“परिशिष्ट सी: प्राथमिक के लिए—गायन समय और बच्चों की प्रभु-भोज सभा की प्रस्तुति के लिए निर्देश” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)
“परिशिष्ट सी,” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026
परिशिष्ट सी
प्राथमिक के लिए—गायन समय और बच्चों की प्रभु-भोज सभा की प्रस्तुति के लिए निर्देश
पावन गीत, स्वर्गीय पिता की प्रसन्नता की योजना और यीशु मसीह के सुसमाचार की मूल सच्चाइयों के बारे में जानने में बच्चों की सहायता करने का एक शक्तिशाली साधन है। जब बच्चे सुसमाचारों के नियमों के बारे में गीत गाते हैं, तो पवित्र आत्मा उनकी सच्चाई की गवाही देगी। वचन और संगीत, बच्चों के मस्तिष्क और हृदयों में उनके पूरे जीवन में हमेशा बने रहेंगे।
जब आप सुसमाचार को संगीत के माध्यम से सिखाने की तैयारी करें, तो आत्मा की सहायता मांगें। उन सच्चाइयों की गवाही साझा करें, जिनके बारे में आप गीत गाते हैं। यह देखने में अपने बच्चों की सहायता करें कि वे घर पर और प्राथमिक कक्षाओं में जो सीख और अनुभव कर रहे हैं, उससे संगीत किस तरह से संबंधित है।
प्रभु-भोज सभा की प्रस्तुति के लिए दिशा–निर्देश
धर्माध्यक्ष के दिशा–निर्देशों के साथ, बच्चों की प्रभु-भोज सभा की प्रस्तुति सामान्य रूप से वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान आयोजित की जाती है। प्राथमिक अध्यक्षता और संगीत मार्गदर्शक के रूप में, धर्माध्यक्षता के सलाहकार के साथ कार्य करें, जो प्रस्तुति की योजना बनाने के लिए प्राथमिक की देखरेख करता है।
प्रस्तुति में बच्चों को यह प्रस्तुत करने की अनुमति दी जानी चाहिए कि उन्होंने और उनके परिवारों ने घर पर और प्राथमिक में पुराने नियम से क्या सीखा है, जिसमें वर्ष के दौरान उनके द्वारा गाए गए प्राथमिक गीत भी शामिल हैं। जब आप प्रस्तुति की योजना बनाएं, उन तरीकों के बारे में सोचें, जिनसे समूह को उद्धारकर्ता और उसकी शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिल सके।
ऐसी इकाइयां, जिनमें बच्चों की कम संख्या हो, उन तरीकों पर विचार कर सकती हैं जिनसे परिवार के सदस्य अपने बच्चों के साथ भाग ले सकते हैं। धर्माध्यक्षता का सदस्य, संक्षिप्त टिप्पणी के साथ सभा समाप्त कर सकता है।
जब आप प्रस्तुति तैयार करें, तो नीचे दिए गए दिशा–निर्देश याद रखें:
-
इसके अभ्यास के लिए प्राथमिक कक्षाओं या परिवारों का अनावश्यक समय नहीं लेना चाहिए।
-
प्रभु-भोज सभा के लिए चित्र, वेशभूषा और मीडिया प्रस्तुतियां उपयुक्त नहीं होती हैं।
देखें सामान्य विवरण पुस्तिका: अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे में सेवा करना, 12.2.1.2 सुसमाचार लाइब्रेरी।
गायन के समय के लिए निर्देश
5 मिनट (प्राथमिक अध्यक्षता): प्रारंभिक प्रार्थना, पवित्रशास्त्र या विश्वास के अनुच्छेद और वार्ता
20 मिनट (संगीत मार्गदर्शक): गायन समय
प्राथमिक अध्यक्षता और संगीत मार्गदर्शक प्रत्येक महीने के लिए उन नियमों पर जोर देने के लिए, जिन्हें बच्चे अपनी कक्षाओं और घर पर सीख रहे हैं, गीतों का चयन करते हैं। उन नियमों पर जोर देने वाले गीतों की सूची, इस मार्गदर्शिका में शामिल की गई है।
जब आप बच्चों को गीत सिखाते हैं, तो उन्हें उन कहानियों और सैद्धांतिक नियमों के बारे में जो वे पहले ही सीख चुके हैं, साझा करने के लिए कहें जो गीत सिखाते हैं। बच्चों को गीतों में मिलने वाली सच्चाइयों के बारे में उनके विचार और भावनाएं साझा करने के लिए कहें।
Children’s Songbook प्राथमिक में संगीत का प्राथमिक साधन है। स्तुतिगीत पुस्तक से स्तुतिगीत और फ्रैन्ड पत्रिका के गीत भी उचित होते हैं। आप Hymns—For Home and Church का भी उपयोग कर सकते हैं। प्राथमिक में अन्य संगीत, धर्माध्यक्षता द्वारा स्वीकृत होने चाहिए (सामान्य विवरण पुस्तिका, 12.3.4)।
गायन समय के लिए संगीत
जनवरी
-
“My Heavenly Father Loves Me,” Children’s Songbook, 228–29
-
“I Will Follow God’s Plan,” Children’s Songbook, 164–65
फरवरी
-
“Follow the Prophet,” Children’s Songbook, 110–11
-
“A Child’s Prayer,” Children’s Songbook, 12–13
मार्च
-
“Kindness Begins with Me,” Children’s Songbook, 145
-
“I Need Thee Every Hour,” Hymns, सं. 98
अप्रैल
-
“Gethsemane,” सुसमाचार लाइब्रेरी
-
“Keep the Commandments,” Children’s Songbook, 146
मई
-
“Holy Places,” सुसमाचार लाइब्रेरी
-
“As I Search the Holy Scriptures,” Hymns, नं. 277
जून
-
“I Will Be Valiant,” Children’s Songbook, 162
-
“Love One Another,” Children’s Songbook, 136
जुलाई
-
“Search, Ponder, and Pray,” Children’s Songbook, 109
-
“I Pray in Faith,” Children’s Songbook, 14
अगस्त
-
“Dare to Do Right,” Children’s Songbook, 158
-
“I Feel My Savior’s Love,” Children’s Songbook, 74–75
सितंबर
-
“Teach Me to Walk in the Light,” Children’s Songbook, 177
-
“Love Is Spoken Here,” Children’s Songbook, 190–91
अक्टूबर
-
“Seek the Lord Early,” Children’s Songbook, 108
-
“I Lived in Heaven,” Children’s Songbook, 4
नवंबर
-
“Families Can Be Together Forever,” Children’s Songbook, 188
-
“Choose the Right,” Hymns, नं. 239
दिसंबर
-
“We’ll Bring the World His Truth,” Children’s Songbook, 172–73
-
“The Hearts of the Children,” Children’s Songbook, 92–93
सिद्धांत सिखाने के लिए संगीत का उपयोग करना
गायन समय का उद्देश्य, सुसमाचार की सच्चाइयां सीखने में बच्चों की सहायता करना है। जब आप स्तुतिगीतों और प्राथमिक गीतों में मिलने वाले सुसमाचार के नियम सिखाने के तरीकों की योजना बनाएं, तो निम्नलिखित विचार आपको प्रेरित कर सकते हैं।
संबंधित पवित्रशास्त्रों को पढ़ें। Children’s Songbook और स्तुतिगीत पुस्तक में मिलने वाले कई गीतों के लिए संबंधित पवित्रशास्त्रों के संदर्भ सूचीबद्ध किए गए हैं। इनमें से कुछ अनुच्छेदों को पढ़ने और इस बारे में बात करने में बच्चों की सहायता करें कि पवित्रशास्त्र, गीत से किस तरह संबंधित हैं। आप बोर्ड पर पवित्रशास्त्र के कुछ संदर्भों की सूची बना सकते हैं और प्रत्येक संदर्भ को गीत या गीत के पद से मिलान करने के लिए बच्चों को कह सकते हैं।
रिक्त स्थान भरें। बोर्ड पर गीत का पद लिखें जिसमें कई मुख्य शब्द गायब हों। इसके बाद गीत गाने, उन शब्दों को सुनने के लिए बच्चों से कहें, जो रिक्त स्थान को भरते हैं। जब वे प्रत्येक रिक्त स्थान को भरें, तो यह चर्चा करें कि सुसमाचार के कौन से नियम आप गायब शब्दों से सीखते हैं।
गवाही दें। प्राथमिक गीत में मिलने वाली सुसमाचार सच्चाइयों की संक्षिप्त गवाही बच्चों को दें। यह समझने में बच्चों की मदद करें कि गायन ऐसा तरीका है जिससे वे गवाही दे सकते हैं और आत्मा को महसूस कर सकते हैं।
गवाह के रूप में खड़े हों। बच्चों को बारी–बारी से खड़े होने और साझा करने के लिए कहें कि जिस गीत को वे गा रहे हैं उससे वे क्या सीखते हैं या गीत में सिखाई गई सच्चाइयों के बारे में वे कैसा महसूस करते हैं। उनसे पूछें कि जब वे गीत गाते हैं, तो उन्हें कैसा महसूस होता है और पवित्र आत्मा के प्रभाव की पहचान करने में उनकी सहायता करें।
चित्रों का उपयोग करें। ऐसे चित्र खोजने या बनाने में आपकी सहायता करने के लिए बच्चों से कहें, जो गीत के महत्वपूर्ण शब्दों या वाक्यों से मेल खाते हैं। उन्हें यह साझा करने के लिए कहें कि चित्र, गीत से कैसे संबंधित हैं और गीत हमें क्या सिखाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप गीत “When He Comes Again” (Children’s Songbook, 82–83) सिखा रहे हैं, तो आप पूरे कमरे में ऐसे चित्र लगा सकते हैं, जो गीत के महत्वपूर्ण शब्दों को दर्शाते हैं (जैसे स्वर्गदूत, बर्फ, और तारा)। जब आप गीत को साथ मिलकर गाएं, तो बच्चों से ऐसे चित्र जमा करने और उन्हें सही क्रम में पकड़ने के लिए कहें।
कोई वस्तुनिष्ठ पाठ साझा करें। आप गीत के बारे में चर्चा शुरू करने के लिए किसी वस्तु का भी उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, गीत “My Heavenly Father Loves Me” (Children’s Songbook, 228), गाते समय, आप बच्चों को तरंग, घास, वर्षा और फूलों जैसे चित्र दिखा सकते हैं। इससे इस बात पर चर्चा हो सकती है कि हम अपने चारों ओर स्वर्गीय पिता के प्रेम के चिन्ह कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करने के लिए कहें। गीत में सिखाए गए सिद्धांतों को, इन नियमों से उन्हें मिले अनुभव से जोड़ने में बच्चों की सहायता करें। उदाहरण के लिए, “I Love to See the Temple” (Children’s Songbook, 95) गाने से पहले, यदि बच्चों ने मंदिर देखा है, तो आप उन्हें उनके हाथ उठाने के लिए कह सकते हैं। जब वे गाएं, तो उन्हें इस बारे में सोचने के लिए कहें कि जब वे मंदिर देखते हैं, तो वे कैसा महसूस करते है।
प्रश्न पूछें। जब आप गीत गाएं, तो ऐसे कई प्रश्न हैं, जिन्हें आप पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप बच्चों से पूछ सकते हैं, कि वे गीत के प्रत्येक पद से क्या सीखते हैं। आप उनसे ऐसे प्रश्नों के बारे में सोचने के लिए भी कह सकते हैं, जिनका यह गीत उत्तर देता है। इससे गीत में सिखाई गई सच्चाइयों के बारे में चर्चा शुरू हो सकती है।
हाथ की सामान्य क्रियाओं का उपयोग करें। बच्चों को हाथ की उन सामान्य क्रियाओं को करने के लिए कहें ताकि वे गीत में दिए गए शब्दों और संदेश को याद रख सकें। उदाहरण के लिए, जब आप “Search, Ponder, and Pray” (Children’s Songbook, 109) गाते हैं, तो जब बच्चे पवित्रशास्त्रों में खोज करने के बारे में गाएं, तो आप बच्चों को उनकी आंखों की ओर इशारा करने, जब वे विचार करने के बारे में गाएं, तो आप बच्चों को उनके सिर की ओर इशारा करने और जब वे प्रार्थना करने के बारे में गाएं, तो आप उन्हें अपने हाथों को मोड़ कर रखने के लिए कह सकते हैं।