“यीशु मसीह के सुसमाचार को साझा करना,” लियाहोना, जुलाई 2023
मासिक लियाहोना संदेश, जुलाई 2023
यीशु मसीह के सुसमाचार को साझा करना
जब हम उन आशीषों के बारे में सोचते हैं जो हमें प्राप्त हुई हैं क्योंकि हम अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य हैं, तो हम उन लोगों के साथ सुसमाचार साझा करना चाहते हैं जिन से हम प्रेम करते हैं। हम इस सत्य की अपनी गवाही अपने शब्दों और अपने उदाहरण के माध्यम से साझा कर सकते हैं। हम प्रेरणा के लिए प्रार्थना कर सकते हैं यह जानने के लिए कि किसके साथ साझा करना है और क्या कहना है।
दूसरों से प्रेम करें
सुसमाचार सांझा करने का एक महत्वपूर्ण भाग दूसरों से प्रेम करना है। जब हम मसीह-समान कार्यों के माध्यम से दूसरों के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हैं, तो हम यीशु मसीह के सुसमाचार को साझा कर रहे होते हैं—कभी-कभी बिना कुछ कहे। और जब दूसरे जानते हैं कि हम सचमुच में उनकी परवाह करते हैं, तो शायद वे सुसमाचार के बारे में हमारे विचारों को सुनने के लिए अधिक इच्छुक हों। (देखें Gary E. Stevenson, “Love, Share, Invite,” Liahona, May 2022, 84–87.)
सामान्य और स्वभाविक तरीकों से साझा करें
हम सुसमाचार के बारे में जो पसंद करते हैं, उसे साझा कर सकते हैं। जब हम यह अपने रोजमर्रा के जीवन के हिस्से के रूप में करते हैं, तो यह अटपटा या असहज नहीं होगा। उदाहरण के लिए, हम अपने परिवार और दोस्तों से बात कर सकते हैं कि हम रविवार को क्या करते हैं। या हम उन्हें उस खुशी के बारे में बता सकते हैं जो हमें दूसरों की सेवा करते समय महसूस होती है। (देखें Dieter F. Uchtdorf, “Missionary Work: Sharing What Is in Your Heart,” Liahona, May 2019, 15–18.)
दूसरों को हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करें
हम दूसरों को सुसमाचार के बारे में अधिक सीखने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम उन्हें गिरजे की सभा या कार्यक्रम में आने, मॉरमन की पुस्तक पढ़ने, गिरजे के वीडियो देखने, या प्रचारकों के साथ मिलने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। ये अनुभव उन्हें पवित्र आत्मा को महसूस करने और अधिक सीखने में मदद कर सकते हैं।
उनके अनुभव के बारे में पूछें
दोस्तों और परिवार के सदस्यों के गिरजे आने या प्रचारकों के साथ पाठ सीखने के बाद, हम उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछ सकते हैं। सुसमाचार की कुछ शिक्षाएं उनके लिए नयी हो सकती हैं, इसलिए हम उनके प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। मसीह के पास आने के उनके प्रयासों के प्रति हम अपना प्रेम और समर्थन दिखा सकते हैं।
उनके विशवास को बढ़ाएं
हम दूसरों के विश्वास का सम्मान करते हैं, और हम उनके पहले से मौजूद विश्वास को बढ़ाने का प्रयास करते हैं। उदाहरण के लिए, एक दोस्त जिस ने बाइबिल पवित्र शास्त्रों में सांत्वना पायी है, वह शायद मॉरमन की पुस्तक से मिली शिक्षाओं में भी सांत्वना पा सकता है।
गिरजे के नए सदस्यों की मदद करें
जब लोग गिरजे से जुड़ते हैं, तो हम उनके विश्वास को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। हम उनके दोस्त बन सकते हैं, उनके प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं, और जब उन्हें नियुक्ति प्राप्त हो तो उनका समर्थन कर सकते हैं। हम उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं कि वे यीशु मसीह का अनुसरण करते रहें और उसके सुसमाचार के बारे में सीखते रहें।
पूरे-समय की प्रचारक सेवा करें
हमारे रोजमर्रा के जीवन में सुसमाचार साझा करने के अलावा, गिरजे के सदस्यों को पूरे-समय के प्रचारकों के रूप में सेवा करने के लिए बुलाया जा सकता है। यदि वे तैयार हों, तो युवक 18 वर्ष की आयु से ही सेवा कर सकते हैं। युवतियां और अधिक आयु के वयस्क भी सेवा कर सकते हैं। आप अधिक जानकारी यहां प्राप्त सकते हैं ChurchofJesusChrist.org/callings/missionary।
© 2023 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. अमरीका में छापा गया। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Monthly Liahona Message, July 2023 का अनुवाद। Language. 19045 294