आओ, मेरा अनुसरण करो
21–27 दिसंबर। “हम इसी की बाट जोहते आए हैं, कि वह हमारा उद्धार करे”: बड़ा दिन


“21–27 दिसंबर। ‘हम इसी की बाट जोहते आए हैं, कि वह हमारा उद्धार करे’: बड़ा दिन” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: पुराना नियम 2026 (2026)

“21–27 दिसंबर। ‘हम इसी की बाट जोहते आए हैं, कि वह हमारा उद्धार करे’” आओ, मेरा अनुसरण करो: पुराना नियम 2026 (2021)

बालक यीशु सोते हुए

क्योंकि हमारे लिए एक बालक उत्पन्न हुआ, साइमन डेवी द्वारा

21–27 दिसंबर: “हम इसी की बाट जोहते आए हैं, कि वह हमारा उद्धार करे”

बड़ा दिन

पुराने नियम में उत्सुक आशा की भावना है। इस तरह, यह थोड़ा बहुत बड़े दिन के समय की तरह है। आदम और हव्वा से लेकर, पुराने नियम के कुलपति, भविष्यवक्ता, कवि और लोग उन बेहतर दिनों की प्रतिक्षा करते थे, जो मसीहा द्वारा नवीकरण और मुक्ति की आशा से भरे थे। और इस्राएलियों को निरंतर इस आशा की आवश्यकता थी—चाहे वे मिस्र या बाबुल के गुलाम थे या अपने पाप या विद्रोह के द्वारा गुलाम बनाए गए थे। इन सब के द्वारा, भविष्यवक्ताओं ने उन्हें याद दिलाया था कि एक मसीहा, मुक्तिदाता, “कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करेगा।” (यशायाह 61:1)।

जब यीशु मसीह का जन्म बेतलेहम में हुआ था, तब इस आशा का एहसास आरंभ हुआ था। इस्राएल के शक्तिशाली बचाने वाले, मुक्तिदाता का जन्म एक अस्तबल की चरनी में हुआ था (देखें लूका 2:7)। लेकिन वह केवल प्राचीन इस्राएलियों का बचाने वाला, मुक्तिदाता नहीं था। वह आपको बचाने आया था—आपके शोक को दूरने के लिए, आपके दुखों को ढोने के लिए, आपके अधर्मों के लिए चोट खाने के लिए, ताकि उसके कोड़े खाने से आप चंगे हो सकें (देखें यशायाह 53:4–5)। यही कारण है कि बड़ा दिन आज भी आनंदपूर्ण आशा से भरा होता है। मसीहा 2,000 साल पहले आया था, और जब भी हम उसे चाहते हैं, वह हमारे जीवन में आता रहता है।

अध्ययन का आइकन

घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार

आध्यात्मिक विद्यालय का आइकन
मैं अपने मुक्तिदाता में आनंदित हूं।

यीशु मसीह द्वारा दुनिया में लाए गए आनंद के कारण बड़े दिन को आनंद के अवसर के रूप में जाना जाता है। उद्धारकर्ता के जन्म से सदियों पहले, पुराने नियम के भविष्यवक्ताओं को भी आनंद महसूस हुआ था जब उन्होंने आने वाले मसीहा की बात की थी। नीचे दिए गए कुछ वाक्यों को पढ़ें, और इस बारे में सोचें कि वे उन लोगों के लिए क्यों अनमोल हैं जो उद्धारकर्ता के प्रचार कार्य की प्रतिक्षा करते थे: भजन 35:9; यशायाह 25:8–9; 44:21–24; 51:11; सपन्याह 3:14–20; मूसा 5:5–11। ये अनुच्छेद आपके लिए अनमोल क्यों हैं? पवित्रशास्त्र के ये अनुच्छे आनंदित रहने के क्या कारण बताते हैं?

Dallin H. Oaks, “Good Tidings of Great Joy” (First Presidency Christmas devotional, Dec. 4, 2022), सुसमाचार लाइब्रेरी; “Joy to the World,” Hymns, सं. 201।

रात में एक चमकता तारा

प्रतीक मुझे यीशु मसीह को याद करने में मदद कर सकते हैं।

बड़े दिन से जुड़ी कई परंपराओं के प्रतीकात्मक अर्थ हो सकते हैं जो हमें मसीह की ओर इशारा करते हैं। जब आपने इस वर्ष पुराने नियम का अध्ययन किया है, तो आपने उद्धारकर्ता के कई प्रतीकों पर ध्यान दिया होगा। कुछ नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं। इन का अध्ययन करने और उनके बारे में आपको जो कुछ भी वे सीखाते हैं, उसे लिखने पर विचार करें।

  • तारा (गिनती 24:17; मत्ती 2:2; प्रकाशितवाक्य 22:16)।

  • चरवाहे (भजन संहिता 23; लूका 15:4–7; यूहन्ना 10:11)

  • मेमना (उत्पत्ति 22:8; निर्गमन 12:5; 1 पतरस 1:18–20)।

  • जल (निर्गमन 17:1–6; यिर्मयाह 2:13; यहेजकेल 47:1–12; यूहन्ना 4:7–14)।

  • चट्टान (1 शमूएल 2:2; 2 शमूएल 22:2–3; भजन 118:22–23; यशायाह 28:16; इफिसियों 2:20)।

  • शाखा (यशायाह 11:1–2; यिर्मयाह 23:5; 33:15)।

  • प्रकाश (भजन 27:1; यशायाह 9:2; 60:19; मीका 7:8; यूहन्ना 8:12)।

यीशु मसीह की गवाही देने वाले पवित्रशास्त्रों में आपको और क्या प्रतीक, मार्ग और वर्णन मिले हैं?

2 नफी 11:4; मुसायाह 3:14–15; मूसा 6:63; Guide to the Scriptures में, “Types or Symbols of Christ” और “Jesus Christ,” (सुसमाचार लाइब्रेरी) भी देखें।

“उसका नाम अद्भुत रखा जाएगा।”

यीशु मसीह को कई अलग–अलग नामों और उपाधियों द्वारा संदर्भ किया जाता है। निम्नलिखित पदों में उपाधियां खोजें: भजन सहिंता 23:1; 83:18; यशायाह 7:14; 9:6; 12:2; 63:16; आमोस 4:13; जकर्याह 14:16; मूसा 7:53। आप अन्य किन शीर्षकों के बारे में सोच सकते हैं? हो सकता है आप यीशु मसीह की उन उपाधियों की सूची बनाने का आनंद लें, जो आप बड़े दिन के स्तुतिगीत में पाते हैं। प्रत्येक उपाधि उसके बारे में आपके सोचने के तरीके को कैसे प्रभावित करता है?

उद्धारकर्ता की कोई उपाधि या भूमिका चुनने पर विचार करें जो आपको आने वाले वर्ष भर उसे याद रखने में मदद करेगी।

क्वेंटिन एल. कुक, “चुनौतीपूर्ण समय में व्यक्तिगत शांति,” लियाहोना, नवं. 2021, 89–92; “Hark! The Herald Angels Sing,” Hymns, सं. 209 भी देखें।

अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और युवाओं की शक्ति के लिए पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।

बच्चों का खंड आइकन

बच्चों को सिखाने के लिए विचार

पुराना नियम मुझे यीशु मसीह के बारे में सिखाता है।

  • आपके और आपके बच्चों के पास बड़े दिन की कुछ सजाने की वस्तुएं हो सकती हैं जिनका उपयोग आप यीशु मसीह के बारे में बातचीत शुरू करने के लिए कर सकते हैं। शायद आप इस बारे में बात कर सकते हैं कि कैसे बड़े दिन का तारा, रोशनी, या कोई उपहार हमें उद्धारकर्ता की याद दिलाता है। फिर आप निम्नलिखित में से एक या अधिक पवित्रशास्त्रों में कुछ ऐसा देख सकते हैं जो यीशु मसीह का प्रतीक हो: उत्पत्ति 22:8; गिनती 24:17; भजन सहिंता 23:1; 27:1। आपके बच्चे पढ़ते समय प्रत्येक पद के साथ जुड़ा कोई चित्र या सजाने की वस्तु पकड़ सकते हैं। यीशु किसी मेमने, तारे, चरवाहे या ज्योति की तरह कैसे है? बड़े दिन के गीत गाने पर विचार करें, जैसे “Stars Were Gleaming” (Children’s Songbook, 37)।

  • आपके बच्चे भी इस रूपरेखा के अंत में चित्र देख सकते हैं जब आप उन के साथ यशायाह 9:6 पढ़ते हैं। अपने बच्चों से कहें कि जब वे वाक्य “बालक उत्पन्न हुआ” सुनें तो वे शिशु यीशु की ओर इशारा करें। अपनी गवाही साझा करें कि पुराने नियम के भविष्यवक्ताओं को पता था कि यीशु का जन्म होगा।

  • जब आप अगले साल नए नियम में यीशु मसीह के जीवन का अध्ययन करने की तैयारी करते हैं, तो अपने बच्चों के साथ इस बात की समीक्षा करने पर विचार करें कि उन्होंने इस वर्ष पुराने नियम में क्या सीखा है। आप इस साधन और किसी भी व्यक्तिगत अध्ययन विवरण की रूपरेखा की समीक्षा कर सकते हैं, ताकि आपको याद रहे कि आपने क्या सीखा है। छोटे बच्चों को पुराने नियम की कहानियां या आओ, मेरा अनुसरण करो में चित्रों के द्वारा मदद मिल सकती है। कौन सी भविष्यवाणियां या कहानियां हमने सुनी? हमने उद्धारकर्ता के बारे में क्या सीखा है?

बड़े दिन की परंपराएं यीशु मसीह का संकेत कर सकती हैं।

  • इस्राएली परिवारों की परंपराएं थी, जैसे पर्व्ब और अन्य भोज, जो उनके हृदयों और मनों को प्रभु की ओर करने के लिए थे (देखें निर्गमन 12)। बड़े दिन के समय में आपके परिवार की क्या परंपराएं हैं जो आपको यीशु मसीह पर ध्यान रखने में मदद करती हैं? आप अपने परिवार के इतिहास से किन परंपराओं के बारे में जानते हैं? आप अपने बच्चों के साथ कुछ परंपराओं पर चर्चा करने पर विचार कर सकते हैं जिन्हें आप शुरू करना चाहते हैं। कुछ विचारों में किसी जरूरतमंद की सेवा करना, कुछ ऐसा चुनना जो आप उद्धारकर्ता को “उपहार” के रूप में देंगे, किसी मित्र को अपने साथ प्रथम अध्यक्षता की बड़ा दिन सभा देखने के लिए कहना (broadcasts.ChurchofJesusChrist.org), अपना स्वयं का बड़े दिन का गीत लिखना, या यीशु मसीह के जन्म के संदेश को साझा करने का एक रचनात्मक तरीका खोजना।

घर में, सीखना और रहना साथ ही होता है। “सुसमाचार को घर में सरलता से सीखा जाता है। यहां जिन लोगों से आप सुसमाचार सीख रहे होते हैं, वे वही लोग हैं जिनके साथ आप इसे जीएंगे—प्रतिदिन। वास्तव में, अधिकांश समय, सुसमाचार को जीने से ही हम सुसमाचार सीखते हैं। इसलिए जब आप घर पर सुसमाचार सीख और सिखा रहे हों, तब आप जो सिखा रहे हैं उसे आप जो कर रहे हैं, उससे जोड़ने के तरीके खोजें। अपने घर में, सुसमाचार को कुछ ऐसा होने दें जिसके द्वारा आप जीने का प्रयास करते हैं, न कि केवल कुछ ऐसा जिसके बारे में आप महज बात करते हैं” (उद्धारकर्ता की तरह सिखाना31)।

यीशु के जन्म का दृश्य

यीशु के जन्म का चित्र, एथन ब्राउन द्वारा

स्वर्गीय पिता ने मुझे मेरा उद्धारकर्ता बनने के लिए अपने पुत्र का उपहार दिया।

  • आप अपने बच्चों को यीशु मसीह के जन्म की श्रद्धा और खुशी महसूस करने में कैसे मदद कर सकते हैं? आप वीडियो देख सकते हैं “The Christ Child: A Nativity Story” (सुसमाचार लाइब्रेरी) या एकसाथ मत्ती 1:18–25; 2:1–12; लूका 1:26–38; 2:1–20 पढ़ सकते हैं। प्रत्येक बच्चा वीडियो या पवित्रशास्त्र वर्णन से एक व्यक्ति को चुन और साझा कर सकता है कि उस व्यक्ति को उद्धारकर्ता के बारे में कैसा लगा। तब आप उसके बारे में अपनी भावनाओं को एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं।

    17:57

    The Christ Child

  • शायद आप और आपके बच्चे उन उपहारों के बारे में बात कर सकते हैं जो आपने पिछले कुछ वर्षों में दिए या प्राप्त किए हैं जो खुशी लेकर आए हैं। इसके बाद आप यशायाह 25:9 पढ़ सकते हैं और इस बारे में बात करें कि आप क्यों खुश हैं कि स्वर्गीय पिता ने हमारे लिए एक उद्धारकर्ता भेजा है। अपने बच्चों को हमारे उद्धारकर्ता के रूप में यीशु मसीह की भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए, उन्हें यशायाह 25:8–9; 53:3–5; और होशे 13:14 पढ़ने के लिए कहे्ं। ये पवित्रशास्त्र हमें क्या सिखाते हैं कि प्रभु हमें कैसे बचाता है?

  • आप मिलकर बड़े दिन के गीत भी गा सकते हैं, जैसे “Away in a Manger” (Children’s Songbook, 42–43) या “O Little Town of Bethlehem” (Hymns, सं. 208)। अपने बच्चों को गीत में ऐसे वाक्य खोजने में मदद करें जो उन्हें यह जानने में मदद करें कि स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह उनसे प्यार करते हैं।

अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।

यीशु के जन्म का दृश्य

यीशु के जन्म का दृश्य, एन. सी. व्येथ द्वारा

प्राथमिक गतिविधि पृष्ठ: पुराना नियम मुझे यीशु के बारे में सिखाता है