मासिक युवाओं की शक्ति के लिए संदेश, दिसंबर 2025
पहले बड़ा दिन पर चरवाहों के बारे में हम क्या जानते हैं?
चरवाहों, ब्रायन कॉल द्वारा
हम पहले बड़ा दिन पर चरवाहों के बारे में कुछ बातें जानते हैं।
वे बेथलहम के पास थे। चरवाहों वही देश में थे जहां मसीह का जन्म हुआ था।लूका 2:8)। और वे पैदल बेतलेहेम तक पहुंचने में सक्षम थे जबकि वह अभी वहां था ( लूका 2:15–16)।
वे अपना कर्तव्य निभा रहे थे। ये चरवाहे “और उस देश में कितने गड़ेरिये थे, जो रात को मैदान में रहकर अपने झुंड का पहरे देते थे” (लूका 2:8) वे अच्छे और विश्वासी चरवाहे थे, ठीक वैसे ही जैसे उद्धारकर्ता—जो अच्छा चरवाहा था (देखो युहन्ना 10:11, 14
वे मसीहा की भविष्यवाणियों को जानते थे। वे स्पष्ट रूप से जानते थे कि स्वर्गदूत किस बारे में बात कर रहा था जब उसने “मसीह प्रभु“(लूका 2:11), के जन्म की घोषणा की, जिसकी मसीह भविष्यवाणी प्राचीन काल से की थी।
उनमें बहुत उत्साह था। जब स्वर्गदूत ने उन्हें ‘शिशु … पालने में पड़ा है’ के बारे में बताया (लूका 2:12), वे उसे देखने के लिए जल्दी से चले गए (लूका 2:16)।
उन्होंने शुभ समाचार साझा किया। उन्होंने जो कुछ सुना और देखा था, वह स्वर्गदूत के संदेश के बारे में, मसीह के जन्म के संबंध में, सबको बता दिया(लूका 2:17)।
उन्होंने परमेशवर का धन्यवाद किया और उसकी स्तुति की। इन सब बातों के बाद वे लौट आए, और जो कुछ उन्होंने सुना और देखा, उसके लिए परमेश्वर की महिमा और स्तुति कर रहे थे।” (लूका 2:20).
© 2025 Intellectual Reserve, Inc. द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित। संयुक्त राज्य अमेरिका में छपी। अंग्रेजी अनुमति: 6/19। अनुवाद अनुमति: 6/19। Monthly For the Strength of Youth Message, December 2025का अनुवाद। Hindi. 19617 294