2023
परिवार अनंत हैं
जनवरी 2023


“परिवार अनंत हैं,” लियाहोना, जनवरी 2023।

मासिक लियाहोना संदेश, जनवरी 2023

परिवार अनंत हैं

मुस्कुराता हुआ परिवार

परिवार समाज और गिरजा की मूल इकाई है। अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के सदस्य मानते हैं कि परिवार अनंत हो सकते हैं। हम पृथ्वी पर अपने परिवारों को मजबूत करने के लिए काम करते हैं। हमें यह भी विश्वास है कि हम एक अनंत परिवार की आशीषें प्राप्त कर सकते हैं।

परमेश्वर का परिवार

सभी लोग स्वर्गीय माता-पिता के आत्मिक पुत्र या पुत्रियां हैं। हम सब परमेश्वर के परिवार का हिस्सा हैं। हम सभी का एक दिव्य स्वभाव और नियति है। यदि हम धार्मिकता से जीते हैं, तो हम अपने स्वर्गीय पिता के साथ हमेशा उसके परिवार के हिस्से के रूप में रहने के लिए लौट सकते हैं।

मंदिर के बाहर नवविवाहित दंपति

जोसफ कालूबा द्वारा विवाह की तस्वीर

अनंत परिवार

जब किसी पुरुष और महिला का विवाह मंदिर में होता है और वे अपने अनुबंधों का पालन करते हैं, तो उनका विवाह अनंतकाल तक कामय रहेगा। इस मंदिर विधि को मुहरबंदी कहा जाता है। माता-पिता की मुहरबंदी के बाद पैदा हुए बच्चे उस अनुबंध में पैदा होते हैं। माता-पिता के मुहरबंद होने से पहले पैदा हुए बच्चों को मंदिर में मुहरबंद कया जा सकता है ताकि वे हमेशा के लिए एक परिवार बन सकें। गिरजे के सदस्य पारिवारिक इतिहास और मंदिर का काम करते हैं ताकि वे सभी पीढ़ियों से अपने परिवारों को एक साथ मुहरबंद कर सकें। अनंत परिवार की आशीष यीशु मसीह और उसके प्रायश्चित के कारण संभव होती है।

विवाह

पुरुष और महिला के बीच विवाह परमेश्वर द्वारा नियुक्त होता है। यीशु मसीह का सुसमाचार पतियों और पत्नियों को एक दूसरे के प्रति वफादार और अपने विवाह के अनुबंधों में विश्वसनीय रहना सिखाता है। उन्हें मन, वचन और कर्म से सच्चा होना चाहिए। विवाह एक समान साझेदारी है, और पति-पत्नी को एक-दूसरे को प्रोत्साहित करना चाहिए, दिलासा देनी चाहिए और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

शिशु के साथ माता-पिता

माता-पिता और बच्चे

परमेश्वर ने आदम और हव्वा को बच्चे पैदा करने की आज्ञा दी। गिरजा के मार्गदर्शकों ने सिखाया है कि यह आज्ञा अभी भी लागू है। माता और पिता अपने बच्चों को प्यार और धार्मिकता से पालने के लिए मिलकर काम करते हैं (देखें सिद्धांत और अनुबंध 68: 25– 28)। बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी आज्ञा का पालन करना सिखाया जाता है (देखें निर्गमन 20:12)।

सिखाना और सीखना

माता-पिता अपने बच्चों को परमेश्वर से प्रेम करना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना सिखाते हैं। पारिवारिक जीवन हमें खुशी महसूस करने और धैर्य और निःस्वार्थ भाव सीखने का अवसर देता है। ये गुण हमें परमेश्वर के समान बनने में मदद करते हैं और हमें हमेशा के लिए परिवारों के रूप में खुशी से जीने के लिए तैयार करते हैं।

परिवारों को समर्थ बनाना

एक सफल परिवार बनाने के लिए मेहनत, लगन और धैर्य की जरूरत होती है। विश्वास, प्रार्थना, क्षमा, प्रेम, काम, और मनोरंजन, सुसमाचार के नियम में हमें पारिवारिक जीवन में आनंद पाने में मदद कर सकते हैं। हम यह जानने के लिए व्यक्तिगत प्रकटीकरण भी प्राप्त कर सकते हैं कि हम हमारे परिवारों को कैसे मजबूत करें।

यीशु मसीह का चित्र

मसीह की छवि, हेनरिक हॉफमैन द्वारा

आशीषें सभी के लिए उपलब्ध है।

यहां पृथ्वी पर हर किसी को एक आदर्श परिवार का हिस्सा बनने का अवसर नहीं मिलता है। लेकिन परमेश्वर ने वादा किया है कि हर कोई जो उसकी आज्ञाओं को मानेगा उसे अनंत परिवार की सभी आशीषें मिलेंगी। हम उस पर भरोसा कर सकते हैं और उसके समय पर विश्वास कर सकते हैं।