध 19:18)। केवल यीशु मसीह और उसके प्रायश्चित और पुनरुत्थान के द्वारा ही उद्धार और उत्कर्ष संभव है।

उद्धारकर्ता के अनुग्रह और प्रायश्चित बलिदान के द्वारा, हम तब तक विकास कर सकते हैं जब तक हमें परिपूर्णता प्राप्त न हो जाए और एक दिन परिपूर्ण किए जा सकें। यदि हम उद्धारकर्ता के उदाहरण का अनुसरण करेंगे और उसकी आज्ञाओं का पालन करेंगे, तो वह हमें स्वर्ग में हमारे पिता की महिमापूर्ण उपस्थिति की ओर वापस ले जाएगा और हमारा मार्गदर्शन करेगा।

यरूशलेम की ओर जाते हुए मसीह की पेंटिंग

यरूशलेम के मार्ग पर मसीह, माइकल कोलमैन द्वारा, इसकी प्रतिलिपि नहीं की जा सकती

आप उसका उपहार स्वीकार करेंगे?

उन सच्चाइयों के बीच “बातों के विषय में जैसी वे आज हैं,” (याकूब 4:13), हम सीखते हैं कि अनंत काल में हमारा अनुभव यीशु मसीह का अनुसरण करने और उनके द्वारा दिए गए उपहारों को प्राप्त करने के हमारे चुनाव से निर्धारित होगा। पवित्र शास्त्र सिखाते हैं कि हम “उसका आनंद लेंगे जिसे [हम] प्राप्त करना चाहते हैं।” दुख की बात है कि कुछ लोग “उसका आनंद नहीं लेना चाहते जिसे वे शायद प्राप्त कर सकते हैं” (सिद्धांत और अनुबंध 88:32)।

मेरे मिशन अध्यक्ष, एल्डर मैरियन डी. हैंक्स (1921-2011), जिन्होंने जनरल अधिकारी सत्तर के रूप में सेवा की थी, ने अपने प्रचारकों को सिखाया था कि जिसे हम प्राप्त करने और आनंद लेने के इच्छुक हैं, उसके लिए मांग करना एक तरीका है जिससे हम यह जान सकते हैं कि हम अपनी आत्मिक यात्रा में कहां हैं। “क्योंकि मनुष्य को उस उपहार से क्या लाभ है जो उसे दिया जाता है, और वह उस उपहार को स्वीकार नहीं करता?” जब हम ईमानदारी से उद्धारकर्ता की खोज और उसका अनुसरण करके उसके उपहार प्राप्त करते हैं, तो हम अनंत जीवन की आशा में और “उसमें आनन्दित होंगे जो उस उपहार का देनेवाला है” (सिद्धांत और अनुबंध 88:33) इतने प्रेम से दिया गया यह उपहार “परमेश्वर के सभी उपहारों में सबसे बड़ा है” (सिद्धांत और अनुबंध 14:7)।

परमेश्वर हमारा स्वर्गीय पिता है। वह हमें जानता और हम से प्रेम करता है। जब हम सच्चाई की खोज में उसकी ओर मुड़ते हैं, तो हम समझ से जुड़ सकते हैं, ज्ञान को स्वीकार कर सकते हैं, सच्चाई को गले लगा सकते हैं, गुणों से प्रेम कर सकते हैं, और उससे आने वाली ज्योति से जुड़ सकते हैं (देखें सिद्धांत और अनुबंध 88:40)। हम तब तक जीवन भर चलते रहते हैं जब तक वह “दिन आएगा जब [हम] परमेश्वर को भी ग्रहण करेंगे, उसमें और उसके द्वारा सजीव होकर” (सिद्धांत और अनुबंध 88:49)।

वह बहुत ही महिमापूर्ण और आनंदपूर्ण दिन होगा।

विवरण

  1. Teachings of Presidents of the Church: Joseph Smith (2011), 210, सुसमाचार लाइब्रेरी।

  2. Teachings: Joseph Smith, 39।