“2–8 दिसंबर: ‘उन्हें सही मार्ग पर चलाने के लिए।’ मोरोनी 1–6,” आओ, मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिएः मॉरमन की पुस्तक 2024 (2023)
“2-8 दिसंबर। मोरोनी 1–6,” आओ मेरा अनुसरण करो—घर और गिरजे के लिए: 2024 (2023)
मिनर्वा टीचर्ट (1888–1976), मॉरमन के जल में लोगों को बपतिस्मा देते हुए अलमा, 1949–1951, मेसोनाइट पर ऑइल, 35 7/8 x 48 इंच। ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी म्यूजियम ऑफ आर्ट, 1969
2–8 दिसंबर: “उन्हें सही मार्ग पर चलाने के लिए”
मोरोनी 1–6
नफाइयों के बारे अपने पिता के अभिलेख को पूरा और येरेदाइयों के अभिलेख को संक्षिप्त करने के बाद, मोरोनी ने सोचा था कि उसका अभिलेख रखने का काम पूरा हो गया था (देखें मोरोनी 1:1)। दो राष्ट्रों के बारे में कहने के लिए अधिक क्या था जिनका पूरी तरह से विनाश हो गया था? लेकिन मोरोनी ने हमारा समय देखा था (मॉरमन 8:35 देखें), और वह “कुछ और बातें लिखने के लिए प्रेरित हुआ, जो शायद आने वाले कुछ दिनों में मूल्यवान हों” (मोरोनी 1:4)। वह जानता था कि व्यापक स्वधर्मत्याग का समय आ रहा था, जो अपने साथ सामान्य रूप से पौरोहित्य विधियों और धर्म के बारे में भ्रम पैदा कर रहा था। यही कारण हो सकता है कि उसने प्रभु-भोज, बपतिस्मा, पवित्र आत्मा के उपहार को प्रदान करने और साथी विश्वासियों के साथ इकट्ठा होने की आशीषों के बारे में स्पष्ट विवरण दिया था ताकि “उन्हें सही मार्ग पर चलने के लिए, … केवल मसीह के गुणों पर निर्भर होते हुए, जो कि उनके विश्वास का रचयिता और समाप्त करनेवाला था” (मोरोनी 6:4)। इस तरह की बहुमूल्य बातें हमें आभारी होने की वजह देती हैं कि प्रभु ने मोरोनी के जीवन को सुरक्षित किया ताकि वह “कुछ और बातें लिख सके” (मोरोनी 1:4)।
घर और गिरजे में सीखने के लिए विचार
मैं विरोध के बावजूद भी यीशु मसीह का अनुसरण कर सकता हूं।
जब आप मोरोनी 1 पढ़ते हैं, तो आपको मोरोनी की प्रभु के प्रति आस्था और उसकी नियुक्ति के बारे में क्या प्रेरित करता है? वे कुछ तरीके कौन से हैं, जिनमें कोई व्यक्ति “मसीह को अस्वीकार कर सकता है”? (मोरोनी 1:2–3)। विचार करें कि आप यीशु मसीह के प्रति विश्वासी कैसे बन सकते हैं, भले ही जब आपको परेशानियों और विरोध का सामना करना पड़ता है।
प्रभु की आज्ञाओं के अनुसार पौरोहित्य विधियों को आवश्यक रूप से प्रदान किया जाना चाहिए।
इन अध्यायों को लिखते समय मोरोनी अपनी जान बचाने का प्रयाय कर रहा था। वह विधियों को संपन्न करने जैसे विवरणों के बारे में लिखने का कष्ट क्यों उठा रहा था? जब आप मोरोनी 2-6 पढ़ें, तो इस पर मनन करें। आपको क्यों लगता है कि ये विवरण प्रभु के लिए महत्वपूर्ण हैं? यहां कुछ प्रश्न दिए गए हैं जो आपके अध्ययन का मार्गदर्शन कर सकते हैं:
-
पुष्टिकरण (मोरोनी 2; 6:4)।मोरोनी 2:2 में उद्धारकर्ता के निर्देश आपको पुष्टिकरण की विधियों के बारे में क्या सिखाते हैं? आप “प्रभावित होने और पवित्र आत्मा के सामर्थ्य द्वारा स्वच्छ किये जाने” के अर्थ का वर्णन कैसे करेंगे? (मोरोनी 6:4)।
-
पौरोहित्य विधि (मोरोनी 3)।आप इस अध्याय में क्या पाते हैं जो किसी को पौरोहित्य के लिए नियुक्त किए जाने में मदद कर सकता है? आप ऐसा क्या पाते हैं जिससे किसी व्यक्ति को विधि संपन्न करने के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी?
-
प्रभु-भोज (मोरोनी 4–5; 6:6)।आप प्रभु-भोज को अपने सप्ताह की आत्मिक विशेषता बनाने के लिए क्या कर सकते हैं?
-
बपतिस्मा (मोरोनी 6:1–3)।आप बपतिस्मा की योग्यताएं पूरी करते रहने के लिए क्या कर रहे हैं?
यीशु ने सिखाया था कि विधियों को कैसे संपन्न किया जाना चाहिए।
आपने जो कुछ भी सीखा है, उसके आधार पर, आप इन विधियों के बारे में अपने सोचने, इसमें भाग लेने या दूसरों को तैयार करने के तरीकों में कैसे बदलाव करोगे?
यह भी देखें सिद्धांत और अनुबंध 84:20।
भूमिका-अदा करना। आप जो सीख रहे हैं, उसे याद रखने का एक बढ़िया तरीका अन्य लोगों को उसका वर्णन करना है। उदाहरण के लिए, इस तरह की भूमिका निभाने वाली परिस्थितियों को करें: मित्र इस बारे में सुनिश्चित नहीं है कि वह बपतिस्मा के लिए तैयार है या नहीं। आप उसकी सहायता करने के लिए मोरोनी 6 का उपयोग कैसे करेंगे?
प्रभु-भोज लेने से मुझे यीशु मसीह के निकट जाने में सहायता मिलती है।
हो सकता है कि आपने प्रभु-भोज की प्रार्थनाएं कई बार सुनी हों, लेकिन आपने यह ध्यानपूर्वक कितनी बार विचार किया है कि उन शब्दों का क्या अर्थ है? हो सकता है कि आप अपनी याददाश्त से दोनों प्रभु-भोज प्रार्थनाएं लिख सकें। इसके बाद आपने जो लिखा, उसकी तुलना मोरोनी 4:3 और 5:2 से करें। क्या आपने इन प्रार्थनाओं के बारे में कुछ ध्यान दिया जिस पर आपने पहले ध्यान नहीं दिया था?
अपने अध्ययन में प्रभु-भोज के स्तुतिगीतों को शामिल करने पर विचार करें, जैसे “In Memory of the Crucified” (स्तुतिगीत, नं. 190)।
यीशु मसीह के शिष्य एक-दूसरे की आत्माओं का ध्यान रखते हैं।
मसीह का अनुसरण करना व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन साथी विश्वासी हमें “सही मार्ग पर चलने” में मदद कर सकते हैं (मोरोनी 6:4–5)। मोरोनी के समय में मसीह के सदस्यों ने एक दूसरे को सशक्त बनाने के लिए क्या किया? जब आप मोरोनी 6:4–9 पढ़ते हैं, तो अपनी “गिनती मसीह के गिरजे के लोगों में” होने से मिलने वाली आशीषों पर मनन करें (मोरोनी 6:4)।
आप ऐसे लोगों के बारे में भी सोच सकते हैं, जो आपके वार्ड या शाखा में शामिल होते हैं। क्या कोई ऐसा है, जिसे आपके प्रेम की विशेष आवश्यकता हो—शायद कोई ऐसा व्यक्ति, जो नया हो या हाल ही में वापस लौटा हो? आप गिरजे में उनके अनुभवों को उस तरह का कैसे बना सकते हैं, जिसका वर्णन मोरोनी ने किया था? (विचारों के लिए, देखें My Covenant Path या “Strengthening New Members” गॉस्पल लाइब्रेरी के वीडियो)। आपको अध्यक्ष डेलिन एच. ओक्स के संदेश का खंड I “The Need for a Church” (लियाहोना, नवं. 2021, 24–25) में भी कुछ प्रेरणा मिल सकती है।
जब आप “परमेश्वर के अच्छे वचनों से पोषित” (मोरोनी 6:4) के अर्थ पर मनन करते हैं, तो इससे उस पोषण के बारे में सोचने में मदद मिलती है, जिसकी जरूरत किसी बीज या बच्चे को होती है—और अगर इसे अनदेखा किया जाता है, तो क्या होता है। इस बारे में विचारों के लिए मोरोनी 6:4–9 खोजें कि आप दूसरों को आत्मिक रूप से “पोषित” करने में कैसे मदद कर सकते हैं। साथी शिष्यों ने आपका पोषण करने में कैसे सहायता की है?
“मसीह के गिरजे के लोगों के बीच गिने जाना” और गिरजे की सभाओं में “अक्सर एकसाथ मिलना” हर व्यक्ति के लिए स्वाभाविक तौर पर महत्वपूर्ण क्यों है। आप इसका वर्णन कैसे करेंगे कि आप यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य होने के लिए आभारी क्यों है? (अध्यक्ष ओक्स के संदेश “The Need for a Church” के अन्य खंडों को देखें)।
अधिक विचारों के लिए, लियाहोना और For the Strength of Youth पत्रिकाओं के इस महीने के अंक देखें।
बच्चों को सिखाने के लिए विचार
पवित्र आत्मा एक पवित्र उपहार है।
-
पवित्र आत्मा या आत्मा का उल्लेख मोरोनी 2–6 में कई बार आया है। हो सकता है कि आप अपने बच्चों से हर उस पद को खोजने के लिए कह सकते हैं जो उसका उल्लेख करता है, साथ ही उन पदों को पढ़ने और उन्होने उसमें पवित्र आत्मा के बारे में जो सीखा है उसे सूचीबद्ध करने के लिए भी कह सकते हैं। जब आप आत्मा के प्रभाव को महसूस करते हैं तो आप एक दूसरे के साथ अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं।
मैं प्रभु-भोज यह दिखाने के लिए लेता हूं कि मैं हमेशा यीशु मसीह को याद रखूंगा।
-
अपने बच्चों के साथ प्रभु-भोज प्रार्थनाओं को पढ़ने से इस बात पर चर्चा हो सकती है कि प्रभु-भोज के साथ और अधिक सार्थक अनुभव कैसे प्राप्त करें। इससे उन्हें यह कल्पना करने में सहायता मिल सकती है कि कोई मित्र पहली बार प्रभु-भोज की सभा में आ रहा है। हम अपने मित्र को कैसे बताएंगे कि प्रभु-भोज क्या है और यह पावन क्यों है? अपने बच्चों को उनके विवरण में मोरोनी 4 या 5 से किसी चीज का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। छोटे बच्चे इस सप्ताह के गतिविधि पृष्ठ या Gospel Art Book, नं. 108 का उपयोग कर सकते हैं।
-
कोई ऐसा गीत, साथ मिलकर गाने पर विचार करें, जिससे आपके बच्चों को उद्धारकर्ता के बारे में सोचने में सहायता मिले (जैसे “Reverently, Quietly,” Children’s Songbook, 26)। आप प्रभु-भोज के दौरान सम्मान पूर्वक बैठने का अभ्यास भी कर सकते हैं।
मैं बपतिस्मा लेने की तैयारी कर सकता हूं।
-
बपतिस्मा कौन ले सकता है? मोरोनी 6:1–3 में इस प्रश्न के उत्तर खोजने में अपने बच्चों की सहायता करें। “टूटा हृदय और पश्चातापी आत्मा” होने का क्या अर्थ होता है? (मोरोनी 6:2)। यह हमें बपतिस्मा लेने के लिए तैयार होने में कैसे मदद करता है? अपने बच्चों को यह बताने पर विचार करें कि आपने बपतिस्मा लेने की तैयारी कैसे की थी।
हम प्रभु-भोज लेने और एक दूसरे की सहायता करने के लिए गिरजे में जाते हैं।
-
क्या आपके बच्चे जानते हैं कि आपको गिरजे में जाना क्यों पसंद है? मोरोनी 6:4–6, 9 को पढ़ने से आपको साथ मिलकर उन कुछ कार्यों पर चर्चा करने का अवसर मिल सकता है जो हम गिरजे में करते हैं। हो सकता है कि वे इन कार्यों को करते हुए खुद के चित्र बना सकें (जैसे प्रार्थना करना, सिखाना, गाना और प्रभु-भोज लेना)।
-
मोरोनी 6:4 को साथ मिलकर पढ़ने के बाद, आप और आपके बच्चे पोषित करने वाले भोजन के चित्रों या उदाहरणों को देख सकते हैं और हमारे शरीरों को पोषण देने की तुलना “परमेश्वर के अच्छे वचनों द्वारा पोषित होने” से कर सकते हैं। आप “Children Sharing the Gospel” (गॉस्पल लाइब्रेरी) वीडियो भी देख सकते हैं।
अधिक विचारों के लिए, फ्रैन्ड पत्रिका का इस महीने का अंक देखें।
गुफा में मोरोनी, जॉर्ज कोको द्वारा