“ईश्वरीय स्वभाव के सहभागी,” लियाहोना, जनवरी 2026।
मासिक लियाहोना संदेश, जनवरी 2026
ईश्वरीय स्वभाव के भागीदार
(2 पतरस 1:4)
मुक्ति की योजना का ज्ञान हमें कीमती दृष्टिकोण देता है, हमारी खुशियों को बढ़ाता है, और हमें हमारी चुनौतियों और मुश्किलों से बाहर आने के लिए मजबूत बनाता है।
मसीह ने दो शिष्यों को बुलाया, गैरी ई. स्मिथ द्वारा
प्रेरित पतरस हमें याद दिलाता हैं कि यीशु मसीह के चेलों के लिए, उसकी “दिव्य शक्ति ने हमें वे सभी कुछ दिया हैं जो जीवन और ईश्वरत्वके लिए जरूरी हैं, उस परमेश्वर के ज्ञान के द्वारा जिसने हमें महिमा और सद्गुण के लिए बुलाया है:
“जिसके द्वारा हमें बहुत बड़ी और कीमती प्रतिज्ञाएंदी गई हैं: ताकि इनके द्वारा तुम ईश्वरीय स्वभाव के सहभागी बन सको” (2 पतरस 1:3–4; जोर दिया गया)।
स्वर्गीय पिता की योजना में बहुत बड़ी और कीमती सच्चाइयों और प्रतिज्ञा के बारे में बताया गया है जो हमारी अनंत पहचान और उद्देश्य को परिभाषित करते हैं।
जैसा कि परिवार: संसार के लिए एक घोषणा में बताया गया है:
“सभी मनुष्य—नर और नारी—परमेश्वर की छवि में रचें गए हैं । प्रत्येक स्वर्गीय माता-पिता का एक प्रिय आत्मिक पुत्र या पुत्री है, और, प्रत्येक के पास एक दिव्य प्रकृति और नियति है ।”.
“नश्वर-पूर्व संसार में, परमेश्वर के आत्मिक पुत्र या पुत्रियां परमेश्वर को अपना अनंत पिता मानते और उसकी आराधना करते थे और उसकी योजना को स्वीकार किया था जिसके द्वारा उसके संतान एक संसारिक शरीर प्राप्त कर सकते थे और परिपूर्णता की ओर प्रगति करने के लिए सांसारिक अनुभव प्राप्त कर सकते थे और अंततः अनंत जीवन के वारिस के रूप में अपनी दिव्य नियति का प्राप्त कर सकते थे।”
स्वर्गीय पिता अपने बच्चों से प्रतिज्ञा करता हैं कि अगर वे उसकी योजना के नियमों और उसके प्रिय पुत्र के उदाहरण को मानेंगे, आज्ञाओं का पालन करेंगे, और अंत तक विश्वास में बने रहेंगे, तो उन्हें “ अनंत जीवन की प्राप्ति होंगी, जोकि परमेश्वर के सभी उपहारों में सर्वोत्तम उपहार है” (सिद्धांत और अनुबंध 14:7)।
परमेश्वर का कार्य उसके बच्चों की उन्नति और अनंत जीवन पर केंद्रित है। उसकी योजना का हर पहलू उसके पुत्र या पुत्रियां को आशीषें देने के लिए बनाया गया है क्योंकि “आत्माओं का मूल्य [उसकी] दृष्टि में महान है“ (सिद्धांत और अनुबंध 18:10)।
पिता की योजना
पृथ्वी-पूर्व जीवन परिषद् में, स्वर्गीय पिता ने अपने आत्मिक संतानों को उनकी अनंत उन्नति और खुशी के लिए अपनी योजना को बताया।
“हम पृथ्वी बनाएंगे जिस पर ये निवास कर सकें;
“और हम उन्हें इनके द्वारा साबित करने देंगे, यह देखने के लिये कि वे उन सब कार्यों को करते हैं जिसकी प्रभु उनका परमेश्वर उन्हें आज्ञा देता है;
“और वह जो अपनी प्रथम अवस्था को कायम रखते हैं अतिरिक्त प्राप्त करेंगे; और वे जो अपनी प्रथम अवस्था को कायम नहीं रखेंगे वे उनके साथ उस महिमा को प्राप्त नहीं करेंगे जो अपनी प्रथम अवस्था को कायम रखते हैं; और वे जो अपनी द्वितीय अवस्था को कायम रखते हैं उनके सिरों पर महिमा सदा सदा के लिये बनी रहेगी।
“तब प्रभु ने कहा, मैं किसे भेजूं? और एक ने मनुष्य के पुत्र के समान उत्तर दिया, कि मैं यहां हूं, मुझे भेजो। और दूसरे ने उत्तर दिया, मैं यहां हूं, मुझे भेजो। और प्रभु ने कहा: मैं पहले को भेजूंगा।
“और दूसरे को क्रोध आया, और अपनी प्रथम अवस्था को कायम न रखा, उस दिन, बहुत से उसके पीछे हो गए” (अब्राहम 3:24–28)।
ध्यान दें कि पृथ्वी-पूर्व जीवन परिषद में केवल एक योजना प्रस्तुत की गई थी—पिता की योजना । हमारे स्वर्गीय पिता ने यह सवाल नहीं पूछा, “हम क्या करेंगे?” उन्होंने कोई जवाब नहीं मांगा, कोई सुझाव, या कोई प्रस्ताव नहीं मांगा। बल्कि, उसने अपनी योजना के मूल तत्व प्रस्तुत किए और पूछा, “मैं किसे भेजूं?“ उसके सवाल का सार इस बात पर था कि उसकी योजना की शर्तों को पूरा करने के लिए किसे भेजा जाना चाहिए।
पवित्रशास्त्रों में विरोधी के विद्रोह के नतीजों का भी वर्णन किया गया है।
“इसलिए, क्योंकि उस शैतान ने मेरे विरूद्ध विद्रोह किया, और मनुष्य की उस स्वतंत्रता को नष्ट करने का प्रयास किया, जो मैंने … उसे दी थी, और भी, कि मैं उसे अपनी स्वयं की शक्ति दे दूं. … , मैंने उसे बाहर निकाल दिया;
“और वह शैतान बन गया, … लूसिफर, सभी झूठों का पिता, मनुष्यों को धोखा देने और अंधा करने के लिए, और अपनी इच्छा से उन्हें दासता की ओर ले जाना, जितने मेरी वाणी को नहीं सुनेंगे“ (मूसा 4: 3– 4;महत्व दिया गया)।
लूसिफ़र ने ऐसी कोई योजना नहीं दी जिसे पृथ्वी - पूर्व जीवन परिषद् में ज्यादातर लोगों ने खारिज कर दिया हो। वह कोई हमदर्दी रखने वाला व्यक्ति नहीं है जो चुनाव हार गया हो। उसने विद्रोह कर दिया! घमंड, अहंकार और स्वार्थ ने उसे पिता की योजना के खिलाफ विद्रोह करने के लिए उकसाया।
पिता की योजना और उद्धारकर्ता का सुसमाचार
यह योजना पिता और पुत्र के कामों के बारे में बताती है जो सभी मानवजाति को अनंत जीवन की आशीषें देती हैं।
यीशु मसीह का सुसमाचार वह रास्ता है जिससे हम परमेश्वर की योजना में प्रतिज्ञा की गई आशीषें पा सकते हैं, यहां तक कि वे सिद्धांत, नियम, और अनुबंध भी जिन पर पुरुषों और महिलाओं को विश्वास करना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। “आकाश के नीचे यीशु मसीह के नाम के अलावा दूसरा नाम नहीं दिया गया है … जिससे मनुष्य को बचाया जा सकता है” (2 नफी 25:20)। सचमुच, प्रभु यीशु मसीह ही ““मार्गऔर सत्य और जीवन है; बिना उसके द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता” (यूहन्ना 14:6;ज़ोर दिया गया)।
अध्यक्ष रसल एम. नेल्सन ने समझाया था:
“योजना के लिए सृष्टि की आवश्यकता थी, और उसके बदले में पतन और प्रायश्चित दोनों की आवश्यकता थी। ये योजना के तीन मूलभूत हिस्से हैं। एक स्वर्गीय ग्रह का निर्माण परमेश्वर की ओर से हुआ। नश्वरता और मृत्यु आदम के पतन के माध्यम से दुनिया में आई [देखें 2 नफी 2:25; मूसा 6:48]। अमरता और अनंत जीवन की संभावना यीशु मसीह के प्रायश्चित द्वारा प्रदान की गई थी [देखें 2 2 नफी 2:21–28]। …
“… हम थोड़े समय के लिए पृथ्वी पर आते हैं, अपनी परीक्षाओं और कष्टों को सहन करते हैं, और एक शानदार घर वापसी की ओर आगे बढ़ने के लिए तैयार होते हैं [देखें भजन सहिंता 116:15; अलमा 42:8]। हमारे विचार और कर्म [नश्वरता में] निश्चित रूप से अधिक उद्देश्यपूर्ण होंगे यदि हम परमेश्वर की योजना को समझते हैं और उसकी आज्ञाओं के लिए आभारी और आज्ञाकारी हैं [देखें सिद्धांत और अनुबंध 59:20–21]।”
मॉरमन की पुस्तक में योजना के शीर्षक
हम मॉरमन की पुस्तक: यीशु मसीह का अन्य नियम में पिता की योजना के लिए कई अलग-अलग शीर्षक को पहचानकर और उनका अध्ययन करके महत्वपूर्ण सच्चाई सीखते हैं। उदाहरण के लिए, शीर्षक के नीचे दिए गए चुने हुए उदाहरण पर विचार करें:
“महान सृष्टिकर्ता की दयालु योजना” (2 नफी 9:6)।
“हमारे परमेश्वर की योजना” (2 नफी 09:13)।
“मुक्ति की योजना” (जेरम 1:2; अलमा 24:14)।
“उद्धार की योजना” (अलमा 12:25, 26, 30, 32, 33; 42:11, 13)।
“पुन; स्थापना की योजना” (अलमा 41:2)।
“खुशी की योजना” (अलमा 42:16)।
“दया की महान योजना” (अलमा 42:31)।
इनमें से हर शीर्षक हमें पिता की योजना के कीमती प्रतिज्ञाओं को और साफ़ तौर पर समझने में मदद करता है और हमारे नश्वर जीवन के उद्देश्य और मतलब के बारे में हमारा दृष्टिकोण बेहतर बनाता है।
खास बात यह है कि मॉरमन की पुस्तक में परमेश्वर की योजना के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला शीर्षक, यीशु मसीह के प्रायश्चित से मुमकिन हुए छुटकारे पर ध्यान केंद्रित कराता है।
अलमा ने घोषणा की, संसार की नींव के समय से यदि मुक्ति की योजना नहीं बनाई गई होती, तो मरे हुओं का पुनरुत्थान नहीं होता; परन्तु मुक्ति की योजना बनाई गई थी, जो कि मरे हुओं पर पुनरुत्थान लाएगी, जिसके विषय में कहा गया है(अलमा 12:25)।
उसने यह भी चेतावनी दी, “परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करना आरंभ करो, कि वह अपने लोगों की मुक्ति के लिए आएगा, और यह कि उनके पापों के प्रायश्चित के लिए वह सहेगा और मर जाएगा; और यह कि वह मुर्दों में से फिर से जी उठेगा, जिससे पुनरुत्थान होगा, ताकि अंतिम और न्याय वाले दिन, अपने कर्मों के अनुसार न्याय पाने के लिए सारे लोग उसके सामने खड़े हो सकें”(Alma 33:22)।
मार्ग तैयार है।
जब हम परमेश्वर की मुक्ति, उद्धार, पुनर्स्थापन, दया और खुशी की महान योजना पर विचार करते हैं, तो हमारी आत्मा कृतज्ञता से भर जानी चाहिए। उसकी योजना का ज्ञान हमें कीमती दृष्टिकोण देता है, हमारी खुशियों को बढ़ाता है, और हमें हमारी चुनौतियों और मुश्किलों से बाहर आने के लिए मजबूत बनाता है।
स्वर्गीय पिता तरसता हैं कि हम उस के पास घर लौटें। वह बुलाता हैं और आशीषों का प्रतिज्ञा करता हैं, लेकिन उसने जो नैतिक अधिकार दिया है, उसे इस्तेमाल करने के लिए वह हमें कभी मजबूर नहीं करेंगा, या रोकेंगे नहीं। हमें उसके प्रिय पुत्र के उदाहरण पर चलकर उसके पास लौटने का फैसला करना चाहिए।
His Hand Is Stretched Out Still, एलिजाबेथ थायर द्वारा
“मार्ग तैयार है, और यदि हम देखेंगे तो हम सदा के लिए जीवित रह सकते हैं” (अलमा 37:46जोर दिया गया)।
मैं खुशी से यह गवाही देता हूं कि स्वर्गीय पिता अपने संतानों के लिए दिव्य योजना का लेखक हैं। यीशु मसीह हमारा उद्धारकर्ता और मुक्तिदाता है। और प्रभु के अंतिम दिनों के प्रेरितों में से एक के रूप में, मैं गवाही देता हूं कि वह वास्तव में “ मार्ग, सत्य और जीवन है” (यूहन्ना 14:6; जोर दिया गया)।
© 2026 Intellectual Reserve, Inc. द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित। संयुक्त राज्य अमेरिका में छपी। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। मासिक लियाहोना संदेश, जनवरी 2026का अनुवाद Hindi. 19932 294