“शिक्षक परिषद की सभाएं—माता-पिता और नियुक्त शिक्षकों के लिए” उद्धारकर्ता की तरह सिखाना: उन सभी के लिए जो घर और गिरजे में सिखाते हैं (2022)
“शिक्षक परिषद की सभाएं,” उद्धारकर्ता की तरह सिखाना
शिक्षक परिषद की सभाएं— माता-पिता और नियुक्त शिक्षकों के लिए
माता-पिता और नियुक्त शिक्षकों के लिए प्रत्येक वार्ड को त्रैमासिक रूप से शिक्षक परिषद की सभा आयोजित करनी चाहिए। इन सभाओं में, माता-पिता और अन्य शिक्षक मसीह-समान शिक्षा के सिद्धांतों के बारे में एक साथ परामर्श कर सकते हैं, (देखे सामान्य विवरण पुस्तिका: अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे में सेवा करना, 13.4, 13.5, 17.4, 17.5, सुसमाचार लाइब्रेरी)।
रविवार को 50 मिनट के कक्षा समय के दौरान दोनों प्रकार की शिक्षक परिषद की बैठकें तिमाही में एक बार आयोजित की जाती हैं।
माता-पिता के लिए शिक्षक परिषद सभा
इन सभाओं का संचालन कौन करता है? आमतौर पर, माता-पिता के लिए रविवार विद्यालय परिषद सभाओं का नेतृत्व विद्यालय के अध्यक्षता द्वारा किया जाता है। हालांकि, धर्माध्यक्षता वार्ड के अन्य सदस्यों को विशेष अवसर पर सभाओं का संचालन करने के लिए नियुक्त कर सकता है।
वार्ड परिषद, रविवार विद्यालय की अध्यक्षता की सहायता से, माता-पिता के लिए शिक्षक परिषद सभा का संचालन करती है। वे माता-पिता और परिवारों की ज़रूरतों के बारे में एक साथ परामर्श करते हैं, और वे यह निर्धारित करने के लिए एक साथ काम करते हैं कि कौन से सिद्धांत उनके लिए उपयुक्त हैं। उद्धारकर्ता के तरीके से शिक्षा देना उन आवश्यकताओं को सर्वोत्तम ढंग से पूराकरता हैं।
किसे प्रतिभागिता लेनी चाहिए? वार्ड परिषद निर्धारित करती है कि क्या विशिष्ट माता-पिता को आमंत्रित किया जाए या उन सभी के लिए उपस्थिति खुली रखी जाए जो भाग लेना चाहते हैं।
ये सभाएं कब आयोजित की जानी चाहिए? माता-पिता के लिए शिक्षक परिषद की सभा किसी भी रविवार को आयोजित की जा सकती हैं, जैसा कि वार्ड परिषद द्वारा निर्धारित किया जा सकता है।
शिक्षक परिषद की सभाए नियुक्त शिक्षकों के लिए
इन सभाओं का संचालन कौन करता है? आमतौर पर,रविवार विध्यालय अध्यक्षता का एक सदस्य नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक परिषद की सभा का नेतृत्व करता है। फिर भी, धर्माध्यक्षता वार्ड के अन्य सदस्यों को विशेष अवसर पर सभाओं का संचालन करने के लिए नियुक्त कर सकते है।
वार्ड परिषद, रविवार विद्यालय की अध्यक्षता की सहायता से, नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक परिषद सभा का संचालन करता है। वे माता-पिता और परिवारों की ज़रूरतों के बारे में एक साथ परामर्श करते हैं, और वे यह निर्धारित करने के लिए एक साथ काम करते हैं कि कौन से सिद्धांत उनके लिए उपयुक्त हैं। उद्धारकर्ता के तरीके से शिक्षा देना उन आवश्यकताओं को सर्वोत्तम ढंग से पूरा करता हैं।
किसे प्रतिभागिता लेना चाहिए? वार्ड में कोरम या कक्षा में पढ़ाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षक परिषद की बैठकों में भाग लेना चाहिए। परिषद और संगठन अध्यक्षता सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाता है
ये सभाएं कब आयोजित की जानी चाहिए? शिक्षक रविवार को शिक्षक परिषद की बैठक में भाग लेते हैं, जब वे अपनी नियमित कक्षा नहीं पढ़ा रहे होते हैं।
-
पौरोहित्य परिषद, सहायता संस्था और युवतियों की शिक्षिकाएं स्थानीय मार्गदर्शकों द्वारा निर्धारित पहले या तीसरे रविवार को इनमें शामिल हो सकते हैं।
-
रविवार विद्यालय के शिक्षक इसमें स्थानीय मार्गदर्शकों द्वारा निर्धारित दूसरे या चौथे रविवार को भाग ले सकते हैं।
-
प्राथमिक शिक्षक इसमें वार्ड के प्राथमिक और रविवार विद्यालय के अध्यक्षता द्वारा निर्धारित रविवार को भाग ले सकते हैं। यदि वांछित हो, तो प्राथमिक शिक्षक, बच्चों को सिखाने के के अद्वितीय पहलुओं के बारे में परिषद के अन्य शिक्षकों से अलग से मिल सकते हैं। ऐसा 20-मिनट के गीत गाने के समय के दौरान, रविवार की नियमित सभा के पहले या बाद में, या सप्ताह के किसी दूसरे दिन हो सकता है। प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक से अधिक शिक्षक परिषद की सभाएं त्रैमासिक रूप से आयोजित की जा सकती हैं ताकि वे सभी एक ही सप्ताह में प्राथमिक कक्षाओं से अनुपस्थित न रहें। (टिप्पणी: आवश्यकतानुसार, प्राथमिक अध्यक्षता वैकल्पिक शिक्षकों को नियुक्त कर सकती है, कक्षाओं को एक साथ मिला कर सीखा सकती है, या फिर अन्य व्यवस्थाएं कर सकती हैं, ताकि शिक्षक परिषद सभाओं में भाग ले सकें।)
सभाओ का प्रारूप
शिक्षक परिषद की सभाए - माता-पिता और नियुक्त शिक्षकों के लिए—:इस प्रारूप का पालन करें:
-
साथ मिलकर साझा करें और सलाह दें (लगभग 20 मिनट)।। माता-पिता या शिक्षकों को यह साझा करने के लिए आमंत्रित करें कि किस तरीके से शिक्षण अच्छी तरह से काम करता है क्योंकि वे घर पर या अपनी कक्षाओं में जब सुसमाचार पढ़ाते हैं। वे उन चुनौतियों को भी साझा कर सकते हैं जिनका वे सामना कर रहे हैं या जिन चीजों में वे सुधार करना चाहते हैं।
-
एक साथ सीखें (लगभग 15 मिनट)। माता-पिता या शिक्षकों के साथ उद्धारकर्ता के तरीके से शिक्षा देने के सिद्धांतों में से एक पर चर्चा करें आओ मेरा अनुसरण करो का उपयोग इन चर्चाओं के लिए एक संसाधन के रूप में भी किया जा सकता है।
-
योजना बनाएं और आमंत्रित करें (लगभग 10 मिनट)। माता-पिता या शिक्षकों को यह बताने के लिए आमंत्रित करें कि उन्होंने सभा के दौरान क्या सीखा और वे इसे कैसे लागू करने की योजना बना रहे हैं।