“पृथ्वी के सभी परिवारों को आशीषें,” लियाहोना, मार्च 2026।
मासिक लियाहोना संदेश, मार्च 2026
पृथ्वी के सभी परिवारोंको आशीषेंl
अगर हम परिवारों के लिए अपने स्वर्गीय पिता की योजना का पालन करते हैं और उसे सांझा करते हैं, तब वह हमारे साथ रहेंगा, हमें सहारा देंगा, और उसके पास वापस जाने की हमारी यात्रा में हमारे साथ शामिल होंगा।
बेतल में याकूब का सपना ,जे. केन स्पेंसर द्वारा
हाल ही में, बहन उच्टडॉर्फ और मैं अपने एक परपोते के बपतिस्मा में शामिल हुए। जब हमने कई पीढ़ियों को खुशी-खुशी इस कार्यक्रम को मनाते देखा, तब हमें अपने स्वर्गीय पिता के प्रति उसके बच्चों के लिए उद्धार की योजना के लिए गहरा आभार महसूस हुआ। हमने महसूस किया कि शुरुआत से ही उसके लिए परिवार और पवित्र समझौते कितने महत्वपूर्ण रहे हैं।
यह अहमियत पुराने नियम में विश्वासी याकूब की कहानी में देखी जा सकती है, जिसने पत्नी ढूंढने, अनुबंध के तहत शादी करने और परिवार बसाने के लिए एक लंबी और मुश्किल यात्रा की थी। एक शाम, याकूब रात को आराम करने के लिए रुका, लेकिन उसे तकिए के लिए सिर्फ पत्थर मिले। वह जरूर बहुत थका हुआ होगा और वह सो गया—और उसे सपना भी आया।
पवित्र विवाह और परिवार के अपने नेक लक्ष्यों को मन में रखते हुए, याकूब ने धरती पर “एक सीढ़ी देखी, जिसका ऊपरी सिरा स्वर्ग तक पहुंच रहा था: और देखो, परमेश्वर के स्वर्गदूत उस पर चढ़ और उतर रहे थे।“
“और यहोवा उसके ऊपर खड़ा होकर कहता है, “मैं यहोवा, तेरे दादा अब्राहम का परमेश्वर और इसहाक का भी परमेश्वर हूं” (उत्पत्ति 28:12–13).।
तब प्रभु ने याकूब से कुछ जरूरी अनुबंध का वादा किया—ये वही वादे थे जो उसने याकूब के पिता, इसहाक, और उसके दादा, अब्राहम से भी किए थे, जिनमें ये शामिल थे:
-
वादा किया गया कि याकूब “एक बहुत से वंशो“ का पिता बनेंगा(उत्पत्ति 28:3; पद्य14भी देखें)।
-
याकूब की संतान के लिए जमीन का वादा (देखें उत्पत्ति 28:4, 13)।
-
वादा किया गया कि याकूब और उसके वंश के जरिए पृथ्वी के सब परिवार आशीषित होंगे” (उत्पत्ति 28:1428:14; ज़ोर दिया गया)।
याकूब का अनुभव इतना पवित्र था कि उसने घोषणा की: “निश्चित ही प्रभु इस जगह पर हैं।…” यह और कुछ नहीं बल्कि परमेश्वर का घर है, और यह स्वर्ग का द्वार है” ( (उत्पत्ति 28:16–17)। और इसलिए, याकूब ने उस जगह का नाम बेथेलरखा, जिसका मतलब है “परमेश्वर का घर” (उत्पत्ति 28:1928:19, फुटनोट a)।
याकूब के सपने में दिए गए वादों को पूरा करने के लिए याकूब को असल जिंदगी में कुछ प्रतीकात्मक चढ़ाई करनी पड़ी। अंतिम दिनों के संतो के रूप में, याकूब के सपने, प्रभु के अनुबंधों और प्रभु के घर के बीच संबंध देखना मुश्किल नहीं है। मंदिर बहुत हद तक उस सीढ़ी जैसे होते हैं जिसे याकूब ने देखा था। प्रभु के घर की शिक्षाएं, विधियां और अनुबंध स्वर्ग और पृथ्वी को जोड़ते हैं। इन अनुबधों की तुलना सीढ़ी के पायदानों से की जा सकती है जो हमें प्रभु के करीब लाते हैं। और, पवित्र मंदिरों में हम जो पवित्र सेवा करते हैं, उसके जरिए हम “धरती के सभी परिवारों“ को आशीषें दे रहे हैं —बीते हुए, वर्तमान और भविष्य के परिवारों को।
“क्या शानदार खोज है!“
एल्डर ब्रूस सी. हैफेन, जो सेवेंटी के एक एमेरिटस सदस्य हैं, को एक बार एक नेशनल न्यूज़ मैगज़ीन के एडिटर का फ़ोन आया। संपादक हाल ही में आई किताब के बारे में बात करना चाहते थे, जिसमें अलग-अलग धर्मों में स्वर्ग के बारे में मान्यताओं के इतिहास के बारे में बताया गया था।
एल्डर हाफेन ने लिखा, “लेखकों ने पाया कि लोगों में स्वर्ग—और स्वर्ग में परिवारों के लिए व्यापक भूख है।“ लेकिन जहां ज़्यादातर लोग अभी भी मौत के बाद जिंदगी , अनंत प्रेम और स्वर्ग में परिवार के मिलन पर विश्वास करते थे, वहीं “ज्यादातर ईसाई गिरजे इस अंदरूनी भूख का बहुत कम जवाब देते हैं“—सिर्फ़ एक को छोड़कर: अंतिम दिनों के संतो का यीशु मसीह का गिरजा।
उद्धारकर्ता के पुनः स्थापित किये गए गिरजे में, हमारे पास पवित्र मंदिर हैं। हमारे पास अनंत विवाह है, जिसमें मुहरबंधी का अधिकार है जो शारीरिक मृत्यु के बाद भी आशीषें देता है। हमें पिता और पुत्र की उपस्थिति में अपने प्रियजनों के साथ एक अनंत भविष्य का वादा मिला है। इन सब बातों को देखते हुए, लेखकों ने यह निष्कर्ष निकाला कि अंतिम दिनों के संतो की स्वर्ग की अवधारणा सबसे ज्यादा पूरी है—और, मैं इसमें यह भी जोड़ूंगा कि यह सबसे ज्यादा खुशहाल भी है।
“क्या शानदार खोज है!“ एल्डर हाफेन ने देखा। “आज ज्यादातर लोग अनंत परिवारों की चाह रखते हैं, और [यीशु मसीह का पुनः स्थापित किया गया सुसमाचार] इस चाह को किसी भी दूसरे विचारों [या धार्मिक मान्यताओं] से बेहतर तरीके से पूरा करता है।“ मेरी इच्छा है की काश ये पूरा संसार हमारे बच्चों को यह खुशखबरी गीत गाते हुए सुन पाता : ‘परिवार हमेशा अनंत तक साथ रह सकते हैं।’”
परिवार सिर्फ एक सुविधाजनक सामाजिक व्यवस्था नहीं हैं। वे स्वर्ग का अनंत स्वरूप हैं। वे “उसकी सन्तानो के अनन्त भाग्य के लिए निर्माता की योजना में केंद्रीय है।” जैसा कि अध्यक्ष रसेल एम. नेल्सन (1924–2025) ने हमें सिखाया: “[प्रभु] ने पृथ्वी को इसलिए बनाया ताकि हम शारीरिक शरीर प्राप्त कर सकें और परिवार बना सकें। उसने परिवारों को ऊंचा उठाने के लिए अपने गिरजे की स्थापना की। वह मंदिर इसलिए बनवाता हैं ताकि परिवार हमेशा साथ रह सकें।”
लेकिन मजबूत परिवारों में हमारी दिलचस्पी सिर्फ़ अनंत नियति के बारे में नहीं है। हमारे सांसारिक सुख में भी परिवार एक जरुरी भूमिका निभाता है। हमारा स्वर्गीय पिता, जो पूरी तरह जानता हैं कि अभी और अनंत के लिए खुशी किस चीज से मिलती है, वो अपने बच्चों को परिवारों में भेजता हैं —भले ही वे परिवार अपूर्ण हों —और हमें मजबूत परिवार बनाने और उनका पालन-पोषण करने के लिए आमंत्रित करता हैं। बेशक “विकलांगता, मृत्यु या अन्य परिस्थितियों के अनुसार व्यक्तिगत अनुकलन की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन पति और पत्नी, पिता और माता की जरुरत, परमेश्वर द्वारा नियुक्त की गई जिम्मेदारियों की जगह कोई नहीं ले सकता।
“जैविक रूप से , जुड़े हुए, दो-माता-पिता वाले परिवार“ पर अनुसंधान से लगातार यह पता चलता है कि “प्रेम और स्नेह के गहरे बंधन“ बनाए रखने के लिए परिवार बहुत जरूरी है। यह “स्थिर, अच्छी तरह से ढले हुए और सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तियों के लिए प्राथमिक ऊर्जानियंत्रक है।“
परिवार के मेहनती रक्षक
बेशक, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि परमेश्वर की योजना के लिए इस जरूरी चीज का विरोध होगा। शैतान कभी भी परिवार के लिए अच्छा नहीं रहा है, और उसके प्रयास और भी ज्यादा जरूरी होते जा रहे हैं “क्योंकि वह जानता है कि उसके पास बहुत कम समय बचा है“(प्रकाशितवाक्य 12:12)। जैसा कि अध्यक्ष एम. रसेल बैलार्ड (1928–2023), बारह प्रेरितों की परिषद् के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा है, “शैतान जानता है कि प्रभु के काम में रुकावट डालने का सबसे पक्का और असरदार तरीका परिवार की प्रभावशीलता और घर की पवित्रता को कम करना है।”
परमेश्वर के अनंत परिवार, उसके बच्चों के लिए उसकी योजना, और पारिवारिक रिश्तों के अनंत महत्व के बारे में जो हम जानते हैं, उसे देखते हुए, हमें दुनिया में परिवार के सबसे मेहनती रक्षकों में से एक होना चाहिए।
हम इसे कैसे करते हैं?
अध्यक्ष डैलिन एच. ओक्स ने यह सलाह दी है : “परिवार की घोषणा … उन सुसमाचार की सच्चाइयों पर प्रभु का फिर से जोर देना है जिनकी हमें परिवार के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरत है।”
अपनी पर्सनल जिंदगी में, हम “छोटी और आसान चीजें“ (अलमा 37:6) कर सकते हैं जो पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करती हैं। इसमें परिवार की घोषणा में बताए गए सफल परिवारों और शादियों के सिद्धांतों का अनुसरण करना शामिल है: “विश्वास, प्रार्थना, पश्चाताप, माफी, सम्मान, प्रेम, दया, कार्य, और अच्छी मनोरंजक गतिविधियां।” हमारी अभी के परिवार की हालत कैसी भी हो, हम अपने कामों से दिखा सकते हैं कि पारिवारिक रिश्ते हमारे लिए हमेशा जरूरी हैं।
अपने समुदायों में “जिम्मेदार नागरिक” के तौर पर, हम “परिवार को बनाए रखने और मजबूत बनाने के लिए बनाए गए उपायों को बढ़ावा दे सकते हैं।”
हम प्रभु के अंतिम दिनों के अनुबंधित के लोग हैं। हम इब्राहीम, इसहाक और याकूब से किए गए प्रतिज्ञा के वारिस हैं—ये वादे परिवारों से जुड़े हैं। ये वादे “पृथ्वी के सभी परिवारों” को आशीषें देने के पवित्र नियुक्ति के साथ आते हैं। और ऐसा करने का एक जरूरी तरीका है कि हम इस अनंत सच्चाई को जिएं, उसका बचाव करें और उसे सांझा करें कि “परिवार परमेश्वर का बनाया हुआ है” और “पवित्र मंदिरों में मिलने वाले नियम और वादे लोगों के लिए परमेश्वर के पास लौटना और परिवारों का हमेशा के लिए एक होना मुमकिन बनाते हैं।”
“मैं तुम्हारे साथ हूं”
जब बहन उचडॉर्फ और मैं अपने परिवार के सदस्यों को हमारे प्रिय, अनंत स्वर्गीय पिता के साथ पवित्र वादे करते हुए देखते हैं, तो हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भर जाता है। हम न केवल अपने बच्चों और उनके बच्चों में बल्कि अपने माता-पिता और उनके माता-पिता में भी खुश होते हैं। हम बहुत प्रेम से सोचते हैं कि कैसे सुसमाचार केअनुबंध हमें पीढ़ियों तक एक करते हैं। यह एक ऐसा अनुभव है जैसे “पृथ्वी पर एक सीढ़ी खड़ी की गई है, … उसका ऊपरी हिस्सा स्वर्ग तक पहुंचता है: और देखो परमेश्वर के दूत उस पर चढ़ते और उतरते हैं” (उत्पत्ति 28:12)।
प्रभु ने याकूब को सपने में जो आशीषें देने का वादा किया था, वह उसके सभी बच्चों तक पहुंचता है —जिसमें आप और मैं भी शामिल हैं। जैसे प्रभु ने याकूब के लिए किया, वैसे ही वह हमें “हमारे संकट के दिन” (उत्पत्ति 35:3) उत्तर देगा यदि हम उसे चुनें।
प्रभु ने कहा, “देख, मैं तेरे साथ हूं, और जहां कहीं तू जाएगा वहां तेरी रक्षा करूंगा, क्योंकि मैं तुझे नहीं छोडूंगा” (उत्पत्ति 28:15)।
याकूब की तरह, हम सभी को भी जंगल पार करना है। कभी-कभी वादा की गई आशीषें बहुत दूर लगती है। जब गंभीर समस्याएं या चुनौतियां आती हैं, तब हम प्रभु के प्रेम पर सवाल उठाते हैं। हमें यह भी लग सकता है कि परमेश्वर ने हमें छोड़ दिया है। शिष्य के रूप में और हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद, हमें लग सकता है कि हमें वह आशीषें नहीं मिल रही है जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे।
भाइयों और बहनों, प्रिय दोस्तों, अनुबंध का रास्ता खुशी का रास्ता है, हालांकि कभी-कभी यह आंसुओं से भीगा हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपकी जिंदगी में खुशी की योजना के कुछ हिस्से अभी पूरे नहीं हुए हैं, तो भरोसा रखें कि परमेश्वर आपका ध्यान रख रहा हैं और अपनी समझ के हिसाब से, सही समय पर आपको आशीषें देंगा।
यीशु मसीह और उसके वादों में विश्वास हमें पीछे नहीं, बल्कि आगे देखने के लिए प्रेरित करता है। उसकी वजह से, हमारे भविष्य को अतीत में हुई किसी भी चीज या अभी हमारी नजर में रुकावट डालने वाली किसी भी चीज से बंधे रहने की जरूरत नहीं है। हां, हम सभी किसी न किसी तरह से घायल हैं या होंगे। लेकिन हम महान चंगाई देने वाले में विश्वास करते हैं। हम उस पर—इतना भरोसा करते हैं, वास्तव में, कि हम उसके वादों को अपनाते हैं, और उनके प्रति पूरी तरह “आनंदित” रहते हैं, तब भी जब वे अभी भी “दूर” हैं (इब्रानियों 11:13)।
अध्यक्ष नेल्सन ने कहा, “हम सभी को याद दिलाया जाए कि प्रभु के अपने तरीके और समय में, उसके विश्वासी संतों की किसी आशीष को नहीं रोका जाएगा। प्रभु प्रत्येक व्यक्ति की हार्दिक इच्छा के साथ-साथ कर्म के अनुसार न्याय और पुरस्कृत करेगा।”
मैं वादा करता हूं कि जब हम परिवारों के लिए अपने स्वर्गीय पिता की योजना को मानेंगे और उसे सांझा करेंगे, तो वह हमारे साथ रहेगा, हमें सहारा देंगा, और हमारी यात्रा में हमारे साथ होंगा। वह हमें कभी अकेला नहीं छोड़ेगा, खासकर तब जब हम पर या हमारे अपनों पर मुश्किलें आएं। वह हमें ले जाएगा, ऊपर उठाएगा, और अपने साथ, अपने पुत्र यीशु मसीह के साथ, और हमारे परिवारों के साथ—अनंत के लिए—आनन्द से परिपूर्ण प्रतिज्ञात देश में ले जाएगा।
© 2026 Intellectual Reserve, Inc. द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित। संयुक्त राज्य अमेरिका में छपी। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। मासिक लियाहोना संदेश, मार्च 2026का अनुवाद। Hindi. 19937 294