युवाओं की शक्ति के लिए
मेरे साथ चलो
युवाओं की शक्ति के लिए जनवरी 2026


मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, जनवरी 2026

मेरे साथ चलो

2026 युवा विषय आपको यह याद दिलाने में मदद करेंगा कि जब आप परमेश्वर के करीब रहेंगे, तो वह हमेशा आपके साथ चलेंगा।

युवतियों की जनरल अध्यक्षता

बाएं से दाएं: तमारा डब्ल्यू. रुनिया, प्रथम सलहाकार; एमिली बेले फ्रीमैन, अध्यक्ष; और एंड्रिया मुनोज़ स्पैनौस, द्वितीय सलहाकार

आप अकेले नहीं हैं

क्या आपसे कभी ऐसा कुछ करने को कहा गया है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था कि आप कर सकते हैं? हो सकता है कि आप खुद को काफी मजबूत या बुद्धिमान महसूस नहीं करते थे, या आप चिंतित थे कि दूसरे आप पर हंसेंगे और आपकी आलोचना करेंगे। अगर आपने कभी ऐसा महसूस किया है, तो आप अकेले नहीं हैं।

हजारों साल पहले, हनोक नाम का एक आदमी था। परमेश्वर ने हनोक से लोगों को पश्चाताप का उपदेश देने को कहा—जो पृथ्वी पर देखे गए सबसे दुष्ट लोगों में से थे।

हनोक को नहीं लगता था कि वह ऐसा कर पाएगा। उसने परमेश्वर से कहा कि वह बहुत छोटा है, कोई उसे पसंद नहीं करता, और वह “बोलने में धीमा” है (देखें मूसा 6:31)।

लेकिन परमेश्वर ने हनोक को एक वादा दिया। उसने डरे हुए आदमी से कहा, “जाओ और जैसा मैंने तुम्हें आज्ञा दी है वैसा करो” और पर्वत तुम्हारी आज्ञा मानेंगे, और नदियां तुम्हारे मार्ग से हटेंगी; और तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में; इसलिए मेरे साथ साथ चलो(मूसा 6:32, 34)।

“मेरे साथ चलो।” कितना सरल, सुंदर निमंत्रण है।

परमेश्वर ने हनोक से वादा किया कि अगर वह हिम्मत से काम शुरू करेगा, तो परमेश्वर हर कदम पर उसके साथ रहेगा। परमेश्वर हनोक को ताकतवर बनाएगा और उसे और ज्यादा करने के लिए ताकत देगा और उसे उससे भी ज्यादा बनने में मदद करेगा जितना उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

उद्धारकर्ता के अनेक नामों में से एक नाम इम्मानुएल है, जिसका अर्थ है “परमेश्वर हमारे साथ” ((मत्ती 1:23)। हमारे साथ चलना प्रभु के नाम और स्वभाव में है। चुनाव हमारा है—क्या हम भी उसके साथ चलेंगे?

आजकल, हम हनोक को आस्था रखने वाले व्यक्ति, एक महान भविष्यवक्ता और मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। लेकिन भविष्यवक्ता हनोक से पहले, एक छोटा हनोक था जिसे खुद पर शक था लेकिन फिर भी उसने परमेश्वर के साथ चलना चुना।

जब जीवन कठिन हो, जब आपको लगे कि आप पर्याप्त नहीं हैं, तो हनोक और आपसे किए गए प्रभु के वादे को याद रखें। वह तुम्हारे साथ चलेगा। वह तुम्हें एक कदम के लिए भी अकेला नहीं छोड़ेगा।

इम्मानुएल हमारे साथ परमेश्वर है। आपके साथ परमेश्वर है!

युवतियों की महा अध्यक्षता

युवकों की महा अध्यक्षता

बाएं से दाएं: डेविड जे. वंडरली, प्रथम सलहाकार; टिमोथी एल. फार्नेस, अध्यक्ष; और सीन आर. डिक्सन, द्वितीय सलहाकार

उसकी मदद से, आप सब कुछ कर सकते हैं।

आप नौजवानों की तरह, प्रभु ने हनोक से भी पौरोहित्य की जरुरी जिम्मेदारियां पूरी करने को कहा। उसका काम बुरे लोगों को पश्चाताप का उपदेश देना था। हनोक ने अपना संदेह व्यक्त किया। “[मैं] तो एक बालक हूं,“ उसने कहा। “सारे लोग मुझसे नफ़रत करते हैं… मैं बोलने में धीमा हूं; मैं तेरा सेवक क्यों हूं?” (मूसा 6:31)।

प्रभु ने शक्ति और भरोसे के साथ जवाब दिया। “जाओ और जैसा मैंने तुम्हें आदेश दिया है वैसा ही करो। … अपना मुंह खोलना और इसे भरा जाएगा। मेरी आत्मा तुम्हारे ऊपर है… पहाड़ तुम्हारे आगे पीछे भाग जायेंगे… इसलिए मेरे साथ साथ चलो” (मूसा 6:32, 34

हनोक ने सीखा कि जब प्रभु हमें कोई काम देता हैं, तो हम अकेले उसका सामना नहीं करते। जब हम मसीह के साथ वादे करते हैं और उन्हें निभाते हैं, तो हम उसके साथ चलते हैं और उसकी शक्ति में हिस्सा लेते हैं—हम उसके हाथों में औजार बन जाते हैं।

हनोक की तरह, आपकी भी एक जरुरी भूमिका है: सेवकाई करना, मंदिर में सेवा करना, प्रभु भोज में भाग लेना, पवित्र शास्त्रों का अध्ययन करना, सुसमाचार के नियमों पर चलना, पश्चाताप करना, मिशन की तैयारी करना, और भी बहुत कुछ। यह बहुत ज्यादा लग सकता है। आप खुद को अपर्याप्त महसूस कर सकते हैं। यह ठीक है। यह अकेले करने के बारे में नहीं है। यह आज—इस दिन और हर दिन—परमेश्वर के साथ चलने का चुनाव करने के बारे में है।

उसकी मदद से आप सब कुछ कर सकते हैं। वह आपको मजबूत करेगा, माफ़ करेगा, और आपकी स्वाभाविक क्षमता से बढ़कर आपको काबिल बनाएगा। वे आपसे प्रेम करते हैं! युवा युवक जनरल अध्यक्षता के तौर पर, हम आपसे प्यार करते हैं और 2026 की प्रेरणादायक विषय: “मेरे साथ चलो” को और ज्यादा खोजने में आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।

युवतियों की जनरल अध्यक्षता