2025
नावू का निर्माण करना
मई 2025


“नावू का निर्माण करना,” फ्रेन्ड, सितंबर 2025, 26-28।

मासिक फ्रेन्ड संदेश, सितंबर 2025

नावू का निर्माण करना

मिसिसिपी नदी के किनारे तम्बुओं में रहने वाले प्रारंभिक संत

प्रभु ने संतों से कहा कि वे एक नए स्थान पर इकट्ठा हों। यह एक बड़ी नदी के पास था, जहां जमीन गीली और कीचड भरी थी। यह शहर बनाने के लिए अच्छी जगह नहीं लगती थी। लेकिन भविष्यवक्ता जोसफ स्मिथ जानते थे कि प्रभु की मदद से वे इसे सुंदर बना सकते हैं।

कंधे पर लकडीयां ढोता हुआ आदमी, घोडा और निर्माण सामग्री से भरी गाडी, और लकडी की कोठरियां
जोसफ स्मिथ और अन्य लोग घर बनाते समय ईंटें बिछा रहे हैं

संतों ने इसे रहने के लिए एक अच्छी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जोसफ ने शहर का नाम नावू रखा, जिसका मतलब है “एक खूबसूरत जगह।”

जोसफ स्मिथ पहाड़ी पर मंदिर के लिए एक स्थान की ओर इशारा करते हुए

प्रभु चाहता था कि उसके संत नावू में एक मंदिर बनाएं। लोगों ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया।

जोसफ स्मिथ घर में अन्य संतों को शिक्षा देते हुए

प्रभु के पास अपने लोगों को देने के लिए महान आशीषें थी। मंदिर में, वे प्रभु के साथ अनुबंध, या विशेष प्रतिज्ञाएं बनाएंगे। वे स्वर्गीय पिता की उसके सभी बच्चों के लिए खुशी की योजना के बारे में भी सीखेंगे।

पूरा हुआ नावू मंदिर

मंदिर बनाने के लिए संतों ने कड़ी मेहनत की। इसमें काफी समय लगा, लेकिन वे उन विशेष प्रतिज्ञाओं के बारे में जानने के लिए उत्साहित थे जो प्रभु ने अपने मंदिर में उनके लिए की थीं।

रंगने का पृष्ठ

मंदिर प्रभु का घर है।

मंदिर के चित्र को रंग करने के लिए PDF पृष्ठ

कोरी एगबर्ट द्वारा चित्र

जब आप मंदिर देखते हैं तो आपको कैसा महसूस होता है?