Doctrine and Covenants 2025
परिवर्तन हमारा लक्ष्य है


“परिवर्तन हमारा लक्ष्य है,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: सिद्धांत और अनुबंध 2025 (2025)

“परिवर्तन हमारा लक्ष्य है,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: 2025

पुरूष बच्चे को मेमने को खाना खिलाना सिखा रहा है

परिवर्तन हमारा लक्ष्य है

सभी सुसमाचार सीखने और सिखाने का उद्देश्य हमारे परिवर्तन को गहरा और हमें यीशु मसीह के समान बनने में मदद करना है। यही कारण है कि जब हम सुसमाचार का अध्ययन करते हैं, तो ऐसा केवल नई जानकारी प्राप्त करने के लिए नहीं करते; बल्कि हम बिल्कुल “नए जीव” बनना चाहते हैं (2 कुरिन्थियों 5:17)। इसका अर्थ हमारे हृदयों, हमारे विचारों, हमारे कार्यों और हमारी स्वभाव को बदलने में हमारी मदद करने के लिए स्वर्गीय पिता और यीशु मसीह पर भरोसा करना है।

लेकिन जिस प्रकार की सुसमाचार शिक्षा हमारे विश्वास को मजबूत करती और परिवर्तन के चमत्कार की ओर ले जाती है वह एक बार में नहीं होती । इसका प्रभाव कक्षा से कहीं अधिक, किसी व्यक्ति के हृदय और घर में होता है। इसके लिए सुसमाचार को समझने और उसे अपने जीवन में पालन करने के लिए निरंतर और प्रतिदिन प्रयास करने पड़ते हैं। सच्चे ढंग से परिवर्तन के लिए पवित्र आत्मा के प्रभाव की जरूरत होती है।

पवित्र आत्मा सच्चाई तक पहुंचने में हमारा मार्गदर्शन करती और उस सच्चाई की गवाह होती है (देखें यूहन्ना 16:13)। वह हमारे मन को आलोकित करती है, हमारी समझ को जिलाती है और सभी सच्चाइयों के स्रोत, यानी परमेश्वर के प्रकटीकरण से हमारे हृदयों को स्पर्श करती है। पवित्र आत्मा हमारे हृदयों को निर्मल बनाती है। वह हमारे अंदर सच्चाई से जीवन जीने की इच्छा को प्रेरित करती और वह धीरे से हमारे मन में ऐसे करने के तरीके बताती है। वास्तव में, “पवित्र आत्मा … [हमें] सब बातें सिखाएगी” (यूहन्ना 14:26)।

इन्हीं कारणों से, सुसमाचार को जीवन में जीने, सीखने और सिखाने के अपने प्रयासों में, हमें सर्वप्रथम पवित्र आत्मा की संगति को प्राप्त करना चाहिए। इस लक्ष्य को हमारी पसंद को नियंत्रित और हमारे विचारों और कार्यों का मार्गदर्शन करना चाहिए। हमें हर उस बात को अपनाना चाहिए, जो पवित्र आत्मा के प्रभाव को आमंत्रित करती है और हर उस बात को अस्वीकार करना चाहिए, जो उस प्रभाव को दूर करती है—क्योंकि हम जानते हैं कि यदि हम पवित्र आत्मा की उपस्थिति के योग्य बन सके, तो हम स्वर्गीय पिता और उसके पुत्र, यीशु मसीह की उपस्थिति में जीवन जीने के भी योग्य हो सकते हैं।