“पौरोहित्य आशीषें,” लियाहोना, मार्च 2023.
मासिक लियाहोना संदेश, मार्च 2023
पौरोहित्य आशीषें
मसीह बारह प्रेरितों को नियुक्त करते हुए, हैरी एंडरसन द्वारा
मलकिसेदेक पौरोहित्य धारक द्वारा प्रकटीकरण के माध्यम से पौरोहित्य आशीष दी जाती है। पौरोहित्य आशीषें परमेश्वर की सभी संतानों के लिए शक्ति, चंगाई, दिलासा, और मार्गदर्शन प्राप्त करना संभव बनाती हैं ।
पौरोहित्य
पौरोहित्य परमेश्वर की शक्ति और उसका अधिकार है। योग्य पुरुष जिनके पास मलकिसेदेक पौरोहित्य होता है पौरोहित्य आशीषें देते समय वे यीशु मसीह के नाम पर कार्य करते हैं। जब वे ये आशीषें दूसरों को देते हैं, तो वे उद्धारकर्ता के उदाहरण का अनुसरण करते हैं ।
डेविड विंटर्स द्वारा फोटो
आशीषें कैसे दी जाती हैं
हाथों को रख कर पौरोहित्य आशीषें दी जाती हैं। मलकिसेदेक पौरोहित्य धारक आशीष प्राप्त करने वाले व्यक्ति के सिर पर अपने हाथों को रखता है। फिर वह पवित्र आत्मा के निर्देशानुसार आशीष देता है। वे जो आशीषें देते हैं और वे जो उन्हें प्राप्त करते हैं परमेश्वर में विश्वास और उसकी इच्छा और समय पर भरोसा करते हैं।
बच्चों का नामकरण और आशीष
किसी बच्चे के जन्म के बाद, पौरोहित्य धारक उसे नाम और आशीष देता है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 20:70)। यह आमतौर परउपवास और गवाही सभा में होता है। बच्चे को सबसे पहले नाम दिया जाता है। फिर पौरोहित्य धारक बच्चे को आशीष देता है।
वेल्डन सी. एंडरसन द्वारा फोटो
बीमार के लिए आशीषें
मलकिसेदेक पौरोहित्य धारक बीमार लोगों को आशीषें दे सकते हैं। इस प्रकार की आशीष के दो भाग होते हैं: तेल से अभिषेक करना और अभिषेक को मुहरबंद करना। सबसे पहले, एक पौरोहित्य धारक जैतून के तेल की एक बूंद जिसे पवित्र, या आशीषित किया गया है, व्यक्ति के सिर पर डालता और छोटी प्रार्थना करता है । फिर एक दूसरा पौरोहित्य धारक अभिषेक मुहरबंद करता है और व्यक्ति को पवित्र आत्मा द्वारा निर्देशित आशीष देता है।
दिलासा और सलाह की आशीषें
मलकिसेदेक पौरोहित्य धारक परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को दिलासा और सलाह की आशीषें दे सकते हैं जो उनसे अनुरोध करते हैं। एक पिता जिसके पास मलकिसेदेक पौरोहित्य होता है वह अपने बच्चों को पिता की आशीषें दे सकता है। जब बच्चे चुनौतियों का सामना कर रहे हों तब ये आशीषें विशेष रूप से सहायक हो सकती हैं।
नियुक्तियों में सेवा करने के लिए सदस्यों को नियुक्त करना
जब गिरजे के सदस्य नियुक्ति प्राप्त करते हैं, तो उन्हें सेवा के लिए नियुक्त किए जाने पर आशीष दी जाती है। पौरोहित्य मार्गदर्शक उन्हें नियुक्ति में कार्य करने के अधिकार के साथ आशीष देता है। पौरोहित्य मार्गदर्शक भी उन्हें उनकी सेवा में मदद करने के लिए आशीष देते है।
शौना स्टीफेंसन द्वारा फोटो
कुलपति की आशीषें
प्रत्येक योग्य सदस्य कुलपति की आशीष प्राप्त कर सकता है। यह इस आशीष के द्वारा हमें प्रभु से व्यक्तिगत सलाह मिलती है। यह व्यक्ति को जीवन भर मार्गदर्शन और दिलासा प्रदान कर सकती है। यह इस्राएल के घराने में व्यक्ति का वंश भी बताता है। इस प्रकार की आशीष केवल एक नियुक्त कुलपति ही दे सकता है।
© 2023 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. अमरीका में छापा गया। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Monthly Liahona Message, March 2023 का अनुवाद। Language. 18905 294