माता-पिता
2. वह आपसे संवाद करना चाहता है


पिता और उसका पुत्र वृक्षों के उपवन में जोसफ स्मिथ को दिखाई दिए थे।

2.

वह आपसे संवाद करना चाहता है

सिद्धांत और अनुबंध 8:2-3

सुसमाचार की पुनर्स्थापना तब शुरू हुई थी जब जोसफ स्मिथ नाम के एक किशोर ने प्रार्थना की, और स्वर्गीय पिता और उसके पुत्र, यीशु मसीह ने उसकी प्रार्थना का उत्तर दिया था। परमेश्वर जीवित भविष्यवक्ताओं के द्वारा अपने गिरजे का मार्गदर्शन करना जारी रखता है। वह पवित्र आत्मा के द्वारा अपने बच्चे, आप से, बात करना चाहता है। पवित्र आत्मा आपसे कैसे बात करती है, इसे पहचानना सीखना सबसे मूल्यवान कौशलों में से एक है जिसे आप प्राप्त कर सकते हैं।

अनंत सच्चाइयां

पवित्र आत्मा आपको स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह की ओर ले जाती है। यह पवित्र आत्मा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। वह आपको पश्चाताप करने और यीशु मसीह का अनुसरण करने के लिए भी प्रेरित करेगा ताकि आप उसके प्रायश्चित की आशीष प्राप्त कर सकें। जब आप पश्चाताप करते हैं, तो पवित्र आत्मा आपको शुद्ध और आपको बदलने में मदद करती है।

पवित्र आत्मा आपके मन और हृदय से बात करती है। पवित्र आत्मा से मिलने वाले संदेश कई तरीकों से आपके मन में आ सकते हैं—प्रेरणादायी विचारों, चेतावनियों, स्पष्ट समझ और आत्मिक यादों के द्वारा। पवित्र आत्मा आपके हृदय से सांत्वना, आत्मविश्वास, शांति, प्रेम, आनंद, विनम्रता, कृतज्ञता और धैर्य जैसी उत्साहवर्धक भावनाओं के माध्यम से बात कर सकती है।

आमंत्रण

“पवित्र आत्मा को ग्रहण करो।” ये शब्द तब कहे गए थे जब आपका मसीह के गिरजे के सदस्य के रूप में पुष्टिकरण किया गया था। आप पवित्र आत्मा को कैसे प्राप्त करते हैं? यीशु मसीह की शिक्षाओं का पालन करके। वह आपकी शक्ति है। उसका अनुसरण करना आपके जीवन में पवित्र आत्मा का आमंत्रण देता है।

अपने स्वर्गीय पिता से प्रार्थना करें। अपने दिल की सारी बात उससे कहें। परमेश्वर ने आपको जो भी अद्भुत आशीषें दी हैं, उनके लिए उसका धन्यवाद करें। अपनी खुशियां, चिंताएं और प्रश्न उससे साझा करें। शांत रहें और उसके उत्तरों को सुनें, जो शांति की भावनाओं, आपके मन में विचारों या कुछ करने की प्रेरणा के रूप में आ सकते हैं।

पवित्र शास्त्रों में परमेश्वर की वाणी सुनें। पवित्र शास्त्र आपके लिए परमेश्वर के वचन हैं! उनसे प्रतिदिन सीखें ताकि आप उसकी वाणी को पहचान सकें और उसके प्रेम को महसूस कर सकें। जो आप पढ़ते हैं, तो मनन करें कि वह आपको क्या सिखाना चाहता है, और अपने मन में उठने वाले विचारों को लिखें। जीवन भर प्रतिदिन पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करने की आदत डालें—विशेषकर मॉरमन की पुस्तक का।

आपको जो आत्मिक प्रेरणाएं प्राप्त हों, उन पर अमल करें। यदि आपके मन में कुछ ऐसा करने का विचार या प्रेरणा आए जिससे किसी को लाभ हो, तो उसे जरूर करें! सभी अच्छी बातें परमेश्वर से प्राप्त होती हैं। अपने स्वर्गीय पिता को दिखाएं कि वह आप पर भरोसा कर सकता है कि आप उससे मिली प्रेरणाओं का अनुसरण करेंगे।

यीशु मसीह

प्रतिज्ञा की गई आशीषें

पवित्र आत्मा आपको सांत्वना देही और मार्गदर्शन करगी। वह सहायक के रूप में जाना जाता है। वह कठिन समय में आपका साथ देगा। वह आपको जानने में मदद करेगा कि क्या कहना या करना है। उसके प्रभाव से आप सच और झूठ के बीच अंतर कर सकते हैं। वह आपको दूसरों में और स्वयं में अच्छाई खोजने में मदद कर सकता है। आत्मा आपको खतरे से सतर्क भी कर सकती है। वह आपको यीशु मसीह की ओर मार्गदर्शन करेगी और पाप से दूर रखेगी।

आप आत्मिक उपहार प्राप्त कर सकते हैं। परमेश्वर अपने बच्चों को अपनी आत्मा के द्वारा अनेक उपहार प्रदान करता है। पवित्र शास्त्रों में बताए कुछ गुणों में प्रकटीकरण, यीशु मसीह में विश्वास, शिक्षा, विवेक और ज्ञान शामिल हैं। प्रार्थना करें और स्वर्गीय पिता से उन आत्मिक उपहारों के बारे में पूछें जो उसने आपको दिए हैं, आप उन्हें कैसे विकसित कर सकते हैं, और वह कैसे चाहता है कि आप उनका उपयोग दूसरों को आशीष देने के लिए करें।

प्रश्न और उत्तर

दूसरे लोगों को मुझसे कहीं अधिक आत्मिक अनुभव क्यों होते हैं? सभी आत्मिक अनुभव चमत्कारिक या नाटकीय नहीं होते हैं। अधिकांश समय, परमेश्वर हमसे हमारे मन में विचारों के माध्यम से या हमारे हृदय में कोमल भावनाओं के माध्यम से बात करता है। ये शांत, धीमी वाणी की प्रेरणाएं होती हैं। हो सकता है कि आप पवित्र आत्मा की उपस्थिति महसूस कर रहे हों, लेकिन अभी तक इसे पहचान न पाए हों। प्रार्थना करते रहें। परमेश्वर के वचन का अध्ययन करते रहें। समय और अभ्यास के साथ, आप आत्मा को विभिन्न तरीकों से पहचानना सीख जाएंगे।

देखें 1 राजा 19:11-12 (परमेश्वर शांत, हल्की वाणी में बोलता है); यूहन्ना 15:26 (आत्मा मसीह की गवाही देती है); मोरोनी 10:3-5 (आत्मा के द्वारा सच्चाई जानो); सिद्धांत और अनुबंध 11:12–13 (आत्मा भलाई करने के लिए मार्गदर्शन करती है); 45:57 (आत्मा को अपना मार्गदर्शक समझो); 46:8-26 (आत्मिक उपहार)।

मंदिर संस्तुति प्रश्न

  • क्या आपको अनंत पिता परमेश्वर, उसके पुत्र, यीशु मसीह और पवित्र आत्मा में विश्वास और उसकी गवाही है?