2023
युवाओं और बच्चों के लिए साधन
फरवरी 2023


“युवाओं और बच्चों के लिए साधन,” लियाहोना, 2023.

मासिक लियाहोना संदेश, फरवरी 2023

युवाओं और बच्चों के लिए साधन

माता-पिता बेटे के साथ धर्मशास्त्र पढ़ते हुए

माता-पिता की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को यीशु मसीह और उसके सुसमाचार के बारे में सिखाएं। अंतिम-दिनों के संतों का यीशु मसीह के गिरजे के पास माता-पिता के प्रयासों में मदद करने के लिए संगठन, कार्यक्रम और अन्य साधन हैं। माता-पिता, गिरजे के मार्गदर्शक और मित्र सभी मिलकर बच्चों और किशोरों को मसीह के पास आने में मदद कर सकते हैं।

प्राथमिक बच्चे

बेन जॉनसन द्वारा फोटो

प्राथमिक

प्राथमिक 18 महीने से 11 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए गिरजे का संगठन है। प्राथमिक में, बच्चे पाठ, संगीत और गतिविधियों के माध्यम से यीशु मसीह और उनके सुसमाचार के बारे में सीखते हैं। प्राथमिक बच्चों को उनके लिए परमेश्वर के प्रेम को महसूस करने में मदद कर सकता है।

हारूनी पौरोहित्य परिषदें और युवतियों की कक्षाएं

जिस वर्ष में बच्चे 12 वर्ष के हो जाते हैं, उस वर्ष की जनवरी से, वे प्राथमिक से या हारूनी पौरोहित्य परिषद (लड़कों के लिए) या युवतियों की कक्षाओं (लड़कियों के लिए) में चले जाते हैं। अपनी परिषद और कक्षाओं में, युवा अपनी गवाही को मजबूत करना और दूसरों की सेवा करना जारी रखते हैं।

हाथ चित्र बनाते हुए

बच्चे और युवा कार्यक्रम

धर्मशास्त्र कहते हैं: ‘यीशु बुद्धि और डील-डौल में, और परमेश्वर और मनुष्य के अनुग्रह में बढ़ता गया” (लूका 2:52)। बच्चों और युवाओं का कार्यक्रम गिरजे के युवा सदस्यों को मसीह के उदाहरण का अनुसरण करने में मदद करता है वे आत्मिक, सामाजिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सीखते और बढ़ते हैं।

गिरजा की पत्रिकाएं

बच्चों के लिए गिरजा पत्रिका फ्रेन्ड पत्रिका है। युवाओं की शक्ति के लिए युवाओं के लिए पत्रिका है। इन पत्रिकाओं में विशेष रूप से बच्चों और किशोरों के लिए लिखी गई कहानिया, शिक्षाएं और गतिविधियां शामिल हैं।

स्पेनी भाषा में गाइडबुक का कवर

युवाओं की शक्ति के लिए गाइडबुक

युवाओं की शक्ति के लिए: चयन करने के लिए एक गाइड युवाओं को सुसमाचार की सच्चाइयों के बारे में सिखाती है। यह उन्हें सिखाती है कि कैसे निर्णय लेना है जो उन्हें यीशु मसीह का अनुसरण करने में मदद करेगा। इसमें उन सवालों के जवाब भी शामिल हैं जो युवाओं को किस प्रकार सुसमाचार को जीना है सिखाते है ।

Gospel Library

Gospel Library में कई डिजिटल साधन हैं, जिनमें वीडियो, संगीत, धर्मशास्त्र की कहानियां और गतिविधियां शामिल हैं। इसमें माता-पिता और मार्गदर्शकों को सुसमाचार के सिद्धांतों को सिखाने में मदद करने के लिए साधन भी शामिल हैं। ये साधन ChurchofJesusChrist.org और Gospel Library ऐप में पाए जाते हैं।

FSY सम्मेलन

जब वे 14 वर्ष के हो जाते हैं, तो उन्हें युवाओं की शक्ति के लिए (FSY) सम्मेलनों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन आयोजनों में गतिविधिया और कक्षाएं शामिल होती हैं जो यीशु मसीह में विश्वास को मजबूत करने में मदद करती हैं और युवाओं को आत्मिक, सामाजिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से बढ़ने में मदद करती हैं।