फ्रेन्ड
फसह का पर्ब्ब
अप्रैल 2026 फ्रेंड


"फसह का पर्ब्ब," फ्रैंड, अप्रैल 2026, 46–48।

मासिक फ्रेन्ड संदेश, अप्रैल 2026

फसह का पर्ब्ब

मूसा और हारून फिरौन से बात करते हैं

मूसा फिरौन के पास गया और उससे इस्राएली दासों को मुक्त करने के लिए कहा। फिरौन ने मना कर दिया। प्रभु ने मिस्र में महामारियां भेजीं, लेकिन फिरौन ने फिर भी मना कर दिया।

मूसा, लोगों से बात करते हुए का चित्रण

प्रभु ने कहा कि वह एक अंतिम विपत्ति भेजेगा। मिस्र में प्रत्येक परिवार का पहला बच्चा मर जाएगा। प्रभु ने वचन दिया कि यदि इस्राएलियों ने उसके निर्देशों का पालन किया तो उन पर विपत्ति नहीं आएगी और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

व्यक्ति दरवाजे की चौखट को रंग रहा है और बच्चे उसे देख रहे हैं

प्रभु ने प्रत्येक इस्राएली परिवार से एक परिपूर्ण नर मेमने का बलिदान देने के लिए कहा और अपने घर के दरवाजे की चौखट को उस मेमने के खून से रंगने के लिए कहा था।

अपने मृत पुत्र का विलाप करते हुए फिरौन का चित्रण

माहमारी आ गई। मिस्र के सभी पहलौठे बच्चे मर गए थे, जिसमें फिरौन का सबसे बड़ा पुत्र भी शामिल था। इस्राएलियों के पहले पुत्र बच गए थे क्योंकि उन्होंने प्रभु के निर्देशों का पालन किया था।

क्रोध में भरा फिरौन सेना को भेजते हुए का चित्रण

फिरौन ने मूसा और इस्राएलियों को मिस्र छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन फिरौन क्रोधित हो गया. …. ….। उसने और उसकी सेना ने उनका पीछा किया।

सेना द्वारा इस्राएलियों का पीछा किए जाने का चित्रण

इस्राएलियों ने लाल सागर पर अपना डेरा डाला था। जब इस्राएलियों ने मिस्र–वासियों को आते देखा तो वे डर गए थे। मूसा ने कहा कि प्रभु उनकी रक्षा करेगा।

लाल सागर विभाजित करते हुआ मूसा का चित्रण, रॉबर्ट टी. बैरेट द्वारा

मूसा ने अपनी लाठी को ऊपर उठाया, और प्रभु ने सागर को दो हिस्सों में बांट दिया था। इस्राएलियों ने सूखी भूमि पर सागर को पार किया था।

मिस्री सेना पर लाल सागर बहते हुए का चित्रण

जब सभी इस्राएली सागर के उस पार सुरक्षित पहुंच गए, तब प्रभु ने जल को नीचे आने दिया और सैनिक डूब गए थे। अंत में इस्राएली स्वतंत्र हो गए थे।

रंगने का पृष्ठ

यीशु मसीह मेरे लिए पुनर्जीवित हुआ था।

उद्धारकर्ता की खाली कब्र का रंग-रगंने का PDF

ऑड्रे डे द्वारा चित्रण। केवल गिरजा उपयोग के लिए कॉपी की जा सकती है।

इस ईस्टर और पूरे साल यीशु मसीह को याद रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं?